icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow10 Jul 2024, 02:41 pm

वर्षों से न्याय की आस में भटक रहे बुजुर्ग दंपत्ति को न्याय दिलाने का बीड़ा उठाया डॉ संदीप ने

Jhansi, Uttar Pradesh:

सीपरी निवासी महिला अपनी जमीन पर निर्माणकार्य नहीं कर पा रही थी। कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की और अधिकारियों द्वारा कार्यवाही के निर्देश पर जांच करने पहुंचे लेखपाल दामोदर दास ने रूपयों की मांग की। महिला हृदय रोगी हैं व उसका पति लकवाग्रस्त हैं और उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। लेखपाल द्वारा आर्थिक लाभ न मिलने पर जमीन कब्जाने के लिए दबंग को भेजकर राजीनामे का दबाव बनाया। हताश हो महिला ने घटनाक्रम की जानकारी डॉ संदीप को दी। ये स्थिति देख डॉ संदीप ने प्रमाण सहित न्याय दिलाने की मांग की।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मतदाता सूची में युवाओं और महिलाओं को जोड़ने में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियाँ निभाएँगी अहम भूमिका

RAVI SHANKARRAVI SHANKARFollow24m ago
Tanda, Uttar Pradesh:35-चमरव्वा विधानसभा क्षेत्र: मतदाता सूची में युवाओं और महिलाओं को जोड़ने में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियाँ निभाएँगी अहम भूमिका 28 व 29 नवम्बर को सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस रामपुर, 25 नवम्बर 2026। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के अंतर्गत उपजिलाधिकारी टांडा एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 35-चमरव्वा श्री कुमार गौरव ने विकासखण्ड सैदनगर एवं स्वार की आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने मतदाता सूची में जेंडर रेशियो और ईपी रेशियो (जनसंख्या के अनुपात में मतदाताओं की संख्या) सुधारने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों का हर परिवार से सीधा संपर्क है, इसलिए वे घर-घर जाकर उन युवक-युवतियों की पहचान करें जिनकी आयु 01 जनवरी 2027 को 18 या 19 वर्ष हो रही है, लेकिन जिनका नाम अभी मतदाता सूची में नहीं है। बालिकाओं, नवविवाहित महिलाओं और गाँव में बाहर से आई बहुओं पर विशेष ध्यान दें, ताकि कोई भी पात्र महिला मतदाता छूट न जाए। ऐसे सभी लोगों का फॉर्म-6 भरवाकर संबंधित बीएलओ तक पहुँचाया जाए। उन्होंने बताया कि 28 नवम्बर (शनिवार) और 29 नवम्बर (रविवार) को विशेष अभियान दिवस है। इन दोनों दिन सभी बीएलओ अपने मतदेय स्थल पर मौजूद रहेंगे और ये फॉर्म लेंगे • नया नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 • नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 • संशोधन या स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों को निर्देश दिया गया कि वे पहले से ही पात्र लोगों की सूची बनाकर उन्हें अभियान दिवस पर मतदेय स्थल तक पहुँचाने में मदद करें। उपजिलाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम ज़रूर जाँच लें। आवेदन voters.eci.gov.in पोर्टल या Voter Helpline App से ऑनलाइन भी किया जा सकता है। 17 वर्ष से अधिक आयु के युवा भी अग्रिम आवेदन कर सकते हैं। बैठक में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं नायब तहसीलदार टांडा श्री विवेक कुमार शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी सैदनगर, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सुपरवाइज़र एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
0
0
Report

मतदाता पहचान पत्र पंजीकरण शिविर आयोजित, 67 विद्यार्थियों ने नए मतदाता के रूप में कराया पंजीकरण

