284002
बरुआसागर में बरसात के चलते अचानक गिरा घर
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में हुई कुछ देर बारिश के चलते एक कच्चा पुराना मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। जिसके चपेट में आने से वहां खडी बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बरुआसागर कस्बे की घनी बस्ती में अचानक कच्चा मकान गिरने की आवाज आने पर आस-पास के लोग दौड कर पहुंचे तो वहां देखा कि मकान के मलबे में दो बाइकें दब गई जिसे मलबे को हटाकर निकाला गया। गनीमत रही के उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। इसलिए बड़ा हदसा होते टल गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झूठे दस्तावेज़ से करोड़ों के जमीन सौदे में धोखाधड़ी; दो गिरफ्तार
Ujjain, Madhya Pradesh:जमीन के करोड़ों के सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा: नकली मालिक बनकर 36 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार उज्जैन। जमीन खरीदने का सपना देख रहे एक परिवार को करोड़ों की जमीन का सौदा भारी पड़ गया। फर्जी दस्तावेजों और नकली पहचान के सहारे आरोपियों ने खुद को जमीन मालिक बताकर लाखों रुपये हड़प लिए। मामले का खुलासा होने के बाद माधवनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। माधवनगर थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि फरियादी रविंद्र सिंह और उनके भतीजे कुलदीप सिंह को कृषि भूमि का मुआवजा मिला था। इसी दौरान आरोपी मंगल सिंह ने उन्हें ग्राम सलामता स्थित एक जमीन दिखाई और बताया कि यह जमीन बिक्री के लिए उपलब्ध है। आरोपियों ने रजिस्ट्रार कार्यालय में एक व्यक्ति को असली भू-स्वामी दिलीप सिंह बताकर पेश किया और फर्जी आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज दिखाकर भरोसा जीत लिया। इसके बाद जमीन का सौदा करीब 1 करोड़ 39 लाख रुपये में तय किया गया। सौदे के दौरान फरियादियों से 35 लाख 95 हजार रुपये अलग-अलग माध्यमों से ले लिए गए। ठगी का खुलासा तब हुआ जब फरियादी जमीन देखने पहुंचे और वास्तविक दिलीप सिंह से मिले। असली जमीन मालिक ने साफ कहा कि उसने कोई सौदा नहीं किया है और अनुबंध में शामिल व्यक्ति को वह पहचानता तक नहीं है। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की। मामले की जांच के दौरान माधवनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी विक्रम नगर ब्रिज के पास आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक सफेद स्विफ्ट कार में बैठे दो संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करना स्वीकार कर लिया। जांच में सामने आया कि खुद को दिलीप सिंह बताने वाला व्यक्ति वास्तव में भैरूसिंह निवासी ग्राम खेड़ा चितावलिया, थाना माकड़ोन है, जो फर्जी पहचान और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लोगों को ठगता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की स्विफ्ट कार, तीन मोबाइल फोन, भूमि अनुबंध से जुड़े दस्तावेज, फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, ई-श्रम कार्ड और अन्य कूटरचित दस्तावेज बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मंगल सिंह निवासी रलायती और भैरूसिंह निवासी खेड़ा चितावलिया शामिल हैं। दोनों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। माधवनगर थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी जमीन की खरीद-बिक्री से पहले संबंधित दस्तावेजों और विक्रेता की पहचान का पूरी तरह सत्यापन जरूर करें, ताकि इस तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके.0
0
Report
उज्जैन के तराना में घरेलू कलह के कारण हत्या: पत्नी और बेटे गिरफ्तार, खौफनाक हादसा
