झांसी के विद्यावती नर्सिंग इंस्टीट्यूशंस में अग्निशमन जागरूकता सेमिनार और मॉकड्रिल का आयोजन
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के गोरामछिया स्थित विद्यावती नर्सिंग इंस्टीट्यूशंस में अग्निशमन जागरूकता सेमिनार और मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अग्निशमन अधिकारी रामकेश शुक्ला थे, जबकि अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ अग्नि सचेतक सुश्री प्रगति शर्मा और दीपशिखा शर्मा उपस्थित रहीं। सेमिनार में मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को आग के प्रकार, आग बुझाने की सैद्धांतिक और प्रयोगात्मक विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
