icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284419
Eshan KhanEshan KhanFollow29 Apr 2025, 12:40 pm

Jhansi - भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए डॉ० संदीप

Raksa, Uttar Pradesh:झाँसी रक्सा स्थित डगरवाहा में गढ़ी के खाती बाबा मंदिर पर संगीतमयी विशाल श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। यह आयोजन 28 अप्रैल से प्रारंभ होकर रविवार 4 मई को हवन, पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ समाप्त होगा। इस भागवत कथा में वृंदावन मथुरा के आचार्य शशिकांत भारद्वाज कथा वाचक के रूप में सभी को भागवत कथा सार सुनायेंगे, कथा प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि तक होगी। कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ० संदीप सरावगी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के आगमन पर तिलक व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया l
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शिक्षक दिवस पर मध्यप्रदेश के बच्चों के खाते में यूनिफॉर्म राशि ट्रांसफर की तैयारी

Narsinghpur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के लाखों स्कूली बच्चों के लिए शिक्षक दिवस बड़ी सौगात लेकर आ सकता है... सरकार बच्चों के खातों में यूनिफॉर्म की राशि ट्रांसफर करने की तैयारी में जुटी है और अब स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने खुद इसकी टाइमिंग का संकेत दे दिया है। मंत्री ने कहा है कि अगर विभागीय तैयारियां समय पर पूरी हो गईं तो शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और राज्यपाल की मौजूदगी में बच्चों के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी। हालांकि तैयारी में कोई अड़चन आई तो बच्चों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और एक सप्ताह के भीतर उनके खातों में यूनिफॉर्म की राशि पहुंचाने की बात कही गई है। मंत्री ने किताबों को लेकर भी बड़ा दावा किया है कि अगले शैक्षणिक सत्र की तैयारी शुरू हो चुकी है और सरकार बच्चों तक समय पर पुस्तकें पहुंचाने के लिए पूरी तरह सजग है।
0
0
Report

कांकेर में शिक्षक दिवस पर 24 शिक्षकों को सम्मानित किया गया

Kurustikur, Chhattisgarh:काँकेर में शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण शिक्षक पुरस्कार समारोह में जिले के 24 शिक्षकओ को सम्मानित किया गया।इनमे शिक्षा दूत पुरुस्कार से प्राथमिकता शाला के 21 शिक्षकों को शिक्षा दूत पुरुस्कार तथा माध्यमिक शाला के 03 शिक्षकों को ज्ञानदीप पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। शिक्षा दूत पुरुस्कार के अंतर्गत प्रत्येक ब्लाक से 03-03 शिक्षक विकासखंड स्तर से चयनित किया गया था इसी प्रकार ज्ञानदीप पुरुस्कार के लिए माध्यमिक शाला के 03 शिक्षकों को जिला स्तर पर चयनित किया जाकर जिला स्तर पर आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
0
0
Report

NDA के नेतृत्व में यूपी विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत का लक्ष्य: विनोद तावड़े

RKRavi KantJust now
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े कहते हैं, "बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी के मार्गदर्शन में, NDA कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेंगे और जीतेंगे। अगले पांच वर्षों के लिए, हम एक बार फिर उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा के लिए खुद को समर्पित करेंगे। हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं। SP-PDA के नारों को हम नाकाम कर देंगे। PDA और SP का मतलब है 'पराया धन अपना'। NDA ऐसा कभी नहीं होने देगा。"
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर में शिक्षकों और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर नगरपालिका परिषद द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 29 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। इसके साथ ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शहर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 8 मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम नगरपालिका के परिषद सभाकक्ष में आयोजित हुआ। समारोह में विधायक अरुण भीमावद, नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, नगरपालिका सीएमओ भूपेंद्र कुमार दीक्षित, पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्कूली विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को शॉल-श्रीफल एवं मां राजराजेश्वरी माता की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया। वहीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित कर उनकी उपलब्धि की सराहना की गई। इस अवसर पर विधायक अरुण भीमावद ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और संस्कार देकर शिक्षक उनके भविष्य को दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने से उनमें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास बढ़ता है। ऐसे सम्मान समारोह शिक्षकों और विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने सभी सम्मानित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0
0
Report
Advertisement

