Back
झांसी में छेड़छाड़ से आहत छात्रा ने जहर खाकर मौत दे दी; आरोपी गिरफ्तार
ASABDUL SATTAR
Feb 26, 2026 16:01:21
Jalalpura, Uttar Pradesh
झांसी के मोठ थाना क्षेत्र में सनसनीखेज घटना सामने आई है। छेड़छाड़ से आहत होकर 9वीं कक्षा की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि छात्रा घर पर अकेली थी। तभी पड़ोसी युवक घर में घुस आया, कमरे की कुंडी बंद करके छात्रा से जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान छात्रा का भाई घर पहुंच गया; उसने दरवाजा खोला तो आरोपी अश्लील हरकत कर रहा था। भाई को देखते ही आरोपी छत से कूदकर भाग गया। मौके पर पहुंचे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल बेइज्जती होने के डर से छात्रा ने जहर की गोली खा ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे नजदीक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल पहुंचते-पहुंचते चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की मौसी ने बताया कि 23 फरवरी को बड़ी बहन भतीजे की शादी में अपने मायके गई थी। घर पर बड़ी बेटी और उसका छोटा भाई ही था। दोपहर को मैं खेत पर गई थी और बड़ी बेटी घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस का वीरेंद्र उर्फ वीरू साहू घर में घुस आया, अंदर से कुंडी बंद करके बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान छुट्टी होने पर बेटी का भाई और मेरा बेटा घर पहुंचे। उन्होंने हाथ डालकर कुंडी खोली। अंदर देखा कि आरोपी वीरू बेटी के साथ जबरदस्ती कर रहा था और वह रो रही थी। बच्चों ने घर की बाहर से कुंडी बंद कर दी। फिर आरोपी वीरू छत से कूदकर भाग गया। उसने मुझे फोन किया और रोते हुए घटना बताई। घर जाते समय वीरू रास्ते में मिला और हाथ-पैर जोड़कर गलती मानने लगा। फिर मैंने घर पहुंचकर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने आरोपी को घर से पकड़ लिया और साथ ले गई। मैंने घटना की जानकारी उसकी मां को दी। मौसी ने कहा कि सुबह उठने के बाद से उसने घर का काम किया, फिर उसने सल्फास की 2 गोली खा ली। तबीयत बिगड़ने पर बेटी को मो़ठ सीएचसी ले गए, जहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में बेटी ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनकर मां शादी छोड़कर मेडिकल पहुंची। जहां बेटी की सब को देखकर मां रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SPSatya Prakash
FollowFeb 26, 2026 17:31:26Raipur, Chhattisgarh:रायपुर: फिल्म ‘शतक’ छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की घोषणा. संघ की 100 वर्षों की गौरवगाथा पर आधारित है फिल्म.
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 26, 2026 17:30:440
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 26, 2026 17:30:290
Report
0
Report
PSPrashant Shukla
FollowFeb 26, 2026 17:16:110
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 26, 2026 17:15:270
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowFeb 26, 2026 17:04:41Noida, Uttar Pradesh:शरद भारद्वाज.. सुनील महासचिव कुमार लेफ्ट JNU ने अभी JNU गेट खाली कर दिया है पुलिस से मांग की है जिन छात्रों को पकड़ा है छोड़ें नहीं प्रदर्शन उग्र होगा
0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 26, 2026 17:04:180
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 26, 2026 17:03:560
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 26, 2026 17:03:360
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 26, 2026 17:03:26Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग
चलते केंटर के केबिन मे लगी भयंकर आग
शॉर्ट सर्किट के चलते लगी केबिन मे आग
चालक ने केंटर से कूदकर बचाई जान
फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
थाना बुढ़ाना क्षेत्र के उमरपुर का मामला
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 26, 2026 17:03:100
Report
AKAlok Kumar
FollowFeb 26, 2026 17:02:560
Report
AKAtul Kumar
FollowFeb 26, 2026 17:02:430
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowFeb 26, 2026 17:02:160
Report