icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जौनपुर में दबंगों ने दुकानों में हंगामा, तोड़फोड़ और नकदी लूटकर फरार— VIDEO वायरल

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में दबंगों का तांडव दुकानों में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, कैश लेकर फरार; VIDEO वायरल\n\nजौनपुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मछलीशहर पड़ाव पर दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक युवकों ने अचानक डेयरी और मेडिकल स्टोर की दुकानों में घुसकर जमकर हंगामा किया और दुकानदारों के साथ मारपीट की।\nप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने दुकानों में तोड़फोड़ करते हुए सामान को नुकसान पहुंचाया। आरोप यह भी है कि दुकान के गल्ले में रखी नकदी लेकर आरोपी मौके से फरार हो गए।\nघटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद होने की बात सामने आ रही है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग दुकानों में मारपीट और तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं।\nवीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर भी लोगों की नजर है। पीड़ित दुकानदारों की ओर से मामले में शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।\nफिलहाल घटना के पीछे की वजह क्या थी और कितनी नकदी ले जाने का आरोप है, इसकी पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

हरिद्वार से गंगाजल लेकर मुस्लिम युवक ने हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल पेश की

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर सिर पर टोपी, हाथ में गंगाजल... सलमान ने पेश की हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल, सम्भल जिले का मुस्लिम कांवड़िया सलमान ने की योगी सरकार और पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाओं की तारीफ अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र में उस वक्त हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर सामने आई जब संभल जिले के पीर बहादुर गांव निवासी मुस्लिम युवक सलमान अपने हिंदू दोस्त के साथ हरिद्वार से 21 लीटर गंगाजल लेकर पैदल अपने गांव लौट रहा था, सिर पर टोपी और कांधे पर भोलेनाथ की गंगाजल से भरी कांवड़ लिए सलमान कांवड़ियों के जत्थे के साथ चल रहा था ,सलमान का कहना था कि वह अपने हिन्दू दोस्त के साथ हिंदू-मुस्लिम भाईचारे और मोहब्बत का संदेश लेकर निकला है। उसने बताया कि हरिद्वार पहुंचकर गंगाजल लिया और अब पैदल अपने गांव जा रहा है। सलमान ने कहा कि नफरत के माहौल में वह लोगों तक आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश पहुंचाना चाहता है। सलमान ने अमरोहा में पुलिस-प्रशासन की व्यवस्थाओं की भी सराहना की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया। सलमान की यह पहल लोगों के बीच एकता और सौहार्द का संदेश दे रही है।
0
0
Report

भारी बारिश से नदी नाले उफान, कार डूबी: चारों लोग सुरक्षित रेस्क्यू, पुलिस पहुच गई

Dehradun, Uttarakhand:देर रात से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर आ चुके हैं... विकासनगर में शिमला बाईपास रोड पर मौजूद रपटे जानलेवा हो चले हैं... सुबह तकरीबन 4 बजे सभावाला चौकी के सामने रपटे में आए पानी के सैलाब ने एक कार को अपनी चपेट में ले लिया... इस रास्ते से गुजर रहा यह कार चालक अंधेरे के चलते पानी के इस खौफनाक सैलाब का अंदाजा नहीं लगा पाया... और रपटे में पहुंचते ही कार कागज की कश्ती की तरह इस सैलाब में बहने गई... चीख-पुकार मची, गनीमत रही कि चंद कदमों पर मौजूद चौकी पुलिस को हादसे की आहट मिल गई... और सभावाला चौकी पर मौजूद जांबाज पुलिस कर्मियों ने कार में सवार सभी चार लोगों को बड़ी रस्सीओं की मदद से रेस्क्यू कर सुरक्षित बचा लिया... कार सवार सभी लोग पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे, जो गंगाजल लेने के लिए घर से निकले थे
0
0
Report
Advertisement

