284002
झांसीः कारपेट व्यापारी ने मेला ठेकेदार पर लगाए गंभीर आरोप, दुकान लगाने के लिए डेढ़ लाख की अतिरिक्त मांग
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी मेले महोत्सव में भदोही जिले से आये कारपेट व्यापारी जावेद अपनी पत्नी और बेटी के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़त ने आरोप लगाया है कि उसने मेला ठेकेदार बिल्लू दलवेशी से चार दुकानें मेले में लगाने के लिए चार लाख इक्यावन हजार रूपये दिए थे, लेकिन ठेकेदार डेढ़ लाख रूपए की और मांग कर रहा है। मना करने पर ठेकेदार और उसके साथी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिहोर की GRD महिला ने सार्वजनिक रास्ते पर दो युवकों को लाठियों से पीटा, वीडियो वायरल
Bhavnagar, Gujarat:सિહોરના સોનગઢમાં ખાખી વર્દીનો રોફ બતાવવો મહિલા GRDને ભારે પડ્યો છે. જાહેર માર્ગ પર બે યુવાનોને લાઠીથી માર મારતો વીડિયો વાયરલ થતા પોલીસ તંત્ર હરકતમાં આવ્યું છે. અધિકારીઓએ ઘટનાની ગંભીર નોંધ લેતાં મહિલા GRDને ફરજ મોકૂફ કરવાનો પગથિયો લેવામાંાયું છે. એટલું જ નહિ, મહિલા GRD સામે કાયદેસરની કાર્યવાહી કરવાની પણ તૈયારી ચાલી રહી છે. વિડિયો સત્તા: સિહોરના સોનગઢમાં મહિલા GRDની દાદાગીરીનો વીડિયો વાયરલ થતા પોલીસ બેડામાં ખળભળાટ મચ્યો છે. ટ્રાફિકની ફરજ પર રહેલી મહિલા GRDએ જાહેર માર્ગ પર બે યુવાનો પર લાઠી ઉગામી હતી. એટલું જ નહિ, બંને યુવાનોને કારમાં બેસાડી લાઠી વડે માર મેરી દેખાઈ હતી. મહિલા GRDના આ વર્તન નો વીડિયો સોશિયલ મીડિયામાં વાયરલ થતા ભારે ચકચાર મચી હતી. વાયરલ વીડિયો ની અધિકારીઓએ ગંભીર નોંધ લઈને સમગ્ર મામલે તપાસ હાથ ધરી હતી. ખાખી વર્દીનો રોફ બતાવી કાયદો હાથમાં લેનાર મહિલા GRD સામે શિક્ષાત્મક કાર્યવાહી શરૂ કરવામાં આવી છે. મહિલા GRDને ફરજ મોકૂફ કરવા GRD કમાન્ડરને રિપોર્ટ કરવામાં આવ્યો છે. સાથે જ મહિલા GRD સામે કાયદેસરની કાર્યવાહી કરવા પણ તજવીજ હાથ ધરાઈ છે. સૌથી મોટો સવાલ એ છે કે વાહનચાલકે નિયમનો ભંગ કર્યો હોય તો કાયદેસરની કાર્યવાહી કરવાની જોગવાઈ છે, પરંતુ જાહેર માર્ગ પર લાઠીથી માર મારવાની સત્તા GRDને કોણે આપી?0
0
Report
भावनगर के सीहोर में पांच शेरों की लटार से ग्रामीण भयभीत; हटाने की मांग
Bhavnagar, Gujarat:સિહોર પંથકમાં પાંચ સિંહની લાખડાએ સ્થાનિકોમાં ફફડાટ ફેલાવ્યો છે. ધ્રુપકા રોડ પર મોડી રાત્રે પાંચ સિંહ કેમેરામાં કેદ થયા હતા. રહેણાંક વિસ્તારથી માત્ર 300 મીટરના અંતરે સિંહ પરિવાર જોવા મળ્યો હતો. ધાર્મિક સ્થળોની નજીક સિંહો દેખાતા લોકોમાં ભયનો માહોલ છે. વન્યજીવનને રહેણાંક વિસ્તારથી દૂર ખસેડવાની સ્થાનિકોએ માંગ કરી છે. વિઓ : સિહોરના ધ્રુપકા રોડ પર મોડી રાત્રે પાંચ સિંહ લટાર મારતા જોવા મળ્યા હતા. સિંહ પરિવારની આ લટાર કેમેરામાં કેદ થઈ હતી. સિહોરના ડુંગરાળ વિસ્તારમાં લાંબા સમયથી સિંહોનો વસવાટ છે. ત્યારે ગઈકાલે રાત્રે રામનાથ મહાદેવ અને ગેબનશાપીરની દરગાહથી માત્ર 200 મીટરુર દુર સિંહો જોવા મળ્યા હતા, રહેણાંક વિસ્તારથી પણ માત્ર 300 મીટરના અંતરે સિંહ પરિવાર પહોંચ્યો હતો. જેના પગલે સ્થાનિકોમાં ભય અને ફફડાટનો માહોલ ફેલાયો છે. શહેરી વિસ્તાર નજીક આવી પહોંચેલા સિંહોને સુરક્ષિત રીતે દૂર ખસેડવા સ્થાનિકોએ વન વિભાગ સમક્ષ માંગ કરી છે.0
0
Report
दुर्ग पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: कई थाना प्रभारियों सहित 8 पुलिस अधिकारियों का तबादला
