icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow8 May 2025, 02:13 pm

Jhansi: डॉ प्रभात तिवारी को कृषिवानिकी में उत्कृष्ट कार्य के लिए गोल्ड मेडल

Jhansi, Uttar Pradesh:

रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी के वैज्ञानिक डॉ प्रभात तिवारी को कृषिवानिकी (एग्रोफॉरेस्ट्री) के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए भारतीय कृषि वानिकी सोसाइटी द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। डॉ तिवारी वर्तमान में विश्वविद्यालय में कृषिवानिकी के सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने किसानों की भूमि पर उन्नत कृषिवानिकी मॉडल तैयार किए हैं जिससे खेती और पर्यावरण दोनों को लाभ हुआ है। यह सम्मान उन्हें एएसआरबी के पूर्व चेयरमैन डॉ गुरवचन सिंह, सोसाइटी अध्यक्ष डॉ अरुणाचलम, पूर्व निदेशक डॉ ओपी चतुर्वेदी, और अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिकों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। डॉ तिवारी को विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अशोक कुमार सिंह समेत सभी साथियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

समस्तीपुर के मुसरीघरारी में वायरल कथित वीडियो: पुलिस जांच शुरू

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में कर्पूरी ग्राम के बाद मुसरीघरारी का कथित वीडियो वायरल, हाथ जोड़कर रोती रही युवती । हंसुआ दिखाकर दुपट्टा खींचने और गाली-गलौज का आरोप, पुलिस जांच में जुटी。 समस्तीपुर जिले में कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र की घटना के बाद अब मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से भी एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवती हाथ जोड़कर रोती और गिड़गिड़ाती नजर आ रही है, जबकि कुछ युवक कथित तौर पर हंसुआ दिखाते हुए युवती का दुपट्टा खींचते और गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा है।बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो मुसरीघरारी थाना क्षेत्र का है, जिसमें एक युवक-युवती के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की जा रही है। वीडियो में युवती लगातार हाथ जोड़कर युवकों से ऐसा नहीं करने की गुहार लगाती दिखाई दे रही है। वहीं, युवकों का झुंड कथित तौर पर उसके साथ अभद्रता करता नजर आ रहा है । हालांकि, वीडियो कब का है, इसमें दिख रहे लोग कौन हैं और घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या है,यह जानकारी नहीं मिल रही है । जी मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो की सत्यता, स्थान और घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि के लिए पुलिस जांच कर रही है। पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा ।
0
0
Report

नीमकाथाना पंचायत समिति के आरक्षण लॉटरी ने महिलाओं के लिए 19 सीटें सुरक्षित रखने का संकेत दिया

Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना पंचायत समिति सभागार में पंच-सरपंचों की लॉटरी निकाली गई। सीकर जिले के नीमकाथाना में पंचायत चुनाव को लेकर आज नीमकाथाना पंचायत समिति सभागार में रिटर्निंग अधिकारी (SDM) सुमन सोनल के समक्ष सरपंच एवं वार्डपंचों की आरक्षण लॉटरी निकाली गई। सबसे पहले पाटन पंचायत समिति में आने वाली 26 ग्राम पंचायत के सरपंच एवं गांव के अधीन आने वाले वार्ड पंच की लॉटरी निकली। वही नीमकाथाना में आने वाली 39 ग्राम पंचायतों की लॉटरी निकाली गई। जार से लॉटरी स्कूल के छोटे बच्चों से निकली गई। 19 सीटों पर महिलाओ के लिए आरक्षित की गई है। वही 13 सीट पाटन पंचायत में महिलाओं के लिए आरक्षित की गई। इस दौरान एडीएम भगीरथ साख, एसडीएम सुमन सोनल, तहसीलदार वीपी सिंह नरुका, पाटन तहसीलदार राजवीर यादव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। नीमकाथाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों की आरक्षण सूची पंचायत आरक्षित श्रेणी/ वर्ग दयाल की नांगल सामान्य महिला नाथा की नांगल अनुसूचित जनजाति मावंडा कला अनुसूचित जाति महिला मावंडा आरएस सामान्य महिला मावंडा खुर्द सामान्य महिला नापावाली सामान्य महिला चारणवास उर्फ पुराणाबास सामान्य माकड़ी अन्य पिछड़ा वर्ग मंढोली अनुसूचित जाति महिला खादरा सामान्य महावा सामान्य गावड़ी अन्य पिछड़ा वर्ग कोटडा सामान्य महिला नयाबास सामान्य सिरोही सामान्य महिला आगरी सामान्य गणेश्वर सामान्य झीराणा सामान्य बासडी खुर्द सामान्य हरजनपुरा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला भूदोली सामान्य महिला भगेगा सामान्य महिला डेहराजोड़ी सामान्य गुहाला सामान्य नरसिंहपुरी सामान्य महिला चला सामान्य महिला गोविंदपुरा अन्य पिछड़ा वर्ग ठीकरिया सामान्य महिला पीथमपुरी सामान्य महिला मोकलवास सामान्य टोडा सामान्य दीपावास अनुसूचित जाति जाटाला अन्य पिछड़ा वर्ग महिला निमोद अनुसूचित जाति राणासर अनुसूचित जनजाति महिला तेतरवालो का बास अनुसूचित जाति बंधावाला भोपालपुरा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला तिवाड़ी का बास अन्य पिछड़ा वर्ग घाटा गुवार अन्य पिछड़ा वर्ग महिला। पंचायत समिति पाटन की ग्राम पंचायतों की आरक्षण सूची पंचायत आरक्षित श्रेणी/ वर्ग डाबला — सामान्य बिहारीपुर — सामान्य बिहार — सामान्य स्यालोदड़ा — सामान्य महिला श्यामपुरा — सामान्य महिला जीलो — सामान्य महिला डोकन — सामान्य महिला न्योराणा — सामान्य पाटन — अन्य पिछड़ा वर्ग डूगा की नांगल — सामान्य महिला मोठूका — अन्य पिछड़ा वर्ग महिला दलपतपुरा — सामान्य बेगा की नांगल — अन्य पिछड़ा वर्ग बलवंतपुरा — सामान्य महिला रामसिंहपुरा — सामान्य राजपुरा — अनुसूचित जाति धांधेला — अन्य पिछड़ा वर्ग महिला दरीबा — सामान्य महिला रायपुर पाटन — अनसुचित जाति हसामपुर — अन्य पिछड़ा वर्ग छाजा की नांगल — सामान्य महिला घासीपुरा — सामान्य लादी का बास — सामान्य महिला नारदा — अनुसूचित जनजाति महिला किशोरपुरा — अनुसूचित जनजाति कोला की नांगल-काचरेड़ा — अनुसूचित जाति महिला
0
0
Report

रणथम्भौर नेशनल रिजॉर्ट में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जाँच और मुआवजे की मांग

Sawai Madhopur, Rajasthan:जिला मुख्यालय के रणथम्भौर रोड स्थित रणथम्भौर नेशनल रिजॉर्ट होटल में एक होटल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान धमुन निवासी गोलू सैनी के रूप में हुई है। होटल में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद होटल प्रबंधन ने आनन-फानन में शव को अस्पताल पहुंचाकर पोस्टमार्टम करवाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजन शव को एंबुलेंस में लेकर होटल के गेट पर पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। फिलहाल होटल के बाहर एंबुलेंस में शव रखकर परिजन और ग्रामीण घटना की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए का मुआवजा देने की भी मांग रखी है। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि खबर लिखे जाने तक प्रदर्शनकारियों और प्रशासन के बीच मांगों को लेकर सहमति नहीं बन सकी है। परिजनों का कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पूरी जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल होटल के बाहर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है。
0
0
Report
Advertisement

