284303
मोंठ में झांसी-कानपुर हाईवे पर बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर
Moth Rural, Uttar Pradesh:मध्य प्रदेश के सेंदरी ग्राम निवासी राहुल और उनके साले महेश मोंठ नगर में एक कार्यक्रम में शामिल होकर रविवार की देर शाम अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे के मोंठ बाईपास पर एक ढाबा के सामने पहुंचे, पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंजाब बंद को सफल बनाने की अपील, झोटा हत्या केस के विरोध में आह्वान
Noida, Uttar Pradesh:पंजाब बंद को सफल बनाने की अपील परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस को लेकर 15 अक्टूबर को पूरे पंजाब में बंद का आह्वान किया गया है। इस बीच, मृतक परमिंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने इंसाफ पसंद लोगों से अपील की है कि वे लगातार भारी बारिश के बावजूद इस बंद को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। उन्होंने पंजाब के सभी शहरों, कस्बों और गांवों के लोगों से अपील की है कि वे अपने-अपने इलाकों में बंद के आह्वान को सफल बनाएं और परमिंदर सिंह झोटा के इंसाफ के लिए आवाज उठाएं। भारी बारिश के बावजूद लोगों से इंसाफ की मांग में एकजुट होने का आह्वान किया गया है। अब देखना यह है कि यह पंजाब बंद का आह्वान कितना सफल होता है और सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है。0
0
Report
अमरावती शिक्षक मतदारसंघ के अपक्ष उमेदवार ने मेस्टा संस्थापक पर गंभीर आरोप लगाए
Washim, Maharashtra:अमरावती शिक्षक मतदार संघात महाराष्ट्र इंग्लिश स्कूल ट्रस्टीज असोसिएशन (मेस्टा) कडून उमेदवारी मिळालेल्या अपक्ष उमेदवार किरण चौधरी यांनी मेस्टा चे संस्थापक अध्यक्ष संजय तायडे यांच्यावर गंभीर आरोप केले आहेत. तायडे यांनी स्वतःच्या आर्थिक हितसंबंधांसाठी आपला पाठिंबा काढून घेतल्याचा दावा चौधरी यांनी केला आहे.मेस्टा संघटनेसोबत सुरुवातीपासून मि जोडलेलो असून,चार-पाच पदाधिकारी वगळता इतर पदाधिकारी आपल्या पाठीशी असल्याचा दावाही त्यांनी केला असून आपली उमेदवारी कायम असून माझा विजयी निश्चित आहे असा दावा चौधरी यांनी केला. संजय तायडे यांनी आता कोणाला पाठिंबा दिला आहे, हे माध्यमांसमोर येऊन स्पष्ट करावे,असे खुलं आव्हान चौधरी यांनी संजय तायडे यांना दिले आहे.या आरोपांमुळे अमरावती शिक्षक मतदारसंघातील निवडणुकीचे वातावरण चांगलेच तापले असून, मेस्टाचे पदाधिकारी आणि शिक्षक काय भूमिका घेतात,याकडे लक्ष लागले आहे.0
0
Report
पाकुड़ में नवरात्रि डांडिया ने महिलाओं में उत्साह और सांस्कृतिक एकजुटता बढ़ाई
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में नवरात्रि के अवसर पर पाकुड़ शहर के मारवाड़ी धर्मशाला में डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया... इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं और लड़कियों ने उत्साह के साथ भाग लिया... कार्यक्रम की शुरूआत मां दुर्गा की पूजा- अर्चना और आरती के साथ हुई... इसके बाद महिलाओं ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया... मौके पर महिलाओं ने कहा कि नवरात्रि में डांडिया आयोजन का विशेष धार्मिक महत्व है... धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह नृत्य देवी दुर्गा की महिषासुर पर विजय का प्रतीक है... डांडिया में इस्तेमाल की जाने वाली सजाई हुई लकड़ियों को मां दुर्गा की तलवार का प्रतीक माना जाता है... इसी कारण इसे तलवार नृत्य भी कहा जाता है... कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए और जमकर मस्ती की... नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक उत्साह और सामाजिक एकजुटता की झलक देखने को मिली... उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं... साथ ही महिलाओं को एक दूसरे से मिलने, अपनी प्रतिभा दिखाने और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलता है...0
