Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284401

बबीना में पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने इंडी गठबंधन के प्रति जताया आभार

Jun 12, 2024 12:11:02
Babina, Uttar Pradesh

आज बबीना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने विभिन्न नगर और ग्रामों में जाकर इंडी गठबंधन के कार्यकर्ताओं और जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि अगर सभी का साथ निरंतर बना रहे तो वे मिलकर बबीना विधानसभा में जनहित से जुड़े मुद्दों की लड़ाई सदैव लड़ेंगे और जीतेंगे।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HUHITESH UPADHYAY
Nov 27, 2025 09:04:53
Pratapgarh, Rajasthan:धरियावद क्षेत्र में यूरिया खाद की लगातार बढ़ रही किल्लत ने मंगलवार को किसानों का धैर्य तोड़ दिया। रबी सीजन की बुवाई के समय में खाद की कमी से परेशान किसानों ने धरियावद–सलूम्बर मुख्य मार्ग पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। अचानक लगे जाम से मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। किसानों का कहना है कि बुवाई का समय चल रहा है और यूरिया खाद समय पर नहीं मिलने से फसलें प्रभावित होने लगी हैं। क्षेत्र के कई खाद वितरण केंद्रों पर दिनों से पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण किसान लगातार परेशानियाँ झेल रहे हैं। खाद न मिलने से नाराज किसानों ने सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाजी की और अव्यवस्था पर प्रशासन व जिम्मेदार विभागों को घेरते हुए कार्रवाई की मांग की। यूरिया संकट को लेकर राजनीतिक तापमान भी चढ़ गया है। पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं, जिससे हालात और भी संवेदनशील होते जा रहे हैं। किसान नेताओं का आरोप है कि समय पर सप्लाई नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों में हाहाकार मचा हुआ है। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने किसानों को समझाइश दी और जल्द ही पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खोल दिया, लेकिन चेतावनी दी कि यदि समय पर आपूर्ति नहीं हुई तो वे दोबारा बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। किसानों की साफ मांग है कि तुरंत यूरिया खाद की नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाए, ताकि बुवाई प्रभावित न हो और कृषि कार्य निर्बाध रूप से जारी रह सके.
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Nov 27, 2025 09:04:07
Patna, Bihar:बिहार के डीजीपी का बड़ा बयान 400 अपराधियों की सूची के बाद 1200 से 1300 अपराधियों की सूची है जिनकी संपत्ति जप्त होगी. संगठित रूप से अपराध करने वाले अपराधियों की पहचान कर उनकी संपत्ति जप्त करने का फैसला हुआ है खासकर बालू माफिया जमीन माफिया शराब ठेकेदार कांटेक्ट किलर की सूची शामिल है इस पर बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और बिहार के डीजीपी महोदय रोज चिंतित नजर आ रहे हैं कि बिहार में अपराध को नियंत्रित करना है और रोज घोषणाएं हो रही है अपराधियों की लिस्ट बन रही है बावजूद इसके बिहार में अपराध और नियंत्रित है और अपराधियों में कहीं से भी खौफ नहीं नजर आ रहा है. सट्टा संरक्षित अपराधियों की भी सूची क्या उन लोगों ने बनाई है यह स्पष्ट करना चाहिए और बिहार जो अपराध से त्रस्त है कम से कम उसे अब भी अपराध मुक्त राज्य की ओर ले जाने की कवायत इन्हें करनी चाहिए. बाइट : डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, प्रवक्ता, बिहार कांग्रेस राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि सम्राट चौधरी जी और डीजीपी साहब जो बातें बोल रहे हैं वह कहीं ना कहीं नीतीश जी के पूरे इमेज पर और उनके द्वारा जो गृह मंत्रालय 20 वर्षों से चलाया जा रहे थे उसको किस तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है यह समझ में नहीं आ रहा है. नीतीश जी का जो सुशासन बाबू का इमेज रहा है वह सुशासन बाबू कहलाते जरूर थे लेकिन लोग उन्हें जिस तरीके से रातें रात लिस्टिंग करने का काम किया है कि इतने अपराधियों का लिस्ट तैयार किया गया है तो 20 वर्षों में क्या अपराध और अपराध करने वालों को संरक्षित किया जा रहा था. क्या नीतीश जी ऐसे अपराधियों को संरक्षित कर रहे थे अब भारतीय जनता पार्टी को जनता के बीच अपनी इमेज बनाने के लिए उन अपराधियों को लिस्टिंग करके प्रस्तुत किया जा रहा है इसका मतलब है कि नीतीश जी और नीतीश जी के कर्ज कल पर जो सवाल खड़े हो रहे हैं उसका जवाब जनता दल यूनाइटेड के नेताओं को देना चाहिए या उनके विश्वास और उनके प्रति जो सुशासन का भाव लोगों के चर्चा में रहता था उसका क्या होगा यह बीजेपी और बीजेपी साहब ने पोल खोल करके रख दिया है. बाइट : एजाज अहमद, प्रवक्ता, राष्ट्रीय जनता दल जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि पिछले 20 वर्षों के दौरान सुशासन की सरकार में वैसे सभी अपराधियों पर कार्रवाई सुनिश्चित हुई है जिन पर कार्रवाई किया जाना आवश्यक था. 25 से 30 के इस कार्यकाल में वैसे सभी अपराधी जो कानून के नजरों से बचने के लिए हर संभव कोशिश किया करते थे वैसे सभी अपराधियों की लिस्टिंग तैयार हो गई है और सभी अपराधी का समय सीमा के अंदर सलाखों के पीछे होंगे. बाइट : अरविंद निषाद, प्रवक्ता, जनता दल यूनाइटेड बिहार बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनते हैं गृह विभाग में स्मार्ट इफ़ेक्ट आना शुरू हो गया है. 400 लोगों सूची बनाकर के न्यायालय सौंप दिया गया है. जो बड़े अपराधी है उनकी संपत्ति जप्त की जाएगी और आज डीजीपी ने कहा है 1208 और ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया है जिनकी सूची न्यायालय को सौंप जाएगी और करी से करी कार्रवाई की जाएगी उनकी संपत्ति जप्त की जाएगी. बिहार में अपराध के लिए आप कोई जगह नहीं है अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है अपराधी अब राज करना छोड़ दे गृह मंत्री जी का स्पष्ट संदेश है या तो अपराध करना छोड़ दे नहीं तो बिहार छोड़ दे पुलिस को पूरी छूट है काम करने की.
0
comment0
Report
RKRaj Kishore
Nov 27, 2025 09:03:45
Lakhisarai, Bihar:ANALYSIS: लखीसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नीजी क्लीनिक में प्रसूता की मौत के बाद जमकर बबाल काटा गया है। मामला रामगढ़ चौक स्थित विजय राज सेवा सदन का है। जहाँ कल देर शाम प्रसूता को नीजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां सीजेरियन किया गया। इसके बाद प्रसूता की हालत गंभीर बन गई जिसे डाक्टर संभाल नहीं पाए। जिससे प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने डाक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। आक्रोशित परिजनों ने नीजी क्लीनिक में जमकर बबाल काटा। वहीं डाक्टर क्लीनिक बंद कर फरार हो गया। मृतक प्रसूता की पहचान चानन प्रखंड के मलिया गांव निवासी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद एक बार फिर से अवैध क्लिनिक को लेकर स्वास्थ्य विभाग कटघरे में में है। बाइट- परिजन। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Nov 27, 2025 09:03:18
