Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhansi284001

झांसी में पानी की टंकी से गिरकर 14 साल की लड़की की गई जान

Jun 12, 2024 05:27:05
Jhansi, Uttar Pradesh

झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम बरोदा में एक 14 साल की लड़की की पानी की टंकी से गिरकर जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार लड़की पानी की टंकी पर चढ़कर बकरियां देखने लगी थी जो खेतों में चली गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह टंकी की सीढ़ी से नीचे जमीन पर गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRohit Kumar
Nov 16, 2025 11:08:12
Sheikhpura, Bihar:किऊल- गया रेलखंड के शेखपुरा जंक्शन के फाटक संख्या 10 पर ट्रेन की चपेट में आने से एक 58 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। शेखपुरा जंक्शन से जैसे ही किऊल गया फास्ट पैसेंजर ट्रेन गया की ओर रवाना हुआ। इसी बीच नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक स्थित 10 नंबर रेलवे फाटक के अधेड़ ट्रेन की आ गया और ट्रेन से कटकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अरियरी थाना क्षेत्र के मसौढा गांव निवासी प्रकाश मोची के रूप में की गई। बताया जाता है कि मृतक अपने गांव जा रहा था इसी बीच हादसे का शिकार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना रेल पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है। रेल थाना के एएसआई ने कहा कि ट्रेन से कटकर मौत की सूचना पर मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया है। पूरे मामले की जांच की बात कही है।
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Nov 16, 2025 11:07:36
Bikaner, Rajasthan:मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क का निर्माण 10 साल बाद भी अधूरा, सिस्टम की उदासीनता से अटका प्रोजेक्ट, 2015 में वसुंधरा राजे ने घोषित किया था 36 करोड़ का बजट, अब तक मिले सिर्फ 24.5 करोड़ 2016 में रखी गई नींव, अधूरे पिंजरे जंग खाकर हो रहे खराब राजनीतक और प्रशासनिक शून्यता बनी सबसे बड़ी बाधा विभाग ने कहा- रिस्क्यू सेंटर और अन्य ढांचों पर अब जारी हुआ काम बीकानेर, जहाँ इतिहास और रेत का संगम अपनी अलग पहचान बनाता है, वहीं एक सपना आज भी अधूरा खड़ा है जी हाँ हम बात कर रहे है बायोलॉजिकल पार्क की जहाँ 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पब्लिक पार्क में बने रियासत कालीन चिड़ियाघर को बंद कर एक आधुनिक बायोलॉजिकल पार्क बनाने की घोषणा की थी 2016 में इसकी नींव रखी गई 36 करोड़ रुपए का बजट तय हुआ,लेकिन आज दस साल बाद भी यह सपना अपने अंज़ाम तक नहीं पहुंच पाया वजह साफ है यहाँ के नेता, अधिकारी और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी और प्रशासनिक शून्यता, जिसने इस परियोजना की गति को लगातार थाम दिया है जो पार्क बीकानेर का प्रमुख वन्यजीव और पर्यटन केंद्र बन सकता था वह आज भी अधूरे पिंजरों, जंग खाई संरचनाओं और रुकी हुई फाइलों के बीच सांस ले रहा है 36 करोड़ की घोषणा में से अभी तक मात्र 24.5 करोड़ ही जारी हुए, जिससे निर्माण कार्य बार-बार बाधित हुआ 26 पिंजरों में से कई अब भी अधूरे हैं और जो बने थे वे रखरखाव की कमी के कारण क्षतिग्रस्त होने लगे हैं फिर भी उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं। वन विभाग के DFO संदीप कुमार छलानी बताते हैं कि इस वित्तीय वर्ष में अतिरिक्त बजट जारी होने के बाद रिस्क्यू सेंटर, कार्यालय भवन और फॉक्स केज जैसे जरूरी ढांचे दोबारा निर्माण प्रक्रिया में जोड़े गए हैं वहीं रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स द्वारा शुरू किए गए बड़े पैमाने के पौधरोपण अभियान ने पार्क को नई ऊर्जा दी है इसके साथ ही पार्क के पास 25 हेक्टेयर भूमि पर बोटनिकल गार्डन विकसित किए जाने की योजना भी तैयार है, जो इसे सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं बल्कि बीकानेर का प्रमुख पर्यावरणीय और शैक्षणिक केंद्र बना सकता है भविष्य में शेर और चीते जैसे वन्यजीवों को लाने की तैयारी भी की जा रही है मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क अभी अधूरा सही, लेकिन इसकी संभावनाएँ विशाल हैं जरूरत सिर्फ इतनी है कि सिस्टम जागे, घोषणा से आगे बढ़े, और इस सपने को सच करने की जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाए ताकि बीकानेर का यह प्रोजेक्ट रेगिस्तान की मिट्टी में खोया न रहे, बल्कि शहर की नई पहचान बनकर उभरे。