0
Report
Advertisement
डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम की जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि
Noida, Uttar Pradesh:महान वैज्ञानिक, भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम जी की जयंती पर कोटिशः नमन। विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में आपका अतुलनीय योगदान तथा राष्ट्र को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने का आपका संकल्प सदैव प्रेरणादायी है। आपका संपूर्ण जीवन कठिन परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है。0
0
Report
वाराणसी में सफाईकर्मियों का सम्मान, प्रयागराज में 602 आवासों की भूमिपूजन
Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath सेवा का सम्मान समाज को संवेदनशील बनाता है, महापुरुषों की स्मृतियां उसे अपनी जड़ों से जोड़ती हैं और 'अपना घर' हर परिवार को स्वाभिमान के साथ जीने का आधार देता है। इसी भावना के साथ आज बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी में स्वच्छता कर्मियों का सम्मान करूंगा। इसके उपरांत तीर्थराज प्रयागराज में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू मसुरियादीन पासी जी की प्रतिमा का अनावरण, माफिया से मुक्त कराई 9,811 वर्ग मीटर भूमि पर पद्म लोक आवास योजना के अंतर्गत ₹191 करोड़ से अधिक लागत से 602 आवासों के निर्माण के लिए भूमिपूजन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत निर्मित 556 आवासों के लाभार्थियों को चाबी का वितरण होगा। हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और हर आंगन में खुशहाली पहुंचाने हेतु डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध है।0
0
Report
टोंक DST ने 250 दिनों में 230 कार्रवाइयां कर राजस्थान में नंबर 1 बना
Tonk, Rajasthan:टोंक DST ने 250 दिनों में 230 कार्रवाइयां कर राजस्थान में नंबर 1 बना टोंक जिला स्पेशल टीम (DST) राजस्थान में न 1 पर हे टोंक जिला स्पेशल टीम (DST) ने पिछले 250 दिनों में अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 230 कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी, साइबर ठगी, अवैध शराब, विस्फोटक सामग्री, अवैध हथियार, मिलावटी खाद्य पदार्थ और सरकारी दवाइयों के अवैध कारोबार सहित कई मामलों का खुलासा किया है। इन कार्रवाइयों में अब तक 412 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 12 करोड़ 43 लाख के मादक पदार्थ पकड़े DST ने मादक पदार्थों के खिलाफ 120 कार्रवाई करते हुए करीब 12 करोड़ 43 लाख रुपये के मादक पदार्थ पकड़े। वहीं, साइबर अपराध के खिलाफ 56 कार्रवाई में करीब 100 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा किया गया। अवैध शराब और विस्फोटक सामग्री पर शिकंजा टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 3 करोड़ रुपये की शराब जब्त की। इसके अलावा 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त करने की कार्रवाई भी की गई। टीम ने अवैध बारूद और हथियार बनाने के कारखानों का भी भंडाफोड़ किया। मिलावटखोरी और कालाबाजारी का खुलासा DST ने मिलावटी दूध की फैक्ट्री और नकली घी के कारोबार का पर्दाफाश किया। सरकारी दवाइयों के जखीरे और भारी मात्रा में नशीली दवाइयों को जब्त किया गया। इसके साथ ही अवैध नकली बीड़ी फैक्ट्री का खुलासा करने के साथ खाद की कालाबाजारी और अवैध