छत्रपति संभाजीनगर में बारिश नहीं होने से तापमान बढ़ा, लोग परेशान

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजी नगर शहरात पावसाने दडी मारल्यामुळे तापमानात लक्षणीय वाढ झाली आहे, वाढत्या उकाड्याने नागरिक हैराण झाले आहेत. गेल्या २४ तासांत शहरात पावसाची नोंद निरंक राहिली. परिणामी, कमाल तापमान सरासरीपेक्षा २.९ अंशांनी वाढून ३१.८ अंश सेल्सिअसवर पोहोचले आहे. किमान तापमान २२.६ अंश सेल्सिअस नोंदवले गेले. सकाळी हवेतील आर्द्रता ८७ टक्के, तर सायंकाळी ७२ टक्के असल्याने नागरिकांना घामाच्या धारांनी त्रस्त झाले आहे. सोमवारी थोड्या पावसाची शक्यता आहे, त्यानंतर ११ ते १५ ऑगस्ट दरम्यान शहरात ढगाळ वातावरण राहील आणि हलक्या स्वरूपाचा पाऊस पडेल. या काळात कमाल तापमान ३१ ते ३२ अंशांच्या घरात स्थिर राहील.
0
0
Report

नाशिक के पेठरोड की भूमिगत चेंबर में शव मिलने से हड़कंप

Nashik, Maharashtra:नाशिक पेठरोड येथे चेंबरमध्ये आढळला कुजलेला मृतदेह... रस्त्याच्या कामासाठी खोदलेल्या भूमिगत चेंबरमध्ये मृतदेह आढळल्याने खळबळ... रविवारी सकाळी अज्ञात व्यक्तीचा कुजलेल्या अवस्थेतील मृतदेह आढळला... घातपात की अपघात? पोलिसांकडून शोध सुरू.... मृतदेहाची ओळख पटवण्याचे पोलिसांसमोर आव्हान.... मृतदेह सुमारे चार ते पाच दिवसांपूर्वीचा असल्याची शक्यता.... दिवसभरात मृत्यू झाला नसल्याची शक्यता वर्तवली.... मखमलाबाद रोड परिसरात सध्या रस्ता काँक्रिटीकरणाचे काम सुरू... रस्त्याच्या कडेला मलकतिका टाकण्यासाठी खोदकाम सुरू असताना भूमिगत चेंबर तयार करण्यात आले होते चेंबर अपूर्ण असल्याने त्यात व्यक्तीचा मृतदेह आढळल्याची माहिती..... पोलिसांसह अग्निशमन दलाच्या पथकाने घटनास्थळी धाव घेतली... अग्निशमन दलाच्या मदतीने मृतदेह चेंबरमधून बाहेर काढला.... मृतदेहाची ओळख पटवण्यासाठी पोलिसांकडून तपास सुरू....
0
0
Report

हरियाणा बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से आपूर्ति प्रभावित, 11 August से तीन दिन

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों और सरकार के बीच विभिन्न मांगों को लेकर चल रही बातचीत एक बार फिर बेनतीजा रही। कर्मचारियों ने अपनी मांगों पर सहमति नहीं बनने के बाद 11 अगस्त से तीन दिवसीय हड़ताल पर जाने का फैसला किया है。 पैरेलल लाइसेंस, कृषि उपभोक्ताओं के लिए अलग एग्री डिस्कॉम, स्मार्ट मीटरिंग, ठेका कर्मचारियों को पक्का करने और समान काम-समान वेतन समेत कई मांगों को लेकर कर्मचारी संगठनों और सरकार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि बातचीत के बावजूद सरकार की ओर से उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया。 हड़ताल को देखते हुए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) ने अपने कर्मचारियों और अधिकारियों को हड़ताल में शामिल नहीं होने के निर्देश जारी किए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त उपकरण और पुलिस सहायता की व्यवस्था करने की भी तैयारी है, ताकि बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो。 वहीं, बिजली वितरण निगम ने बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए दूसरे राज्यों से तकनीकी कर्मचारियों की सेवाएं लेने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और चंडीगढ़ समेत अन्य राज्यों के बिजली विभागों से तकनीकी स्टाफ की सेवाएं लेने की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी है。 कर्मचारी संगठनों का कहना है कि सरकार ने उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया है। संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा。 इसी बीच आज ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारी संगठनों की बैठक प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इस बैठक में हड़ताल टालने और कर्मचारियों की मांगों पर समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के शिवालयों में सावन के दूसरे सोमवारी पर भक्तों का भारी जल अर्पण