पिता ने बेटी को बचाने के लिए कुएं में छलांग लगाई, दोनों की मौत

Seoni, Madhya Pradesh:बेटी को कुएं में गिरता देख पिता ने लगाई छलांग दोनों की मौत,कुरई थाना क्षेत्र के दरासी खापा गांव की घटना, पानी में दम घुटने से गई जान सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र के ग्राम दरासी खापा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई। घर के समीप स्थित कुएं से पानी निकालते समय बालिका अचानक अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई। बेटी को कुएं में गिरता देख उसके पिता रोशन पटले ने उसे बचाने के लिए तत्काल कुएं में छलांग लगा दी। हादसे में दोनों की पानी में दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान चेतना पटले उम्र 15 वर्ष और रोशन पटले उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह चेतना पटले घर के नजदीक बने कुएं से बाल्टी के माध्यम से पानी निकाल रही थी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में जा गिरी। बेटी को कुएं में गिरा देखकर पिता रोशन पटले ने उसे बचाने के उद्देश्य से बिना देर किए कुएं में छलांग लगा दी। बताया गया है कि कुएं में पानी अधिक होने के कारण दोनों पानी में डूब गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया और घटना की सूचना पुलिस को दी。 सूचना मिलते ही कुरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में दोनों मृतकों के शवों को कुएं से बाहर निकलवाया गया। आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे。 पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। हादसा किस परिस्थिति में हुआ, कुएं की सुरक्षा व्यवस्था कैसी थी और बालिका के कुएं में गिरने के बाद बचाव के दौरान क्या स्थिति बनी, इन सभी बिंदुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने घटना से जुड़े लोगों के बयान भी दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए खुले कुओं के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की आवश्यकता बताई है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
0
0
Report

पडरौना 2027: जातीय समीकरणों के बीच सिकंदर कौन बनेगा?

Kushinagar, Uttar Pradesh:अमित जी के लिए कुशीनगर से PTC. 3- साल 2009 के उपचुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्य ने जीत दर्ज की और फिर शुरू हुआ आरपीएन सिंह बनाम स्वामी प्रसाद मौर्य के राजनीतिक मुकाबले का वो दौर, जिसने एक दशक तक पडरौना की सियासत को गरमाए रखा. स्वामी प्रसाद मौर्य ने साल 2012 में बीएसपी के टिकट पर जीत दोहराई और 2017 में चुनाव से ठीक पहले बीजेपी का दामन थामकर फिर से पडरौना से विधायक बने... चेहरे बदले.. पार्टियां बदलीं... लेकिन पडरौना की कुर्सी पर कब्जा जमाने की जंग कभी कम नहीं हुई. अब सवाल उठ रहा है कि साल 2027 में पडरौना का सिकंदर कौन बनेगा? किसका सिक्का चलेगा? 2027 का राजनीतिक समीकरण बेहद दिलचस्प होने वाला है... राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पडरौना का चुनाव हमेशा से जातिगत समीकरणों और स्थानीय विकास के संतुलन पर निर्भर करता है... पडरौना सीट पर मुस्लिम... यादव... सैंथवार.. वैश्य... ब्राह्मण... मौर्य और दलित मतदाताओं की संख्या निर्णायक भूमिका निभाती है
0
0
Report