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन घरेलू कलह और नशे का खौफनाक अंत: तराना पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी। उज्जैन के तराना में घरेलू कलह, शराब की लत और बिखरते रिश्तों के चलते तराना थाना क्षेत्र में एक रूह कंपा देने वाला हत्याकांड सामने आया है। तराना थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए संदिग्ध मृत्यु के एक पेचीदा मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने ग्राम कनासिया के आमडी खाल में पानी में तैरते मिले शव की गुत्थी को सुलझाते हुए मृतक की पत्नी और बेटे को ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है。 जांच में सामने आया कि ग्राम नायता पोलाय (जिला देवास) निवासी मदनलाल तोलाराम शराब पीने का आदी था और नशे की हालत में आए दिन परिवार व आसपास के लोगों से मारपीट करता था। इस प्रताड़ना और रोज-रोज के विवादों से तंग आकर उसकी पत्नी सौरम बाई और बेटे संजू सोलंकी ने मिलकर पत्थर से सिर पर जोरदार वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्यों को छिपाने और वारदात को दबाने के उद्देश्य से आरोपियों ने शव को ग्राम कनासिया स्थित आमडी के खाल नाले के बहते पानी में फेंक कर ठिकाने लगा दिया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा एवं एसडीओपी तराना भविष्य भास्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामनारायण सिंह भदौरिया और उनकी टीम ने इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दोनों आरोपियों को राउंडअप कर लिया है। वहीं दूसरी ओर, मृतक के परिजनों ने इस हत्याकांड में कुछ अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका जताई है और पुलिस से मामले में छुपे अन्य चेहरों का खुलासा करने की मांग की है। पुलिस फिलहाल साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
हापुड़ उद्योगपति नरेंद्र कबाड़ी के यहां बंधक बनाकर करोड़ की लूट, DIG SP मौके पर।
Hapur, Uttar Pradesh:बड़ी खबर यूपी के हापुड़ से है जहां एक उद्योगपति के घर बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया गया है परिवार के लोगों को बंधक बनाकर चार बदमाशों ने सवा किलो सोना लाखों के नगदी व आभूषणों पर हाथ साफ किया है साथ ही बदमाश जाते समय घर के अंदर खड़ी बाइक को भी अपने साथ ले गए हैं। बताया जा रहा है देर रात पीड़ित व्यापारी के घर चार बदमाश आए जिन्होंने गन पॉइंट पर परिजनों को एक कमरे के अंदर बंद कर दिया और उसके बाद अलमारी की चाबी लेकर सेफ में रखा सवा किलो सोना अन्य आभूषण व लाखों रुपए की नगदी व बाइक लूटकर फरार हो गए है। इस बड़ी लूट की वारदात से जनपद दिया पुलिस में हड़कंप बचा हुआ है मेरठ दिग कल नदी मैथानी ने घटनास्थल का मौका मुहाना किया है साथी जनपद या पुलिस को जल्दी घटना के खुलासे के लिए आदेश दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
Z और FIFA के साथ 39 ग्लोबल फुटबॉल इवेंट्स 2026–2034 भारत लाएंगे
Noida, Uttar Pradesh:Z ने भारत के लिए बड़ा स्कोर किया FIFA के साथ साझेदारी, 39 ग्लोबल फुटबॉल इवेंट्स भारतीय फैंस तक पहुँचाएगामुंबई, 1 जून 2026: स्वामी विवेकानंद के 1897 में दिए गए प्रेरणादायक शब्दों से प्रेरित होकर, भारत की अग्रणी कंटेंट और टेक्नोलॉजी कंपनी Zee Entertainment Enterprises Ltd. (Z) ने फुटबॉल को राष्ट्रीय खेल के रूप में स्थापित करने और देश के युवाओं को प्रेरित करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। कंपनी मानती है कि सात दशक पहले फुटबॉल भारत का गौरव था, जब भारतीय टीम 1956 के मेलबर्न ओलंपिक में 4th स्थान पर रही थी। आखिरी बार भारतीय फुटबॉल टीम 1960 में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर पाई थी। Z अब उस खोई हुई चिंगारी को फिर से जगा रही है। Z ने FIFA (Fédération Internationale de Football Association) के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत कंपनी FIFA World Cup 2026™, FIFA World Cup 2030™ और FIFA Women’s World Cup™ 2027 समेत कुल 39 प्रमुख ग्लोबल फुटबॉल इवेंट्स 2026 से 2034 तक के 8 लगातार वर्षों तक भारतीय दर्शकों तक ले जाएगी। फुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ अनुभव को फैंस तक पहुँचानाउपभोक्ता-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ Z दुनिया के सबसे प्रीमियम फुटबॉल स्पेक्टेकल को भारत के करोड़ों फैंस तक पहुँचाने का वादा करती है। Z और FIFA मिलकर भारत में फुटबॉल के विकास को नई गति देंगे और युवाओं को प्रेरित करेंगे। FIFA World Cup 2026™ 11 जून 2026 से शुरू होगा। इसके अलावा कंपनी 2030 (शताब्दी वर्ष) के iconic टूर्नामेंट की भी मेजबानी करेगी। Z इन प्रमुख FIFA इवेंट्स का प्रसारण करेगी: FIFA Men’s U-17 World Cup™ (2026-2034) FIFA Women’s