icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Eshan KhanEshan KhanFollow3 Jan 2025, 05:49 pm

झांसीः नागरिक सुरक्षा कार्यालय में स्वामी विवेकानंद लॉ कॉलेज के छात्राओं को आगामी प्रशिक्षण योजना पर की चर्चा

Jhansi, Uttar Pradesh:

जिला मजिस्ट्रेट नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कार्यालय झांसी में स्वामी विवेकानंद लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा भविष्य में नगर सुरक्षा विभाग के द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रशिक्षण से संबंधित योजनाओं पर चर्चा हुई। उप नियंत्रक जय राज तोमर द्वारा कार्यक्रम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां स्वामी विवेकानंद लॉ कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सिद्धार्थ कुमार से साझा की गई । इस चर्चा में सुनील कुमार सिंह‌, सुमित गौड़, सियाशरण राजपूत, हरि नारायण सोनी, डॉ जितेंद्र नायक शामिल थे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सिरसा आढ़ती पर किसानों के करोड़ों चूने का मामला: गिरफ्तारी और रिकवरी की मांग तेजी से तेज

Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा में एक आढ़ती ने कई किसानों पर आढ़तियों को करोड़ों रुपए का चूना लगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसानों और आढ़तियों ने सिरसा सदर थाना में आरोपी आढ़ती के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है और आरोपी आढ़ती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही आरोपी आढ़ती से रुपयों की रिकवरी करने की भी मांग की है। सिरसा शहर में फर्म संचालक द्वारा ठगी मामले में संचालक व मुनीम सहित 3 पर एफआईआर दर्ज है। शिकायतकर्ताओं ने फर्म संचालक द्वारा पैसे न देने की एवज में आत्महत्या के लिए उकसाने की धमकी दी है। इस पर उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की है। कुछ किसान और आढ़ती भी सामने आए हैं, जिन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। अनाज मंडी एसोसिएशन मेंबर एवं जयदेव-सहदेव ट्रस्ट प्रधान ललित मोहन जैन ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि शेखर मेहता पुत्र अशोक कुमार फर्म को आढ़तियों ने जरूरत में उसे पैसे दे दिए। इस गेहूं सीजन में किसानों ने अधिक दाम के चक्कर में फसल इसे बेच दी और संचालक ने कम दाम पर आढ़तियों को बेच दी। किसानों को उचंती में बेचकर बाउंस चेक थमा दिए। 15 लाख मेरी फर्म ने उसे दिया था और बाकी आढ़तियों ने भी दो करोड़ के आसपास राशि उसे दे रखी है। दो करोड़ के आसपास किसानों से फसल ले रखी है। फर्म संचालक के मन में लालच आ गया और पांच से सात करोड़ रुपए लेकर चला गया। अब तक 17 फर्मों ने कोर्ट में याचिका दायर की है। फर्म संचालक शेखर मेहता पुत्र अशोक कुमार ने सरकार को सरसों को बेची थी। जमींदारों से भी बहुत ठगी कर दी और कुछ किसानों को डरा-धमकाकर पूरी राशि में आधे पैसे लेकर पीछा छुड़वाया है। जब आढ़ती पैसे मांगने जाते थे तो उनको डराने को धमकी देता कि मेरे पास आने की जरूरत नहीं है और वह आत्महत्या कर लेगा और उसके पास पैसे नहीं है। चेक दे रखे हैं, वो कोर्ट में लगा दो। उसे पुलिस व सरकार का कोई डर नहीं है। इस पर पुलिस को एक्शन लेना चाहिए। ललित मोहन जैन ने बताया, फर्म संचालक शेखर को कोई डर नहीं है और वह मंडी से हंसकर चला जाता है कि जैसे कुछ हुआ ही नहीं। पुलिस को आढ़तियों का साथ देना चाहिए और उसे जल्द पकड़कर अंदर करना चाहिए। प्रशासन इस पर पूरी कार्रवाई करे, ताकि किसी से इस तरह की ठगी न हो। मंडी में आम किसान आते हैं और उनको ठगी का शिकार बनाया जाता है। शिकायत में बताया, आढ़ती फर्म प्रभ दयाल अशोक कुमार का संचालन करते हैं और पिछले कई वर्षों से सिरसा जिले में फसली सीजन आने पर फसलों की उचंती खरीद करते हैं। जीत फर्म में बतौर मुनीम काम करता है। पनिहारी के श्री गणेश धर्मकांटा पर फसल का वजन किया हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में पनिहारी निवासी हरमिंदर, ओमप्रकाश व जलविंद्र ने बताया, फर्म संचालक ने 8.86 लाख की फसल खरीदी थी, जिसमें दो लाख दे दिए और बाकी राशि देने से मना कर दिया। जो चेक दिए थे, वे बाउंस हो गए थे। इसी तरह जलविंद्र से गेहूं की फसल 5.12 लाख में खरीदी की थी। उसे दो लाख रुपए दे दिए और बाकी के चेक दिए तो वे बाउंस हो गए। उपरोक्त फर्म द्वारा खरीद की गई गेहूं की फसल, जिसका वजन फर्म द्वारा उपरोक्त वर्णित दो धर्मकांटों पर करवाया गया था, उसकी रसीद की पर्चियां भी है। पहले बकाया राशि एक-दो दिन में देने का आश्वासन दिया और 18 अगस्त को संचालक ने राशि देने से मना कर दिया। उसने आत्महत्या के लिए धमकी दी और उसे जिम्मेदार ठहराने की धमकी दी है। उसने किसानों के साथ सोची-समझी साजिश के तहत धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। यह बदनियती से देनदारी से बचने को फरार हो सकते हैं। तीन किसानों से 18 लाख से ज्यादा की गेहूं खरीद कर बदले में एक रुपए का भी भुगतान नहीं किया। पनिहारी के सुल्तान से 4.10 लाख की फसल खरीदी और उसमें से दो लाख रुपए दिए और बाकी का चेक दिया, जो बाउंस हो गया। मामले में 28 अगस्त को सदर थाना पुलिस ने 318(4), 61 (2) बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
0
0
Report