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग। पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक कारणों से जिले के 8 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से अस्थाई तबादला कर दिया है। 28 नवंबर को जारी आदेश के तहत कई प्रमुख थानों के प्रभारी बदले गए हैं। इनमें निरीक्षक महेश ध्रुव को पुरानी भिलाई, पुरुषोत्तम कुर्रे को धमधा, लक्ष्मण केंवट को मोहन नगर और केशव कोसले को खुर्सीपार थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, भीपेण पिस्दा को यातायात जोन पुरानी भिलाई तथा विजय यादव को रक्षित केंद्र दुर्ग भेजा गया है। सभी को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। Major Reshuffle in Durg Police Department: 8 Police Officers Including Several SHOs Transferred0
0
Report
Advertisement
उपेंद्र कुशवाहा ने जी ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा को बधाई दीं जन्मदिन पर
Patna, Bihar:जी ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्र जी को राज्यसभा सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने दी बधाई और शुभकामनाएं अत्यंत ही प्रसन्नता का विषय है कि ज़ी ग्रुप के चेयरमैन श्री सुभाष चंद्रा जी का जन्मदिवस है। इस अवसर पे उनको हम ढेर सारी शुभकामनाएँ देते हैं। एक साधारण परिवार से निकल करके कैसे सुभाष चंद्रा जी ने ज़ी न्यूज़ का इतना बड़ा साम्राज्य देश भर में खड़ा किया और लाखों लोगों को उन्होंने रोजगार दिया। मीडिया के माध्यम से उन्होंने समाज को नई दिशा देने की कोशिश की, नई सोच देने की कोशिश की और इसमें बहुत दूर तक सफल भी रहे। उनके जीवन से प्रेरणा नौजवानों को लेनी चाहिए。 आज की तारीख में हम उनको ढेर सारी शुभकामनाएँ देते हैं और ईश्वर से भी कामना करते हैं कि स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों, अपने मिशन में लगे रहें और इसी तरह से लोगों की सेवा करते रहें。0
0
Report
टोंक SP का सख्त आदेश: देरी पर थानाधिकारी की अनुशासनिक परेड
Tonk, Rajasthan:टोंक टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा का सख्त आदेश, देरी बर्दाश्त नहीं! थानाधिकारी हरिराम वर्मा की ली अनुशासनात्मक परेड एंकर...टोंक पुलिस विभाग में अनुशासन और समयबद्धता को लेकर पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस थाना घाड़ के थानाधिकारी हरिराम वर्मा को आज सुबह 10 बजे पत्रावली सहित एसपी कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने और देरी से पहुंचने पर उनकी अनुशासनात्मक परेड ली गई。 एसपी ने आदेश जारी करते हुए थानाधिकारी हरिराम वर्मा को नियमित रूप से परेड में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्हें परेड कमांड करने और अग्रिम आदेशों तक परेड करने एवं करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है。 आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पुलिस बल में अनुशासन, समयबद्धता और कमांड के अनुरूप तत्परता से कार्य करना बेहद महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से थानाधिकारी को परेड में नियमित रूप से शामिल रहने के निर्देश दिए गए हैं。0
0
Report
उदयपुर के दुपहिया सर्विस सेंटर में आग, दमकल ने नियंत्रण पाया
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से खबर, दुपहिया वाहन सर्विस सेंटर में लगी आग, कालका माता रॉड इलाके की घटना, सूचना पर दमकल की गाड़ी पहुंची मौके पर, समय रहते आग पर पाया काबू, हालांकि सर्विस सेंटर में रखा समाज जल कर हुआ राख, वडा हादसा होने से टला,0
0
Report
Advertisement