स्टॉक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। अपराधियों पर लगातार कार्रवाई टोंक DST की इन कार्रवाइयों में अब तक 412 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। टीम की कार्रवाई से जिले में संगठित अपराध, नशे के कारोबार, साइबर ठगी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के प्रयासों को गति मिली है। जिला स्पेशल टीम के इंचार्ज ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि जिस प्रकार जमादार शहर की सफाई करता है उसी प्रकार हम अपराधियों को साफ करने का काम कर रहे हे आम जन हमारा सहयोग करे ...0
0
Report
Advertisement
मानटाउन में पेड़ पर युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, पुलिस जाँच जारी
Sawai Madhopur, Rajasthan:जिला मुख्यालय के मानटाउन थाना क्षेत्र के बजरिया क्षेत्र स्थित गुलाब बाग गांधी पार्क के सामने एक पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मानटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की समूची जानकारी ली। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस में शव को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। मानटाउन थाने के सब इंस्पेक्टर बने सिंह के मुताबिक मृतक की शिनाख्त बागरिया बस्ती गुलाब बाग निवासी कन्हैया बागरिया के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति ने जरिये टेलीफोन पुलिस को सूचना दी थी कि गुलाब बाग गाँधी पार्क के सामने एक निम के पेड़ पर एक युवक का शव फंदे पर लटका रहा है। सूचना पर मानटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक बागरिया बस्ती गुलाब बाग निवासी कन्हैया बागरिया है। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया है, जहाँ पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जायेगा। प्रथम दृष्टया पुलिस युवक की मौत को आत्महत्या मान नही है, हालांकि फिलहाल ये पता नहीं लग पाया कि युवक ने आत्महत्या की है या इसकी हत्या हुई है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।0
0
Report
22 महीने बाद राजपुरिया बॉर्डर पर बोर्ड नहीं बदला; प्रशासनिक लापरवाही उजागर
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के राजपुरिया बॉर्डर पर प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है। मध्यप्रदेश-राजस्थान सीमा पर लगा बांसवाड़ा संभाग में पधारने पर धन्यवाद का बोर्ड अब भी पुरानी प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी दे रहा है। राज्य सरकार बांसवाड़ा संभाग को निरस्त कर चुकी है और बांसवाड़ा जिले को उदयपुर संभाग में शामिल किया गया है। इसके बावजूद करीब 22 महीने बाद भी बोर्ड नहीं बदला गया। लोक निर्माण विभाग के अधीन बताया गया यह बोर्ड जर्जर हालत में है और इसका रंग भी उखड़ चुका है। बोर्ड पुलिस चेकपोस्ट के पास लगा है, जहां से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गलत बोर्ड हटाकर नया बोर्ड लगाने की मांग की है。0
0
Report
प्रतापगढ़ की इशिका जैन ने चित्रकला में प्रथम और वाद-विवाद में दबदबा
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतापगढ़ की इशिका जैन ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतापगढ़ की माहेनुर और सुहागपुरा की खुशी गुर्जर प्रथम रहीं. कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर के निर्देशानुसार अंकुर माध्यमिक विद्या मंदिर में किया गया। चित्रकला में सुहागपुरा की प्रकृति कुमारी मीणा द्वितीय और स्वरूपगंज की आरती धाकड़ तृतीय रहीं। वाद-विवाद में धरियावद की निखत फातिमा द्वितीय और मोहेड़ा की कल्पना गायरी तृतीय स्थान पर रहीं।0
0
Report
Advertisement