राजू कुमार के जाति प्रमाणपत्र से ST आयोग सदस्य बनने का विवाद

Katihar, Bihar:बक्सर जिले के चौसा प्रखंड निवासी और राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य राजू कुमार को लेकर ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल गलत जाति प्रमाणपत्र के आधार पर आयोग का सदस्य बनने का आरोप फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आरोप में एसटी आयोग के सदस्य को हटाने की मांग राजू कुमार मूल रूप से अत्यंत पिछड़ा वर्ग की कहार जाति से आते हैं, लेकिन उन्होंने अपने नाम के साथ खरवार उपनाम जोड़कर कथित तौर पर अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाणपत्र हासिल किया प्रमाणपत्र के आधार पर राजू कुमार को राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य बनाया गया सरकार और भारतीय जनता पार्टी से पूरे मामले की जांच कराने और आरोप सही पाए जाने की स्थिति में राजू कुमार को आयोग के सदस्य पद से हटाने की मांग राजू कुमार का पक्ष इस मामले में सामने आना अभी बाकी बिहार के बक्सर में राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य राजू कुमार की जाति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के नेशनल कॉर्डिनेटर डॉ. बिपिन कुमार ने राजू कुमार पर कथित तौर पर गलत जाति प्रमाणपत्र के आधार पर आयोग का सदस्य बनने का आरोप लगाया है। उन्होंने सरकार से मामले की जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है । कटिहार के रहनेवाले ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के नेशनल कॉर्डिनेटर डॉ. बिपिन कुमार ने आरोप लगाया कि राजू कुमार मूल रूप से अत्यंत पिछड़ा वर्ग की कहार जाति से आते हैं, लेकिन उन्होंने अपने नाम के साथ खरवार उपनाम जोड़कर कथित तौर पर अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाणपत्र हासिल किया। डॉ. बिपिन ने कहा कि इसी प्रमाणपत्र के आधार पर राजू कुमार को राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य बनाया गया है। उन्होंने सरकार और भारतीय जनता पार्टी से पूरे मामले की जांच कराने और आरोप सही पाए جانے की स्थिति में राजू कुमार को आयोग के सदस्य पद से हटाने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2020 में राजू कुमार की ओर से एक ग्रामीण के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया था। डॉ. बिपिन कुमार के मुताबिक, वर्ष 2026 में बक्सर की अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान राजू कुमार की जाति को लेकर सवाल सामने आए और मामला खारिज हो गया। डॉ. बिपिन कुमार ने यह भी दावा किया कि हाल में प्रमाणपत्र के आधार पर राजू कुमार को राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य बनाया गया, हालांकि, इन दावों और दस्तावेजों की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि इस रिपोर्ट में उपलब्ध नहीं है。 उन्होंने कहा कि बिहार में बड़ी संख्या में अनुसूचित जनजाति के लोग हैं और आयोग में ऐसे लोगों को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए, जो संबंधित समुदाय से आते हों। उन्होंने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जाति प्रमाणपत्र में गड़बड़ी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। राजू कुमार का पक्ष इस मामले में सामने आना अभी बाकी है。
0
0
Report

बिहार में अपराध तेज़ी से बढ़ा, पैसे से पोस्टिंग कर रहे अधिकारी!