राजसागर गांव में 15 लाख की चोरी: चामू थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Jodhpur, Rajasthan:चामू जोधपुर ग्रामीण जिले के चामू थाना पुलिस ने राजसागर गांव में हुई करीब 15 लाख रुपये की बड़ी चोरी का त्वरित खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान भोमाराम (26) पुत्र नारायणराम (निवासी बाबूनगर गोदेलाई) के रूप में हुई है। जोधपुर ग्रामीण एसपी पंकज यादव ने बताया कि 24 नवंबर को राजसागर निवासी परिवादी भोमाराम के घर में घुसकर चोरों ने 80 ग्राम सोने व 100 ग्राम चांदी के आभूषण सहित 70 हजार रुपये की नकदी पार कर ली थी। मामला दर्ज होने के बाद थानाधिकारी हनुमानाराम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से शातिर चोर को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस आरोपी से चोरी हुए माल की बरामदगी और अन्य वारदातों को लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है। इस शानदार खुलासे में कांस्टेबल भूराराम, तकनीकी शाखा के हेड कांस्टेबल सुरेश पूनिया और कांस्टेबल चंद्राराम की विशेष भूमिका रही।0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट की वृहद पीठ ने पारिवारिक न्यायालय के क्षेत्राधिकार पर अहम फैसला सुनाया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की तीन जजों की वृहद पीठ ने पारिवारिक विवादों के क्षेत्राधिकार और अपील से जुड़े एक महत्वपूर्ण कानूनी विवाद का पटाक्षेप कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल, जस्टिस विनीत कुमार माथुर और जस्टिस योगेंद्र कुमार पुरोहित की पीठ ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर जिन अपर जिला न्यायाधीश (एडीजे) न्यायालयों को पारिवारिक न्यायालय की शक्तियां प्रदान की गई हैं, वे उन मामलों की सुनवाई के दौरान ''''मानित पारिवारिक न्यायालय'''' (डिम्ड फैमेली कोर्ट) माने जाएंगे। विधिक मामले को लेकर अधिवक्ता विक्रम चौधरी,रजाक हैदर खान,मोतीसिंह,जफर खान व सौरभ सोनी सहित कई अधिवक्ताओं ने अपने मत प्रस्तुत करते हुए सुमन बनाम पाला राम पैरवी की। दरअसल, हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 9 और 13 के तहत एडीजे कोर्ट द्वारा पारित आदेशों के खिलाफ हाईकोर्ट में अपीलें दायर की गई थीं। सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने जयपुर पीठ के पूर्व फैसले ''''उमाकांत बनाम श्रीमती पुष्पा'''' से असहमति जताते हुए मामले को वृहद पीठ को रेफर किया था। सवाल यह था कि क्या पारिवारिक न्यायालय अधिनियम, 1984 की धारा 8 के तहत सामान्य दीवानी अदालतों का क्षेत्राधिकार वर्जित होने के बावजूद, अधिसूचित एडीजे कोर्ट के आदेशों को फैमिली कोर्ट का आदेश मानकर धारा 19 के तहत हाईकोर्ट की खंडपीठ में अपील की जा सकती है? हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण निर्णय वृहद पीठ ने राज्य सरकार की वर्ष 2012, 2015, 2016 और 2018 की अधिसूचनाओं का गहन विश्लेषण करते हुए कहा कि 2016 की अधिसूचना से केवल ''''जिला न्यायालयों'''' से पारिवारिक मामलों का क्षेत्राधिकार वापस लिया गया था, न कि विशेष रूप से अधिसूचित अपर जिला न्यायालयों (एडीजे) से। कोर्ट ने माना कि क्षेत्राधिकार की प्रकृति का निर्धारण अदालत के नाम के बजाय उसे दी गई वैधानिक शक्तियों के स्रोत से होता है। चूंकि इन एडीजे कोर्ट को धारा 3 के तहत विशेष शक्तियां दी गई हैं, इसलिए उनके द्वारा पारित आदेशों के खिलाफ धारा 19(6) के तहत हाईकोर्ट की खंडपीठ में ही अपील की जा सकेगी। अधीनस्थ कोर्ट को सख्त निर्देश खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि यह दर्जा केवल उन्हीं एडीजे कोर्ट को प्राप्त होगा, जिन्हें राज्य सरकार ने अधिसूचित किया है, न कि राज्य के हर एडीजे कोर्ट को। इसके साथ ही, हाईकोर्ट ने सभी संबंधित पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे पारिवारिक मामलों के हर आदेश के शीर्ष पर पारिवारिक न्यायालय और कोष्ठक में अपना मूल पदनाम अनिवार्य रूप से लिखें तथा आदेश पर उसी रूप में हस्ताक्षर और मुहर लगाएं। रजिस्ट्रार जनरल को इस आदेश की प्रति राज्य की सभी अधीनस्थ अदालतों को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
