284001
ग्वालियर में 79 व्यक्तियों को श्री गहोई वैश्य कर्मवीर अवार्ड हुआ प्राप्त
Jhansi, Uttar Pradesh:ग्वालियर में श्री गहोई वैश्य कर्मवीर अवार्ड समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 79 व्यक्तियों को समाज, शिक्षा, और पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन वैश्य एकता अखबार के तत्वावधान में हुआ, जिसमें 39 संरक्षकों और 25 विशेष सहयोगकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की विशेष तैयारी में वैश्य एकता अखबार के संपादक रूपेश खंताल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जलगांव दुष्काल निरीक्षण: बच्चू कडू ने किसानों के लिए अधिक मदद की मांग
Jalgaon, Maharashtra:जलगांव, पाचोरा: महाराष्ट्र के कुछ तालुकों को छोड़कर पूरे राज्य में दुष्काळ जैसी स्थितियाँ होने की बात शिवसेना-शिंदे गट के नेता बच्चू कडू ने जळगाव जिले के पाचोरा तालुक्यात दुष्काळग्रस्त भाग की निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने किसानों की पिक के नुकसान पर चिंता प्रकट की और राज्य निर्णय में तकनीकी मानदंड कम करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने आप पर ध्यान देगी और किसानों को अधिक से अधिक सहायता देकर दुष्काळ जैसी स्थिति से उभरने में मदद की जाएगी। इसके अलावा किसान-हित में सभी जरूरी उपायों के बारे में भी/aggressive प्रयास किए जाएंगे ताकि किसानों को बड़ी मदद मिल सके।0
0
Report
पोक्सो कोर्ट ने 70 वर्षीय आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास सुनाया
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में पोक्सो कोर्ट ने 5 वर्ष के अबोध नाबालिग को हवस का शिकार बनने वाले 70 वर्षीय आरोपी के दोष सिद्ध होने पर 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है.. मामले के अनुसार नाबालिग के माता-पिता सामाजिक कार्यक्रम में गए हुए थे.. इसी दौरान आरोपी ने नाबालिग के साथ गलत कृत्य किया... घटना के बाद नाबालिग के माता-पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.. अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में 17 गवाह और 45 दस्तावेज पेश किए गए.. न्यायालय ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी माना और उसे 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई.. मामलों में पुलिस की लापरवाही पर भी अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए अनुसंधान अधिकारी और एएसआई किशन सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस महानिदेशक को निर्देश भी दिए हैं।0
0
Report
बेगूं नगर पालिका में गरिमा शर्मा-शैलेंद्र आंचलिया ने पदभार ग्रहण किया
Begun, Rajasthan:एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर पालिका की नवनियुक्त अध्यक्षा गरिमा शर्मा और उपाध्यक्ष शैलेंद्र आंचलिया ने आज पदभार ग्रहण किया। शहीद भगतसिंह सभागार में दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर आयोजित कार्यक्रम में दोनों ने नगर पालिका के पार्षदों की मौजूदगी में गणपति जी की पूजा-अर्चना कर पदभार संभाला। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि शंभूलाल धाकड़, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी गोपाल जीनगर सहित जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। पदभार ग्रहण के बाद नवनियुक्त अध्यक्षा और उपाध्यक्ष ने नगर के विकास, स्वच्छता और आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। कार्यक्रम में नगर पालिका से जुड़े अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
जयपुर जिले में सरपंच-वार्ड पंच आरक्षण लॉटरी से गांवों की राजनीति बदली