Munger, Bihar:हर दिन बढ़ रहा अपराध टुकुर-टुकुर कर देख रही है सरकार ,पैसा लेकर डीएम और एसपी की हो रही है पोस्टिंग इसलिए अपराध पर नहीं लग रहा है अंकुश,सरकार अच्छे पदाधिकारी की फील्ड में करें पोस्टिंग तभी लगाया अपराध पर लगया जा सकता है लगाम। मुंगेर मुंगेर पहुंचे राजद के वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र ने राज्य में बढ़ते अपराध पर को लेकर राज्य सरकार पर निशाना सदा उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है और सरकार टुकुर-टुकुर कर देख रही है ,राज्य में पैसे लेकर अधिकारियों, डीएम एवं एसपी तक की पोस्टिंग हो रही है जिनकी अपराधियों बलात्कारियों आदि के साथ सेटिंग होती है, उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती है जबकि बिहार में केवल एक जाति के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, अपराधी कोई भी हो बलात्कारी भी क्यों ना हो देखते ही उसको गोली मार देनी चाहिए उन्होंने मुंगेर के के परिपेक्ष में कहा कि मुंगेर में एक व्यक्ति के कहने पर डीएम एवं एसपी आदि की पोस्टिंग होती है खासकर एक जाति विशेष के लोगों को विभिन्न जगहों पर बिठाया जाता है, उन्होंने कहा कि सरकार को अच्छे पदाधिकारी की फील्ड में पोस्टिंग करनी चाहिए ताकि अपराध बलात्कार जैसे जगन्य घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके. उन्होंने पटना में बुधवार की शाम बोरिंग में हुई घटना को लेकर कहा की एक व्यक्ति को घर में घुसकर सीने में चार-चार गोली मार दी गई ,कुछ दिन पहले उनके पुत्र की भी हत्या कर दी गई थी, वर्तमान में उनकी पत्नी वहां की वार्ड पार्षद है जमुई और समस्तीपुर में हुई घटना को व्यक्त करते हुए कहा कि अपराधी पर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने की जरूरत है अपराधी की जाती नहीं देखी जानी चाहिए लेकिन सरकार में बैठे कुछ लोग ऐसा ही कर रहे हैं। बाइट : भाई वीरेंद्र राजद के वरिष्ठ नेता
0
0
Report
Advertisement

समस्तीपुर में बदसलूकी पर सियासत गरमा; मंत्री बोले दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

Jehanabad, Bihar:जमुई के बाद अब समस्तीपुर में छात्रा के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। विपक्ष के हमलों के बीच बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव के कानून-व्यवस्था वाले आरोपों पर भी करारा पलटवार किया है। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। ऐसे घृणित कृत्यों में शामिल तत्वों के खिलाफ सरकार पूरी सख्ती से निपटेगी और किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर सख्त कार्रवाई तो की ही जा रही है, लेकिन ऐसे अमानवीय व्यवहार को रोकने के लिए समाज को भी जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने जन-जागरण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि महिलाओं को भी आगे आना होगा, क्योंकि सामाजिक चेतना से ही इस समस्या का स्थायी समाधान संभव है। वही बिहार में अराजकता और कानून-व्यवस्था के चरमराने के विपक्ष के आरोपों पर मंत्री ने कहा कि जब कोई अप्रिय घटना होती है, तो सवाल उठना स्वाभाविक है। सरकार अपनी सख्त कार्रवाई से इन सवालों का जवाब दे रही है। वही तेजस्वी यादव द्वारा उठाए गए बिहार में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है के सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आरोप तो तरह-तहर के लगाए जाते रहते हैं, लेकिन लोगों को सरकार की इच्छाशक्ति देखनी चाहिए कि वह ऐसी घटनाओं से कैसे सख्ती से निपट रही है। वही महिला सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि इस तरह की घटनाओं को रोकने और प्रशासनिक तंत्र को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के लिए लगातार बातचीत और समीक्षा की जा रही है, ताकि आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
0
0
Report