राजस्थान HC ने खरीफ-2021 फसल बीमा मुआवजे के निर्णय समिति के पास वापस भेजा
Jodhpur, Rajasthan:खरीफ-2021 फसल बीमा मुआवजा विवाद, राजस्थान हाईकोर्ट ने किसानों को राहत देते हुए मामला केंद्र की तकनीकी समिति को वापस भेजा जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने खरीफ-2021 सीजन के दौरान सूखे से नष्ट हुई फसलों के बीमा मुआवजे को लेकर दायर याचिकाओं पर महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। जस्टिस विनीत कुमार माथुर और जस्टिस संदीप शाह की खंडपीठ ने लूणी तहसील के किसानों की याचिकाओं का निस्तारण करते हुए मामले को पुनर्विचार के लिए केंद्रीय तकनीकी सलाहकार समिति (सीटीएसी) को वापस भेज दिया है। कोर्ट ने समिति को निर्देश दिया है कि वह किसानों का पक्ष सुनने के बाद फसल नुकसान का उचित आकलन करे और मुआवजे पर शीघ्र निर्णय ले। अधिवक्ता मोतीसिंह राजपुरोहित ने बताया कि याचिकाकर्ता लक्ष्मीदेवी व अन्य जोधपुर जिले की लूणी तहसील के किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2021 की खरीफ फसलों का बीमा करवाया था। याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता मोती सिंह ने कोर्ट को बताया कि सूखे के कारण किसानों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई थीं और राज्य सरकार की रिपोर्ट में भी 100 प्रतिशत फसल खराबे की पुष्टि की गई थी। इसके बावजूद बीमा कंपनी ने 100 प्रतिशत नुकसान के अनुरूप मुआवजा नहीं दिया। अधिवक्ता ने दलील दी कि केंद्रीय तकनीकी सलाहकार समिति ने राज्य सरकार की 100 प्रतिशत नुकसान की रिपोर्ट को नजरअंदाज किया और मुआवजा तय करने से पहले किसानों को सुनवाई का कोई अवसर नहीं दिया। दूसरी ओर प्रतिवादियों की ओर से तर्क दिया गया कि समिति की 30 सितंबर 2022 की बैठक की सिफारिशों के आधार पर मुआवजे की गणना कर राशि वितरित की जा चुकी है। हालांकि प्रतिवादी पक्ष ने इस बात पर सहमति जताई कि समिति के समक्ष किसानों को सुनवाई का मौका नहीं मिला था इसलिए मामला वापस समिति को भेजा जा सकता है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने माना कि मुआवजे की राशि तय करते समय किसानों को सुनवाई का अवसर न देना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। कोर्ट ने समिति को निर्देश दिया कि वह याचिकाकर्ताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई का पूरा मौका दे और बीमा कंपनी व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में नुकसान का पुनः आकलन करे। चूंकि मामला 2021 की फसल से जुड़ा है, इसलिए कोर्ट ने समिति से मामले का शीघ्र निपटारा करने का आग्रह किया है। वहीं इसी प्रकरण से जुड़ी दो अन्य याचिकाओं को अलग करते हुए 9 दिसंबर 2026 को सूचीबद्ध करने का आदेश दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
कायलाना झील संरक्षण मामले में HC ने प्रतिवादियों को नोटिस जारी
Jodhpur, Rajasthan:कायलाना झील के संरक्षण और अतिक्रमण हटाने की जनहित याचिका पर नोटिस जारी जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने कायलाना झील और उससे जुड़ी नहरों व जलग्रहण क्षेत्रों के संरक्षण से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रतिवादियों को नोटिस जारी किए हैं। मुख्य न्यायाधीश संजीव के. अग्रवाल और न्यायाधीश बलजिंदर सिंह संधू की खंडपीठ ने सात दिनों के भीतर पीएफ और नोटिस जमा कराने पर प्रतिवादियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए, जिनकी वापसी छह सप्ताह में तय की गई है। याचिका जीवराज श्रीमाली व अन्य याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता मोती सिंह के