Khordha, Odisha:ବିକଳାଙ୍ଗ ଚଣ୍ଡାଳ ଙ୍କ ପାଇଁ ଆବାସ ଯୋଜନା ସାତ ସପନ ସୁବର୍ଣ୍ଣପୁର:- ବିନିକା ବ୍ଲକ ଅନ୍ତର୍ଗତ ସିଂଘିଝୁପା ପଂଚାୟତର ଅସୁରଗଡ଼ ଗ୍ରାମରେ ବାସ କରୁଥିବା ଚଣ୍ଡାଳ ବିନ୍ଧାଣି । ମାଆ ଭକ୍ତି ବିନ୍ଧାଣି, ବାପା ଜଗନ୍ନାଥ ବିନ୍ଧାଣି ବହୁ ବର୍ଷ ହେବ ଆର ପାରିକୁ ଚାଲି ଯାଇଥିବା ବେଳେ ତାଙ୍କର ସ୍ତ୍ରୀ କୌଶଲ୍ୟା ବିନ୍ଧାଣିଙ୍କ ସହ ସ୍ତ୍ରୀ ଆଉ ଗୋଟିଏ ମାତ୍ର ଛୋଟ ପୁଅ କୁ ନେଇ ପରିବାର। ବିଧିର ବିଡମ୍ବନା ଚଣ୍ଡାଳଙ୍କ ଗୋଟେ ଗୋଡ ମଧ୍ୟ ଦୁର୍ଘଟଣାରେ କଟି ଯାଇଛି ଯାହାଦ୍ଵାରା ସେ କୌଣସି କାମ ପରିବାର ପ୍ରତିପୋଷଣ କରିବାରେ ଅସର୍ମଥ ଷ୍ତ୍ରୀ ଦିନ ମଜୁରୀ କରି ଯାହା ରୋଜଗାର କରନ୍ତି ସେହି ଟଙ୍କାରେ ପରିବାର ଚଳାଉଛନ୍ତି ସ୍ତ୍ରୀ ଙ୍କ ରୋଜଗାର ରେ ଯାହା ମିଳେ ଶାଶୁ, ସ୍ବାମୀ, ଛୁଆଙ୍କୁ ପ୍ରତିପୋଷଣ କରନ୍ତି। ଚଣ୍ଡାଳଙ୍କ ଯିବା ଆସିବା ପାଇଁ ଗୋଟେ ତିନି ଚକିଆ ସାଇକେଲ ମିଳିଛି ସରକାରୀ ସହାୟତା କହିଲେ ହେଣ୍ଡି କେପ ସାଟିଫିକେଟ ମିଳିଛି କିନ୍ତୁ ମାତ୍ର 70% ରହିଛି ସରକାରଙ୍କ ମାତ୍ର ପ୍ରଧାନମନ୍ତ୍ରୀ ଆବାସ ଯୋଜନାରେ ଘର ଘଣ୍ଡିଏ ମିଳି ପାରି ନାହିଁ ଚଣ୍ଡାଳଙ୍କ ପରିବାର ଏବେ ଝାଟିମାଟି ର କୁଡ଼ିଆ ଘରେ ମୁଣ୍ଡ ଗୁଞ୍ଜିଛନ୍ତି ବର୍ଷା ଦିନରେ ସବୁଆଡେ ପାଣି ଗଳିବା ସହ ନିଜର ଜିନିଷ ପତ୍ର ଭିଜି ଯାଉ ଥିବା ବେଳେ ରହିବାରେବହୁତ ଅସୁବିଧା ସମ୍ମୁଖୀନ ହେଉଛନ୍ତି ଏହି ପରିବାର ପକ୍କା ଘର ଖଣ୍ଡିଏ ପାଇଁ ଏବଂ ରାସନ କାର୍ଡ ଗୋଟେ ପାଇଁ ସରପଞ୍ଚ, ବିଡ଼ିଓ ଙ୍କୁ ଗୁହାରି କରି କରି ନୟାନ୍ତ ହୋଇଯାଇଥିବା ସୂଚନା ମିଳିଛି। କେତେବେଳେ ଯେ ଏତେ ଅସୁବିଧା ରେ ରହିଥାଯିବ ଘର ଭାଙ୍ଗି ଯିବ ଓ ସେମାନଙ୍କ ପ୍ରତି ବିପଦ ସୃଷ୍ଟି କରିବ କହି ହେଲା ନାହଁ ଲ ସୁବର୍ଣ୍ଣପୁର ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଏ ବିଷୟ ରେ ଟିକେ ତର୍ଜମା କରି ଚଣ୍ଡାଳଙ୍କ ପରିବାରଙ୍କୁ ସରକାରୀ ଯୋଜନାରେ ଏକ ପକ୍କା ଘର ସହ ରାସନ୍ କାର୍ଡ ଓ ସତ ପ୍ରତିଶତ ଭିନ୍ନକ୍ଷମ ଭତ୍ତା ପ୍ରଦାନ ଯୋଗାଉ ଦେବାକୁ ଗ୍ରାମବାସି ଗଣ ମାଧ୍ୟମ ଜରିଆରେ ଅନୁରୋଧ କରିଛନ୍ତି।
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Nov 27, 2025 09:01:23
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Nov 27, 2025 08:57:16
Patna, Bihar:लोकेशन--पटना एंकर--निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई इस वर्ष रिकॉर्ड स्तर पर रही है। भ्रष्टाचार पर कड़ी शिकंजा कसते हुए विभाग ने अब तक आय से अधिक संपत्ति (DA) के 14 कांड दर्ज किए हैं, जिनमें लगभग 11 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, इन मामलों में लगभग पौने दो करोड़ रुपये की राशि अकेले दिए गए मामलों में मिलने की संभावना है। इसे विभाग ने अपनी बड़ी उपलब्धि बताया है。 वहीं पद के दुरुपयोग से जुड़े कुल 6 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें सहकारिता विभाग में गेहूं खरीद फर्जीवाड़ा, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बिना सत्यापन दाखिल-खारिज का मामला, तथा नगर विकास विभाग में इंटीग्रेटेड हाउसिंग एंड डेवलपमेंट प्रोग्राम में नियमों की अनदेखी जैसे गंभीर मामले शामिल हैं。 इसी क्रम में आज की ताज़ा कार्रवाई में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना ने नालंदा के करायपरसुराय अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी संजय कुमार को 4500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह मामला FIR संख्या 101/25 के तहत दर्ज किया गया है。 सबसे बड़ी उपलब्धि ट्रैप मामलों में रही है। इस वर्ष अब तक 82 ट्रैप केस दर्ज किए गए हैं, जो पिछले 8 वर्षों में सबसे अधिक है। 2022 में मात्र 50 केस दर्ज हुए थे, जबकि उसके बाद के वर्षों में यह संख्या 50 से भी कम रही। इस वर्ष अभी दिसंबर महीना बाकी है, ऐसे में आंकड़ों के और बढ़ने की संभावना है। निगरानी विभाग की यह तेज़ कार्रवाई साफ दिखाती है कि भ्रष्टाचार पर रोकथाम के लिए टीम पहले से ज्यादा सक्रियता और सख्ती के साथ काम कर रही है。 बाइट--जितेंद्र सिंह गंगवार DG निगरानी。
