icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Eshan KhanEshan KhanFollow24 Apr 2025, 04:14 am

Jhansi - कांग्रेस ने आतंकी हमले के शिकार पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

Jhansi, Uttar Pradesh:

झांसी इलाईट चौराहा पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा शीलू के संयोजन एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में हुये आतंकी हमले में मारे गये निर्दोष पर्यटकों के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुये मोमबत्ती जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और घायलों के शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की. इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि इस कायराना आतंकी हमले की कांग्रेस कड़ी निंदा करती है, उन्होनें कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

अलीगढ़ के गभाणा में डंपर की टक्कर, एक महिला की मौत, चार घायल

Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ अलीगढ़ अलीगढ़: गभाना क्षेत्र में सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से महिला की मौत और चार घायल जनपद के गभाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूरी करने जा रही महिलाओं से भरे ऑटो को एक डंपर ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक ऑटो में सवार होकर महिलाएं पचपेड़ा की तरफ मजदूरी करने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक अनियंत्रित डंपर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक राजवती (उम्र 56 वर्ष), पत्नी बच्चू सिंह, निवासी गांव भीकमपुर। ​घायल हादसे में चार अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतका राजवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report

गहमर स्टेशन पर पाटलिपुत्र-मुंबई एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, ग्रामीणों को सीधी ट्रेन सुविधा

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गहमर स्टेशन पर पाटलिपुत्र-मुंबई एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने दिखाई हरी झंडी नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना 10 मिनट के ठहराव के बाद 12:58 बजे मुंबई के लिए रवाना हुई ट्रेन ट्रेन के ठहराव से भदौरा ब्लॉक के दर्जनों गांवों को मिलेगी सीधी रेल सुविधा लंबे समय से सैनिकों और क्षेत्रवासियों की चल रही थी ट्रेन ठहराव की मांग रेल मंत्री से मुलाकात के बाद ठहराव को मिली मंजूरी—सांसद कौशलेन्द्र कुमार गाजीपुर के सैनिक बहुल गांव गहमर के लोगों के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद गहमर रेलवे स्टेशन पर पाटलिपुत्र-म Mumbai एक्सप्रेस के ठहराव की शुरुआत हो गई है। नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने गहमर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर मुंबई के लिए रवाना किया। निर्धारित समय 12 बजकर 44 मिनट के बजाय ट्रेन 12 बजकर 48 मिनट पर गहमर पहुंची और करीब 10 मिनट के ठहराव के बाद 12 बजकर 58 मिनट पर रवाना हुई। ट्रेन के ठहराव से गहमर समेत भदौरा ब्लॉक के दर्जनों गांवों के लोगों को मुंबई के लिए सीधी रेल सुविधा मिल सकेगी। लंबे समय से क्षेत्र के लोगों और सैनिकों की ओर से इस ट्रेन के ठहराव की मांग की जा रही थी। सांसद कौशलेन्द्र कुमार के मुताबिक, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के बाद गहमर में ट्रेन के ठहराव को मंजूरी मिली। ठहराव शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने सांसद का सम्मान भी किया। वहीं, कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ और जीआरपी के जवान मुस्तैद रहे। बाइट— कौशलेन्द्र कुमार, सांसद नालंदा
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

खूँटी में दुर्गा पूजा की तैयारी से प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा चाकचौबंद