माध्यम से दायर की गई है, जिसमें राज्य सरकार के संबंधित विभागों को पक्षकार बनाया गया है। याचिका में कायलाना झील, इसके परिधीय क्षेत्र, जलग्रहण क्षेत्र, फीडर नहरों और प्राकृतिक जल निकासी मार्गों का राजस्व, नगर निगम, विकास और जल संसाधन विभागों के समन्वय से व्यापक संयुक्त सर्वेक्षण व सीमांकन कराने की मांग की गई है। साथ ही झील के संरक्षण, सफाई, आवश्यक स्थानों पर गंदगी निकालने, प्राकृतिक जल प्रवाह बहाल करने और पानी की गुणवत्ता की नियमित निगरानी के लिए समयबद्ध वैज्ञानिक कार्ययोजना लागू करने का आग्रह किया गया है। याचिकाकर्ताओं ने नांदड़ी, कालिबेरी, पाबू मगरा, केरू मुख्य नहर, अरणा-झरणा, कदमकंडी और छोटा आबू नहर सहित अन्य नहरों व जलमार्गों से अतिक्रमण व रुकावटें हटाने तथा झील की बाहरी सीमा से 500 मीटर के दायरे में निर्माण, भू-उपयोग परिवर्तन, व्यावसायिक व गैर-कृषि गतिविधियों तथा पेयजल गुणवत्ता को प्रभावित करने वाले होटल, रेस्तरां, ढाबों और फूड कोर्ट आदि पर रोक लगाने की मांग की है। इसके अतिरिक्त सीवेज, कचरा, प्लास्टिक व निर्माण मलबा डालने पर रोक, केरू नहर के पास कचरा डंपिंग यार्ड के वैज्ञानिक प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा नियमित जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने और जिला कलेक्टर के समन्वय में संयुक्त निगरानी समिति गठित करने की भी प्रार्थना की गई है।0
0
Report
हाईकोर्ट: मीसा-डीआईआर पेंशन के पुराने आदेशों पर सरकार को तीन महीनों में निर्णय
Jodhpur, Rajasthan:आपातकाल बंदियों की पेंशन बहाली पर हाईकोर्ट की अहम व्यवस्था, पुराने स्वीकृति आदेशों के आधार पर 3 माह में निर्णय ले सरकार जोधपुर। आपातकाल के दौरान जेलों में निरुद्ध रहे मीसा और डीआईआर बंदियों की रोकी गई पेंशन के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण व्यवस्था दी है। जस्टिस मुकेश राजपुरोहित की एकलपीठ ने सिरोही और पाली जिले के नौ बंदियों की ओर से दायर याचिकाओं का निस्तारण करते हुए स्पष्ट किया है कि नियम निरस्त होने से पूर्व जारी किए गए पेंशन स्वीकृति आदेशों के प्रभाव की समीक्षा करना सक्षम प्राधिकारी का दायित्व है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को चार सप्ताह के भीतर संबंधित दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष रखने की छूट देते हुए राज्य सरकार को तीन माह में तर्कसंगत निर्णय लेने का आदेश दिया है। सिरोही के चंपत लाल मिस्त्री, रूपाराम, चंद्रशेखर आर्य, मांगी लाल, छगन लाल, कर्ण कुमार तथा पाली के करण सिंह, गुलाब सिंह व शंकर लाल माली की ओर से दायर दो सिविल रिट याचिकाओं पर सुनवाई के बाद आदेश पारित किया गया। याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता रिपुदमन सिंह ने कोर्ट को बताया कि सभी याचिकाकर्ताओं को राजस्थान मीसा एवं डीआईआर पेंशन नियम, 2008 के अंतर्गत 16 अक्टूबर 2019 को नियम निरस्त होने की अधिसूचना जारी होने से पहले ही पेंशन स्वीकृति आदेश मिल चुके थे। उन्होंने दलील दी कि एक बार विधिवत रूप से अर्जित किए गए वित्तीय लाभ को बाद की किसी अधिसूचना या नीतिगत बदलाव के आधार पर छीना नहीं जा सकता। याचिकाकर्ताओं की ओर से इस संबंध में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की खंडपीठ द्वारा अरुण कुमार शर्मा (2022) और नारायण सिंह चौहान (2020) के मामलों में दिए गए फैसलों तथा सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला दिया गया, जिनमें स्पष्ट कहा गया है कि राज्य सरकार पूर्वव्यापी प्रभाव से अधिसूचना जारी कर पूर्व में अर्जित लाभों को समाप्त नहीं कर सकती। दूसरी ओर अतिरिक्त राजकीय अधिवक्ता महावीर पारीक ने सरकार के पक्ष का