DUSU चुनाव के लिए EVM पहुँचाते, कड़े सुरक्षा कवच के बीच वोटिंग की तैयारी पूरी

New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनावों के लिए मास्टर ट्रेनर्स की देखरेख में कॉलेजों के अंदर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पहुंचाई जा रही हैं. कॉलेज के अंदर भी चुनाव अधिकारी पूरी तैयारी करने में लगे हुए हैं. बूथ संख्या के पोस्टर्स और छात्रों की एंट्री और एग्जिट के नोटिस भी लगाए जा रहे हैं. परिसरों में भारी पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है ताकि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकें. प्रोफेसर आनंद कुमार, चुनाव अधिकारी, देशबंधु महाविद्यालय, ने बताया कि 18 सितंबर शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव है. यूनिवर्सिटी निर्देशों के अनुसार पूरी तैयारी कर ली गई है. मतदान सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगा. इस महाविद्यालय में कुल 4 बूथ बनाए गए हैं और 4,446 छात्र मतदान करने के लिए आएंगे. मुख्य द्वार से एंट्री और दूसरे गेट से एग्जिट प्वाइंट दिया जाएगा. गर्मी के मद्देनजर पानी की व्यवस्था और मेडिकल स्टाफ भी मौके पर रहेगा, एंबुलेंस की सुविधा होगी. दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती से सुरक्षा बढ़ाई गई है. मतदान 18 सितंबर को सुबह 8:30 बजे से 1:00 बजे (दिवसीय कक्षाओं के लिए) और 3:00 बजे से शाम 7:30 बजे (संध्या कक्षाओं के लिए) होगा. मतदान के बाद EVM को सील करके यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम (नार्थ कैंपस) के मल्टीपर्पस हॉल में सुरक्षित रखा जाएगा, जहाँ 19 सितंबर को वोटों की गिनती होगी.
0
0
Report
Advertisement

