icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: फरार आरोपी शोएब गिरफ्तार, नेटवर्क की गहन जांच जारी

AMALI MUKTAJust now
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध पटाखा कारोबार में प्रकाश में आए फरार आरोपी शोएब को गिरफ्तार किया गया है। पिपरी पुलिस ने प्रयागराज के शाहगंज इलाके से आरोपी को गिरफ़्तार किया है। मामले में अब तक 6 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। 31 अगस्त को मनौरी स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार शोएब पटाखों की खरीद-फरोख्त और अवैध कारोबार से जुड़ा था। पूछताछ में तमिलनाडु निर्मित पटाखों की खरीद कर आसपास के इलाकों में अधिक कीमत पर बेचने की बात सामने आई है। पुलिस अब बारूद और विस्फोटक सामग्री की सप्लाई करने वाले नेटवर्क की भी गहन जांच कर रही है।
0
0
Report

बीएसए रोड पर पांडे फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

Mathura, Uttar Pradesh:बीएसए रोड स्थित पांडे फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक मथुरा। थाना कोतवाली क्षेत्र के बीएसए रोड स्थित पांडे फर्नीचर शोरूम में सोमवार शाम करीब सात बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और शोरूम में रखा फर्नीचर व अन्य सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। शोरूम कर्मचारियों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी। कुछ ही देर में आग ने पूरे फर्नीचर गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को जानकारी दी गई। दमकल की करीब चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। कर्मचारियों का आरोप है कि दमकल की गाड़ियां करीब एक घंटे की देरी से पहुंचीं, तब तक शोरूम में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में लाखों रुपये का फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक होने की बात सामने आई है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा: CM सैनी की अनौपचारिक बैठक में साफ-सफाई कर्मियों के मुद्दे पर चर्चा

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंत्रियों के साथ अनौपचारिक बैठक जारी कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री कृष्ण बेदी का बयान आज कैबिनेट में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन है पर सेवा संकल्प अभियान को लेकर चर्चा होगी इसके इलावा भी कई मुद्दे है प्रदेश में सफाई कर्मचरियो की हड़ताल और कई कर्मचारियो को बर्खास्त करने के सवाल पर कहा हमारी चर्चा चल रही है , मुख्यमंत्री ने भी घोषणा की थी इसका रास्ता निकाल लेंगे सफाई कर्मचारी हमारे परिवार के लोग है सरकार का हिस्सा है , उनकी बात मानना हमारी जिम्मेदारी बनती है हम सुन भी रहे है और हल भी निकाल रहे है मुख्यमंत्री के आवास पर चल रही कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल विज, महिपाल सिंह ढांडा, डॉ अरविंद शर्मा, श्रुति चौधरी, आरती सिंह, राव नरबीर सिंह, रणबीर सिंह गंगवा, कृष्णालाल पंवार, श्याम सिंह राणा समेत और कृष्ण बेदी समेत तमाम मंत्री मौजूद
0
0
Report

पलवल में यूजीसी एक्ट के विरोध में हजारों का प्रदर्शन, वापसी की मांग

Palwal, Haryana:पलवल में यूजीसी एक्ट के विरोध में आज हजारों लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनके समर्थन में पलवल पूरी तरह बंद रहा। शहर के बाजारों के साथ-साथ शिक्षण संस्थान, अनाज मंडी और सब्जी मंडी भी बंद रहे। प्रदर्शनकारियों ने मीनार गेट पर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और यूजीसी एक्ट को वापस लेने की मांग की। यूजीसी एक्ट के विरोध में आज पलवल के ऐतिहासिक मीनार गेट पर हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रस्तावित यूजीसी एक्ट को वापस लिया जाना चाहिए। उनका आरोप है कि इस एक्ट के जरिए सामान्य वर्ग के अधिकारों को प्रभावित किया जा सकता है。 प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया और यूजीसी एक्ट को रोलबैक करने की मांग की। मीनार गेट पर बड़ी संख्या में लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मीनार गेट को प्रदर्शन का मुख्य केंद्र बनाते हुए इसे जंतर-मंतर की तर्ज पर अपनी आवाज उठाने का मंच बनाया。 वहीं, पृथला के पूर्व विधायक नैनपाल रावत भी प्रदर्शन में पहुंचे और उन्होंने यूजीसी एक्ट का खुलकर विरोध किया। नैनपाल रावत ने यूजीसी एक्ट को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि आरक्षण का आधार आर्थिक होना चाहिए। उन्होंने एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज होने वाले कथित झूठे मुकदमों को लेकर भी अलग कानून बनाने की मांग उठाई。 प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सरकार से यूजीसी एक्ट पर पुनर्विचार करने और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की。
0
0
Report
Advertisement