Delhi, Delhi:सावन का पावन महीना चल रहा है और आज सावन का दूसरा सोमवारी है। दूसरी सोमवारी पर दिल्ली के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। किसी करी में तुगलकाबाद गांव के प्राचीन शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है, जहां श्रद्धालु सुबह 4:00 बजे से ही लाइन में लगकर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण कर रहे हैं। ऐसी मान्यता है कि सावन महीने में भगवान शिव की पूजा भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण करती है। लगातार भक्त सुबह से ही हाथों में जल लेकर भगवान शिव के मंदिर पहुँच रहे हैं और भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ा रहे हैं।
0
0
Report

वाशीम में सोयाबीन पर कीड़ों का प्रकोप, किसान चिंतित, तात्कालिक उपाय की मांग

Washim, Maharashtra:अँकर:वाशिम जिल्ह्यात सोयाबीन पीक सध्या फुलोऱ्याच्या अवस्थेत असतानाच विविध अळ्यांचा प्रादुर्भाव वाढल्याने शेतकरी चिंतेत आहेत. विशेषतः मालेगाव तालुक्यात सोयाबीन पिकावर मोठ्या प्रमाणात अळ्या आढळून येत आहेत. फुलोऱ्यातील पिकाचे नुकसान होण्याची भीती शेतकऱ्यांना असून अळ्यांच्या नियंत्रणासाठी महागड्या कीटकनाशकांची फवारणी करावी लागत असल्याने उत्पादन खर्चही वाढत आहे. त्यामुळे कृषी विभागाने तातडीने पाहणी करून अळ्यांच्या नियंत्रणासाठी योग्य उपाययोजना आणि शेतकऱ्यांना मार्गदर्शन करावे, अशी मागणी होत आहे.
0
0
Report
Advertisement

बुराड़ी-बादली सीमा पर जलभराव बना नागलोक, लोग जीवन बेहाल

Delhi, Delhi:बुराड़ी - बादली का सीमावर्ती इलाका नागलोक बन गया है। जलभराव में जीवन कैद है। देखें पहली बार ज़ी मीडिया पर दिल्ली के बुराड़ी का ऐसा इलाका, जहां बरसात के बाद हर गली मौत का रास्ता बन चुकी है। गंदे पानी, जहरीले सांप-बिच्छुओं और बदहाल सड़कों के बीच लोग अपने ही घरों में कैद हैं। यह इंसानी बस्ती है या नागलोक, देखें खास रिपोर्ट... ये तस्वीरें उत्तर दिल्ली के बुराड़ी और बादली विधानसभा के बीच स्थित स्वरूप विहार एक्सटेंशन पार्ट-1, गेट नंबर-6 की हैं। यहां की कच्ची और टूटी गलियां बारिश के बाद तालाब में बदल चुकी हैं। गंदे पानी ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है और लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। तस्वीरों में दिख रहे जहरीले साँप घरों के बाहर मंडरा रहे हैं और पानी इतना ज्यादा है कि अगर कोई बच्चा गिर जाए तो उसे ढूंढ पाना कठिन है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर रात जहरीले साँप, बिच्छू और दूसरे जीव-जंतु पानी के साथ घरों में घुस आते हैं। इसी डर से परिवार रातभर घरों के बाहर पहरा देने को मजबूर हैं, ताकि किसी मासूम बच्चे के साथ बड़ा हादसा न हो जाए। पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना है। जलभराव का सबसे बड़ा असर बीमार और घायल लोगों पर पड़ रहा है। कई घरों तक एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाती। अभिभावक अपने बीमार बच्चों का समय पर इलाज नहीं करा पा रहे हैं। कुछ परिवार अपने घरों पर ताला लगाकर दूसरी जगह जाने को मजबूर हो चुके हैं। जो बच्चे स्कूल जाते हैं, उन्हें कुछ जगह देसी नाव से निकलना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि यह कॉलोनी बुराड़ी और बादली विधानसभा की सीमा पर होने के कारण जिम्मेदारी तय नहीं हो पा रही। चुनाव के समय नेता वोट मांगते हैं, पर चुनाव खत्म होते ही बस्ती छोड़ दी जाती है। विकास के बड़े दावे टूटी सड़कों और जलभराव की तस्वीरों के सामने दम तोड़ते नजर आते हैं। स्थानीय लोग अब अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद उठा रहे हैं। उनका कहना है कि अब उनका जीवन भगवान भरोसे है। सवाल यह है कि राजधानी दिल्ली में ऐसी बस्तियां क्यों वंचित हैं? और कब तक लोग इस नागलोक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर रहेंगे? रिपोर्ट / नसीम अहमद Zee Media स्वरूप विहार, उत्तरी दिल्ली
0
0
Report