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Nov 16, 2025 11:06:50
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग ग्रामीण विधानसभा स्तर पर आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के सम्मेलन में प्रदेश के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल पहुंचे। उनके साथ दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। दुर्ग ग्रामीण में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सम्मेलन में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल पहुंचे। धान खरीदी सुचारू होने की बात कही है, जबकि मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री बघेल ने बताया कि प्रदेश में धान खरीदी का कार्य कल से सुचारू रूप से शुरू हो चुका है और यह प्रक्रिया आगे भी बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी। हड़ताल पर बैठे सहकारी समिति कर्मचारियों पर उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि ऐसे कर्मचारियों पर शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में बारादाने की भारी किल्लत रहती थी, जिसके चलते किसानों को परेशान होना पड़ता था जबकि भाजपा सरकार ने किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया है उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 149 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी के बाद मात्र एक सप्ताह के भीतर किसानों को भुगतान कर दिया गया था। वर्तमान सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि रखकर काम कर रही है। मंत्री बघेल ने बताया कि पहले ही दिन 542 किसानों से 24,000 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। कथन-1- दयाल दास बघेल, खाद्य मंत्री छत्तीसगढ़ दुर्ग ग्रामीण में बिचौलियों पर सख्त कार्रवाई की बात करते हुए उन्होंने कहा कि बैरियर्स को मजबूत किया गया है और जिला एवं प्रदेश स्तर पर अलग से स्ट्रॉन्ग रूम बनाए गए हैं, जहाँ किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल जानकारी मोबाइल के माध्यम से देकर कार्रवाई कराई जा सकेगी. कथन-2- दयाल दास बघेल खाद्य मंत्री छत्तीसगढ़
0
comment0
Report
PSPradeep Sharma
Nov 16, 2025 11:06:26
Bhind, Madhya Pradesh:मेहगांव-मौ मार्ग पर बीती देर रात्रि भीषण सड़क हादसा सामने आया, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हुई है, हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक बाइक सवार घायल हो गया जिसे डायल112 की मदद से मौ अस्पताल लाया गया जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर किया गया था, जानकारी के अनुसार मौ थाना इलाके के घमूरी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मोटरसाइकिलें चकनाचूर हो गईं और घटना में एक बाइक सवार मेहगांव थाना इलाके अंतर्गत आने बाले दंदरौआ कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय दीनदयाल माहोर की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका भाई आशीष माहोर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे ग्वालियर रेफर किया गया है वहीं दूसरी बाइक सवार दतिया जिले के डीपार थाना इलाके के रहने बाले आलोक गुर्जर की भी मौत हो गई, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मौ थाना पुलिस ने दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करबा कर शवो को उनके परिजनों के सुपुर्द कर मामले की तफशीश सुरु कर दी है, पुलिस का कहना है कि दोनों बाइक चालकों में से एक भी हेलमेट नहीं लगाए हुए था, जिसके बजह से उनकी जान चली गई, अगर हेलमेट का उपयोग किया होता तो दोनों की जान बच सकती थी।