RAVI SHANKARRAVI SHANKARFollow45m ago
Tanda, Uttar Pradesh:रामपुर, 25 नवंबर 2026। इम्पैक्ट कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, थूनापुर, रामपुर में कॉलेज के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के तत्वावधान में मतदाता पहचान पत्र पंजीकरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना तथा नए मतदाताओं के पंजीकरण एवं अग्रिम पंजीकरण के प्रति जागरूक करना था। सम्पूर्ण कार्यक्रम का निर्देशन उपजिलाधिकारी (SDM), टांडा श्री कुमार गौरव जी के मार्गदर्शन में किया गया। उनके निर्देशन में आयोजित इस विशेष अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कुल 67 विद्यार्थियों ने नए मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण कराया। शिविर में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों के साथ-साथ 17 वर्ष की आयु के उन विद्यार्थियों को भी अग्रिम पंजीकरण की सुविधा प्रदान की गई, जो निर्धारित पात्रता के अंतर्गत आते हैं। कार्यक्रम में श्री हिमेन्द्र प्रताप, मोहम्मद खालिद अली, श्री आसिम अली, मोहम्मद ज़हुरुद्दीन, इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के अधिकारीगण तथा आसपास के क्षेत्रों के कई बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। इम्पैक्ट कॉलेज की ELC कोऑर्डिनेटर सुश्री शिखा शर्मा एवं कॉलेज के अनेक छात्र स्वयंसेवकों ने पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों के दस्तावेजों एवं पंजीकरण संबंधी कार्यों में सहयोग किया। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ. सुल्तान अहमद सैफी, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सरताज अहमद, प्राचार्य प्रो. आसिम अहमद, डायरेक्टर डॉ. कौशल कुमार, समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कॉलेज प्रबंधन ने इस महत्वपूर्ण पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कॉलेज चेयरमैन सुलतान अहमद सैफ़ी ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और एक जिम्मेदार नागरिक बनने की शुरुआत अपने मताधिकार के प्रति जागरूकता से होती है। मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति नागरिकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। इस प्रकार के आयोजन युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक कर्तव्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सहायक हैं। शिविर का सफल आयोजन युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने तथा जागरूक नागरिक बनाने की दिशा में इम्पैक्ट कॉलेज की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
0
0
Report
Advertisement

सिकंदरा राव के बझेड़ा रायपुर में जन सम्मान कार्यक्रम, सुमंत किशोर सिंह का जोरदार स्वागत

Mohammad RajaMohammad RajaFollow1h ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ- ग्राम बझेड़ा रायपुर में बुधवार को आदिल भाई के नेतृत्व में जन सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हसायन के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमंत किशोर सिंह रहे। उन्होंने सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए चुनावी मौसम में सक्रिय होने वाले नेताओं पर निशाना साधा।सुमंत किशोर सिंह ने कहा कि चुनाव आते ही हर पांच साल बाद दर्जनों नए चेहरे जनता के बीच पहुंचकर दुख-दर्द बांटने और अपना रहनुमा बनने का दावा करते हैं, लेकिन टिकट न मिलने या चुनाव हारने के बाद ऐसे नेता फिर दिखाई नहीं देते। उन्होंने कहा कि वह पिछले 12 वर्षों से लगातार जनता के बीच हैं। जनता ने जब उन्हें जिताया, तब भी वह लोगों के बीच रहे और जब चुनाव में हार मिली, तब भी उन्होंने जनता से दूरी नहीं बनाई।उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों से वह बिना एक दिन की छुट्टी किए पहले से अधिक मजबूती के साथ लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं और दुख-दर्द में साथ खड़े हैं। आगे भी इसी तरह जनता के बीच बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी गलतफहमी दूर कर लें, हम यहीं थे, यहीं हैं और यहीं रहेंगे। न कहीं गए हैं और न कहीं जाएंगे।कार्यक्रम में पार्टी के जिला सचिव ठाकुर भानु प्रताप सिंह, मंगल दादा, आदिल भाई, गुफरान बाबूजी, अकरम भाई, आरिफ, इकरार, फरमान, वकील, शकील, जान मोहम्मद, शान मोहम्मद, इरशाद, नाजिम, आसिम खान, आशीष प्रजापति, रामकुमार प्रजापति, प्रशांत चौहान, दीपू यादव, पीके यादव, मंजीत यादव, शिवम ठाकुर, नकुल चौहान, राहुल सिसोदिया, प्रदीप यादव, मुखिया जी, अनिल शर्मा, भुर्ताव अली, अहसान, शाहिद भाई, पुष्पेंद्र कुमार यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

हम अपने सस्ते वालों से काम चला लेंगे'... बाबा बागेश्वर पर शिवपाल का तंज चर्चा में!