कोटा में स्कूल सीज प्रयास से हंगामा; नाम वापस लेने दबाव पर आरोप

Kota, Rajasthan:बागी प्रत्याशी के स्कूल पर कार्रवाई की कोशिश, हंगामे के बाद बैरंग लौटी टीम नाम वापसी के दबाव का आरोप; समर्थकों के भारी विरोध पर बिना कार्रवाई लौटी नगर निगम की फायर टीम ​कोटा। नगर निगम चुनाव में वार्ड 49 से भाजपा के बागी व निर्दलीय प्रत्याशी कौशल किशोर शर्मा के स्कूल को सीज करने की कोशिश पर भारी बवाल हो गया। 36 साल पुराने भाजपा कार्यकर्ता कौशल किशोर का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लेने के लिए उन पर लगातार प्रशासनिक व राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा था。 ​3 सितंबर दोपहर चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास के नेतृत्व में टीम फायर एनओसी की जांच करने स्कूल पहुंची। बच्चों और स्टाफ की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई से स्थानीय लोग भड़क गए और मौके पर भारी हंगामा हो गया। विरोध बढ़ता देख टीम को बिना कार्रवाई किए ही लौटना पड़ा। ​प्रत्याशी का आरोप है कि नाम वापस न लेने पर उन्हें पत्नी के तबादले और स्कूल बंद कराने की धमकियां दी जा रही हैं। दूसरी ओर, सीएफओ ने सफाई दी कि शिकायत मिलने पर ही नियम अनुसार जांच की गई थी, इसका चुनाव से कोई संबंध नहीं है। बाइट कौशल किशोर शर्मा निर्दलीय प्रत्याशी
0
0
Report
Advertisement

उधम सिंह नगर में युवा कांग्रेस प्रदर्शन: धक्का-मुक्की, कई घायल

Bahara Boj, Uttarakhand:उधम सिंह नगर में युवा कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट पर धक्का मुक्की हुई. शुद्धिकरण के दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया. कलेक्ट्रेट में प्रवेश के प्रयास के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई, कई कार्यकर्ता घायल हो गए. शुद्धिकरण मामले में कांग्रेस भाजपा को घेरने की कोशिश कर रही है. उदय भानु के नेतृत्व में जलूस निकाला गया और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन जारी रहा. प्रशासन ने त्रिस्तरीय बैरिकेटिंग उपाय लागू किया ताकि कार्यकर्ता DM कार्यालय में नहीं घुस सके; इसके बावजूद कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेटिंग को ध्वस्त कर दिया. कई विधायक और कार्यकर्ताओं ने धरना दिया.
0
0
Report

भोपाल: भूख हड़ताल खत्म करवाने का ड्रामा, दिग्विजय सिंह ने प्रियंका की भूख रोकी

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल शिक्षक अभ्यार्थियों के आंदोलन पर सियासी ड्रामा दिग्विजय सिंह खुद आए थे भूख हड़ताल पर बैठने, लेकिन खुद भूख हड़ताल पर नहीं बैठ सके तो शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म करवा कर लौट गए भूख हड़ताल करने आए दिग्विजय सिंह ने चयनित शिक्षक प्रियंका भूख हड़ताल को तोड़वाया चयनित शिक्षक प्रियंका को जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराई धरना स्थल पर दिग्विजय सिंह का सियासी ड्रामा धरना स्थल पर एक घंटे रुकने के बाद रवाना हुए दिग्विजय सिंह फोन पर स्कूली शिक्षा से फोन पर शिक्षकों की बात भी कराई मंगलवार को स्कूली शिक्षा मंत्री के साथ चयनित शिक्षकों की होगी बैठक नीलम पार्क पर जारी रहेगा प्रदर्शन लिखित आदेश नहीं मिलने तक जारी रहेग प्रदर्शन दिग्विजय सिंह ने स्कूल शिक्षा मंत्री से कहा मैं शिक्षक अभ्यर्थियों का भूल हड़ताल खत्म करवा रहा हूं शिक्षक अभ्यर्थियों ने भूक हड़ताल की खत्म। जी मीडिया के सवाल से भागे दिग्विजय सिंह जब हमने दिग्विजय सिंह से सवाल पूछा आज से अपने 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया था फिर क्यों नहीं बैठे भूख हड़ताल पर।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में शिक्षक महाकुंभ: 2026 के शिक्षकों को अवॉर्ड