सीएचसी परतावल से बाइक गायब होने की शिकायत, CCTV से खुला राज

Dipu RawatDipu RawatFollow7m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। सीएचसी परतावल में इलाज कराने आए एक व्यक्ति की बाइक गायब होने की शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले का खुलासा कर दिया। विशुनपुर खुर्द निवासी नरसिंह प्रजापति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह सीएचसी परतावल में इलाज कराने आए थे। करीब ढाई घंटे बाद बाहर निकले तो उनकी बाइक मौके से गायब मिली। शिकायत मिलने के बाद घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच में सामने आया कि बाइक चोरी नहीं हुई थी, बल्कि गलती से बाइक की अदला-बदली हो गई थी। नरसिंह प्रजापति की बाइक संख्या UP 56 AM 4934 गलती से आशीष पुत्र भगवत, निवासी बनकटिया, थाना श्यामदेउरवा की बाइक संख्या UP 56 BJ 4972 से बदल गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों से संपर्क कर जांच के बाद बाइक का आपस में आदान-प्रदान करा दिया। मामले में बाइक चोरी की आशंका गलत साबित हुई।
0
0
Report

11 साल से काम कर रही नौकरानी ने चुराए 10 लाख के आभूषण, जयपुर में गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:घर में 11 साल से घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रहे Year वर्षा टोलानी ने महंगे सोने की चेन और उसमें लगा हीरा पेंडेंट चोरी कर लिया। चोरी किए गए आभूषणों की कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई जा रही है। मोती डूंगरी थाना क्षेत्र की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से चोरी गया पेंडेंट बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार घटना 3 सितंबर 2026 को पूजा के लिए चेन और पेंडेंट के इस्तेमाल के बाद घर में मौजूद था, जिसके बाद चोरी की गई आभूणी की तलाश शुरू हुई। आरोपित वर्षा टोलानी 2015 से परिवार के घर पर घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थीं और उन्होंने मौका पाकर चोरी की। FIR नंबर 141/2026 दर्ज किया गया है और मामले में धारा 331(4) और 305 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

अलवर जेल के खुले शिविर से उम्रकैद कैदी फरार, तलाश जारी

Alwar, Rajasthan:अलवर सेंट्रल जेल के खुले बंदी शिविर से उम्रकैद का कैदी फरार\n\nअलवर। अलवर सेंट्रल जेल के खुले बंदी शिविर से उम्रकैद की सजा काट रहा एक कैदी फरार हो गया। रविवार सुबह नियमित हाजरी और गिनती के दौरान कैदी के गायब मिलने पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।\n\nपुलिस के अनुसार फरार बंदी गोपाल उर्फ रामगोपाल पुत्र किशनलाल, निवासी नांगल रूपा, थाना खेड़ली, अलवर है। उसे अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, कठूमर ने हत्या और आयुध अधिनियम के मामले में दोषी ठहराया था। अदालत ने 23 सितंबर 2022 को उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी।\n\nजेल प्रशासन के मुताबिक रोजाना सुबह खुले बंदी शिविर में कैदियों की नियमित परेड और गिनती कराई गई। इस दौरान गोपाल उर्फ रामगोपाल हाजरी में मौजूद नहीं मिला। उसके आवास गृह की तलाशी लेने के साथ शिविर के आसपास भी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।\n\nजेल रिकॉर्ड में दर्ज मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास भी किया गया, लेकिन मोबाइल पर इनकमिंग कॉल बंद होने के कारण उससे संपर्क नहीं हो सका।\n\nइसके बाद केंद्रीय कारागृह अधीक्षक कार्यालय की ओर से प्रहरी सतीश चंद शर्मा ने कोतवाली थाने में लिखित रिपोर्ट दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर धारा 262 बीएनएस और धारा 58-बी कारागृह संशोधन अधिनियम 2015 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई बृजेन्द्र को सौंपी गई है। पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