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग : दुर्गा पूजा को लेकर खूँटी में तैयारी तेज, प्रशासन भी अलर्ट। खूँटी जिले में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियाँ जोर पकड़ने लगी हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पूजा समितियां पंडालों का निर्माण करने लगे हैं। जगह जगह माँ दुर्गा की प्रतिमा बनाने जाने लगे हैं। इसके लिए आयोजन समिति पूरे तन-मन से लगे हुए हैं। वहीं, दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह सक्रिय है। खूँटी में दुर्गा पूजा को लेकर पूजा समितियों में उत्साह का माहौल है। शहर के प्रमुख पूजा पंडालों में नेताजी चौक भगतसिंह चौक मिश्रा टोली तोरपा रोड , बाजार टाँड़ आदि हैं। इसके अलावे अनेक जगह पंडाल निर्माण करके पूजा अर्चना सार्वजनिक रूप से किया गया है। वहीं विभिन्न पूजा पंडालों में आकर्षक सजावट और विद्युत रोशनी की तैयारी की जा रही है। सम्भावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन की ओर से पूजा समितियों को पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, विधि व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी, अग्निशमन यंत्र और प्रवेश-निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त जावेद हुसैन ने कहा कि पंडालों में अग्निशमन यंत्र लगाना आवश्यक है। साथ ही, आयोजन समिति वोलेंटियर को पहचान पत्र देकर लगाएंगे। वहीं पूजा के दौरान शांति भंग न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन अभी से ही एलर्ट है। इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावे सीसीटीवी कैमरे क्यूआरटी बनाने सहित सारे विधि व्यवस्था को एक्टीव किया जाने लगा है। एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि दुर्गा पूजा त्यौहार खूँटी में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। काफी दूर दूर से लोग आते हैं काफी भीड़-भाड़ होती है। इसलिए किसी प्रकार का समस्या जैसे ट्रेफिक, भगदड़ जैसी चीजों को पुलिस विशेष फोकस करेगी। साथ ही , महिला पुरूषों का अलग अलग द्वार हो साथ ही सभी पंडालों में कैमरे लगाने के लिए कहा गया है। प्रशासन ने पूजा समितियों से निर्धारित नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने की बात कही है।
0
0
Report

समस्तीपुर में बंद घर में दिनदहाड़े चोरी: सात लाख के आभूषण और नगद चोरी

Samastipur, Bihar:अमीन के बंद घर से तोड़कर करीब 7 लाख के जेवर और 1.35 लाख नगद की चोरी ।बच्चे कोचिंग से लौटे तो टूटा मिला घर का ताला । एंकर :समस्तीपुर जिले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही बारह पत्थर मुहल्ले मे चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। दिनदहाड़े चोरी की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। चोरों ने घर के अलमीरा में बने लॉकर को तोड़कर करीब सात लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 1 लाख 35 हजार रुपये नगद चोरी कर लिये। घटना उस समय हुई, जब गृहस्वामी और उनकी पत्नी अपने-अपने कार्यस्थल पर थे, जबकि उनके बच्चे कोचिंग पढ़ने गये हुए थे। पीड़ित गृहस्वामी की पहचान मुहल्ला निवासी मंजय कुमार के रूप में हुई है। वह अमीन का काम करते हैं, जबकि उनकी पत्नी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। मंगलवार को दोनों रोज की तरह सुबह अपने-अपने कार्यस्थल के लिए निकल गये थे। बच्चे भी पढ़ाई के लिए कोचिंग चले गये। इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे बदमाशों ने घर को सुनसा़न पाकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गये। घर में प्रवेश करने के बाद चोरों ने कमरों को खंगाला। इसके बाद अलमीरा का लॉक तोड़कर उसमें रखे बैग और लॉकर से सोने के आभूषण तथा नगदी निकाल ली। पीड़ित के अनुसार चोरी किये गये आभूषणों में दो सोने की चेन, कान के टॉप्स, नाक की नथ, मंगलसूत्र समेत अन्य जेवर शामिल हैं। इन आभूषणों का कुल वजन करीब 50 ग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये है। इसके अलावा अलमीरा में रखे 1 लाख 35 हजार रुपये नगद भी चोर अपने साथ ले गये। घटना का पता तब चला, जब पीड़ित के बच्चे कोचिंग की पढ़ाई पूरी कर घर लौटे। घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखकर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। अंदर जाने पर कमरों का सामान अस्त-व्यस्त मिला और अलमीरा का लॉकर भी टूटा हुआ था। बच्चों ने तत्काल अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों अपने-अपने कार्यस्थल से घर पहुंचे और मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आसपास लगे कैमरों के फुटेज में दो नवयुवक संदिग्ध अवस्था में आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इनकी पहचान करने में जुटी है।स्थानीय लोगों ने बताया कि मुहल्ले के आसपास अक्सर कुछ युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। लोगों का आरोप है कि इनमें शामिल युवक सूखे नशे का सेवन करते हैं। इसी वजह से स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि आसपास सक्रिय नशेड़ी युवकों में से ही किसी ने रेकी कर घटना को अंजाम दिया हो। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि बंद घर में चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। फुटेज में कुछ संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। उनकी पहचान और गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। चोरों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है। इधर दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना के बाद मुहल्ले के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में बाइक की गश्ती बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है । बाइट : पीड़ित
0
0
Report
Advertisement