New Delhi, Delhi:State Teacher's award 2026 दिल्ली सरकार द्वारा शिक्षक महाकुंभ के दौरान दिल्ली राज्य के शिक्षकों को फेलिसिटेट किया गया अलग-अलग सब्जेक्ट पढ़ा रहे शिक्षकों को आज टीचर्स डे के दौरान अवार्ड दिए गए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शिक्षा मंत्री आशीष सूट विधायक अभय वर्मा चंदन चौधरी नीरज बसोया और सांसद बांसुरी स्वराज मौजूद रहे आशीष सूद शिक्षा मंत्री दिल्ली रेखा गुप्ता जी जिनका शिक्षा के साथ , बच्चों के साथ आत्मीय लगाव है जो शिक्षा को समर्पित है शिक्षक दिवस की सभी को शुभकामनाएं धन्यवाद दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था जहां काफी है सिर्फ़ नीति और बजट से नहीं आपके परिश्रम से भी है जिनके पास 26 साल स्टाफ को कमी रही संसाधन सभी नहीं थे 26 साल में शहर के बहुत से शिक्षक को बहुत कुछ मिला, विज्ञापन नहीं मिला तो काम करने का स्पेस, संसाधन , सम्मान और शिक्षक का हक नहीं मिला हम आंकड़ों के साथ अपने काम को आपके के समक्ष रखते है जिससे आप अपने वातावरण में काम कर सकें पहले से जो भीतर है उसे बाहर लाने का काम शिक्षा है विवेकानंद ने कहा था बच्चा स्कूल से क्या बन कर निकले समझ हर इसकी जरूरत हो गई है क्योंकि अब समय बदल गया है हमने सवाल बदला बच्चे सोच क्या रहे है ,सिख क्या रहे है ,समझ क्या रहे हैं सबसे अच्छा शिक्षक सबसे अच्छा आईना है जो तुम हो वो दिखाता है किराड़ी स्कूल में एक छात्र है जो अपने परिवार में पहली 9 क्लास में पढ़ने वाली बच्ची है 26 साल में सरकारी स्कूल में 37778। क्लास रूम है 799 क्लास रूम थे ये भी सरकारी पैसे से नहीं डोनेशन से लगे थे 2 साल में 19 हजार पार हो जाएंगे बोर्ड अभी हमने 771 लगाए है पहले लुटियंस में सिर्फ होता था इस 19148cr शिक्षा विभाग को दिया गया है कुल बजट से 18.64% है सब्जी विभागों में से सबसे ज्यादा बजट शिक्षा विभाग को दिया गया है टीचर का जाम बच्चों के रस्ते से रुकावट हटना है और मेरा काम टीचर आपकी रुकावट हटाना है 1717 टीचर की भर्ती निकली है हर स्कूल में 4,5 नाम ही ट्रेनिंग में अब हर टीचर ट्रेनिंग लेगा जिसका कलेंडर 6 महीने पहले बनेगा 2047 तक विकसित भारत का संकल्प रखा है ये दूर का सपना नहीं है ये आपके क्लास रूम में बैठा है इसका फैसला आप सभी को करना है रेखा गुप्ता की सरकार संसाधन देने की सभी रुकावटों को बीच से हटाएगी रेखा गुप्ता सीएम दिल्ली भारत के लाखों बच्चों को लगातार शिक्षा देने का काम कर रहे हैं और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे रहे है सभी को बहुत बधाई आशीष सूद जी ने पूरा ब्यौरा दिया शिक्षा विभाग को लेकर उनको धन्यवाद मन की बात कहूंगी मैं सोचती थी सिस्टम को कैसे बदलूंगी जब छात्र थी जब abvp की अध्यक्ष बनी तभ भी यही सोचती रही कैसे समाधान करूं आज मोदी जी के आशीर्वाद से सीएम बनू हूँ तब भी यही सोचती हूं कैसे शिक्षा व्यवस्था को ठीक किया जाए पहले की सरकार कहती थी वो कहते थे काम करो या ना करो सिर्फ उसकी फिक्र करो और फ़िक्र करो या न करो लेकिन जिक्र करो आप बताएं बच्चों के बेहतरी ,टीचर की सुविधा के लिया अच्छी व्यवस्था के लिय कुछ काम किया तकलीफ उस बात की है आपको बहुत नीचे से शुरू करना पड़ता है मूलभूत सुविधाओं को लेकर उस पर काम किया जा रहे इसे ही पूरा करना बहुत बड़ा टारगेट होता है मुझे सोच कर हैरानी होती है जब हम आए तो देख हमारे स्कूल में मेडिकल रूम भी नहीं है जहां 2 से 3 हजार बच्चे पढ़ते है 15 साल 12 साल की सरकारें आकर चली गई किसी ने नहीं सोचा उसके बारे में मैं अचानक औचक निरीक्षण कर पहुंची वहाँ टॉयलेट का गेट ना होना समाज को शर्मसार करता है हमे बहुत आगे बढ़ जाना चाहिए़ थे नीचे हम शुरुआत कर रहे हैं अपने कार्यकाल में बच्चों और टीचर की एक भी समस्या को अधूरा नहीं रह ने देंगे सभी लिगेज समस्या का समाधान करना है कूड़े के पहाड़ अब घट रहे है कूड़ा बहुत सारी जगह से खत्म कर ना है लोगो की मानसिकता , व्यवहार सब्जी को और आप सबका सहयोग चाहिए मुझे आप और हम मिलकर अपनी दिल्ली को विकसित बनाना है क्योंकि विकसित भारत का रास्ता विकसित दिल्ली के बिना संभव नहीं है जिसे आप क्लास रूम में सिखा रहे हैं वो 2027 में कोई डॉक्टर , इंजीनियर होगा वो याद करेगा किस स्कूल में मै पढ़ा था , किस टीचर ने मुझे समझा था किसी को समझा कर सही रस्ते पर लाना , अभिभावक से बात करके स्कूल में वापस लाना ये भी शिक्षक का काम है हमे शॉर्ट कट लेने की आदत हो गई है और भी कई आदते है शहर को गंदा करने की भी अगर छोटे में हो समझ जाते उस की पहली सीढ़ी आप है शिक्षक पढ़ाई के साथ ये सब बाते टीचर हो बच्चों को दे सकते है इसके रक्षक आप लोग हो सामान्य ज्ञान देना उनका आज सजना और कल सवारना आपकी जिम्मेदारी है सभी की जिम्मेदारी है सभी बालक को स्कूल जाने के लिय कहना
0
0
Report