0
comment0
Report
PSPradeep Sharma
Nov 16, 2025 11:06:02
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Nov 16, 2025 11:05:28
Sambalpur, Odisha:ସମ୍ବଲପୁର ମହୋତ୍ସବ ର ପ୍ରଥମ ସନ୍ଧ୍ୟା ରେ ମନ ମୋହିଲେ ରସ ଜାମୁଡାଲି ର ଗାୟିକା ସନ୍ଧ୍ୟାରାଣୀ ପାଟ୍ଟଯୋଶୀ ଓ ସୁଫି ଗାୟକ ପଦ୍ମଶ୍ରୀ ଭାରତୀ ବନ୍ଧୁ| ସମ୍ବଲପୁରୀ ଭାଷା ସାହିତ୍ୟ ସଂସ୍କୃତି ପରମ୍ପରା ର ବହୁଳ ପ୍ରଚାର ପ୍ରସାର ପାଇଁ ଅଷ୍ଟମ ବର୍ଷ ରେ ସମ୍ବଲପୁର ମହୋତ୍ସବ| ଯୋଗ ଦେଲେ ରାଜ୍ୟ ତଥା ରାଜ୍ୟ ବାହାର ର ଲୋକ କଳାକାର| ଆମର ଭାଷା ଆମର ସଂସ୍କୃତି ଜଗତ ଜିତା ର ବାର୍ତ୍ତା ଦେଇ ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ| ରାଜ୍ୟ ର ବିଭିନ୍ନ ଅଂଚଳ ରୁ ଲୋକ କଳାକାର ଙ୍କ ସହ ଲୋକ ସଂଗୀତ ଦଳ ଯୋଗ ଦେଇ ନିଜ ନିଜର କଳା ପ୍ରଦର୍ଶନ କରିଥିଲେ| ଗତକାଲି ଠାରୁ ଆରମ୍ଭ ହୋଇଥିବା ସମ୍ବଲପୁର ମହୋତ୍ସବ ରେ ସୁଫି ଗାୟକ ପଦମଶ୍ରୀ ଭାରତୀ ଭାରତୀ ବନ୍ଧୁ ଜି ଯୋଗ ଦେଇ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ର ଶୁଭାରମ୍ଭ କରିଥିଲେ | ଏହି ସାଂସ୍କୃତିକ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଆସନ୍ତା ୨୧ ତାରିଖ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଚାଲିବାକୁ ଥିବା ବେଳେ ଷ୍ଟଲ ଓ ମିନାବଜାର ଆସନ୍ତା ୩୦ ତାରିଖ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ରହିବ|
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Nov 16, 2025 11:04:54
Jamui, Bihar:जमुई:पूर्व मध्य रेल दानापुर मंडल के झाझा स्टेशन पर शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी झाझा और ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी की संयुक्त कार्रवाई में 70 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। यह बड़ी सफलता नई दिल्ली–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (12274 डाउन) के कोच S3 से मिली, जिसमें एक संदिग्ध यात्री से भारी मात्रा में नकदी जब्त की गई। जानकारी के अनुसार, दानापुर सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली थी कि ट्रेन के कोच S3 में काले पिट्ठू बैग के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति यात्रा कर रहा है। इसके बाद झाझा स्टेशन पर तैनात उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह सहित RPF–GRP की टीम प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर अलर्ट मोड में पहुंची, जहां ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी इंचार्ज सुरेंद्र प्रसाद आजाद की टीम पहले से उक्त यात्री पर निगरानी रख रही थी। पूछताछ में यात्री ने दावा किया कि बैग में किताबें रखी हैं, लेकिन उसके जवाब संतोषजनक नहीं होने पर बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग से किताबें नहीं, बल्कि 500 रुपये के नोटों के 28 बंडल बरामद हुए। प्रत्येक बंडल में 2.5 लाख रुपये होने की पुष्टि हुई, जिससे कुल रकम 70 लाख रुपये निकली। पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई। यात्री की पहचान दिल्ली के रेगर पुरा, करोल बाग निवासी श्यामसुंदर दास के रूप में हुई। उसने बताया कि यह पैकेज उसे करोल बाग के सुखदेव नायक (मंदिर सेवक) ने कोलकाता पहुंचाने के लिए दिया था और बताया था कि इसमें किताबें हैं। बरामद नकदी को ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी द्वारा लिखित आवेदन के साथ जीआरपी झाझा को सौंप दिया गया। फिलहाल जीआरपी टीम यात्री से गहन पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।इस सफल ऑपरेशन के बाद झाझा स्टेशन पर RPF–GRP की सतर्कता व त्वरित कार्रवाई की व्यापक सराहना की जा रही है।
0
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Nov 16, 2025 11:04:40
0
comment0
Report
CSCharan Singh
Nov 16, 2025 11:04:21