हरियाणा में बीपीएल परिवारों को नकद 250 रुपये DBT से मिलने की तैयारी

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़। हरियाणा में बीपीएल परिवारों के लिए सरसों तेल को लेकर सरकार नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। राशन डिपो के जरिए दो लीटर सरसों तेल देने के बजाय अब पात्र परिवारों के बैंक खातों में 250 रुपये सीधे भेजे जाने की व्यवस्था की जा सकती है। इसका लाभ प्रदेश के करीब 39.89 लाख बीपीएल परिवारों को मिलने की बात सामने आई है। नई व्यवस्था के तहत अगस्त से डिपो पर सरसों तेल का वितरण बंद कर उसके बदले लाभार्थियों को सीधे आर्थिक सहायता देने की योजना है। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त के बाद DBT के माध्यम से भुगतान शुरू होने की संभावना है। दरअसल, हरियाणा में बीपीएल परिवारों को पहले राशन डिपो के माध्यम से सरसों तेल उपलब्ध कराया जाता था। वर्ष 2018 में एक लीटर सरसों तेल देने से इस व्यवस्था की शुरुआत हुई थी। बाद में तेल की मात्रा बढ़ाकर दो लीटर कर दी गई। वर्ष 2021 में तेल की आपूर्ति प्रभावित होने के बाद सरकार ने 250 रुपये सीधे बैंक खातों में भेजने की व्यवस्था शुरू की थी। वर्ष 2022 में दोबारा डिपो के माध्यम से सरसों तेल का वितरण शुरू कर दिया गया था और यह व्यवस्था 2024 तक जारी रही। अब एक बार फिर सरकार तेल की जगह नकद राशि देने की व्यवस्था की ओर बढ़ रही है। इसके पीछे डिपो पर पर्याप्त मात्रा में सरसों तेल उपलब्ध कराने में आ रही दिक्कतों को भी एक कारण बताया जा रहा है। विभागीय स्तर पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार प्रदेश के करीब 7,411 राशन डिपो पर लगभग 20 लाख लीटर तेल का स्टॉक मौजूद है। हालांकि स्टॉक और आपूर्ति से जुड़ी स्थिति को देखते हुए सरकार ने लाभार्थियों को तेल के स्थान पर DBT के जरिए राशि देने का विकल्प तैयार किया है। अगर यह व्यवस्था लागू होती है तो पात्र बीपीएल परिवारों को राशन डिपो से दो लीटर सरसों तेल लेने के बजाय 250 रुपये उनके बैंक खाते में प्राप्त होंगे। इससे लाभार्थी अपनी जरूरत के अनुसार बाजार से सरसों तेल खरीद सकेंगे।
0
0
Report

खूँटी के बाबा आम्रेश्वर धाम में दूसरे सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Khunti, Jharkhand:स्लग - बाबा आम्रेश्वर धाम में दूसरी सोमवारी को आज उमड़ पड़े श्रद्धालु। एंकर - झारखंड में भोलेनाथ की दूसरी बड़ी नगरी खूँटी जिले के बाबा आम्रेश्वर धाम में श्रावणी माह के दूसरे सोमवार होने के कारण आज ब्रम्हमुहूर्त से लोगों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालु गर्भगृह में घुसने और स्वयंभू महादेव का दर्शन और उन्हें जल अर्पित करने के लिए उमड़ पड़े हैं। रातभर नदी में स्नान करके एक बजे से ही जल उठाना शुरू किया और सी काँवर लेकर बाबा आम्रेश्वर धाम पहुंचे और जैसे ही गर्भगृह का पट्ट खुला बोल बम की जयकारों से धाम परिसर गुंजायमान हो उठा। महिला हो या पुरुष। सभी कतारबद्ध होकर पूजा अर्चना किया। वहीं खूँटी में अबतक 15 हजार से अधिक लोगों ने जलाभिषेक कर लिया है और हजारों दर्शनार्थी कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतिजार कर रहे हैं। इस प्रकार बाबा भोलेनाथ स्वयंभू महादेव को श्रद्धासुमन अर्पित करने की श्रद्धा व भक्ति का समावेश बाबा आम्रेश्वर धाम में देखने को मिल रहा है।
0
0
Report
Advertisement