Jaipur, Rajasthan:शहरों की सरकार के बाद अब गांवों की सियासत की तस्वीर भी साफ हो गई है। जयपुर जिले में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। जिले की 22 पंचायत समितियों के 597 सरपंच और 5,931 वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण तय किया गया। अलग-अलग उपखंड मुख्यालयों पर हुई लॉटरी में यह तय हुआ कि कौन सा पद सामान्य रहेगा और कौनसा SC, ST, OBC और महिला वर्ग के लिए आरक्षित होगा। आरक्षण की लॉटरी निकलने के साथ ही गांवों में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दावेदारों का गणित बदल गया है। जिन ग्राम पंचायतों में सीट का आरक्षण अनुकूल आया है, वहां अब दावेदारी तेज होगी। वहीं आरक्षण बदलने से कई मौजूदा और संभावित दावेदारों को अपनी रणनीति बदलनी पड़ेगी। आरक्षण प्रक्रिया में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण का प्रावधान लागू किया गया है। यानी विभिन्न श्रेणियों में आरक्षित पदों के साथ महिलाओं के लिए भी निर्धारित अनुपात में सीटें तय की गईं। इससे जयपुर जिले की ग्राम पंचायतों में बड़ी संख्या में महिला सरपंच और वार्ड पंच प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेंगी। बुधवार को जयपुर जिले में 57 जिला परिषद सदस्य, 22 पंचायत समिति प्रधान और 386 पंचायत समिति सदस्य पदों की आरक्षण लॉटरी निकाली गई थी। इसके अगले दिन सरपंच और वार्ड पंच पदों का आरक्षण तय होने के साथ पंचायतराज संस्थाओं के पदों की आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो गई। जयपुर ही नहीं प्रदेशभर में गांवों की चुनावी तस्वीर साफ करने के लिए आरक्षण प्रक्रिया हुई। प्रदेश में 14,403 सरपंच पदों और करीब 1.26 लाख वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया की गई। इसके बाद अब पंचायत चुनाव में उतरने वाले दावेदारों के लिए यह साफ हो गया है कि वे किस सीट से और किस श्रेणी में चुनाव लड़ सकेंगे। आरक्षण तय होने के बाद गांवों में चुनावी गतिविधियां तेज होंगी। वहीं सामान्य से आरक्षित या आरक्षित से दूसरी श्रेणी में गई सीटों पर पुराने दावेदारों की जगह नए चेहरे सामने आ सकते हैं。0
0
Report
जळगाव दौरे में बच्चू कडू के दुष्काळ दौरे पर विपक्ष का आरोप
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव ब्रेक Ancr माजी मंत्री बच्चू कडू हे आज जळगाव जिल्ह्यात दौऱ्यावर होते व या दौऱ्या दरम्यान त्यांनी पाचोरा तालुक्यातील दुष्काळग्रस्त भागाच्या पाहणी केली मात्र यावरूनच काँग्रेसने बच्चू कडू हे आता सत्तेचे भिडू झाले असून, त्यांच्या तलवारीची धार बोथट झाल्याची घणाघाती टीका काँग्रेसने केली आहे. बच्चू कडू यांनी पाचोरा तालुक्यातील दुष्काळग्रस्त भागाची केलेली पाहणी ही केवळ नौटंकी असून ज्या बांधावर बच्चू कडू पाहणीसाठी गेले, त्या ठिकाणी एकही शेतकरी उपस्थित नव्हता, असा आरोप काँग्रेसचे पदाधिकारी सचिन सोमवंशी यांनी केला आहे. दरम्यान महायुतीचे नेते दुष्काळग्रस्त दौऱ्याच्या नावाखाली पक्षाचे कार्यक्रम घेत असून आमदार किशोर पाटील यांच्या मंत्रिपदाची घोषणा करण्यासाठीच बच्चू कडू पाचोऱ्यात आले होते, असा आरोप टोला ही काँग्रेसकडून लगावण्यात आला आहे. बाईट - सचिन सोमवंशी काँग्रेसचे जिल्ह्याचे पदाधिकारी..0
0
Report
हंसती मासूम ज़िंदगी छीन: दीपिका-रत्नेश परिवार का गहरा शोक
Noida, Uttar Pradesh:आज शब्द नहीं हैं मेरे पास। दीपिका जी, रत्नेश जी और परिवार ने हंसती खेलती मासूम ज़िन्दगी को खोया है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह असहनीय पीड़ा सहन करने की शक्ति दे。 अंतिम जोहार तृषा...0
0
Report
Advertisement
RJD ने सीईसी के विरोध में बिहार के जिलों में पुतला दहन की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी के निर्देशानुसार एवं माननीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के परामर्शनुसार राष्ट्रीय जनता दल कल संपूर्ण बिहार में मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के अनैतिक व अवैध निर्णयों, सत्ता समर्थित नीतियों, निष्पक्ष चुनाव प्रणाली को समाप्त करने की साजिश, दोषपूर्ण और द्वेषपूर्ण SIR, चुनावी धांधली, वोट डकैती, संविधान व लोकतंत्र को खत्म करने के षड्यंत्र तथा बिहार बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव रद्द करने की माँग को लेकर दिनांक 25 सितंबर 2026 को अपराह्न 2 बजे सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया जाएगा। लोकतंत्र बचाने की इस लड़ाई में आप सभी अपने योगदान की आहुति दें।0
0
Report
इवनिंग वाक पर निकले युवक को बाइक सवार ने टक्कर मारी, दो गंभीर रूप से घायल, हरदोई रेफर