बचाव करते हुए कहा कि वर्ष 2008 के नियमों को राज्य सरकार के नीतिगत निर्णय के तहत निरस्त किया गया है, इसलिए अब इस योजना के तहत पेंशन का दावा नहीं किया जा सकता। दोनों पक्षों की दलीलों और प्रस्तुत न्यायिक दृष्टांतों का गहन अवलोकन करने के बाद हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे चार सप्ताह में अपने स्वीकृति आदेशों और पीपीओ की प्रतियों के साथ सक्षम प्राधिकारी के समक्ष नया अभ्यावेदन प्रस्तुत करें। कोर्ट ने प्राधिकारी को आदेश दिया कि वे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों को ध्यान में रखते हुए तीन माह के भीतर कानून के अनुसार एक सकारण आदेश पारित करें। साथ ही कोर्ट ने यह भी साफ किया कि उसने याचिकाकर्ताओं की पात्रता के गुण-दोष पर कोई अंतिम राय नहीं दी है और सभी कानूनी व तथ्यात्मक प्रश्न प्राधिकारी के स्तर पर विचार के लिए खुले रखे गए हैं।0
0
Report
जयपुर में नकबजनी के दर्जनों मामलों का खुलासा, 5 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर बजाज नगर थाना पुलिस ने दर्जनों नकबजनी की वारदातों का किया खुलासा—हिस्ट्रीशीटर सहित चोरी करने और माल खरीदने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार। police ने आरोपियों के कब्जे से करीब 15 लाख रुपए का चोरी का माल किया बरामद; चोरी के गहने खरीदने वाले दो आरोपियों को भी पुलिस ने दबोचा; चोरी की नकदी से खरीदी गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद; मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुराते थे आरोपी; दिन और रात में कॉलोनियों में घूमकर मकानों की करते थे रेकी; घर के बाहर ताला लगा देखकर बनाते थे निशाना, रात में देते थे वारदात को अंजाम; पहचान छिपाने के लिए सिर पर बांधते थे गमछा, CCTV से बचने के लिए वाहन दूर खड़ा करते थे आरोपी; पुलिस ने वारदात स्थलों और आसपास के करीब 200 CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले; 8 नवंबर को बजाज नगर थाना क्षेत्र में हुई करीब 15 लाख की चोरी से खुला मामला; आरोपियों ने पूछताछ में दर्जनों नकबजनी की वारदात करना कबूला; गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमे; मुख्य आरोपी मोहम्मद इमरान उर्फ इम्तियाज के खिलाफ करीब 20 मुकदमे दर्ज; पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी0
0
Report
Advertisement
जयपुर के शादी वाले घर में विवाद के बाद थाने का घेराव, धरना शुरू
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnuशादी वाले घर में हुए विवाद के बाद लोगों ने खोह नागोरियान थाने का किया घेराव 23 नवंबर को शादी समारोह की रस्म के दौरान हुआ था विवाद DJ बंद कराने को लेकर पुलिस और शादी वाले परिवार में हुई थी कहासुनी SI ने मारपीट और राजकार्य में बाधा का आरोप लगाकर दर्ज करवाया था मुकदमा 10 से 12 लोगों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर निकाला था जुलूस पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले ने पकड़ा तूल परिवार का आरोप- पुलिस ने झूठे मुकदमे में फंसाया पुलिस पर मारपीट और परिवार को अपमानित करने के भी लगाए आरोप सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष थाने के बाहर जुटे पुलिस के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी विवाद बढ़ने पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गुड़ा भी पहुंचे मौके पर परिवार और समाज के लोगों ने इंसाफ मिलने तक धरने का किया ऐलान0
0
Report
करनाल के माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में सृजन उत्सव की धूम