गोसेखुर्द धरण १००% भर गया; पूर्व विदर्भ के चार जिलों को राहत
Bhandara, Maharashtra:भंडारा जिले के गोसेखुर्द धरण १००% जलसाठ्यासह अंतिम पाणीपातळी गाठलेली आहे. धरणाने २४५ पूर्णांक ५० मीटर ही निर्धारित पातळी गाठली, ज्यामुळे आगामी काळातील पिण्याचे पाणी, शेती आणि जनावरांच्या पाण्याचा प्रश्न काही प्रमाणात सुटण्याची आशा आहे. मध्य प्रदेशातील पावसामुळे वैनगंगा नदीचा प्रवाह सुरू राहिल्याने धरणातील पाणीसाठ्यात वाढ झाली. गोसेखुर्द धरण पूर्ण क्षमतेने भरण्याने पूर्व विदर्भातील चार जिल्ह्यांना मोठा दिलासा मिळाला आहे. दुष्काळी परिस्थितीमुळे पाण्याची चिंता वाढली असतानाच गोसेखुर्द प्रकल्पाने अंतिम पाणीपातळी गाठल्याने उपलब्ध जलसाठ्याचे महत्त्व वाढलेले आहे. धरणातील पाणी पिण्यासाठी, शेतीसाठी आणि जनावरांसाठी उपयोगात आणण्याचे नियोजन केले जाणार आहे. सद्या गोसेखुर्द धरण १००% भरला आहे. तर उर्वरित बावनथडी, धापेवडा या धरणात देखील ७०% जलसाठा उपलब्ध आहे.0
0
Report
अंगप्रदेश की मंजूषा कला अमेरिका तक पहुँची सूपों की मांग बढ़ी
Naya Chak, Bihar:एंकर - भागलपुर की मंजूषा कला अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रही है। अंगप्रदेश की इस पारंपरिक लोककला से सजे छठ के सूपों की मांग अमेरिका तक पहुंच गई है। अमेरिका से 200 सूपों के ऑर्डर मिले हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया में भी मांग को लेकर बातचीत जारी है। खास बात यह है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मंजूषा साड़ी धारण करने के बाद इस कला को नई पहचान मिली और अब छठ महापर्व इसे विदेशों तक पहुंचाने का नया जरिया बन रहा है। मंजूषा गुरु मनोज पंडित और उनकी टीम इन दिनों सूपों पर अपनी कूची से लोककला के रंग उकेरने में जुटी है। भगवान सूर्य की आकृति, कमल के फूल और छठ की परंपराओं को दर्शाती कलाकृतियां इन सूपों को खास बना रही है। छठ महापर्व की तैयारी के बीच भागलपुर में मंजूषा कला के कलाकारों की व्यस्तता बढ़ गई है। कोई सूप पर भगवान सूर्य की आकृति उकेर रहा है, तो कोई कमल और दूसरे फूलों की खूबसूरत डिजाइन तैयार कर रहा है। साधारण सूप पर कूची चलाकर उसे आकर्षक कलाकृति में बदलने का यह काम जितना सुंदर दिखता है, उतनी ही मेहनत भी मांगता है। हर रेखा और हर रंग को उकेरने में कलाकारों को घंटों लगते हैं। इन कलाकृतियों में छठ की आस्था के साथ अंगप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की झलक भी दिखाई देती है। मंजूषा कला की अपनी अलग शैली और पहचान है। इसमें मुख्य रूप से गुलाबी, हरे और पीले रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। इन्हीं रंगों के सहारे कलाकार सूपों पर पारंपरिक आकृतियों को जीवंत कर रहे है। छठ महापर्व में सूर्य उपासना का विशेष महत्व है और इसी भाव को ध्यान में रखकर सूपों पर भगवान सूर्य की आकृतियां बनाई जा रही है। इस बार मंजूषा कला से सजे सूपों की मांग स्थानीय बाजार तक सीमित नहीं है। अमेरिका से 200 सूपों के ऑर्डर मिलना इस लोककला के बढ़ते दायरे को दिखाता है। ऑस्ट्रेलिया से भी ऑर्डर को लेकर बातचीत चल रही है। इसके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों से मांग पहुंच रही है। मंजूषा गुरु मनोज पंडित और उनकी टीम इन ऑर्डरों को पूरा करने में लगी है। कलाकारों के लिए यह अपनी कला को नए लोगों तक पहुंचाने का मौका है। साथ ही, यह चुनौती भी है कि समय पर हर सूप को तैयार करते हुए उसकी पारंपरिक खूबसूरती और कलात्मक बारीकी बरकरार रखी जाए। मंजूषा कला को नई पहचान मिलने की कहानी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हुई मुलाकात भी अहम रही। करीब पांच महीने पहले मंजूषा गुरु मनोज पंडित ने राष्ट्रपति को मंजूषा कला से सजी साड़ी भेंट की थी, जिसे राष्ट्रपति ने धारण किया। इसके बाद इस पारंपरिक कला को लेकर लोगों की दिलचस्पी और चर्चा बढ़ी। अब छठ के सूपों के जरिए कलाकार इस पहचान को और आगे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय कलाकारों की कूची से तैयार ये कलाकृतियां अंगप्रदेश की विरासत को नए बाजारों से जोड़ रही हैं।0