बारवी डैम ओवरफ्लो, 11 दरवाजे खुल्ले: ठाणे जिले में पानी की आपूर्ति बढ़ी

Ambernath, Maharashtra:ठाणे जिल्ह्याची पाण्याची चिंता मिटली! बारवी धरण ओव्हरफ्लो ११ दरवाजांतून विसर्ग सुरू आज पहाटे ४ वाजता धरणाचे ११ दरवाजांमधून पाण्याचा विसर्ग सुरू आला आहे. गेल्या काही दिवसांपासून पावसाने थोडी उसंत घेतली असली, तरी धरण क्षेत्रात आतापर्यंत २,००२ मिलीमीटर इतक्या दमदार पावसाची नोंद झाली आहे. त्यामुळे धरण १००% भरून ओव्हरफ्लो झाले आहे. आज पहाटेपासून धरणाच्या सर्व ११ दरवाजांमधून २,५०० क्यूसेक्स (२.५ हजार क्यूसेक्स) वेगाने पाण्याचा विसर्ग सुरू झाला आहे. बारवी धरणातून ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, उल्हासनगर, अंबरनाथ, मिरा-भाईंदर, आणि औद्योगिक क्षेत्राला मोठा पाणीपुरवठा केला जातो. धरण पूर्ण भरल्यामुळे आता ठाणे जिल्ह्याची आगामी वर्षाची पाण्याची चिंता पूर्णपणे मिटली आहे. धरणातून पाण्याचा विसर्ग सुरू झाल्यामुळे प्रशासनाकडून नदीकाठच्या सर्व गावांना सतर्क राहण्याचे आवाहन करण्यात आले आहे.
0
0
Report

छत्रपति संभाजी नगर महापालिका के नए सर्वेक्षण से मालमत्ता कर बढ़ोतरी की संभावना

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजी नगर शहरातील प्रत्येक घर, दुकान, गाळा, उद्योग, पाणी जोडणी आता महानगरपालिकेच्या नव्या सर्वेक्षणाच्या कक्षेत येणार आहे. मालमत्तांचे पुनर्मूल्यांकन, जीआयएस आधारित सर्वेक्षण, करनिर्धारणासाठी खासगी एजन्सी नेमण्याची प्रक्रिया सुरू झाली आहे. त्यासाठी ई-निविदा प्रसिद्ध करण्यात आली आहे. या सर्वेक्षणानंतर करजाळ्याबाहेर असलेल्या हजारो मालمत्तांचा शोध लागण्याची शक्यता आहे. मालमत्ता कर व पाणीपट्टी वसुलीत मोठी वाढ होण्याची अपेक्षा मनपाला आहे. सध्या मनपाकडे ५०० कोटी रुपयांहून अधिक मालमत्ता कराची थकबाकी आहे. एकाच मालमत्तेला दोनदा कर आकारला जाणे, चुकीचे क्षेत्रफळ, नोंद नसलेल्या मालमत्ता, अनधिकृत बांधकाम यामुळे महसुलाचे मोठे नुकसान होत आहे. पुनर्मूल्यांकनानंतर या त्रुटी दूर होतील. केवळ दुबार नोंदी हटवल्यास थकबाकीचा आकडा सुमारे २०० कोटी रुपयांनी कमी होऊ शकतो असा प्राथमिक अंदाज मनपा अधिकाऱ्यांकडून व्यक्त केला जात आहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top