संगमनेर तालुक्य में पाणी की किल्लत बढ़ी; खताळ ने टँकर बढ़ाने के निर्देश दिए

Shirdi, Maharashtra:अहिल्यानगर जिल्ह्यातील संगमनेर तालुक्यात पाणीटंचाईची परिस्थिती गंभीर होत चालल्याची माहिती घेण्यात आली. सध्या तालुक्यातील विविध गावं आणि वाड्या-वस्त्यांना ६ ते ८ टँकरद्वारे पाणीपुरवठा सुरू आहे. पण ज्या ठिकाणी पाण्याची अधिक गरज आहे, त्या ठिकाणी तातडीने टँकरची संख्या वाढवण्याच्या सूचना आमदार अमोल खताळ यांनी प्रशासनाला दिल्या आहेत. संगमनेर तालुक्यातील विविध विभागांच्या कामकाजाचा आमदारांच्या उपस्थितीत आढावा घेण्यात आला. यावेळी गैरहजर अधिकारी-कर्मचाऱ्यांवरही आमदार खताळ चांगलेच संतापल्याचं पाहायला मिळालं. वॉइस ऑवर्स - संगमनेर तालुक्यातील पाणीटंचाईच्या पार्श्वभूमीवर प्रशासनाची आढावा बैठक घेण्यात आली. तालुक्यात सध्या काही गावं आणि वाड्या-वस्त्यांना टँकरद्वारे पाणीपुरवठा सुरू आहे. मात्र, पाण्याची गरज वाढत असल्याने ज्या भागातून टँकरची मागणी होत आहे, तिथे परिस्थितीची तातडीने पाहणी करून टँकर उपलब्ध करून द्यायेत, अशा सूचना आमदार अमोल खताळ यांनी प्रशासनाला दिल्या. वॉइस ऑवर्स - दरम्यान, शासनाच्या विविध योजना आणि विभागांच्या कामकाजाचा आढावा घेण्यासाठी ही बैठक आयोजित करण्यात आली होती. मात्र, बैठकीला काही अधिकारी आणि कर्मचारी गैरहजर राहिल्याने आमदार खताळ यांनी नाराजी व्यक्त केली. महत्त्वाच्या आढावा बैठकीला अधिकारी-कर्मचाऱ्यांनी उपस्थित राहणं आवश्यक असल्याचं सांगत, गैरहजर राहणाऱ्यांवर नियमानुसार कारवाई करण्याच्या सूचना त्यांनी प्रशासनाला दिल्या. पाणीटंचाईच्या प्रश्नावर प्रशासनाने संवेदनशीलतेने आणि तातडीने कार्यवाही करण्याची गरज असल्याचं आमदार खताळ यांनी स्पष्ट केलं. गावागावात पाण्याची उपलब्धता आणि नागरिकांच्या मागणीचा आढ़ावा घेऊन गरजेनुसार टँकर वाढवण्याचे निर्देश प्रशासनाला देण्यात आले आहेत. एकीकडे संगमनेर तालुक्यात पाणीटंचाईची तीव्रता वाढत असताना, दुसरीकडे प्रशासनाच्या आढावा बैठकीतील गैरहजेरीवर आमदारांनी नाराजी व्यक्त केली आहे. पाणीटंचाईच्या काळात नागरिकांना पाण्यासाठी वणवण करावी लागू नये, यासाठी प्रशासन आता किती तत्परतेने उपाययोजना करतं, हे पाहणं महत्त्वाचं ठरणार आहे..
0
0
Report