ATUL YADAVATUL YADAVFollow2h ago
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़। कुंडा में हुई बाबा बागेश्वर की श्रीराम कथा के बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव का एक बयान चर्चा का विषय बन गया। मीडिया से बातचीत के दौरान बाबा बागेश्वर को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने मुस्कुराते हुए ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद लोग हंस पड़े। पत्रकारों ने शिवपाल यादव से सवाल किया कि चुनाव से पहले जगह-जगह हो रही कथाओं को वह राजनीति के नजरिए से कैसे देखते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि कथा-भागवत अच्छी चीज है। यह हर जगह होती है और सभी लोग इसका सम्मान करते हैं। वहीं, सनातन धर्म के कमजोर होने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि लगातार सनातन के कमजोर होने की बात कही जा रही है, आप सभी समझ रहे हैं कि मैं क्या जवाब दूंगा। बाइट -- शिवपाल सिंह यादव विधायक
0
0
Report

मुजफ्फरनगर: शादी की पहली सालगिरह पर विवाहिता को घर से निकाला, ससुराल के बाहर धरने पर बैठी महिला;

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow3h ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में शादी की पहली सालगिरह एक विवाहिता के लिए दर्दनाक दिन बन गई। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर घर से निकालने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए विवाहिता अपनी ससुराल के बाहर रातभर धरने पर बैठी रही। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने मकान के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और मोबाइल फोन बंद कर लिए। ठंड में विवाहिता को धरने पर बैठा देख भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और उसे न्याय दिलाने की मांग को लेकर समर्थन दिया। विवाहिता विपाशा के अनुसार उसकी शादी 24 नवंबर 2025 को रेशू विहार निवासी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान किया जाने लगा। हर महीने किसी न किसी सामान की मांग की जाती थी और मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार किया जाता था। विपाशा का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने फोन कर उसे घर बुलाया था। वहां पहुंचने पर उसकी सास, ससुर और बुआ ने कथित तौर पर उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए हाथ पकड़कर घर से बाहर निकाल दिया। उसका बैग और अन्य सामान भी बाहर फेंक दिया गया। इसके बाद मुख्य गेट पर ताला लगाकर ससुराल पक्ष के लोगों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए। अपनी शादी की पहली सालगिरह पर घर के बाहर बैठी विवाहिता ने न्याय मिलने तक धरना जारी रखने की बात कही। ठंड में रातभर उसके धरने पर बैठे रहने की जानकारी मिलने पर भाकियू टिकैत के नगर अध्यक्ष अनुपम शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने विवाहिता से पूरे मामले की जानकारी लेकर उसके समर्थन में धरना दिया और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। फिलहाल विवाहिता के आरोपों पर ससुराल पक्ष का पक्ष सामने नहीं आया है। मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है।
0
0
Report
Advertisement

किसान दिवस पर अधिकारियों की गैरहाजिरी पड़ी भारी, डीएम ने लगाया जुर्माना

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow3h ago
Bhojpur, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के भोजपुर ब्लॉक में किसान दिवस के आयोजन के दौरान अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। किसान दिवस जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में दो अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। किसानों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों की गैरमौजूदगी को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने दोनों अधिकारियों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी की इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। डीएम ने स्पष्ट संदेश दिया कि किसानों से जुड़े कार्यक्रमों और जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई को अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
0
0
Report

9 साल से वेतन नहीं बढ़ा तो उठाई आवाज, अब नौकरी पर संकट! डॉ. सुधाकर शुक्ला

Shiva SharmaShiva SharmaFollow3h ago
Kanpur, Uttar Pradesh:आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़ा संविदा कर्मचारियों का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। शहर कांग्रेस कमेटी, प्रयागराज के महासचिव इरशाद उल्लाह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. सुधाकर प्रसाद शुक्ला के समर्थन में गंभीर सवाल उठाए हैं। आयुष्मान भारत योजना में कार्यरत करीब 200 से 225 संविदा कर्मचारियों के वेतन में पिछले 9 वर्षों से कोई वृद्धि नहीं हुई है। आरोप है कि वेतन बढ़ाने की मांग उठाने वाले कर्मचारियों को नौकरी से बाहर करने की कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। इरशाद उल्लाह ने आरोप लगाया कि डॉ. सुधाकर प्रसाद शुक्ला के खिलाफ फर्जी शिकायतों के आधार पर जांच और कार्रवाई तेज की गई। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर और आयुष्मान भारत योजना के बड़े अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राहुल गांधी से हस्तक्षेप की मांग भी कही गई है।
0
0
Report