32
comment0
Report
VSVaibhav Sharma
Nov 27, 2025 08:56:59
Ghaziabad, Uttar Pradesh:साहिबाबाद विधानसभा-55 में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान लगातार लापरवाही और ड्यूटी से गायब रहने के आरोप में 21 बीएलओ के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। लगातार व्हाट्सऐप मैसेज और फोन कॉल के बावजूद कर्मचारी मतदाता सूची से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को कर रहे थे नजरअंदाज , जो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के गंभीर उल्लंघन में आता है, जिसमें 3 महीने से 2 साल तक की हो सकती है सजा । FIR में सुनीता शुक्ला, रेनु कुमारी, अनुराधा, अर्चना रानी, चंद्रपाल सिंह, अंकित नागर, पियूष शर्मा सहित 21 बीएलओ के नाम शामिल हैं। मामले की जांच उपनिरीक्षक अमन कुमार को सौंप दी गई है, चुनावी तैयारियों के बीच इतने बड़े पैमाने पर लापरवाही से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
110
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Nov 27, 2025 08:56:51
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-एक बार फिर से तीसरे दिन लगातार रिहायशी इलाके में लेपर्ड की दस्तक हुई. अबकी बार सीकर हाउस में लेपर्ड को CCTV में देखा, लेकिन अब तक लेपर्ड वन विभाग की पकड़ से दूर है, आख़िर कैसे जयपुर की गली गली में लेपर्ड ने दस्तक दी,देखे इस रिपोर्ट में , चिंता की लकीरे- जयपुर में लगातार लेपर्ड के मूवमेंट ने वन विभाग के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। पानीपेच के बाद दूसरे दिन शास्त्री नगर के सीकर हाउस के आसपास के एरिया में लेपर्ड की मूवमेंट दिखाई दी है। यहाँ के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में इनकी उपस्थिति कैद हुई है। यहाँ से लेपर्ड का मूवमेंट सीकर हाउस पर दिखा । उसके बाद कल्याण कॉलोनी और फिर सीकर हाउस पुलिस चौकी सी ब्लॉक की ओर मूवमेंट हुआ। लेपर्ड की मूवमेट के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद पुलिस करीब 6.30 बजे मौके पर पहुंची। उन्होंने भी काफी देर तक लेपर्ड को सर्च किया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद करीब 7 बजे बन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रेंजर अजित मीणा ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया है। सीसीटीवी वीडियो में लेपर्ड की मूनमेंट यहाँ देखी गई है। इसके अलावा अभी इसकी डायरेक्टर साइटिंग इस एरिया में नहीं हो सकी है। वन विभाग की टीम अभी भी मौके पर है, और लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। लोगों के अनुसा र 6.30 बजे के बाद लेपर्ड की मूवमेंट दिखाई नहीं दी है। वहीं दूसरी ओर आशंका जताई जा रही है कि बुधवार को पानीपेच में जो लेपर्ड दिखाई दिया था। कहीं ये वो लेपर्ड तो नहीं है। क्योंकि पानीपेच से शास्त्री नगर स्थित सीकर हाउस की दूरी डेढ़ से दो किमी है। वहीं यहां से नाहरगढ़ अभयारण्य की दूरी करीब करीब तीन से साढ़े किमी है। नोट- सीसीटीवी के विसुअल से 2C में attached है, कल के सर्चिंग के शॉट्स चलाए, RESCUE स्लग से भेजे गए थे
88
comment0
Report
Advertisement
Back to top