UP महिला आयोग अध्यक्ष के आरोप: सपा में महिला नेताओं के साथ उत्पीड़न बहस बना

Agra, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी पर उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने बड़ा हमला बोला है।सपा की राष्ट्रीय सचिव मोनिका नाज खान के उत्पीड़न के आरोपों और मथुरा के सपा नेता के विवादित बयान पर बबीता चौहान ने तीखा तंज कसा है। बबीता चौहान ने आरोप लगाया कि महिलाओं के साथ उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग की शिकायतें सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के आचरण पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली पार्टी के भीतर ही महिला नेताओं को लेकर गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। बबीता चौहान के इन आरोपों के बाद सपा की सियासत पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव मोनिका नाज खान से जुड़े उत्पीड़न के आरोपों से जुड़ा है मोनिका नाज खान ने सपा के महानगर अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं पर लगातार प्रताड़ित करने और दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। इसी मामले को लेकर अब उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है।बबीता चौहान ने आरोप लगाया कि सपा में महिला नेताओं के साथ उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग की शिकायतें सामने आना गंभीर सवाल खड़े करता है।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार अगर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच सामान्य होता जा रहा है तो यह बेहद चिंताजनक है।वहीं मथुरा में सपा नेता के उस बयान पर भी बबीता चौहान ने प्रतिक्रिया दी जिसमें एक महिला नेत्री को सरकार बनने पर सीधे आईएएस बनाने की बात कही गई थी। इस मामले को लेकर भी महिला आयोग की अध्यक्ष ने सवाल उठाए और राजनीतिक दलों में महिलाओं के सम्मान को लेकर बहस छेड़ दी।बबीता चौहान के बयान के बाद अब निगाहें समाजवादी पार्टी की प्रतिक्रिया पर हैं सवाल यह है कि महिला नेताओं से जुड़े इन आरोपों पर पार्टी क्या कार्रवाई करती है और महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर उसका रुख क्या है।
0
0
Report

महाराष्ट्र में मौत: गांव में मुआवजे को लेकर हंगामा

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में महाराष्ट्र के नंदुरबार में निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। मृतक का शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने एंबुलेंस को घेर लिया और मृतक के परिवार को 20 से 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग शुरू कर दी। लिखित आश्वासन मिलने के बाद मामला शांत हुआ। कन थाना क्षेत्र के कचनरवा पंचायत के मधुरी गांव निवासी 35 वर्षीय सोनू कुमार दो-तीन महीने पहले महाराष्ट्र के नंदुरबार में मजदूरी करने गए थे। बताया गया कि वह जंक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के सब-कॉन्ट्रैक्टर के माध्यम से हेल्पर का काम कर रहे थे। निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत में काम के दौरान सोनू नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी मजदूर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मुआवजे को लेकर कंपनी प्रबंधन से बातचीत हुई। कंपनी ने मुआवजा देने का आश्वासन दिया, लेकिन शव गांव पहुंचने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल मुआवजे की मांग शुरू कर दी। एंबुलेंस को घेरकर मृतक के 가족 को 20 से 25 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग रखी। बाद में मुआवजे की जिम्मेदारी लेने और लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। उधर, पति का शव देखकर सोनू की पत्नी बेसुध हो गईं। पत्नी ने रोते हुए बताया कि हादसे से पहले सोनू काफी खुश थे और बातचीत के दौरान उन्होंने तीज पर्व की फोटो भेजने की बात कही थी। पत्नी के सामने आज वही पति का शव पड़ा था, जिससे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। सोनू कुमार अपने पीछे पत्नी और पूरे परिवार को छोड़ गए हैं। शव पहुंचने के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
0
Report
Advertisement

अग्रवाल धर्मशाला में गणेश महोत्सव: भजन-कीर्तन और रंगीन पंडाल उत्साह बढ़ा

Dholpur, Rajasthan:अग्रवाल धर्मशाला में गणेश महोत्सव का किया जा रहा आयोजन सरमथुरा (धौलपुर) कस्बे के अग्रवाल धर्मशाला में गौरी गणेश भक्त मंडल की ओर से स्थापित गणेश पंडाल में गणेश महोत्सव के तहत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भजन संध्या में लोक कलाकारों ने गणेश, शिव और कृष्ण के मधुर भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु जमकर झूमे और पंडाल में लगातार "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारे गूंजते रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों के साथ बच्चे भी शामिल हुए।गौरी गणेश भक्त मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम आरती एवं विभिन्न भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं गणेश पंडाल में की गई आकर्षक लाइटिंग और सजावट भी श्रद्धालुओं एवं कस्बेवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर नगर निगम चुनाव: 5 वोट से पलटी तस्वीर, बहुमत भाजपा के पास