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के निर्माणाधीन बाईपास हरियाली बाजार पर एक तेज रफ्तार बाइक ने इवनिंग वाक कर रहे युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी शाहबाद लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हरदोई रेफर किया गया। बिलाल पुत्र इरफान निवासी मोहल्ला अल्लाहपुर इबनेजयी गुरुवार को शाम 7:15 बजे निर्माणाधीन बाईपास हरियाली बाजार पर टहलने गया था। पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार पंकज पुत्र नरेंद्र निवासी नयागांव अपने दो अन्य साथियों को लेकर आया और बिलाल के जोरदार टक्कर मार दी जिससे बिलाल गंभीर रूप से घायल हो गया और पंकज भी गंभीर रूप से घायल हुआ। घायलों को तत्काल सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया है । बताया जाता है पंकज और उसके साथी शराब के नशे में थे। पंकज के दोनों साथियों को मामूली चोटे आई और वह मौके से फरार हो गए।0
0
Report
मुजफ्फरनगर में तमंचा फैक्ट्री: 7 गिरफ्तार, 12 बने 4 अधबने तमंचे मिले
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:पुलिस ने तमंचा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, तमंचा फैक्ट्री से 7 आरोपी भी गिरफ्तार, फैक्ट्री से 12 बने 4 अधबने तमंचे मिले, पुलिस ने गुल्लू, कय्यूम, शाहनवाज को पकड़ा, खालिद, अरशद, बाबु व आबिद भी गिरफ्तार, शाहनवाज व आबिद ग्राहकों को तमंचे बेचते थे, पुलिस ने तमंचे बनाने की उपकरण भी किये बरामद, साथो आरोपियों पर एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज, थाना शाहपुर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई।0
0
Report
Advertisement
हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोल बोतलों की अवैध बिक्री से हड़कंप
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे खुलेआम बोतलों में पेट्रोल बेचे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस की गश्त के तमाम दावों के बीच यह खतरनाक काम खुलेआम चल रहा था, लेकिन महकमा तब हरकत में आया जब किसी ने इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो वहां मौजूद युवक भागने लगे, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने दौड़ लगाकर पीछा करते हुए युवकों को धर दबोचा. मौके से प्लास्टिक की बोतलों में भरा हुआ पेट्रोल बरामद किया गया और पुलिस युवकों को अपनी गाड़ी में बैठाकर कोतवाली ले गई. खुले में पेट्रोल की इस बरामदगी के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं है. कहा जा रहा है कि आखिर इस तरह बोतलों में पेट्रोल भरवाने और जुटाने के पीछे असल मंशा क्या थी? क्या यह केवल चंद रुपयों के मुनाफे का अवैध धंधा था या फिर इन बोतलों में पेट्रोल इकट्ठा कर किसी बड़ी वारदात या आपराधिक साजिश को अंजाम देने की तैयारी चल रही थी, इसको लेकर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.0
0
Report
मऊ के निजी स्कूल वैन में बच्चों को भीड़ में ठूंसने का वीडियो वायरल
Mau, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ताक पर रखने का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल की वैन में मासूम बच्चों को जानवरों की तरह ठूंसा गया है। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन व परिवहन विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आगे की सीट पर 2 की जगह 5 बच्चे वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए वैन चालक ने क्षमता से कहीं अधिक बच्चों को गाड़ी के भीतर बैठा रखा है। हैरान करने वाली बात यह है कि वैन में आगे की सीट पर, जहां ड्राइवर के साथ केवल एक या दो लोगों के बैठने की जगह होती है, वहां 5 छोटे-छोटे बच्चों को जबरन ठूंसा गया है। पूरी गाड़ी के भीतर बच्चे बुरी तरह दबे और सहमे हुए नजर आ रहे हैं। पूरा मामला ब्राइट कॉन्वेंट स्कूल का0
0
Report
भोपाल: सीएम मोहन यादव ने भेल दशहरा मैदान में कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल सीएम डॉ मोहन यादव पहुंचे भेल दशहरा मैदान कल होने वाले कार्यक्रम की तैयारीयो का लिया जायजा कल मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात मुख्यमंत्री0
0
Report
Advertisement
कोटा में अनंत चतुर्दशी जुलूस के लिए 4 हजार जवान तैनात, ड्रोन से निगरानी