हरियाणा: भ्रष्टाचार शिकायत अब एक क्लिक पर संभव, सतर्क-हरियाणा ऐप लॉन्च

Chandigarh, Chandigarh:- अब मोबाइल फोन से भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत दर्ज कराना हुआ और अधिक सरल, सुरक्षित एवं सुविधाजनक - एक टच पर एसवी एंड एसीबी की हेल्पलाइन से जुड़ सकेंगे नागरिक, भ्रष्टाचार संबंधी सूचना एवं डिजिटल साक्ष्य साझा करने की सुविधा - कार्रवाई ना चाहते हुए भी साझा की जा सकेगी भ्रष्टाचार संबंधी सूचना, पूर्णतया गोपनीय रखी जाएगी जानकारी चंडीगढ़, 24 सितंबर 2026। हरियाणा सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति को और अधिक प्रभावी एवं नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा सचिवालय से ‘सतर्क – हरियाणा’ मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। इस ऐप के माध्यम से नागरिक भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत एवं सूचना सीधे राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी), हरियाणा तक पहुंचा सकेंगे। ऐप में हेल्पलाइन से सीधे जुड़ने, डिजिटल साक्ष्य अपलोड करने, संबंधित जिले के एसीबी अधिकारी की जानकारी एवं लोकेशन प्राप्त करने तथा एफआईआर की कॉपी डाउनलोड करने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। हेल्पलाइन नंबर याद रखने की आवश्यकता नहीं, एक टच पर एसवी एंड एसीबी से संपर्क इस मोबाइल ऐप की विशेषता यह है कि कई बार नागरिकों को भ्रष्टाचार संबंधी जानकारी तो होती है, लेकिन उन्हें एसवी एंड एसीबी की हेल्पलाइन का नंबर याद नहीं रहता। ‘सतर्क – हरियाणा’ ऐप के माध्यम से इस समस्या का समाधान किया गया है। ऐप में उपलब्ध हेल्पलाइन सुविधा पर केवल एक टच करने पर नागरिक सीधे एसवी एंड एसीबी की हेल्पलाइन से जुड़ सकेंगे। इससे उन्हें हेल्पलाइन नंबर याद रखने की आवश्यकता नहीं होगी और वे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल संपर्क कर सकेंगे। कार्रवाई ना चाहते हुए भी साझा की जा सकेगी भ्रष्टाचार संबंधी सूचना, पूर्णतया गोपनीय रखी जाएगी जानकारी यदि किसी नागरिक के पास भ्रष्टाचार से संबंधित कोई वीडियो, ऑडियो, फोटो अथवा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी है, लेकिन वह तत्काल किसी व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करवाना चाहता, तो ऐसी सूचना भी ऐप के माध्यम से एसवी एंड एसीबी तक पहुंचाई जा सकेगी। इस दौरान गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इससे भ्रष्टाचार संबंधी प्राप्त सूचनाओं का एक व्यवस्थित डिजिटल डेटाबेस तैयार करने में सहायता मिलेगी। आवश्यकता के अनुसार भविष्य में इन सूचनाओं का विश्लेषण एवं उपयोग नियमानुसार किया जा सकेगा。 हर जिले की एसीबी टीम की जानकारी और लोकेशन एक क्लिक पर नागरिकों की सुविधा के लिए हरियाणा के सभी 23 जिलों को ऐप से जोड़ा गया है। यदि कोई व्यक्ति किसी दूसरे जिले में जाता है और उसे वहां भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत या सूचना देनी हो, तो ऐप में संबंधित जिले का चयन करने पर वहां के एसवी एंड एसीबी इंचार्ज का नाम एवं मोबाइल नंबर उपलब्ध होगा। साथ ही गूगल लोकेशन के माध्यम से संबंधित कार्यालय ka स्थान और वहां पहुंचने ka मार्ग देखा जा सकेगा। नागरिक आवश्यकता के अनुसार संबंधित अधिकारी से फोन पर संपर्क करने के साथ-साथ कार्यालय जाकर भी अपनी शिकायत या सूचना प्रस्तुत कर सकते हैं। एसवी एंड एसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों की जानकारी भी उपलब्ध यदि एसवी एंड एसीबी के किसी अधिकारी या कर्मचारी के सही बर्ताव न करने के संबंध में कोई शिकायत दर्ज करनी हो, तो ऐप में संबंधित वरिष्ठ अधिकारी तक पहुंचने की सुविधा भी उपलब्ध है। अगले विकल्प के माध्यम से संबंधित पुलिस अधीक्षक ka नाम, मोबाइल नंबर, कार्यालय की लोकेशन और वहां पहुंचने ka मार्ग देखा जा सकता है। इससे नागरिक संबंधित वरिष्ठ अधिकारी से सीधे संपर्क कर अपनी शिकायत या सूचना प्रस्तुत कर सकेंगे。 एफआईआर की कॉपी भी डाउनलोड कर सकेंगे नागरिक, गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है ‘सतर्क- हरियाणा’ ऐप उन्होंने बताया कि ऐप के माध्यम से नियमानुसार उपलब्ध कराई गई एफआईआर की कॉपी भी नागरिक डाउनलोड कर सकेंगे। ‘सतर्क – हरियाणा’ मोबाइल ऐप वर्तमान में गूगल प्ले स्टोर पर ‘सतर्क हरियाणा’ नाम से उपलब्ध है। जल्द ही ऐप के उपयोग एवं परिणामों को देखते हुए इसे एप्पल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध किया जाएगा。 तथ्यात्मक एवं सही सूचना ही अपलोड करने की अपील एसवी एंड एसीबी प्रमुख डॉ अरशिन्दर सिंह चावला ने आमजन से अपील की कि ‘सतर्क – हरियाणा’ ऐप का उपयोग भ्रष्टाचार संबंधी सही, वास्तविक और तथ्य-आधारित सूचना उपलब्ध कराने के लिए किया जाए। उन्होंने कहा कि बिना किसी तथ्य या आधार के किसी अधिकारी अथवा कर्मचारी को बदनाम करने के उद्देश्य से अनावश्यक या भ्रामक सूचना अपलोड न की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर गलत, भ्रामक या कृत्रिम रूप से तैयार की गई सामग्री, जिसमें एआई के माध्यम से तैयार की गई फर्जी सामग्री भी शामिल है, को वास्तविक सूचना के रूप में अपलोड करता है, तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए नागरिकों से अनुरोध है कि वे ऐप का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें और केवल सही जानकारी ही साझा करें। डॉ. चावला ने कहा कि ‘सतर्क- हरियाणा’ ऐप का उद्देश्य नागरिकों और एसवी एंड एसीबी के बीच सूचना के आदान-प्रदान को और अधिक प्रभावी बनाना है।उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे भ्रष्टाचार के विरुद्ध इस डिजिटल पहल का हिस्सा बनें और हरियाणा को भ्रष्टाचार-मुक्त बनाने के प्रयासों में सहयोग करें। ये रहे उपस्थित इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ अतिरिक्त प्रधान सचिव यशपाल यादव, एसवी एंड एसीबी प्रमुख अरशिन्दर सिंह चावला भी उपस्थित थे。
0
0
Report
Advertisement