0
Report
दुमका के यज्ञ मैदान में दुर्गा पूजा दो दिन बाद शुरू, गाथा मंदिर आकर्षण
Dumka, Jharkhand:दुमका का यज्ञ मैदान दो दिन बाद दुर्गा पूजा के शुरू होने वाला है। एक तरफ भव्य माँ दुर्गा की प्रतिमा सुंदर नक्काशी के बीच स्थापित होंगी। पुणे महारास्ट्र में स्थित प्रसिद्ध गाथा मंदिर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। दुमका का यज्ञ मैदान शहर के बीचों-बीच बड़े मैदान होने के कारण लोगों के लिए आकर्षण के साथ एंटरटेनमेंट और पूजा पंडाल का केंद्र होता है। पूजा समिति विशेष तैयारी कर रही है; एक तरफ भव्य पंडाल और दुर्गा पूजा के दौरान होने वाला घड़ा उतार प्रतियोगिता देखने के लिए दुमका के दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग पहुँचते हैं। पूरे मैदान को सजाया गया है, दुकानें लगती हैं और पंडाल परिसर पूजा समिति द्वारा बनाए जाते हैं। इस वर्ष महाराष्ट्र के पुणे स्थित गाथा मंदिर को बनाने की कोशिश की जा रही है ताकि लोगों को एक नया अनुभव मिले। मंदिर के अंदर भव्य नक्काशी और माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित हो रही है। एं entertainment के लिए घड़ा उतार प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। सुरक्षा को देखते हुए मैदान को सीसीटीवी से लैस किया गया है और वालिंटियर तथा प्रशासन की मदद से एक-एक व्यक्ति नजर रखे जाएंगे। दुमका का यज्ञ मैदान बीचों-बीच होने के कारण बड़ी संख्या में लोग पहुँचते हैं।0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर की दुर्गापूजा में हैरी पॉटर थीम पंडाल, बच्चों में जोश
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर मे दुर्गा पूजा की धूम देखते ही बन रही है, वंही अब पंडालों के पट अभी से खुलना शुरू हो गया है, वंही दुर्गापूजा के अवसर पर रानीकुदर हिंद क्लब ने इस वर्ष कुछ अलग और खास करने का प्रयास किया है। क्लब की ओर से हैरी पॉटर की तर्ज पर एक रहस्यमयी किले के रूप में भव्य पूजा पंडाल तैयार किया गया है। अनूठी थीम पर आधारित यह पंडाल शहरवासियों, विशेषकर बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है। क्लब के एक सदस्य ने मीडिया से बातचीत में बताया कि रानीकुदर हिंद क्लब हर वर्ष कुछ नया करने और अपनी कल्पनाओं को साकार करने का प्रयास करता है। इसी कड़ी में इस बार हैरी पॉटर की जादुई दुनिया से प्रेरित पंडाल का निर्माण कराया गया है। फिल्मों और किताबों में हैरी पॉटर की रोमांचक दुनिया को देखने और पढ़ने वाले बच्चों को इस पंडाल में उसका अनुभव कराने की कोशिश की गई है। उन्होंने बताया कि क्लब इस वर्ष अपना 53वां दुर्गापूजा आयोजन कर रहा है। पंडाल निर्माण में बंगाल के कारीगर पिछले 45 दिनों से लगातार जुटे हुए हैं। मां दुर्गा की प्रतिमा भी बंगाल से मंगाई गई है, जिसे वहां के कारीगरों ने विशेष रूप प्रदान किया है। आयोजकों को उम्मीद है कि पंडाल की अनूठी सजावट और प्रतिमा का आकर्षक स्वरूप श्रद्धालुओं को काफी पसंद आएगा। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और विशेष निगरानी दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी क्लब की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। पंडाल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर क्लब की पूरी टीम सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेगी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में मां दुर्गा के दर्शन कर सकें और पूजा का आनंद उठा सकें। हैरी पॉटर की जादुई दुनिया को पंडाल के रूप में प्रस्तुत करने की यह पहल इस वर्ष रानीकुदर हिंद क्लब की दुर्गापूजा को खास बनाने जा रही है। अब श्रद्धालुओं को इस अनूठी थीम और भव्य सजावट को करीब से देखने का इंतजार है।0
