284001
झांसी में मूसलाधार बारिश से बड़ा बाजार जलमग्न जिसके चलते दुकानदार हुए परेशान
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में रात से हो रही झमाझम बारिश के कारण शहर का बड़ा बाजार क्षेत्र जलमग्न हो गया। नगर निगम की लापरवाही से नालियां कचरे से भरी होने के कारण ओवरफ्लो हो गईं। गंदा पानी दुकानों में घुस गया, जिससे दुकानदार परेशान हुए। उन्हें खुद अपने हाथों से पानी बाहर निकालना पड़ा। बाजार में आने-जाने वालों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रेश्मा काळे ने शिंदे से मुलाकात से इनकार, उमेदवारी पर अडिग
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव विधान परिषद निवडणुकीतील शिवसेना शिंदे गटाच्या बंडखोर रेश्मा काळे यांनी श्रीकांत शिंदे यांच्या भेटीकडे वाट फिरवली. शिवसेनेचे खासदार डॉ श्रीकांत शिंदे जळगावमध्ये मुक्कामी असताना देखील रेश्मा काळे यांनी त्यांची भेट घेतली नसल्याच पाहायला मिळालं. जळगाव विधान परिषद निवडणुकीतील शिवसेना शिंदे गटाच्या बंडखोर रेश्मा काळे आपल्या उमेदवारीवर ठाम.... पक्षाच्या नेत्यांचे जे काही निर्णय असतील ते मला मान्य राहील मात्र मी माझ्या भूमिकेवर ठाम असल्याचे रेश्मा काळे यांनी म्हटला आहे. माघार घेण्याचा तसेच महायुतीच्या उमेदवाराला पाठिंबा देण्याचा कुठलाच विषय नाही अशी भूमिका रेश्मा काळे यांनी स्पष्ट केली आहे.. जर नाशिकमध्ये माघार घेण्याची वेळ संपली असं सांगितलं जात असेल तर जळगाव मध्ये देखील ती वेळ संपल्याचा रेश्मा काळे यांनी स्पष्ट शब्दात सांगितले. रेश्मा काळे यांनी श्रीकांत शिंदे जळगाव मध्ये असताना देखील त्यांच्या भेटीकडे पाठ फिरवल्याचं बोललं जात असून ते आपल्या भूमिकेवर ठाम असल्याचे पाहायला मिळत आहे..0
0
Report
औरैया:मारपीट का वीडियो सोशल मीडिय पर वायरल
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया जनपद की औरैया कोतवाली क्षेत्र से एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक को दो दबंग जमकर मारपीट करते हुए देख रहे हैं उसके ऊपर लगातार लात मुंह से बरसाए जा रहे हैं अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है तो पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और जांच शुरू कर दी है मामला सदर कोतवाली के ब्रह्म नगर चौकी का बताया जा रहा है। घटना के संबंध में बता दें कि औरैया सदर कोतवाली खेत के ब्रह्म नगर चौकी में पड़ने वाले मोहल्ला दयालपुर में एक युवक अपने घर के पास बैठा था तभी दो दबंग युवक आये और पहले तो युवक के साथ गाली गलौज करने लगे और उसके बाद जमकर लात घुसे चलाने लगे,दबंगों ने उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं किस प्रकार दबंग युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं दबंग को पुलिस का बिल्कुल खौफ नहीं है इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जा शुरू कर दी है हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।0
0
Report
NH-19 पर बड़ी कार्रवाई: 100.94 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Khajuria Khurd, Bihar:गुप्त सूचना पर एनएच-19 पर पुलिस ने की छापेमारी; कुख्यात अपराधी गोरख कुमार समेत तीन लोग अपाचे बाइक के साथ धरे गए। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस को दोपहर सूचना मिली थी कि तीन लोग अपाचे मोटरसाइकिल (नंबर: UP 67 AP 0147) पर सवार होकर भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर रामपुर-विश्रामपुर ग्रामीण सड़क से कुदरा की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोहम्मद इरफान रजा के नेतृत्व में राजस्व अधिकारी के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम ने एनएच-19 से करीब 200 मीटर दक्षिण विश्रामपुर-रामपुर ग्रामीण सड़क पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। दोपहर मोटरसाइकिल सवार तीनों संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने उन्हें खदेड़कर दबोच लिया। स्थानीय दंडाधिकारी की मौजूदगी में हुई तलाशी के दौरान उनके पास से हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के जमुनीपुर निवासी अशोक कुमार, तथा कझार घाट निवासी गोरख कुमार (उर्फ गोरख मल्लाह) और चंदन कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने यह हेरोइन मोहनिया के सोनू कुमार नाम के सप्लायर से ₹1 लाख में खरीदी थी और इसे आगे बेचने की योजना थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से गोरख कुमार का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पहले से कुदरा थाने में कई मामले दर्ज हैं, जिनमें पुलिस पर हमला और NDPS एक्ट के तहत मामले शामिल हैं। पुलिस ने सोनू कुमार और बाइक मालिक के खिलाफ कांड संख्या 211/26 दर्ज कर आगे की छानबीन और छापेमारी शुरू कर दी है। गोरख कुमार पुलिस पर हमला करने मादक पदार्थ बेचने सहित कई कांडों में अभियुक्त रहा है।0
0
Report
Advertisement
अनियंत्रित ट्रक पुलिस चौकी में घुसा, मोपेड क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। मगोर्रा थाना क्षेत्र के जाजन पट्टी चौराहे पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक अनियंत्रित ट्रक अचानक नियंत्रण खोकर सीधे पुलिस चौकी के अंदर जा घुसा। ट्रक के चौकी परिसर में घुसने से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान चौकी के पास खड़ी एक मोपेड ट्रक की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि मोपेड चालक ने सतर्कता दिखाते हुए समय रहते वहां से हटकर अपनी जान बचा ली, जिससे वह बाल-बाल बच गया और एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और स्थिति को संभाला गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। ट्रक अनियंत्रित होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।0
0
Report
मानसून से पहले वाशिम जिले में जलसाठा चिंताजनक, सिर्फ 12% पाणीसाठा शिल्लक
Washim, Maharashtra:वाशीम:\n\nअँकर:मान्सूनच्या आगमनापूर्वी वाशिम जिल्ह्यातील जलसाठ्यांची स्थिती चिंताजनक होतं आहे.जिल्ह्यातील २ मध्यम व १६० लघु प्रकल्पांमध्ये मिळून केवळ १२ टक्के पाणीसाठा शिल्लक आहे.यापैकी तब्बल ७८ लघु प्रकल्प पूर्णपणे कोरडे पडले असून अनेक जलसाठे तळ गाठण्याच्या स्थितीत आहेत. गतवर्षीच्या तुलनेत यंदा पाणीसाठ्यात मोठी घट झाली आहे.वाढते तापमान आणि पावसाअभावी पिण्याचे पाणी,शेती व पशुधनासाठी पाण्याची चिंता वाढली आहे.त्यामुळे आता जिल्हावासियांचे लक्ष आगामी मान्सूनकडे लागले असून समाधानकारक पाऊस झाल्यासच जलसाठ्यांना दिलासा मिळणार आहे.0
0
Report
वोटर लिस्ट से लाभ कटौती: पश्चिम बंगाल की योजनाओं में गरीबों की मुश्किलें बढ़ीं
Noida, Uttar Pradesh:पश्चिम बंगाल सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं के लाभों को वोटर लिस्ट से जोड़ दिया है और अब SIR (वेरिफिकेशन प्रोसेस) के दौरान लिस्ट से हटाए गए लोगों को PDS राशन और दूसरे लाभ नहीं दे रही है। इसमें वे लोग शामिल हैं जिन्हें "अनुपस्थित" (absent) या "शिफ्टेड" (shifted) मार्क किया गया है, और जिन्हें पिछले चुनाव में वोटर स्लिप नहीं मिली थी। लेकिन इन कैटेगरी में कई लोग असली वोटर हैं。 राशन या कल्याणकारी योजनाओं का लाभ इस बात पर क्यों निर्भर होना चाहिए कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं? अगर वोटर लिस्ट का इस्तेमाल ही यह तय करने के लिए किया जा रहा है कि किसे लाभ मिलेगा, तो आधार ऑथेंटिकेशन का क्या मतलब है? सरकारी योजनाएं वोटरों के लिए कोई इनाम नहीं होतीं। ये सभी योग्य नागरिकों के लिए होती हैं। यह कदम वेरिफिकेशन से ज़्यादा लाभार्थियों की संख्या कम करने और सबसे गरीब लोगों, खासकर महिलाओं, SCs और मुसलमानों की ज़िंदगी मुश्किल बनाने की कोशिश जैसा लगता है। सरकार ऐसा व्यवहार कर रही है जैसे ये योजनाएं सुवेंदु की निजी चैरिटी हों। ऐसा नहीं है। इन्हें जनता के पैसे से चलाया जाता है और ये हर योग्य नागरिक का अधिकार हैं。0
0
Report
Advertisement
शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे का जालगांव में अनोखा स्वागत