U-17 World Cup™ (2026-2034) FIFA U-20 Men’s World Cup™ (2027, 2029, 2031, 2033) FIFA U-20 Women’s World Cup™ (2026, 2028, 2030, 2032, 2034) FIFA Futsal Men’s World Cup™ (2028, 2032) FIFA Futsal Women’s World Cup™ (2029, 2033) FIFA Women’s World Cup™ 2027 FIFA Intercontinental Cup™ (2026-2030) FIFA World Cup 2026™ और FIFA World Cup 2030™ इन सभी इवेंट्स पर डॉक्यू-सीरीज़ भी प्रसारित की जाएंगी, जो ग्रासरूट, सांस्कृतिक आयाम और प्रतिस्पर्धी भावना को दिखाएंगी। राष्ट्र के लिए खेल विरासत को पुनर्जीवित करनास्वामी विवेकानंद के आदर्शों के अनुरूप, कंपनी भारतीय युवाओं को फुटबॉल अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है। इस रणनीतिक निवेश के तहत Z ने 4 समर्पित स्पोर्ट्स चैनल लॉन्च करने की घोषणा की है: Unite8 Sports 1 Unite8 Sports 1 HD Unite8 Sports 2 Unite8 Sports 2 HD इनके साथ-साथ Zee 5 पर भी लाइव और डिजिटल प्रसारण उपलब्ध होगा। लंबी अवधि का कारोबारी मूल्य अनलॉक करनाइस साझेदारी से कंपनी को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे: खेल व्यवसाय की मजबूत नींव लीनियर और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर सब्सक्राइबर बेस का विस्तार नए विज्ञापनकर्ता खंडों तक पहुँच और ब्रांड पार्टनरशिप को मजबूती नए उपभोक्ता समूह को आकर्षित करना पु நித் गोयन्का, CEO, Zee Entertainment Enterprises Ltd. ने कहा: “हम दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों को भारतीय दर्शकों तक लाने के लिए उत्साहित हैं। फुटबॉल सभी क्षेत्रों और जनसांख्यिकी को जोड़ता है。” रोमी गाई, FIFA Chief Business Officer ने कहा: “FIFA World Cup पृथ्वी का सबसे महान शो है। हम Z के साथ मिलकर इसे भारत ला रहे हैं। भारतीय बाजार FIFA के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।” मुकुंद गलगली, डिप्टी CEO & CFO ने कहा: “FIFA के साथ यह साझेदारी खेल इकोसिस्टम में मजबूत नींव रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” संदीप मेहरोत्रा, Chief Operating Officer – Advertisement Revenue ने कहा: “हम उच्च-मूल्य वाले विज्ञापन वातावरण का निर्माण कर रहे हैं जो स्केल और गहराई दोनों प्रदान करे।” स्वामी विवेकानंद का भारतीय युवाओं के नाम संदेश“सबसे पहले, हमारे युवा पुरुष मजबूत हों। धर्म बाद में आएगा। मजबूत बनो, मेरे युवा मित्रों; यही मेरा सलाह है... तुम गीता को अपनी बाइसेप्स और मांसपेशियों के साथ बेहतर समझोगे। तुम अपने शरीर को मजबूत खड़ा करके ही आत्मा की महिमा समझोगे। इसलिए हमें इन बातों को अपनी जरूरत के अनुसार अपनाना होगा।” “Arise, awake, and stop not till the GOAL is reached.” — स्वामी विवेकानंद0
0
Report
गांव की महिलाएं कलेक्टर से शराबबंदी के लिए ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
Saiki, Bihar:एंकर/ग्राम खिचरी की सैंकड़ो महिलाओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गांव में हो रही अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है, महिलाओं का आरोप है कि गांव में खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है, जिससे परिवारों में विवाद और अशांति का माहौल बन रहा है, ग्रामीण परेशान होकर कलेक्टर दफ़्तर पहुंचे. ग्रामीणों ने बताया है कि शराबखोरी के कारण महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही इसका नकारात्मक प्रभाव बच्चों और युवाओं पर भी पड़ रहा है. ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि अवैध शराब बिक्री से गांव का सामाजिक वातावरण बिगड़ रहा है. महिलाओं ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर अवैध शराब कारोबार बंद कराने की मांग की है, और ग्रामीणों ने साफ तौर पे गावं मे शराब बेच रहे लोगो से भी आग्रह किया है कि सामूहिक निर्णय लेकर गावं मे शराब बंदी की जा रही है जिसमें सहयोग करते शराब बनाना और बेचना बंद कर दे, और अगर नहीं करते तो उन्हें चेतावनी भी दी कि कानूनी कार्यवाही भी कराई जाएगी. वही ग्रामीणों के ज्ञापन को डिप्टी कलेक्टर विजय राणा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि संबंधित विभाग को तत्काल भेजा कर उचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया है0