Jaipur, Rajasthan:एंकर- जयपुर की शहरी सरकार की 150 तस्वीरें अब एक फ्रेम में हैं...आखिरी चार वार्डों का सस्पेंस भी खत्म हुआ और चारों कांग्रेस ने जीत लिए। लेकिन नतीजों का असली ट्विस्ट सीटों से आगे वोटों के हिसाब में छिपा है। भाजपा 78 पार्षदों के साथ बहुमत में है, कांग्रेस 57 पर...लेकिन पूरे शहर में कांग्रेस को भाजपा से 14 हजार 620 वोट ज्यादा मिले। नए सदन की तस्वीर भी बदली-बदली है....हर तीसरे से ज्यादा पार्षद महिला है और हर तीन में से करीब दो पार्षद 50 साल तक के हैं। कहीं जीत सिर्फ 5 वोट से निकली तो कहीं फासला 10 हजार पार चला गया। यानी जयपुर ने पार्षद ही नहीं चुने...150 वार्डों ने शहर की सियासत का नया गणित भी लिख दिया। वीओ-1- जयपुर नगर निगम के सभी 150 वार्डों की चुनावी तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। री-पोल के कारण अटके वार्ड 9, 18, 25 और 34 के परिणाम भी घोषित हो गए और चारों वार्ड कांग्रेस के खाते में गए। इसके साथ कांग्रेस की संख्या 53 से बढ़कर 57 हो गई। भाजपा के 78 और निर्दलीय 15 पार्षद चुने गए हैं। यानी 150 सदस्यीय वाले जयपुर नगर निगम में भाजपा के पास बहुमत के 76 के आंकड़े से 2 सीट ज्यादा हैं। पार्टीवार आंकड़ों की बात करें तो भाजपा के 78, कांग्रेस के 57 और निर्दलीयों के 15 निर्वाचित सदस्य दर्ज हैं। दिलचस्प यह है कि सीटों में भाजपा आगे है, लेकिन कुल वैध वोटों में कांग्रेस आगे रही। निगम के 15 लाख 44 हजार 663 वैध वोटों में कांग्रेस को 5 लाख 85 हजार 358 यानी 37.90%, जबकि भाजपा को 5 लाख 70 हजार 738 यानी 36.95% वोट मिले। कांग्रेस को भाजपा से 14,620 वोट अधिक मिले और वोट शेयर का अंतर 0.95 प्रतिशत अंक रहा। निर्दलीयों को 3,44,074 यानी 22.28% वोट मिले। वहीं नोटा को 28,082 (1.82%), RLP को 8,728 (0.57%), AAP को 5,659 और BSP को 1,730 वोट मिले। री-पोल के बाद आज कांग्रेस खेमे में सबसे ज्यादा खुशी देखी गई.......वार्ड 9 से कांग्रेस की कैलाशी देवी ने भाजपा की मंजू अग्रवाल को 764 वोट से हराया। कैलाशी को 4,610 और मंजू को 3,846 वोट मिले। वार्ड 18 में कांग्रेस की वंदिता शर्मा ने भाजपा के नीरज कुमावत को 181 वोट से हराया.....वंदिता को 4,962 और नीरज को 4,781 वोट मिले। वार्ड 25 में कांग्रेस की रेखा देवी सैनी ने भाजपा की चंचल कंवर को 397 वोट से हराया। रेखा को 5,533 और चंचल को 5,136 वोट मिले। वार्ड 34 में कांग्रेस के सुरेश यादव ने भाजपा के पीयूष किराडू को 149 वोट से हराया......