Jalgaon, Maharashtra:जळगावच्या शिरसोली येथे शिवसेना शिंदे गटाचे खा. डॉक्टर श्रीकांत शिंदे यांचा अधिक मासानिमित्ताने अनोख्या पद्धतीने स्वागत. शिव संवाद दौरा निमित्ताने खासदार श्रीकांत शिंदे हे आज जळगाव जिल्ह्याच्या दौऱ्यावर असून प्रवासात शिरसोली येथे त्यांचं लाडक्या बहिणीच्या वतीने अनोख्या पद्धतीने स्वागत करण्यात आला. शिवसेना महिला जिल्हा आघाडीसह लाडक्या बहिणींच्या वतीने श्रीकांत शिंदे यांचे चौरंगावर बसवून विधिवत पूजन करण्यात आले. लाडक्या बहिणीच्या वतीने ऑप्शन करण्यात येऊन डॉ श्रीकांत शिंदे यांच्या दीर्घायुष्याची व निरोगी आयुष्याची प्रार्थना करण्यात आली. अधिक मासाची वारी डॉ श्रीकांत शिंदे आपल्या दारी या उपक्रमाखाली डॉ. श्रीकांत शिंदे यांचा अनोख्या पद्धतीने स्वागत करण्यात आला. याचवेळी खासदार श्रीकांत शिंदे यांच्या हस्ते लाडक्या बहिण योजनेची जनजागृती करणाऱ्या देखील उद्घाटन करण्यात आलं.0
0
Report
AIADMK के पूर्व विधायक DMK में शामिल, DMK मुख्यालय कालैंगार अरंगम हॉल में स्टालिन भाषण
Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): AIADMK FORMER MLAs JOIN DMK AT DMK HEADQUARTER KALAIGNAR ARANGAM HALL, VISUALS, M.K. STALIN (DMK PRESIDENT) SPEECH0
0
Report
बिंदल ने सुक्खू के बयान पर लोकतंत्र के सम्मान की रक्षा की मांग की
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा जिला परिषद और बीडीसी प्रतिनिधियों को लेकर की गई टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान से प्रदेश के हजारों निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और उन्हें चुनने वाले लाखों मतदाताओं का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि यह बयान दुर्भाग्यपूर्ण होने के साथ-साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की भावना के भी विपरीत है। हालांकि इससे पहले शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि उनके बयान का ग़लत मतलब निकाला गया। डॉ. बिंदल ने कहा कि जिला परिषद सदस्य, बीडीसी सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि और अन्य स्थानीय निकायों के निर्वाचित सदस्य जनता द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुने जाते हैं। उन्होंने कहा कि एक जिला परिषद सदस्य 20 से 25 हजार मतदाताओं के बीच से जीतकर आता है और जनता के विश्वास का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे प्रतिनिधियों के बारे में यह कहना कि उनकी केवल एक दिन की अहमियत है, लोकतंत्र और जनमत दोनों का अपमान है। बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस बयान ने कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को उजागर कर दिया है। उनके अनुसार कांग्रेस हमेशा से ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों को कमतर आंकती रही है और मुख्यमंत्री के बयान से पंचायतों, जिला परिषदों तथा बीडीसी प्रतिनिधियों के प्रति उपेक्षा का भाव स्पष्ट दिखाई देता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुना गया प्रत्येक प्रतिनिधि सम्मान का पात्र होता है। संविधान ने स्थानीय स्वशासन संस्थाओं को विशेष महत्व दिया है और इन्हीं संस्थाओं के माध्यम से गांवों तथा स्थानीय स्तर पर विकास योजनाएं संचालित होती हैं। ऐसे प्रतिनिधकों को अपमानित करना लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने का प्रयास है। डॉ. बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह बयान कांग्रेस सरकार की चुनावी हार से उत्पन्न बौखलाहट का परिणाम है। उन्होंने दावा किया कि हाल ही में हुए पंचायतीराज और स्थानीय निकाय चुनावों में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार को नकार दिया है। नगर निगमों, नगर परिषदों, जिला परिषदों और पंचायत स्तर पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि जनता के इस फैसले को स्वीकार करने के बजाय मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों और मतदाताओं का अपमान कर रहे हैं। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि चुनावों में मिली हार के बाद कांग्रेस सरकार जनता से बदला लेने की मानसिकता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस दिन चुनाव परिणाम आए और कांग्रेस को जनता ने नकारा, उसी दिन सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षण संस्थानों को बंद करने की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी। सिरमौर सहित कई क्षेत्रों में कॉलेजों और स्कूलों को बंद करने के निर्णय जनता के साथ अन्याय हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को नकारा तो सरकार