51 किलो की माला, सम्मान में झुके साथी... भावुक माहौल में विदा हुए हथिगवां इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह

AYATUL YADAVFollow3h ago
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:PRATAPGARH 🚨 51 किलो की माला, सम्मान में झुके साथी... भावुक माहौल में विदा हुए हथिगवां थाना प्रभारी। फतेहपुर तबादले पर सत्येंद्र सिंह को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई, कार्यकाल की हुई सराहना। जिले के थाना हथिगवां प्रभारी सत्येंद्र सिंह का फतेहपुर तबादला होने पर थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। सहकर्मियों ने 51 किलो की विशाल माला पहनाकर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। विदाई समारोह में पुलिसकर्मियों ने उनके कार्यकाल, टीम के साथ बेहतर समन्वय और सहयोगात्मक व्यवहार की सराहना की। विदाई के दौरान माहौल भावुक हो उठा, साथी पुलिसकर्मियों ने उनके आगामी कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुछ रिश्ते वर्दी के दायरे से आगे निकल जाते हैं, और विदाई के वक्त सम्मान ही उनकी पहचान बन जाता है।
0
0
Report
Advertisement

सपा सरकार में जो कारसेवकों पर गोलियां चली थीं उसके लिए माफी कब मांगेंगे-डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow4h ago
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा राम कथा में पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सपा के अखिलेश यादव पर करारा हमला करते हुए कहा कि सपा सनातन संस्कृति की घोर विरोधी पार्टी है  वह अयोध्या, कृष्ण जन्मभूमि, चाहे काशी विश्वनाथ जाएं, उनको यह स्पष्ट करना पड़ेगा कि सपा सरकार में जो कारसेवकों पर गोलियां चली थीं  उसके लिए माफी कब मांगेंगे? वास्तव में समाजवादी पार्टी यदि अपने चरित्र में परिवर्तन ला रही है और प्रभु राम की शरण में जाना चाहती है,  यह  सनातन संस्कृति का स्वभाव परंपरा है, हम सबको स्वीकार करके गलतियों को माफ करते हैं प्रभु श्री राम की शरण में जो भी आया है, प्रभु श्री राम ने उन्हें अपनाया है वह जाकर प्रभु श्री रामलला के दरबार में कान पकड़ कर माफी मांगें, उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि सपा केवल बहुरूपिए का रूप रख कर के वोट हासिल करने के लिए तरह-तरह के असफल प्रयास कर रही है पूरा प्रदेश जानता है कि समाजवादी पार्टी गुंडों को प्रश्रय देकर आगे बढ़ाती है यूपी को गुंडा ,अराजक स्टेट बनाने का काम किया था आज उत्तर प्रदेश में एक भी गुंडा-माफिया नहीं है। सब जेल में सड़ रहे हैं या अपने ठिकाने लग गए हैं उत्तर प्रदेश पूरी तरह से प्रगति के पथ पर अग्रसर है मंत्री बृजेश पाठक ने बाबा रामदेव के बयान पर पूछे गए सवाल से बचते नजर आए उन्होंने आजम खान के बयान पर कहा कि आजम खान हों या ओवैसी , अब उत्तर प्रदेश में इनकी दाल गलने वाली नहीं है उत्तर प्रदेश बदल चुका है, निकल चुका है, रफ्तार पकड़ चुका है।
0
0
Report

गौड़ समाज का नहीं बना जाति प्रमाण पत्र, तहसील में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए लोग

ZIZAHID IMAMFollow4h ago
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जिले के मधुबन तहसील में गौड़ समाज के लोग अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र नहीं बनाए जाने से आक्रोशित होकर तहसील परिसर में स्थित सरकारी पानी की टंकी पर ही चढ़ गए। इसके बाद पुर तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गौड़ समाज के लोगों का कई जनपदों में अनुसूचित जनजाति का तहसीलों से जाति प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है लेकिन मऊ के मधुबन तहसील में अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र नहीं बनने पर गौड़ समाज के लोगों ने एक बड़ा कदम उठाते हुए पानी की टंकी पर चढ़ गए। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर उप जिलाधिकारी सहित तमाम अधिकारी पहुंच गए और किसी तरीके से गौड़ समाज के लोगों को नीचे उतरवाया। ऑफिस फोटोस में देख सकते हैं कि महिलाएं सहित पुरुष पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं और अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र बनाने की मांग कर रहे हैं फिलहाल उप जिलाधिकारी दीपक सिंह के आश्वासन के बाद लोग नीचे उतरे हैं।
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर: बकाया गन्ना, किसानों का फूटा गुस्सा, मकसूदापुर चीनी मिल में तौल बंद कराकर धरने पर बैठे