AAP अध्यक्ष के अनुसार बीजेपी दो मुँह वाला साँप, स्वतंत्र भारद्वाज पर सवाल

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ़्तारी पर AAP दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज कहते हैं, "बीजेपी दो मुँह वाला साँप है। एक तरफ़ तो पूरी सरकार स्वतंत्र कुमार को बचाने की कोशिश में लगी है। उनके DCP सचिन शर्मा ने पूरी कोशिश की कि स्वतंत्र भारद्वाज पर हल्के आरोपों में केस दर्ज हो ताकि उन्हें कभी जेल न जाना पड़े। लेकिन जब 'कॉकरोच मूवमेंट' ग्रुप के प्रदर्शनकारी पार्लियामेंट स्ट्रीट पहुँचे, तो सरकार में इतनी हिम्मत भी नहीं थी कि बाहर आकर स्वतंत्र भारद्वाज के लिए अपना समर्थन ज़ाहिर करे..." "स्वतंत्र भारद्वाज के बारे में केंद्रीय मंत्री चिराग़ पासवान के बयान पर वे कहते हैं, "उनके पिता में एक ख़ास खूबी थी, और वह खूबी उनमें भी है... उनके पिता हमेशा हवा का रुख़ सबसे पहले भांप लेते थे, और अब उन्हें भी इसका एहसास हो गया है कि हवा बीजेपी के ख़िलाफ़ चल रही है, इसलिए अब उनके बयान भी उसी हिसाब से उल्टी दिशा में बदल जाएँगे।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top