ने विकास संस्थानों को बंद कर जनता को दंडित करने का प्रयास शुरू कर दिया। यह लोकतांत्रिक सरकार का व्यवहार नहीं बल्कि राजनीतिक प्रतिशोध की मानसिकता का परिचायक है। डॉ. बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने बयान पर तत्काल माफी मांगनी चाहिए। प्रदेश के हजारों जनप्रतिनिधियों और लाखों मतदाताओं का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र, जनप्रतिनिधियों की गरिमा और जनता के सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी तथा कांग्रेस सरकार के जनविरोधी और लोकतंत्र विरोधी रवैये को प्रदेश की जनता के सामने लगातार उजागर करती रहेगी।0
0
Report
Advertisement
Ashwini Vaishnaw: कोलकाता मेट्रो के लिए 4-5 वर्षों में 60 नई ट्रेनों की योजना
Noida, Uttar Pradesh:Kolkata, West Bengal: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "कोलकाता शहर में गतिशीलता को बेहतर बनाने के लिए बहुत सारे प्रयास किए जा रहे हैं। जैसे-जैसे परियोजनाएं बढ़ती जाएंगी, कोलकाता शहर में यातायात बढ़ेगा। कोलकाता मेट्रो के लिए नई पीढ़ी की 60 ट्रेनों की योजना है; इन्हें अगले 4-5 वर्षों में सेवा में लाया जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी..."0
0
Report
बांसवाड़ा की पावडर फैक्ट्री में ट्रॉली चढ़ने से मजदूर गंभीर घायल; चालक पर लापरवाही का आरोप
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र में स्थित एक पावडर फैक्ट्री में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री परिसर में काम कर रहे एक मजदूर पर लापरवाही के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार घायल मजदूर इंद्र नारायण मूल रूप से बिहार का निवासी है और त्रिपुरा मिलरन फैक्ट्री में कार्यरत था।बताया जा रहा है कि हादसे के समय इंद्र नारायण फैक्ट्री परिसर में सो रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही बरतते हुए ट्रॉली उसके ऊपर चढ़ा दी। ट्रॉली मजदूर के दोनों पैरों पर से गुजर गई, जिससे उसके पैर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई और साथी कर्मचारियों ने तुरंत उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की निगराणी में घायल मजदूर का इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही हादसे का मुख्य कारण सामने आ रही है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
भूतेश्वर अखाड़े पर युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से कई राउंड अंधाधुंध फायरिंग...
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा...भूतेश्वर अखाड़े पर युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से कई राउंड अंधाधुंध फायरिंग... ताबड़तोड़ गोलीबारी के बीच पहलवानों और स्थानीय लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान.... पीछा कर पकड़ने पहुंची पुलिस के दरोगा को धक्का दिया, बीच सड़क हुई छीना-झपटी... करीब 15 मिनट चली खींचतान के दौरान दरोगा बोलते रहे- "बंदूक नीचे रखो, गोली लग जाएगी.... पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी दिनेश वशिष्ठ को दबोचा, रिवॉल्वर और कारतूस बरामद... पुलिस को आता देख आरोपी अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर कृष्णा नगर की तरफ भागा था... शहर कोतवाली क्षेत्र के भूतेश्वर अखाड़े की घटना, पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर कर रही कानूनी कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
कॉर्बेट गर्जिया जोन में एक साथ सभी जीपों में टाइगर दीदार; इतिहास बना रिकॉर्ड
Noida, Uttar Pradesh:कॉर्बेट के गर्जिया जोन में बना अनोखा रिकॉर्ड, सभी 30 जीप्सियों के पर्यटकों को हुए टाइगर के दीदार Location.-रामनगर एंकर.-विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के गर्जिया पर्यटन जोन में एक ऐसा रोमांचक और दुर्लभ दृश्य देखने को मिला, जिसने पर्यटकों के साथ-साथ वन्यजीव प्रेमियों को भी उत्साहित कर दिया,पहली बार ऐसा हुआ जब सुबह की पाली में सफारी पर गई सभी 30 जीप्सियों में sवार पर्यटकों को टाइगर के लगभग 3 घंटों तक दीदार हुए,कॉर्बेट के इतिहास में इसे एक अनोखी और यादगार घटना माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार गर्जिया पर्यटन जोन में प्रतिदिन सुबह और शाम की पाली में 30-30 जीप्सियां जंगल सफारी के लिए प्रवेश کرتی हैं, आमतौर पर कुछ वाहनों को ही टाइगर दिखाई देता है, जबकि कई पर्यटक जंगल की सैर के बावजूद टाइगर को नहीं देख पाते, लेकिन सफारी के दौरान सुबह की पाली में हालात बिल्कुल अलग रहे सफारी पर निकली सभी जीप्सियों के पर्यटकों को जंगल के राजा का दीदार हुआ, जिससे पर्यटकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। इस दुर्लभ पल को नेचर गाइड विनोद बुधानी ने अपने कैमरे में कैद किया। उन्होंने बताया कि अपने लंबे अनुभव में उन्होंने पहली बार ऐसा नजारा देखा है, जब एक साथ सभी वाहनों में बैठे पर्यटकों को टाइगर देखने को लगभग कई घंटों तक देखने का अवसर मिला हो, उनके अनुसार यह घटना कॉर्बेट के पर्यटन इतिहास में एक विशेष उपलब्धि के रूप में दर्ज की जाएगी, विनोद बुधानी ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते एक टाइगर गर्जिया जोन के एक वॉटर होल में करीब तीन से साढ़े तीन घंटे तक बैठा रहा, गर्मी से राहत पाने के लिए वह लगातार पानी में मौजूद रहा, इसी दौरान सफारी मार्ग से गुजरने वाली सभी जीप्सियों को टाइगर स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, टाइगर को इतने लंबे समय तक एक ही स्थान पर देखने का अवसर मिलना बेहद दुर्लभ माना जाता है। टाइगर की मौजूदगी से पर्यटक रोमांचित नजर आए, कई पर्यटकों ने अपने कैमरों में इस खास पल को कैद किया, वन्यजीव फोटोग्राफरों के लिए भी यह दिन बेहद खास रहा, क्योंकि उन्हें टाइगर के व्यवहार और गतिविधियों को लंबे समय तक देखने और रिकॉर्ड करने का मौका मिला। इस संबंध में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पार्क वार्डन बिंदर पाल सिंह ने बताया कि गर्मियों के मौसम में वन्यजीवों को अधिक पानी की आवश्यकता होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा सभी प्राकृतिक और मानव निर्मित वॉटर होल्स की लगातार निगरानी की जाती है तथा जरूरत पड़ने पर उनमें पानी भरा जाता है, उन्होंने कहा कि गर्मी के कारण इन दिनों वन्यजीव वॉटर होल्स के आसपास अधिक दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि गर्जिया जोन में पहली बार ऐसा हुआ है जब सभी जीप्सियों में सवार पर्यटकों को एक साथ 3 घंटे तक टाइगर के दीदार हुए हैं। यह कॉर्बेट पर्यटन इतिहास की एक अनूठी घटना है।0
0
Report
खेड़ा तिराहे पर भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में चली लाठियां, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली के खेड़ा तिराहे पर भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चली। महिलाएं और पुरुष एक दूसरे पर हमला करने पर आमादा हो गए। किसी ने फसाद का यह वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। शाहाबाद कोतवाली के खेड़ा तिराहा स्थित एक जमीन को लेकर दो पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। आज इसी जमीन को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। पहले पुरुषों में लाठियां चली। उसके बाद महिलाएं आ गई। शनिवार को पूर्वान्ह 11:00 बजे का यह नजारा है। आसपास के किसी शख्स ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दोपहर 12:00 से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो वायरल होने के बाद से जांच पड़ताल में जुट गई है।0
0
Report
sitapur: AI स्टेथोस्कोप से 0-18 वर्ष के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण,दिल की बीमारी का आयोजन
Parsada, Uttar Pradesh:रामकोट, 04 जून 2026 डिजिटल इंडिया को गांव-गांव पहुंचाने की मुहिम के तहत रामकोट में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीकाकरण सत्र में CHC खैराबाद के द्वारा RBS की टीम ने किया 0 से 18 वर्ष के बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस स्वास्थ्य परीक्षण की खास बात रही AI तकनीक वाला डिजिटल स्टेथोस्कोप जिसके द्वारा बच्चों के दिल और फेफड़ों की जांच की गई।टीम लीडर डॉ शाहिना chc ब्लॉक खैराबाद के कोऑर्डिनेटर आशीष वर्मा फिजियोथेरेपिस्ट संजीव बाजपेई स्टॉप नर्स भावना मिश्रा आदि मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