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow4h ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:​शाहजहांपुर (बंडा)। थाना बंडा क्षेत्र स्थित मकसूदापुर बजाज चीनी मिल में पुराने गन्ना मूल्य का भुगतान न होने से नाराज किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए किसानों ने मिल परिसर के अंदर जमकर हंगामा किया और गन्ने की तौल बंद कराकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। ​धरना दे रहे किसानों का आरोप है कि मिल प्रशासन की ओर से लंबे समय से बकाया भुगतान को लेकर सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन खाते में पैसा नहीं भेजा जा रहा। समय पर भुगतान न होने के कारण किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्हें अगली फसल की तैयारी, खाद-बीज खरीदने और परिवार के भरण-पोषण में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ​किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उनके पुराने बकाया का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक मिल में गन्ने की तौल शुरू नहीं होने दी जाएगी। उधर, तौल बंद होने से मिल गेट और परिसर के बाहर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गईं। हंगामे की सूचना पर मिल प्रबंधन के अधिकारी किसानों से वार्ता कर उन्हें समझाने के प्रयास में जुटे रहे, लेकिन किसान भुगतान की मांग पर अड़े रहे।
0
0
Report

पोस्ट ऑफिस के सामने जर्जर डस्टबिन, स्वच्छता के दावों पर लगा सवालिया निशान!

PKPushpendra KumarFollow4h ago
Mathura, Uttar Pradesh:संवाददाता-पी.के आर्यन मथुरा। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार स्वच्छता अभियान चलाए जाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन शहर के सार्वजनिक स्थानों पर नजर डालें तो इन दावों की हकीकत कुछ और ही दिखाई देती है। पोस्ट ऑफिस के सामने रखे डस्टबिन की हालत नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोल रही है। यहां लगा लोहे का डस्टबिन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। डस्टबिन में जगह-जगह जंग लग गई है और नीचे का हिस्सा भी बुरी तरह गलकर टूट चुका है। इसके बावजूद नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस ओर नहीं पड़ रही है। हैरानी की बात यह है कि पोस्ट ऑफिस जैसे सार्वजनिक स्थान के सामने इस तरह क्षतिग्रस्त डस्टबिन लंबे समय से स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। यदि डस्टबिन ही सुरक्षित और व्यवस्थित नहीं होंगे तो शहर को स्वच्छ रखने की मुहिम कैसे सफल होगी? आसपास से गुजरने वाले लोगों को भी इस बदहाल व्यवस्था से परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक तरफ नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण और साफ-सफाई को लेकर बड़े-बड़े अभियान चलाता है, वहीं दूसरी तरफ सार्वजनिक स्थानों पर रखे डस्टबिन की मरम्मत और रखरखाव तक नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम को केवल अभियान चलाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि शहर की जमीनी समस्याओं पर भी ध्यान देना चाहिए। अब सवाल यह है कि क्या नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी इस जर्जर डस्टबिन को बदलवाने की सुध लेंगे या फिर स्वच्छता के दावों के बीच यह बदहाल व्यवस्था यूं ही बनी रहेगी? स्थानीय लोगों ने नगर निगम से तत्काल क्षतिग्रस्त डस्टबिन हटवाकर नया डस्टबिन लगवाने और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने की मांग की है।
0
0
Report

रामपुर में युवक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर मुरादाबाद रेफर

RAVI SHANKARRAVI SHANKARFollow5h ago
Tanda, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के रामपुर के थाना गंज क्षेत्र के मोहल्ला पीला तालाब में एक 24 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर कर दिया। दरअसल, पूरा मामला रामपुर के थाना गंज क्षेत्र के मोहल्ला पीला तालाब का है। यहां रहने वाले नईम के 24 वर्षीय बेटे फूल शाह ने रात करीब आठ बजे घर के कमरे में कथित तौर पर तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। युवक को लहूलुहान हालत में देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने तमंचा मुंह पर रखकर गोली चलाई थी। हालांकि, युवक ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव जिला अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। सीओ सिटी के मुताबिक पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top