गणेश विसर्जन के लिए अहमदाबाद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिसकर्मी तैनात

Ahmedabad, Gujarat:અમદાવાદ : શુક્રવારે અમદાવાદ શહેર માં ગણેશ વિસર્જન કરવા માં આવશે સવારે 8 વાગ્યા થી ગણેશ વિસર્જન શરૂ થશે અને મોડી રાત્રી સુધી ગણેશ વિસર્જન ચાલશે ગણેશ વિસર્જન માં કાયદો અને વ્યવસ્થા જળવાય રહે એ માટે અમદાવાદ માં લોખંડી બંદોબસ્ત ગોઠવશે 350 પોલીસ અધિકારી અને 10 હજાર પોલીસ કર્મીઓ سمیت હોમગાર્ડ ના જવાનો તહેનાત રહેશે ગણેશ વિસર્જન દરમિયાન સીસી ટીવી ડ્રોન અને બોડી ઓન કેમેરા નો પણ ઉપયોગ કરવા માં આવશે અમદાવાદ સાયબર ક્રાઈમ બ્રાંચ ખાસ સોશિયલ મીડિયા પર નજર રાખશે ગણેશ વિસર્જન ને લઇ ને કોઈ ખોટી અફવા ન ફેલાવવા પોલીસ કમિશનર ની ಅપીલ શાંતિપૂર્ણ માહોલ માં વિસર્જન ની પ્રક્રિયા થાય એ માટે અમદાવાદ શહેર પોલીસ સજ્જ રહેશે
0
0
Report

