पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को आम आदमी पार्टी ने दी श्रद्धांजलि
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी विगत 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए दो दर्जन से अधिक पर्यटकों सहित 27 बेकसूर लोगों को आम आदमी पार्टी द्वारा जिला कार्यालय पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि कश्मीर में पर्यटकों को आतंकियों द्वारा निशाना बनाए जाने की घटनाएं न के बराबर होती थीं लेकिन 22 अप्रैल को हुए हमले में निहत्थे निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया जाना निस्संदेह असहनीय है। सरकार को तत्काल इस हृदय विदारक घटना को अंजाम देने वालो को पकड़ने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए. घटना में मारे गए एवं घायल हुए नागरिकों और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई l
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