Delhi, Delhi:दिल्ली में 12 वार्डों में होने वाले निगम उपचुनाव को लेकर siyasi गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दिचाऊ कलां वार्ड में भाजपा की ओर से आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहुँचकर पार्टी प्रत्याशी रेखा रानी के समर्थन में वोट देने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि दिचाऊ कलां वार्ड के विकास और विश्वसनीय स्थानीय नेतृत्व के लिए रेखा रानी सबसे मजबूत विकल्प हैं। उन्होंने क्षेत्र में किए गए कार्यों और आगे की योजनाओं का उल्लेख करते हुए जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। त्रिदेव सम्मेलन में स्थानीय पदाधिकारियों, महिलाओं और युवाओं की उपस्थिति दर्ज रही। कार्यक्रम के अंत में भाजपा नेताओं ने उपचुनाव में पार्टी को मजबूत समर्थन देने की अपील की।
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Nov 16, 2025 11:04:01
Jasa, Bihar:Slag - रामगढ़ मतगणना बवाल में 1200 पर केस, पुलिस जांच तेज मोहनिया डीएसपी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 200 नामजद और 1000 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज, वहीं पिंटू यादव ने प्रशासन पर विलंब का आरोप लगाया। वियो - रामगढ़ विधानसभा की मतगणना के दौरान हुए उपद्रव मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि मतगणना के दिन हुई हिंसा को लेकर मोहनिया थाने में कुल 200 नामजद और 1000 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि बीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि मतगणना के दिन 144 धारा एवं वर्तमान में लागू बीएनएस की धारा 163 प्रभावी थी, जिसके तहत पांच या अधिक लोगों का एक स्थान पर इकट्ठा होना प्रतिबंधित था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में समर्थकों ने हुजूम बनाकर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात गेट के पास ड्रॉप गेट को तोड़ दिया। उपद्रवियों ने मतगणना प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास किया। घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि कुदरा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया। डीएसपी ने कहा कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच तेजी से कर रही है और सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है। वहीं, रामगढ़ से बीएसपी के सिंबल पर विजयी हुए पिंटू यादव ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि रामगढ़ विधानसभा की गिनती लगभग शाम 5 बजे तक पूरी हो चुकी थी और उनकी जीत तय हो गई थी। इसके बावजूद प्रशासन परिणाम की घोषणा में विलंब करता रहा। उन्होंने बताया कि समर्थक कई बार अधिकारियों से घोषणा करने की मांग करते रहे, पर उनकी बात नहीं सुनी गई, जिससे भीड़ में आक्रोश बढ़ा और स्थिति बिगड़ गई। यादव ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने भीड़ पर बल प्रयोग किया, जिसमें sैकड़ों समर्थक घायल हुए—किसी का सिर फटा, तो किसी का हाथ टूट गया। उन्होंने कहा कि वे सदन में इस पूरे मामले को उठाएंगे और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे। पुलिस फिलहाल स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जांच जारी है। बाइट - सतीश कुमार सिंह और पिंटू यादव विधायक रामगढ़ बाइट - प्रदीप कुमार, एसडीपीओ मोहनिया
0
comment0
Report
DBDEBASHISH BHARATI
Nov 16, 2025 11:03:33
Jamtara, Jharkhand:बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की हार को लेकर झारखंड के कांग्रेसी मंत्री इरफान अंसारी ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने जामताड़ा में कहा कि बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री—विजय कुमार सिन्हा (1,22,480 वोट) और सम्राट चौधरी (1,22,480 वोट)—को बिल्कुल समान संख्या में मिले वोट अपने आप में संदेह पैदा करने वाला मामला है। इरफान अंसारी ने कहा, “दोनों नेताओं को एक समान वोट मिलना बड़ी बात है। एक भी वोट का अंतर नहीं है—यह जांच का विषय है। इस पर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी भी विचार कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि बिहार में महागठबंधन की हार की बड़ी वजह SIR है। उनके अनुसार, SIR की वजह से महागठबंधन को भारी नुकसान झेलना पड़ा。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top