0
Report
कवर्धा की निचली बस्ती में पुलिस ने घर-घर तलाशी से दबिश बढ़ाई
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा की निचली बस्ती में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर-घर तलाशी से मचा हड़कंप कवर्धा शहर की निचली बस्ती में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए घर-घर तलाशी अभियान शुरू किया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस की टीम ने क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश देकर संदिग्ध ठिकानों की जांच की。 जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से क्षेत्र में गांजा, देसी शराब एवं अन्य नशीली सामग्री के अवैध भंडारण और बिक्री की शिकायत की जा रही थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कई घरों और संदिग्ध स्थानों पर सर्चिंग की。 कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बस्ती की गलियों में पैदल मार्च करते हुए घर-घर पहुंचकर जांच की। खाली प्लाट में शराब व अन्य सामग्री दम किए जाने की खबर पर जेसीबी से खुदाई करते खोज में जुटी रही खुद पुलिस अधीक्षक के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के कारण पूरे मोहल्ले में हड़कंप की स्थिति रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी。 घर-घर सर्चिंग के दौरान पुलिस को देसी शराब की बोतले और गांजे की पुड़िया और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की वही दो के खिलाफ कार्रवाई की जा रही हैफिलहाल पुलिस द्वारा बरामद सामग्री और संभावित गिरफ्तारियों को लेकर आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने का इंतजार है। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग इसे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव: डंफर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिवारों में मचा कोहराम
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में अचलगंज-पुरवा मार्ग पर ऊंचगांव पलहरी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक दवा लेने के लिए पुरवा जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार डंफर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में अभय प्रताप सिंह (30 वर्ष) पुत्र कमलेश सिंह निवासी बेहटा नाथाई सिंह, थाना अचलगंज शामिल हैं। अभय परिवार के इकलौते बेटे थे और ड्राइवरी का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी तथा उनका मात्र छह माह का एक बेटा है। अभय की मौत से पत्नी, मासूम बेटे और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दूसरे मृतक सूर्यांश सिंह (14 वर्ष) पुत्र सुदीप सिंह निवासी बेहटा नाथाई सिंह, थाना अचलगंज हैं। सूर्यांश कक्षा 8 का छात्र था और अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। दोनों मृतकों के परिवार खेती-किसानी से जुड़े हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा डंफर चालक की तलाश शुरू कर दी है। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से बेहटा नाथाई सिंह गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
दमोह पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की परेड कर दी, कानून व्यवस्था पर सख्त संदेश
Damoh, Madhya Pradesh:गundu बदमाशों को अब देना पड़ेगी हाजिरी, पुलिस ने थाने बुलाकर कराईं परेड...एंकर/ दमोह में लगातार सामने आ रही वारदातों और आपराधिक घटनाओं से आम नागरिकों में डर का माहौल बना हुआ है, लूट चोरी हत्या रेप जैसे अपराधों के साथ लोगों में चाकूबाजों से खासा खौफ है और इलाके के लोग डरे हुए कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे है। इन मुद्दों पर हम भी लगातार खबरों के जरिए सरकार और प्रशासन के साथ पुलिस के आला अधिकारियों का ध्यान इस तरफ आकर्षित कर रहे है तो खबरों का बड़ा असर हुआ है और जिले के एसपी आनंद कलादगी ने मामलों को गंभीरता से लेते हुए सख्त एक्शन लिया है। एसपी के निर्देश पर अब जिले में थाना स्तर पर हिस्ट्रीशीटर बदमाशों और गुंडों की परेड कराई जा रही है और उन पर निगरानी रखने के लिए स्पेशल सेल बनाई गई है जो इन अपराधियों पर नजर रखेगी। जिला मुख्यालय पर कोतवाली थाने से ये शुरूआत हुई है जहां थाने बुलाकर गुंडों की परेड कराई गई उनके बारे में तमाम जानकारियां जमा की गई और कई बदमाशों को रोज तो कई को हफ्ते में एक दिन थाने आकर हाजिरी देने की लिए कहा गया है। पुलिस के मुताबिक इस प्रक्रिया से संदेश दिया जाएगा कि अब जिले के अपराध सहन नहीं किए जायेंगे और कोई बदमाशी करता है तो उसे बक्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
