झांसी में आरडीएसएस योजना की हुई समीक्षा बैठक, सांसद ने दिए निर्देश
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में 'पुनर्निर्मित वितरण क्षेत्र योजना' (आरडीएसएस) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वहीं सांसद अनुराग शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस 247 करोड़ की योजना को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि यह योजना बिजली आपूर्ति, परिचालन क्षमता और वित्तीय स्थिरता में सुधार के लिए महत्वपूर्ण है। बैठक में विधायक जवाहर लाल राजपूत और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