0
Report
प्रतापगढ़ में कलेक्टर ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बिजली-बैरिकेडिंग सुधाने के निर्देश दिए
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने धमोत्तर ब्लॉक के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में स्थापित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने तलैया, कुल्मीपूरा, देवपुरा और ग्यासपुर के मतदान केंद्रों पर बिजली की समुचित व्यवस्था करने तथा आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी श्रवण सिंह राजावत, विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा, तहसीलदार, थाना अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
दमोह में जेन अल्फा के धरने के बाद देवी प्रतिमा स्थापित
Damoh, Madhya Pradesh:एमपी के दमोह में जेन अल्फा का अनूठा प्रदर्शन, देवी स्थापना न होने पर दिया धरना फिर पुलिस वालों ने दिलाई मूर्ति। देश में जेन जी शब्द बेहद ट्रेंड में है और इस जेन जी के आंदोलनों को लेकर चर्चाएं भी है लेकिन एमपी के दमोह में जेन अल्फा का एक प्रदर्शन देश भर को सोचने मजबूर करेगा जिसके सामने पुलिस को झुकना पड़ा और न सिर्फ मांग माननी पड़ी बल्कि जो हुआ वो जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे। देखिए दमोह से ये खास रिपोर्ट। देश की राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर पिछले कुछ महीनों से बेहद सुर्खियों में है यहां हो रहे आंदोलनों में देश भर से युवा जुड़ रहे है और इस वर्ग की जेन जी कहा जा रहा है। इस जेन जी के आंदोलनों ने सरकारों की भी नाक में दम कर दिया और जेन जी की आग पूरे देश में सुलग रही है। अलग अलग शहरों से इस जेन जी के आंदोलनों की ख़बरें सुर्खियां बन रही है। अब जरा इस तस्वीर को देखिए, बच्चों की ये टोली नारेबाजी कर रही है, इक्ट्ठे होकर गांव के एक चबूतरे पर बैठ कर विरोध जाहिर कर रहे है, पहली नजर में आपको ये बच्चों का खेल लग रहा होगा और शायद इस गांव के लोगों ने भी यही समझा होगा कि ये बच्चे आंदोलन का खेल खेल रहे है लेकिन जब कई घंटे बीत गए तो इन बच्चों को माता पिता को यकीन नहीं हुआ कि वाकई ये बच्चे आंदोलन ही कर रहे है, बच्चे टस से मस नहीं हो रहे थे और उसके बाद जो हुआ वो हैरान करने वाला था ये वर्ग है जेन अल्फा, ये जेन अल्फा कई तरह से लोगों को सोचने मजबूर कर गया। आखिर इन मासूमों को ये कदम क्यों उठाना पड़ा वजह क्या थी और हुआ क्या आपको सिलसिलेवार समझाते हैं। ये तस्वीरें है एमपी के दमोह जिले के हटा ब्लाक में आने वाले रसोटा गांव की, धरने पर बैठे ये बच्चे इसी गांव के रहने वाले है और गांव में इस साल नवरात्र पर देवी प्रतिमा की स्थापना की मांग गांव वालों से ही कर रहे है, दरअसल रसोटा गांव में पिछले 15 सालों से हर साल नवरात्र ने देवी पंडाल सजाया जाता है और यहां 9 दिनों तक देवी प्रतिमा स्थापित होती है, धार्मिक आयोजन होते है लेकिन इस साल यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ। नवरात्र के पहले दिन जब न तो यहां पंडाल बना न ही देवी प्रतिमा आई तो बच्चों ने हर साल ये आयोजन करने वाले समिति के लोगों से पूछा तो उन्होंने बात को ये कहकर टाल दिया कि पंडाल बनेगा और प्रतिमा