लाडली बहन योजना बंद नहीं होगी; 14 हजार पुरुष लाभ ले रहे थे – फडणवीस
Mumbai, Maharashtra:लाडली बहन योजना बंद नहीं होगी, 14 हजार पुरुषों ने महिला बनकर उठाया लाभ उनसे होगी वसूली – मुख्यमंत्री फडणवीस महाराष्ट्र की बहुचर्चित लाडली बहन योजना को लेकर विपक्ष के आरोपों के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया है कि योजना बंद नहीं की जाएगी और पात्र महिलाओं को नियमित रूप से इसका लाभ मिलता रहेगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत लाभार्थियों के सत्यापन अभियान में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जिसके बाद अपात्र लाभार्थियों के नाम सूची से हटाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जाने वाली प्रत्येक योजना का सीएजी ऑडिट किया जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत लाडली बहन योजना के लाभार्थियों का व्यापक सत्यापन किया गया। जांच में सामने आया कि करीब 10 लाख महिलाएं ऐसी थीं जिनकी वार्षिक आय ढाई लाख रुपये से अधिक थी, जबकि लगभग 5 लाख महिलाएं सरकारी नौकरी में कार्यरत थीं, जो योजना की पात्रता शर्तों के अनुरूप नहीं थीं। फडणवीस ने बताया कि सरकार ने लाभार्थियों को केवाईसी प्रक्रिय पूरी करने के लिए नौ महीने का समय दिया था, लेकिन कई लोगों ने निर्धारित अवधि में दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कराया। ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन महिलाओं ने पहले योजना का लाभ प्राप्त किया है, उनसे अब तक मिली राशि वापस नहीं ली जाएगी। हालांकि, जिन लाभार्थियों का सत्यापन और केवाईसी पूरा हो चुका है, उन्हें योजना का लाभ पहले की तरह नियमित रूप से मिलता रहेगा। सत्यापन अभियान के दौरान एक और बड़ा खुलासा सामने आया। मुख्यमंत्री के अनुसार, जांच में पाया गया कि करीब 14 हजार पुरुषों ने खुद को महिला बताकर योजना का लाभ लिया। ऐसे सभी मामलों में संबंधित व्यक्तियों से योजना के तहत प्राप्त राशि की वसूली की जाएगी। फडणवीस ने कहा कि सरकार योजना को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी पात्र महिला का लाभ बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भी करीब 1 करोड़ 70 लाख महिलाएं लाडली बहन योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं।0
0
Report
Advertisement
गांदरबल में मेगा पदयात्रा: डीसी ने जन भागीदारी से नशा मुक्त JK का आह्वान
Aram Pora, Ganderbal, Deputy Commissioner (DC) Ganderbal, Jatin Kishore, appealed to the people of the district to participate in large numbers in the Mega Padyatra being organised in the district under the ongoing Nasha Mukt J&K campaign. Addressing a press conference here, the DC informed that a Mega Padyatra will be held on June 5 at Qamaria Stadium, Ganderbal, in which Hon’ble Lieutenant Governor, Shri Manoj Sinha will participate and lead the rally. Appealing to the citizens of Ganderbal, the DC urged people from all walks of life to join the event in maximum numbers and contribute towards making the Nasha Mukt J&K campaign a grand success. He said that under the leadership of Hon’ble Lieutenant Governor, Shri Manoj Sinha, a 100-day intensive campaign against drug abuse is being carried out across Jammu and Kashmir with a focus on making the Union Territory drug-free, and this Mega Padyatra is part of the sustained campaign. He added that the campaign has witnessed an encouraging response from the public over the past several weeks, with extensive awareness activities being conducted in villages, schools and communities across the district and UT. The DC highlighted that a series of programmes, including