पाक्सो कोर्ट ने सौरभ कुमार साह को 20 साल सजा, 30 हजार अर्थदंड

Munger, Bihar:प्रशांत कुमार मुंगेर पत्नी को मायके में छोड़ नाबालिग साली को भगाने के मामले में सौरभ को बीस साल की सजा.तीस हजार का लगया अर्थदंड。 मुंगेर : पत्नी और आठ माह की बीमार बच्ची को ससुराल में छोड़कर नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर भगाने और अपने साथ रखने के मामले में पाक्सो विशेष न्यायालय ने दोषी सौरभ कुमार साह को 20 वर्ष सश्रम कारावास और 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। पाक्सो अधिनियम के विशेष न्यायाधीश सह अपर जिला व सत्र न्यायाधीश विमलेंदु कुमार के न्यायालय ले पाक्सो एक से जुड़े मामले में सौरभ कुमार को अभिलेख पर उपलब्ध साक्ष्य, गवाहों के बयान तथा अभियोजन और बचाव पक्ष की दलील सुनने के बाद 17 सितंबर को दोषी करार दिया था तथा गुरुवार को उसे सजा सुनाई गई। सौरभ कुमार दास झारखंड के गोड्डा का रहने वाला है। इस मामले में अभियोजन की ओर से पाक्सो अधिनियम के विशेष लोक अभियोजक प्रीतम कुमार वैश्य ने बहस में हिस्सा लिया。
0
0
Report
Advertisement

सीबीआई ने रायपुर में महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी केस आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया

Begun, Rajasthan:रायपुर से इस वक्त महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस से जुड़ी बड़ी खबर है.. केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI ने मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल और वां छित आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.. अभिषेक कुमार को दुबई से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचते ही गिरफ्तार किया गया। CBI की जांच के मुताबिक, अभिषेक कुमार महादेव बुक के तहत ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के संचालन, पैनल के समन्वय और धन संग्रह में सक्रिय भूमिका निभा रहा था.. जांच में यह भी सामने आया है कि सट्टेबाजी से अर्जित अवैध रकम से दुबई में अचल संपत्ति हासिल की गई.. गिरफ्तारी के बाद हुई तलाशी में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है.. CBI के मुताबिक, आरोपी मुख्य प्रमोटर सौरभ चन्द्राकर और शुभम सोनी के साथ मिलकर काम करता था.. हैदाबाद की अदालत से आरोपी की तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसे रायपुर लाया गया, जहां अदालत ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.. महादेव ऐप केस में CBI अब तक करीब 100 आरोपियों के खिलाफ 8 आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है.. वहीं फरार आरोपियों की तलाश और मुख्य संचालकों को भारत लाने की कार्रवाई जारी है..
0
0
Report

पन्ना से चंदला बस पलटी: 10–12 घायल, ड्राइवर फरार; वजह स्पष्ट नहीं

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर जिले के चंदला में एक बड़ा हादसा हो गया। पन्ना से चंदला आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 10 से 12 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ये बस सिल्वर कंपनी की है, जो पन्ना से चंदला आ रही थी। चंदला रुकने से करीब 1 किलोमीटर पहले बस डिसबैलेंस होकर पलट गई। हादसे में छोटे-बड़े मिलाकर करीब 10 से 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 3 से 4 बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, ड्राइवर के मिलने के बाद ही कारण का पता चल पाएगा। वहीं कुछ लोगों द्वारा ड्राइवर के शराब के नशे में होने की बात कही जा रही थी, जिस पर पुलिस ने कहा कि अभी ऐसी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top