झांसी -आम आदमी पार्टी ने चलाया सफाई अभियान
Jhansi, Uttar Pradesh:आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी, सांसद संजय सिंह के आह्वान पर प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को चलाए जाने वाले सार्वजनिक स्थल सफाई अभियान के अंतर्गत आम आम आदमी पार्टी झांसी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई व धुलाई की जिसके अंतर्गत आज झांसी महानगर के कचहरी स्थित गांधी उद्यान में सफाई अभियान चलाया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टावर पर चढ़कर पति का हाई वोल्टेज ड्रामा,जानिए क्या है पूरा मामला
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के बढ़पुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक करीब 150 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ गया और हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय अंशु, जो भरथना क्षेत्र के गोपियागंज का रहने वाला है, अपनी पत्नी से नाराज था। पत्नी के मायके चले जाने और पिछले चार दिनों से बात न होने के चलते युवक सीधा ससुराल पहुंच गया। इसके बाद वह गांव के पास लगे बिजली टावर पर चढ़ गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा—“मेरी पत्नी से बात कराओ।” टावर पर युवक को चढ़ा देख मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई, यहां तक कि हाईवे पर भी जाम जैसी स्थिति बन गई। लोगों ने घटना के वीडियो और फोटो बनाने शुरू कर दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। आखिरकार पुलिस ने उसकी पत्नी को मौके पर बुलाया। पत्नी के पहुंचने और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतारा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