की स्थापना होगी लेकिन जब दिन बीत गया प्रतिमा नहीं आई पंडाल नहीं सजा तो बच्चों को समझ आ गया कि यहां कुछ होने वाला नहीं है। फिर क्या है इस जेन अल्फा ने वो किया जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती थी खास तौर पर गांव के बच्चों से शायद ये उम्मीद नहीं की जा सकती। बच्चों ने धरना देना शुरू किया, नारेबाजी की समिति के लोगों के खिलाफ हो हल्ला किया और गांव से निकलने वाले लोगों का रास्ता बंद कर दिया और बच्चों का ये रूप जिसने भी देखा वो हैरान रह गया। बच्चों ने अपने अभिभावकों को धमकी भी दी कि यदि देवी स्थापना नहीं हुई तो वो स्कूल भी नहीं जायेंगे। बाइट/ 1 हर्ष गौतम ( छात्र रसोटा दमोह) बाइट/ गौरव तिवारी ( छात्र रसोटा दमोह) वी ओ/ बात यही नहीं थमी बल्कि इस जेन अल्फा लगातार लोगों का रास्ता रोक रहे थे नारेबाजी कर रहे थे और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और डायल 112 की टीम गांव में पहुंची, अमूमन बच्चे पुलिस को देखकर डर जाते है लेकिन यहां बच्चे हिले तक नहीं, बकायदा आंदोलनकारियों की तरह उन्होंने पुलिस वालों से बात की, अपनी बात को बताया और ये कहा कि जब तक देवी स्थापना नहीं होगी वो हटेंगे नहीं। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने हालातों से थाना प्रभारी को अवगत कराया और थाना प्रभारी ने फोन पर बच्चों से बात की। दोनों के बीच चली बात में ये समझौता हुआ कि बच्चों की टोली पुलिस वालों के साथ हटा पुलिस थाने जाएगी और फिर बच्चे पुलिस की गाड़ी में बैठकर हटा थाने पहुंचे जहां बच्चों और थाना इंचार्ज के बीच लम्बी बातचीत हुई और आखिरकार पुलिस को बच्चों की जिद के सामने झुकना पड़ा, थाना प्रभारी ने गांव वालों से बात की उन्हें हर साल की तरह गांव में देवी प्रतिमा रखने और पंडाल सजाने के लिए कहा गया गांव के लोग भी मान गए। इस प्रदर्शन और बच्चों की भावनाओं को समझते हुए थाना प्रभारी और उनका स्टाफ बच्चों को लेकर मूर्तिकार के पास पहुंचे और यहां बच्चों ने अपने मन की देवी प्रतिमा पसंद की और इस प्रतिमा की न्योछावर यानी पेमेंट भी पुलिस ने यानी थाना प्रभारी ने किया। बाइट/ सुधीर बेगी ( थाना प्रभारी हटा दमोह) वी ओ/ देवी प्रतिमा लेकर गांव पहुंचे इस जेन अल्फा को देखकर गांव के लोगों के चेहरे देखने लायक थे, उन्होंने आनन फानन में तैयारिया की, गांव के पंडित जी को बुलाया गया और उसी स्थान पर देवी प्रतिमा स्थापित की गई जहां हर साल मातारानी को विराजमान कराया जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक इस साल खेती किसानी का काम ज्यादा था और अतिवृष्टि की वजह से किसानों की माली हालत भी ठीक नहीं थी लिहाजा इस साल लोगों ने देवी स्थापना न करने का निर्णय लिया था लेकिन बच्चों के प्रदर्शन और पुलिस की समझाइश के बाद आखिरकार वो करना पड़ा जिसे नहीं किया जा रहा था। बाइट/ ललित प्यासी ( ग्रामीण रसोटा दमोह) बाइट/ राजकुमार तिवारी ( ग्रामीण रसोटा दमोह) वी ओ / गांव में प्रदर्शन करने के बाद मिली सफलता के बाद बच्चे बेहद खुश है और देवी स्थापना के बाद अब वो पूजा पाठ कर रहे है और अपनी खुशी का इजहार भी कर रहे है। बाइट/ 2 हर्ष गौतम ( छात्र रसोटा दमोह) वी ओ / बहरहाल ये वाक्या सामान्य घटनाक्रम नहीं है इसे बच्चों का खेल कहा जा सकता है लेकिन असल में ये पूरा घटना क्रम कई तरह के संकेत भी दे रहा है और बता रहा है कि स्कूल लेवल के बच्चों की मानसिक स्थिति क्या है? वो नए दौर में टीवी और सोशल मीडिया पर अलग अलग आंदोलनों से प्रेरित हो रहे है और सोचने वाली बात भी है कि इस उम्र में वो धरना प्रदर्शन और आंदोलनों को भी समझने लगे है और ये तथ्य विचारणीय है। महेंद्र दुबे दमोह0
0
Report
Advertisement