rallies, skits and awareness campaigns, have been organised with the active involvement of various departments, including District Administration, Police, Health, Social Welfare and School Education Departments among others. He said the overwhelming public participation has transformed the initiative into a people’s movement in Ganderbal district. Deputy Commissioner (DC) Ganderbal, Jatin Kishore, accompanied by Senior Superintendent of Police (SSP) Sudhanshu Dhama, also held an extensive interaction with civil society members, traders, industrialists, religious scholars, community representatives and other stakeholders to strengthen public participation in the anti-drug campaign. The meeting witnessed strong enthusiasm among participants, who pledged wholehearted support and active participation in the upcoming mega rally. Addressing the gathering, the DC said the fight against drug abuse is a collective social responsibility that can succeed only through active public involvement. He said the encouraging response over the past one-and-a-half months shows the campaign is steadily taking shape as a mass movement in Ganderbal. The DC reiterated the administration’s commitment to strengthening the anti-drug movement and ensuring wider public engagement in building a drug-free society.0
0
Report
नेशनल सर्वर में अवैध इमारतें चिन्हित, मदरसे शामिल; स्निफर डॉग बुलाया गया, सील की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:ये आईडी नेशनल सर्वर में मिलेगा. कई अवैध इमारतें चिन्हित, मदरसे शामिल; स्निफ़र डॉग बुलाया गया; मदरसों को सील किया जाएगा0
0
Report
हरियाणा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर मुलाकात
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा कांग्रेस नेताओं प्रतिनिधिमंडल राज्यसभा चुनाव के मुद्दे पर पहुंचा चुनाव आयोग मुख्य निर्वाचन अधिकारी से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात हरियाणा कांग्रेस के विधायक अशोक अरोड़ा , आफताब अहमद, बीबी बत्रा, परमवीर सिंह, राज्यसभा सदस्य कर्मबीर बोद्ध रहे मौजूद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास से की मुलाकात मुलाकात के बाद कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा, अशोक अरोड़ा का बयान राजयसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग को कांग्रेस ने शिकायत भेजी थी रिटर्निंग आफिसर के खिलाफ , वीडियो पुनः जांच करने की की गई थी मांग केंद्रीय चुनाव आयोग ने हमें प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलने को कहा था हमने अपनी बात रखी है हरियाणा चुनाव आयोग ने हमे कहा की यह मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर, आयोग अधिकारी ने कहा मेरी कोई पावर नही थी अब हमें कहा गया है केंद्रीय चुनाव को इस बाबत अवगत कराया जाएगा बीके हरिप्रसाद के लेटर पर बोले विधायक अशोक अरोड़ा यह फैसला सही नही कई बार नेताओं को छोटे मुद्दों पर पत्रकारवार्ता करनी पड़ जाती है प्रदर्शन करना पड़ जाता है इस पर पुनः विचार करना चहिये बीबी बत्रा ने कहा कि इस पत्र की भाषा को दुरुसत्त करने की जरूरत यह उन नेताओं के लिए जो व्यक्तिगत पॉपुलेरिटी को तबज्जो देते है पर इस पत्र की भाषा पर विचार होना चाहिए0
0
Report
Advertisement
5 दिन में गिरफ्तार शातिर चोर: रेलवे स्टेशन से 7 लाख की चोरी का खुलासा
Varanasi, Uttar Pradesh:घटना के 5 दिन के भीतर पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर चोर। • GRP, RPF और CIB की संयुक्त टीम ने चोर और उसके सहयोगी को किया अरेस्ट। • रेलवे स्टेशन के खानपान स्टॉल से उड़ाया था करीब 7 लाख रुपए से भरा बैग। • चोरी की पूरी वारदात रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई थी कैद। • गिरफ्तार चोरों के पास से करीब 3.93 लाख रुपए की नकदी बरामद। • बनारस रेलवे स्टेशन की इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और की गई सख्त。0
0
Report
फर्रुखाबाद के स्कूलों पर दबंगों का कब्जा, प्रशासन चुप क्यों?