जालौन में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो हुआ वायरल ,

AdityaAdityaFollow8m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, लाठी-डंडों से हुई मारपीट में एक पक्ष के पूर्व प्रधान गंभीर रूप से घायल, घायल पूर्व प्रधान को सीएचसी कोंच में कराया गया भर्ती, डॉक्टरों ने जिला अस्पताल किया रेफर, दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व प्रधान ने गांव के ही सगे चार भाइयों पर विवाद के बाद मारपीट का लगाया आरोप, पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज का विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमले का आरोप, पूर्व प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की मामले की जांच पड़ताल, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के बस्ती गांव का मामला।
0
0
Report

मोदी: कर्म देश के लिए, सेवा ही मेरी साधना

Noida, Uttar Pradesh:पीएम मोदी ने कहा कि मेरा अधिकार मेरे कर्म पर है, इसलिए मैं कर्म को अपना कर्तव्य मानता हूं। और हर कर्म पूरी क्षमता से करता रहूं और निरन्तर कर्म करता रहूं। कर्म करो, काम रुकना नहीं चाहिए, प्रयास रुकना नहीं चाहिए। इसलिए, मेरे लिए कर्म सिर्फ जिम्मेदारी नहीं है, ये देश के प्रति मेरी साधना है। कर्म देश के लिए, कर्म देशवासियों के लिए। और इसमें भाव यही है - मा फलेषु कदाचन! फल की चिंता नहीं, श्रेय की भी चिंता नहीं। देश ने अवसर दिया, लोगों ने विश्वास दिया, परिस्थितियों ने सीख दी, जिसकी वजह से मुझे देशवासियों की अविरल सेवा का अवसर मिल रहा है। जब बात देश की होती है, तो पद, प्रतिष्ठा, अधिकार का कोई महत्व नहीं रहता। हमने इस अनादि राष्ट्र में जन्म लिया है, ये एहसास ही अमृत है। इसके सामने सत्ता सुख कुछ भी नहीं है। पद और प्रतिष्ठा तो दुनिया में कहीं भी मिल सकती है। लेकिन भारत जैसी पुण्य भूमि नहीं मिलेगी। वो भारत, जिसने अंधकार के युग में भी मानवता को ज्ञान दिया, मूल्यों का प्रकाश दिया। उस राष्ट्र की सेवा का अवसर मिलना ही अमूल्य है।
0
0
Report
Advertisement

युवक की संदिग्ध मौत: शव सड़क पर मिला, पुलिस जांच में हादसा-हत्या दोनों पहलू

Obra, Uttar Pradesh:युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, सड़क पर मिला शव, पुलिस मान रही घटना और दुर्घटना दोनों पहलुओं को संदिग्ध। सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र के चेरवाडीह में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। युवक का शव सड़क पर मिलने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कोन थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित अपनी बहन और बहनोई के घर आया था, जहां किसी बात को लेकर उसका विवाद भी हुआ था। परिजनों द्वारा समझाने-बुझाने के बाद उसे वाहन से घर के लिए भेजा गया, लेकिन इसके बाद सड़क पर उसका शव मिला। पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए घटना और दुर्घटना दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। ग्राम पंचायत चेरवाडीह में उसकी बहन और बहनोई के घर के पास सड़क पर उसका शव मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कोन थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा के अनुसार, मृतक अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित अपनी बहन और बहनोई के यहां आया था। वहां किसी बात को लेकर उसका विवाद भी हुआ था। परिजनों ने उसे समझा-बुझाकर वाहन से घर के लिए भेज दिया था। इसके बाद सड़क पर युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। शव मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के सिर और आंख के ऊपर चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं, जिसके चलते मामला और भी संदिग्ध हो गया है। पुलिस घटना को दुर्घटना मानकर भी जांच कर रही है और अन्य संभावित पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। कोन पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी है और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई जारी है.
0
0
Report

तेंदूखेड़ा में टेकापर-गगई के बीच सड़क किनारे 37 वर्षीय शव मिला

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम टेकापर और गगई के बीच सड़क किनारे एक 37 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो मृतक की पहचान गगई निवासी सुरेंद्र लोधी के रूप में हुई। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं मिले हैं और कोई संदिग्ध परिस्थिति नजर नहीं आ रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। अब सुरेंद्र की मौत कैसे हुई, इस रहस्य से पर्दा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उठ सकेगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top