सुरेश को 4,405 और पीयूष को 4,256 वोट मिले। बाइट-मेघराज मीना, उपजिला निर्वाचन अधिकारी बाइट-कैलाशी देवी, नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षद, वार्ड नंबर-9 बाइट-वंदिता शर्मा, नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षद, वार्ड 18 बाइट-रेखा देवी सैनी, नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षद वार्ड 25 बाइट-सुरेश यादव, नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षद वार्ड 34 वीओ-2- जयपुर नगर निगम में महिलाओं के लिए 50 वार्ड आरक्षित थे, लेकिन जीतकर 53 महिलाएं पहुँच चुकी हैं। इनमें सामान्य वर्ग की 28, ओबीसी की 16, एससी की 7 और एसटी की 2 महिलाएं हैं। पुरुष पार्षदों की संख्या 97 है.....जिसमें 47 सामान्य, 31 ओबीसी, 14 एससी और 5 एसटी वर्ग से हैं। यानी सदन में महिलाओं की हिस्सेदारी 35.3% रहेगी। पार्टीवार देखें तो भाजपा के 78 पार्षदों में 54 पुरुष और 24 महिलाएं, कांग्रेस के 57 में 35 पुरुष और 22 महिलाएं और 15 निर्दलीयों में 8 पुरुष और 7 महिलाएं हैं। यानी संख्या के लिहाज से भाजपा की महिला पार्षद सबसे ज्यादा 24 हैं, जबकि अनुपात में निर्दलीयों के 15 में से करीब आधी 7 महिलाएं हैं। नए शहरी सरकार के सदन में अपेक्षाकृत युवा और मध्यम आयु के पार्षदों की संख्या ज्यादा है.......25 साल तक के 4, 26 से 35 साल के 21, 36 से 50 साल के 78, 51 से 60 साल के 33 और 60 साल से अधिक उम्र के 14 पार्षद हैं........यानी 150 में 99 पार्षद 50 साल या उससे कम उम्र के हैं, जो पूरे सदन का 66% है.......सबसे बड़ा आयु समूह 36 से 50 साल का है, जिसमें अकेले 78 यानी 52% पार्षद आते हैं........वार्ड 10 से भाजपा की पलक यादव और वार्ड नंबर 71 से फैज हसन 21 साल की उम्र में पार्षद चुने गए हैं......शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से निगम के 150 पार्षदों में 49 दसवीं तक, 18 बारहवीं, 47 ग्रेजुएट, 30 पोस्ट ग्रेजुएट और 6 प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन वाले हैं। इस तरह ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और प्रोफेशनल को जोड़ें तो 83 पार्षद, यानी करीब 55% सदस्य स्नातक या उससे ऊपर की योग्यता वाले हैं। 150 वार्डों में जीत का अंतर भी बेहद दिलचस्प रहा। वार्ड 124 में कांग्रेस की कांता ने भाजपा की मनभरी देवी को महज 5 वोट से हराया। कांता को 4,277 और मनभरी को 4,272 वोट मिले। दूसरी ओर वार्ड 113 में कांग्रेस के गजनफर अली को 14,666 वोट मिले और उन्होंने निकटतम निर्दलीय प्रतिद्वंद्वी अब्दुल वाहिद को 10,014 वोट से हराया। यानी निगम में जीत का दायरा 5 वोट से 10 हजार से अधिक तक रहा। बिहार-गजनफर अली, नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षद, वार्ड 113 हालाँकि, नतीजों की आखिरी चार खाली जगहें भी भर गईं। अब तस्वीर में 78 भाजपा, 57 कांग्रेस और 15 निर्दलीय हैं। चुनाव में कहीं फैसला 5 वोट ने किया तो कहीं फासला 10 हजार पार गया। मगर निगम में पहुंचने के बाद हर पार्षद के सामने सवाल एक ही रहेगा....वोट कितने से जीते, ये रिकॉर्ड में रहेगा....अपने वार्ड को कितना बदला, यही पांच साल बाद याद रहेगा। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर
0
0
Report