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अरुण सिंह फर्रुखाबाद में माफिया की हौसले बुलंद बेसिक शिक्षा विद्यालय के कमरों पर ही कर लिया कब्जा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के होते हुए सरकारी स्कूल के कमरों में ताले कहीं ना कहीं प्रशासन कमजोर बेसिक शिक्षा अधिकारी और शिक्षकों में भी उन कमरों को खुलवाने की ताकत नहीं उप जिलाधिकारी को लिखा पत्र मुख्यमंत्री के आदेश के बाद कितने सक्रिय हैं अधिकारी फर्रुखाबाद में सरकारी विद्यालय पर ही दबंगों ने डाल दिए ताले फर्रुखाबाद के AMेठी जदीद विद्यालय के कमरों में ताले मजे की बात यह की बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहे अपने विद्यालय को खाली करने की बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ में तालों को खुलवाने के लिए मजिस्ट्रेट को लिखा पत्र सरकारी स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है… जहां भूमाफियाओं पर गंभीर आरोप लगे हैं… फर्रुखाबाद के अमेठी जदीद गांव में प्राइमरी पाठशाला और जूनियर हाईस्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से उपजिलाधिकारी सदर को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि यह जमीन वर्ष 1956 में स्कूल निर्माण के लिए दान में दी गई थी। लेकिन अब आरोप है कि कुछ दबंग और भूमाफिया किस्म के लोगों ने इस सरकारी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। पत्र के अनुसार, स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक की मिलीभगत से भी इस कब्जे को बढ़ावा मिलने की बात कही गई है। कब्जा करने वाले लोगों पर आरोप है कि ये लोग जमीनों पर अवैध कब्जा कर उन्हें बेचने का काम करते हैं। इस अवैध कब्जे की वजह से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है और स्कूल का संचालन बाधित हो रहा है। “सरकारी स्कूल की जमीन को कब्जा मुक्त कराना बेहद जरूरी है, ताकि बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो。” जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उपजिलाधिकारी से जमीन की पैमाइश कराकर कब्जा हटाने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है और सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाता है। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा लगाया गया पत्र बाइट --राम पाल जाटव शिकायत करता0
0
Report
मोदी सरकार के 12 साल: राठौड़ बोले, हर क्षेत्र में विकास, जनता के बीच जाएंगे
Jaipur, Rajasthan:बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ बोले- केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंगे, किसी भी क्षेत्र को नहीं छोड़ा जयपुर केंद्र की मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर बीजेपी व्यापक जन सम्पर्क अभियान शुरू करने जा रही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि हम केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। जनता को बताएंगे कि किसी भी क्षेत्र को विकास से अछूता नहीं छोड़ा है। संगठन महामंत्री की नियुक्ति पर कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए लिया गया अच्छा फैसला है。 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद राठौड़ ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यों में पार्टी के विभिन्न कार्यों के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की है। Modi सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों को लेकर मदन राठौड़ ने कहा कि पीएम मोदी ने 12 वर्ष में बहुत विकास कार्य किए हैं। पहले 18 हजार गांवों में बिजली नहीं थी। बिजली पहुंचाने का काम किया, अब पूरी बिजली मिल रही है। पानी के मामले में मिशन चलाया और प्रत्येक व्यक्ति को पानी मिल रहा है। सिंचाई के लिए बांधों का सृदृढ़ीकरण किया। रेलों का विद्युतिकरण और सड़कों को मजबूत किया। औद्योगिक विकास किया। बॉर्डर एरिया में भी भारत पर्वतमाला प्रोजेक्ट चलाया । छह हजार रूपए किसान सम्मान निधि दी, इसमें राज्य सरकार ने दो हजार रुपए और जोड़े। पुलिस और सेना को मजबूत किया। प्रतिभाओं का पलायन रोका। चांद पर तिरंगा फहराने का काम किया गया। राठौड़ ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के साथ ही राजस्थान सरकार ने भी बहुत काम किया है। केंद्र सरकार ने पानी के क्षेत्र में किया। बिजली में आत्मनिर्भर बनाया है। राइजिंग राजस्थान में काम किया है। ईआरसीपी अटकी हुई थी भजनलाल सरकार ने आते ही कर दिया। यमुना समझौते को पूरा किया। ये बातें हम जनता के बीच जाकर समझाएंगे कि हमने विकास की दृष्टि से किसी भी क्षेत्र को नहीं छोड़ा है, हर क्षेत्र में विकास किया गया है। महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया, नारी शक्ति वंदन अधिनियम लेकर आए ताकि कानून बनाने में महिलाओं की भागीदारी बढ़े। पीएम ने वसुधैव कुटुम्बकम का पाठ बढ़ाया। यही वजह है कि दुनिया में कहीं भी जाते हैं तो मोदी मोदी के नारे लगते हैं। युद्ध विभिषिका में भी राहत के रास्ते ढूंढ कर लोगों को मदद कर रहे हैं। कितने काम गिनाएं कि صبح سے شام हो जाए। बाइट... मदन राठौड़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष0
0
Report
Advertisement