बावनगजा जंगल में महिला-पुरुष के शव फंदे पर, प्रेम प्रसंग संदिग्ध

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी थाना क्षेत्र अंतर्गत बावनगजा के जंगल में फंदे पर लटके मिले महिला-पुरुष के शव जांच में जुटी पुलिस. बावनगजा के समीप जंगल में आज एक महिला और पुरुष के शव फंदे पर लटके मिलने से सनसनी फैल गई. मृतकों की पहचान अर्जुन डावर निवासी करौली, जिला धार और शारदा निवासी जालना जिला महाराष्ट्र के रूप में बताई जा रही है. जानकारी अनुसार, अर्जुन पहले से शादीशुदा था वही शारदा भी विवाहित थी. कुछ दिन पूर्व अर्जुन की बाइक भी बावनगजा क्षेत्र में मिली थी. इसके बाद से दोनों की तलाश की जा रही थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतारकर मामला जांच में लिया है. साथ ही अर्जुन के परिजन के आने के बाद अर्जुन के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है, वही मृतिका शारदा के परिजनों को सूचना दे दी गई है. परिजन के बड़वानी पहुंचने के बाद ही उसके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. जानकारी अनुसार मृतक अर्जुन के तीन बच्चे हैं वही मृतिका शारदा के दो बच्चे हैं. दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है लेकिन प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.
0
0
Report

अलवर में CM भजनलाल शर्मा का रोड शो, निकाय‑पंचायत में तीसरे इंजन का आह्वान

Alwar, Rajasthan:अलवर में CM भजनलाल शर्मा के अलवर रोड शो में सोमवार को भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने रोड शो की शुरुआत की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव, राजस्थान सरकार के मंत्री एवं अलवर विधायक संजय शर्मा, रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रोड शो के दौरान जगह-जगह मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन सड़क के दोनों ओर मौजूद रहे। निकाय-पंचायत चुनाव में ‘तीसरा इंजन’ जोड़ने की अपील मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास के लिए काम कर रही है। अब निकाय और पंचायतों में भाजपा की सरकार बनाकर इसमें ‘तीसरा इंजन’ जोड़ना है। उन्होंने विकसित भारत के साथ विकसित राजस्थान, विकसित शहर, विकसित निकाय और विकसित पंचायत का विजन सामने रखा और 9 व 11 तारीख को कमल के फूल पर मतदान करने का आह्वान किया। ‘वन स्टेट-वन इलेक्शन’ का किया जिक्र सीएम ने कहा कि पहले निकाय और पंचायत चुनाव लंबे समय तक चलते थे, जिससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती थी। सरकार ने ‘वन स्टेट-वन इलेक्शन’ की दिशा में कदम बढ़ाते हुए चुनाव प्रक्रिया को निर्धारित अवधि में पूरा कराने की व्यवस्था की है। उन्होंने इसे चुनावी प्रक्रिया को व्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। 1.89 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का दावा मुख्यमंत्री ने सरकार की रोजगार उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अब तक 1 लाख 89 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। करीब 1 लाख 22 हजार युवाओं की नौकरियों प्रक्रिया में हैं, जिनमें कुछ परीक्षाएं हो चुकी हैं और कुछ होना बाकी हैं। इसके अलावा 70 हजार नई भर्तियों की वैकेंसी निकाली जा चुकी हैं। उन्होंने निजी क्षेत्र के माध्यम से करीब 4.50 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का भी दावा किया। पानी और बिजली परियोजनाओं का किया उल्लेख अलवर में मुख्यमंत्री ने पानी को राजस्थान की सबसे बड़ी जरूरत बताते हुए ERCP/रामजल सेतु योजना, यमुना जल समझौता, इंदिरा गांधी नहर, नर्मदा योजना, ब्राह्मणी-देवास योजना और जवाई बांध से जुड़ी परियोजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार राजस्थान के जल संकट को दूर करने के लिए लगातार काम कर रही है। इंदिरा गांधी नहर से जुड़े कार्यों के लिए 5,500 करोड़ रुपये का भी उल्लेख किया। ऊर्जा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनने के दूसरे महीने में ही 2.40 लाख करोड़ रुपये के MoU किए गए। उन्होंने वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 12 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन से जुड़े कार्य होने का दावा किया। मुख्यमंत्री के अनुसार राजस्थान पिछले चार महीनों से दूसरे राज्यों को बिजली देने की स्थिति में है। साथ ही 26 जिलों में किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध कराने की बात कही। दूध संकलन 34 से बढ़कर 47 लाख लीटर होने का दावा डेयरी क्षेत्र का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस डेयरी सेक्टर को पहले घाटे में बताया जाता था, वह अब मुनाफे की स्थिति में है। उनके अनुसार प्रदेश में दूध का दैनिक संकलन 34 लाख लीटर से बढ़कर 47 लाख लीटर हो गया है। कांग्रेस पर तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार के आरोप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण, झूठ और लूट की राजनीति हुई। अलवर की कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए उन्होंने कांग्रेस शासन के दौरान महिलाओं से जुड़े अपराधों को लेकर विपक्ष को घेरा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बयानों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को अलवर और प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता युवा, महिला, किसान और मजदूर का सशक्तिकरण है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, युवाओं को रोजगार के अवसर देने और किसानों-मजदूरों के हित में योजनाओं को आगे बढ़ाने पर सरकार लगातार काम कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