कुचामन नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले भाजपा समर्थित पार्षद बाड़ेबंदी के बीच

Didwana, Rajasthan:डीडवाना जिले के कुचामन सिटी नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले कुचामन में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भाजपा और भाजपा समर्थित 19 नवनिर्वाचित पार्षदों को बस के जरिए रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय लाया गया, जहां आरओ सुरेंद्र सिंह चौधरी ने उन्हें पार्षद पद की शपथ दिलाई। गौरतलब है कि कुचामन नगर परिषद के 45 वार्डों में कांग्रेस के 17, भाजपा के 15 और 13 निर्दलीय पार्षद चुने गए हैं। सभापति पद के लिए 23 पार्षदों का समर्थन जरूरी है। सभापति का चुनाव 21 सितंबर को होना है। ऐसे में अब सभापति चुनाव से पहले पार्षदों की बाड़ेबंदी और समर्थन जुटाने की कवायद पर सबकी निगाहें टिकी हैं। 45 सदस्यीय परिषद में बहुमत का आंकड़ा 23 है, जबकि मौजूदा परिणाम में किसी भी दल के पास अपने दम पर बहुमत नहीं है। भाजपा और भाजपा समर्थित पार्षदों को बस के जरिए कुचामन आरओ कार्यालय लाया गया। इस दौरान सुरक्षा के लिए तीनों थानों के थानाधिकारियों सहित भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। आरओ कार्यालय में मौजूद सभी पार्षदों को रिटर्निंग अधिकारी सुरेंद्र सिंह चौधरी ने नियमानुसार शपथ दिलाई। इस दौरान तहसीलदार रामेश्वर सहारण और कोषाधिकारी महिपाल सिंह भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद सभी पार्षदों को वापस बस में बैठाकर बाड़ेबंदी में ले जाया गया। सभापति चुनाव से पहले पार्षदों की बाड़ेबंदी को लेकर कुचामन की सियासत में हलचल तेज है। मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा चुनाव प्रभारी सूरज सोनी ने कहा कि यह संयोग है कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस है और इसी दिन भाजपा के पार्षद शहर के विकास और स्वच्छता का संकल्प ले रहे हैं। सोनी ने कहा कि चुनाव में भाजपा की कुछ सीटें कम आई हैं, लेकिन भाजपा समर्थित निर्दलीय पार्षद खुद चलकर पार्टी को सहयोग देने के लिए आए हैं। उन्होंने दावा किया कि 21 सितंबर को सभापति पद के चुनाव में भाजपा भारी बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी। भाजपा को कम सीटें मिलने के पीछे टिकट वितरण में चूक के सवाल पर सूरज सोनी ने कहा कि कहीं न कहीं चूक हुई है, लेकिन निर्दलीय पार्षदों ने उस चूक को पूरा कर दिया है और भाजपा को जीत मिलने का भरोसा है। बाइट: सूरज सोनी, भाजपा चुनाव प्रभारी
0
0
Report