Karnal, Haryana:करनाल माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल,करनाल के स्कूल प्रांगण में वार्षिक उत्सव सृजन समारोह का आयोजन किया गया। सृजन एक रोमांचक मोड़ है, क्योंकि यह दोनों है - अतीत की गर्म यादों के साथ अंत और भविष्य के लिए नए सपनों की शुरुआत । इस सृजन समारोह में छात्रों के अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति जताकर इस समारोह को सफल बनाया ।हर आयु वर्ग में मानव जाति को बढ़ावा देने के लिए कुछ हौसलों की आवश्यकता पड़ती है ।यह हौसला छोटे बच्चों को उनके अभिभावक व अध्यापक ही दे सकते हैं ।इसी भावना को ध्यान में रखते हुए स्कूल में बच्चों के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया । इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जनप्रतिनिधि कविंदर राणा ने इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन व अभिभावक गणों के स्वागत में अध्यापक के द्वारा स्वागत भाषण देकर जोरदार तालियों से की गई । इसके बाद इस कार्यक्रम में बच्चों ने अनेक प्रस्तुतीकरण किए ।इस कार्यक्रम में नर्सरी और जूनियर के०जी० ने एक बेहद खूबसूरत नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं दूसरी ओर सीनियर सेक्शन के छात्रों ने धन्यवाद करते हुए एक नृत्य प्रस्तुत किया। छोटे-छोटे बच्चों ने बहुत ही सुंदर नृत्य किया और नन्हें-मुन्नें बच्चों के नृत्य को देखकर अभिभावक गण खुशी से झूम उठे ।कुछ छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए विशेष प्रस्तुतीकरण दिए। नन्हें-मुन्नें बच्चों व कक्षा अध्यापकों ने नैनियों का धन्यवाद करते हुए उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया । इस कार्यक्रम में अभिभावकों के लिए जलपान का प्रबंध किया गया ।कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्या दीप बेदी ने सभी छात्रों को और उनके अभिभावकों को ढेरों बधाइयाँ दी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी,क्योंकि बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए अभिभावकों और अध्यापकों का साथ देना बहुत जरूरी होता है। मुख्य अतिथि कविंदर राणा ने कहा माउंट लिटर ज़ी स्कूल के वार्षिक उत्सव में पहुंचकर बहुत अच्छा लगा स्कूल की प्रिंसिपल और पूरे स्टाफ में बच्चों की बहुत अच्छी-अच्छी परफॉर्मेंस संचालन किया और उनकी मेहनत को सलाम स्कूल के बच्चों ने बहुत मेहनत की है और उनके टीचर्स ने बहुत मेहनत करवाई है ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को शिक्षा मिलती है पढ़ाई के अलावा सार्वजनिक जीवन में खेलों का भी और ऐसे मंचों पर कार्यक्रमों का भी बहुत महत्व है इस प्रकार के प्रोग्राम ऑर्गेनाइज किए जाते हैं मैं अपने ओर से प्रिंसिपल महोदय को उनके स्टाफ को पूरी मैनेजमेंट का सभी अभिभावकों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में जो एक नई ऊर्जा का संचार होता है उसके लिए इस प्रकार जीवन एक प्रकार का यह चलचित्र है चलते-चलते आदमी किस मुकाम तक पहुंचता है और मुझे भी अपना बचपन याद आ गया हम भी कभी स्कूल में कार्यक्रम में हिस्सा लेते थे वही स्कूल की प्रिंसिपल दीप बेदी ने कहा कि हमने इस कार्यक्रम का नाम ही सृजन उत्सव रखा है0
0
Report
जयपुर के सोडाला में स्कूल ऑटो पलटा, दो बच्चों समेत 3 घायल
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu सोडाला थाना इलाके में स्कूल ऑटो पलटा. 2 बच्चों सहित 3 जनें हुए घायल. भारत जोड़ो सेतु के नजदीक हुआ हादसा. सूचना पर सोडाला थाना पुलिस पहुंची मौके पर. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को करवाया सुचारू. घायल दोनों बच्चे माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी. दोनों घायलों को एसएमएस ट्रॉमा अस्पताल में कराया गया भर्ती.0
0
Report
Advertisement