चौमूं में भाजपा ने वार्ड-4 के लोगों से वोट मांगे, विकास का तीसरा इंजन

Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा चौमूं में युवाओं को साधने के लिए भाजपा के युवा नेता भी फील्ड में वार्ड नंबर 4 में भाजपा के समर्थन में वार्ड के लोगों से मांगे वोट चौमूं के मूल निवासी हैं शंकर गौरा शंकर गौरा ने कहा-वार्ड वासी चाहते हैं बदलाव केंद्र और राज्य में हैं बीजेपी की डबल इंजन की सरकार नगर निकाय की कड़ी जोड़कर लगाना हैं तीसरा इंजन सरकार लेकर आएगी विकास के नए आयाम एंकर- नगर निकाय चुनाव को लेकर अब चुनाव प्रचार का शोर थम गया हैं। अब प्रत्याशी घर घर जाकर वोट मांग रहे है.... युवाओं को साधने के लिए भाजपा के युवा नेता भी अब फील्ड में उतरकर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांग रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा चौमूं पहुंचे। शंकर गौरा ने वार्ड नंबर 4 में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वार्डवासियों से जनसंपर्क कर वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि वार्ड के लोग बदलाव चाहते हैं और इस बार भाजपा के पक्ष में माहौल नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार है। अब नगर निकाय में भाजपा की सरकार बनाकर तीसरा इंजन जोड़ना है। शंकर गौरा ने कहा कि तीनों स्तरों पर भाजपा की सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिलेगी और चौमूं में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने वार्डवासियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। गौरतलब है कि शंकर गौरा चौमूं के मूल निवासी हैं। बाइट शंकर गौरा, प्रदेशाध्यक्ष,युवा मोर्चा भाजपा
0
0
Report

झाडोल लुटकांड: राखी पर तलवार से लूट, पाँच आरोपी गिरफ्तार

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के झाडोल से बड़ी खबर। लुट के मामले में बड़ा अपडेट। राखी पर भाई बहिन से तलवार की नोक पर लुट का मामला। मामले में बाल अपचारी सहित पांचवां आरोपी गिरफ्तार। घटना में उपयोग की गई बाइक कब्जे में ली गई। लुटे हुए गहने और पर्स भी पुलिस ने बरामद किए। महंगे मौज-शौक पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। घटना स्थल से 500 मीटर दूरी पर आरोपियों के घर है। घटना के बाद कभी घरों में तो कभी रिश्तेदारों के यहां शरण लेते रहे। वारदात के खुलासे में कॉस्टेबल ओम प्रकाश की विशेष भूमिका रही। झाड़ोल थाने के NH 58ई के उंडावेला में यह घटना है。
0
0
Report

सिंगरौली में नकाबपोश बदमाशों का हमला, तीन आरोपी हिरासत में

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में बदमाशों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर युवक पर चाकुओं से जानलेवा हमला... 6 नकाबपोश बदमाशों ने युवक को चाकू से गोदा, हालत नाजुक.... घायल जावेद अली रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रेफर, 3 आरोपी पुलिस हिरासत में.... एंकर.....सिंगरौली में बेखौफ बदमाशों ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं।विंध्यनगर थाना क्षेत्र के तेलगवां में देर रात करीब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर जावेद अली नाम के युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवक को लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक इलाज के बाद नाजुक हालत में रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। तेलगवां इलाके में देर रात करीब 6 से ज्यादा नकाबपोश बदमाश अचानक जावेद अली के घर में दाखिल हुए और बिना किसी संकोच के उस पर धारदार चाकू से कई वार किए। चीख-पुकार सुनकर जब परिजन और स्थानीय लोग दौड़े, तो हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। विंध्यनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में भारी रोष और दहशत का माहौल है। सिंगरौली एसपी सियाज के. एम. के मुताबिक, पुरानी रंजिश और विवाद के चलते यह हमला किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे कड़ी पूछताछ जारी है। पकड़े गए आरोपियों में से एक के ड्रग एडिक्ट होने की पुष्टि हुई है। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है。 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है, लेकिन इस सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर शहर में नशे के जाल और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top