देव छठ मेले में मचकुंड आस्था का महाकुंभ, 3 किमी तक श्रद्धालुओं की कतार

Dholpur, Rajasthan:देव छठ पर मचकुंड में उमड़ा आस्था का महाकुंभ, 3 KM तक श्रद्धालुओं की कतार धौलपुर। देव छठ के अवसर पर गुरुवार को तीर्थराज मचकुंड में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि मचकुंड से करीब तीन किलोमीटर दूर तक श्रद्धालुओं की कतार नजर आई। सुबह होते ही राजस्थान के साथ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, भीड़ बढ़ती चली गई। मचकुंड के घाटों पर पैर रखने तक की जगह नहीं रही। चारों तरफ श्रद्धालुओं की भीड़, जयकारों की गूंज और पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाने की होड़ दिखाई दी। कलंगी विसर्जन बना मेले का खास आकर्षण देव छठ मेले में सबसे अलग और आकर्षक नजारा कलंगी विसर्जन का रहा। शादी के बाद सिर पर सजाई जाने वाली कलंगी, जिसे मोहरी और कलंगी भी कहा जाता है, का विसर्जन करने बड़ी संख्या में नवविवाहिताएं मचकुंड पहुंचीं। लाल जोड़े में सजी नवविवाहिताएं परिवार के साथ सरोवर के घाटों पर पहुंचीं और मंत्रोच्चार के बीच परंपरा के अनुसार कलंगी का विसर्जन किया। मान्यता है कि तीर्थराज मचकुंड में कलंगी विसर्जन करने से वैवाहिक जीवन सुखमय और अटूट रहता है। एक डुबकी, चार धाम के बराबर फल की मान्यता तीर्थराज मचकुंड को सभी तीर्थों का भांजा कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार राजा मुचुकुंद की आंखों की तेज से कालयवन भस्म हुआ था। इसके बाद देवताओं ने मुचुकुंद को तीर्थराज का वरदान दिया। इसी मान्यता के चलते देव छठ के दिन मचकुंड में स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां एक डुबकी लगाने से चार धाम के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। सरोवर के चारों ओर मौजूद 108 मंदिर इसकी धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता को और बढ़ाते हैं。 पुलिस की माकूल व्यवस्था: पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर निगरानी देव छठ मेले में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मुस्तैद रखा। मचकुंड की ओर आने वाले प्रमुख मार्गों से लेकर घाटों तक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही पर लगातार नजर रखी जा रही है। घाटों पर तैनात पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को बैरिकेडिंग के भीतर रहने और गहरे पानी में नहीं जाने की समझाइश दे रहे हैं। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहनों को मेला क्षेत्र से पहले ही रोककर श्रद्धालुओं को पैदल प्रवेश दिया जा रहा है। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को अलर्ट रखा गया है आस्था के साथ कौमी एकता का संदेश मचकुंड की पहचान केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है। सरोवर के पास स्थित पहाड़ वाले अब्दाल शाह बाबा की मजार पर भी हिंदू-मुस्लिम श्रद्धालु पहुंचते हैं। दिन में जहां सरोवर में स्नान और कलंगी विसर्जन का सिलसिला चलता है, वहीं शाम को मजार पर कव्वाली और मुशायरे की महफिल सजती है। यही परंपरा मचकुंड को कौमी एकता की मिसाल बनाती है। व्यवस्थाओं पर प्रशासन की पैनी नजर भारी भीड़ को देखते हुए मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम सुरेश राव लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए। श्रद्धालुओं से गहरे पानी में नहीं जाने और निर्धारित स्थान पर ही स्नान व कलंगी विसर्जन करने की अपील की गई। सुरक्षा के लिए 10 प्रमुख घाटों पर जाली और रस्सी से बैरिकेडिंग की गई है। हर 100 मीटर पर लाउडस्पीकर, CCTV कैमरों और पांच कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जा रही है। महिलाओं के लिए अलग घाट और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाहनों को करीब तीन किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया है और श्रद्धालुओं को पैदल मचकुंड तक पहुंचाया जा रहा है
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर ट्रैफिक ने मोडिफाइड साइलेंसर के चलते चालक का 11 हजार रुपये का चालान किया

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस का निगेटिव वीडियो सोशल मीडिया पर डाल कर यातायात पुलिस की मुहिम का मजाक उड़ाने पर एक वाहन चालक का ट्रैफिक पुलिस द्वारा 11 हजार का चालान काटा है. दरअसल कुम्हरपुरा निवासी दिनेश को मोडिफाइड साइलेंसर लगी गाड़ी चलाने पर यातायात पुलिस द्वारा रोका गया था. लेकिन आरोपी वाहन चालक मौके से पुलिस को चकमा देकर कूदकर भाग निकला साथ ही पुलिस के सामने बाइक से स्टंटबाजी कर भागने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया था. इसके बाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा आरोपी वाहन चालक को दोबारा दबोच लिया गया और बुलेट में मोडिफाइड साइलेंसर लगे जाने पर दिनेश आदिवासी का 11 हजार रुपए का चालान काटा है. लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि चालान कटने के बाद में दिनेश ने नया वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया जिसमें वह 11 हजार रुपए चालान की बात बोल रहा है. डीएसपी हेडक्वार्टर रोबिन जैन का कहना है कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. कार्रवाई के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर घूम रहे एक युवक को यातायात पुलिस द्वारा रोका गया था. लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर कूदकर भाग निकला था. बाद में आरोपी वाहन चालक को पुलिस द्वारा दोबारा से पकड़ा गया और उसके वाहन के खिलाफ ₹11000 के करीब के चालान की कार्रवाई की गई और यह अभियान लगातार जारी रहेगा.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top