Kota, Rajasthan:कोटा.. शुक्रवार 25 सितंबर को शहर में निकलने वाले अनंत चतुर्दशी के भव्य जुलूस को लेकर कोटा पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। नयापुरा के सीएडी ऑडिटोरियम में पुलिस अधिकारियों ने जवानों की बैठक लेकर मुस्तैदी और गंभीरता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। एसपी तेजस्विनी गौतम के मुताबिक शहरभर में 4 हजार पुलिस जवान तैनात रहेंगे। संवेदनशील इलाकों और जुलूस मार्ग पर विशेष निगरानी रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था में ‘दिव्य दृष्टि यूनिट’ ड्रोन कैमरों के जरिए आसमान से चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगी। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।0
0
Report
एमसीडी अभियान: 12 जोनों में 30 ध्वस्तीकरण, 7 संपत्तियों सील
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा खतरनाक भवनों, अनधिकृत निर्माण तथा दिल्ली के मास्टर प्लान (एमपीडी) और भवन उपनियमों के उल्लंघन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। भवन मानदंडों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगम के सभी 12 जोनों में सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। आज चलाए गए गहन अभियान के दौरान निगम के सभी 12 जोनों में 30 ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गईं, जबकि 7 संपत्तियों को सील किया गया तथा भवन मानदंडों के उल्लंघन के संबंध में 10 ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए गए। निगम द्वारा अपने क्षेत्राधिकार में लगातार निगरानी रखते हुए चिन्हित उल्लंघनों के विरुद्ध निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की गई। दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख ध्वस्तीकरण कार्रवाई आज के प्रवर्तन अभियान के दौरान ओल्ड राजिंदर नगर, बलजीत नगर, उत्तम नगर, राजौरी गार्डन, बुराड़ी, मंडोली, सबोली, झील खुरंजा, गणेश नगर एक्सटेंशन, ललिता पार्क, लक्ष्मी नगर, गौतमपुरी सहित दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई।0
0
Report
गुरुजी की विदाई पर विंढमगंज स्कूल में बच्चों के आंसुओं से भरा दृश्य
Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र के विंढमगंज कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक और शिष्यों के बीच प्रेम और भावनाओं का ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। विद्यालय के प्रभारी राजकमल यादव का दूसरे विद्यालय में स्थानांतरण होने के बाद जब वे विदाई लेकर जाने लगे, तो बच्चे उन्हें रोकने के लिए विद्यालय के गेट पर खड़े हो गए। कोई गुरुजी से न जाने की विनती कर रहा था, तो कोई अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहा था। बच्चों का यह प्रेम देखकर शिक्षक राजकमल यादव भी भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। गुरु और शिष्यों के बीच स्नेह کا यह दृश्य अब सामने आए वीडियो में दिखाई दे रहा है। VO: सोनभद्र के दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत विंढमगंज कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक की विदाई का एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है। विद्यालय के प्रभारी राजकमल यादव का स्थानांतरण दूसरे विद्यालय में होने के बाद जब वे अपने विद्यालय से विदा लेकर जाने लगे, तो छात्र-छात्राएं उन्हें रोकने के लिए गेट पर खड़े हो गए। बच्चों की आंखों में आंसू थे और जुबां पर बस एक ही बात... गुरुजी मत जाइए। बच्चे बार-बार अपने शिक्षक से विद्यालय छोड़कर न जाने की विनती करते नजर आए। कोई गेट पर खड़े होकर उन्हें रोक रहा था, तो कोई रोते हुए अपने गुरुजी से वापस रुकने की गुहार लगा रहा था। बच्चों के लिए यह महज एक शिक्षक की विदाई नहीं, बल्कि अपनेपन और स्नेह से जुड़े एक रिश्ते से दूर होने का पल था। बच्चों की आंखों से छलकता प्यार देखकर प्रभारी शिक्षक राजकमल यादव भी खुद को भावुक होने से नहीं रोक सके। अपने शिष्यों को रोता हुआ देखकर उनकी आंखों से भी आंसू छलक पड़े। विदाई के इस पल में शिक्षक और बच्चों के बीच का स्नेह साफ दिखाई दिया। उन्होंने सभी बच्चों से मुलाकात की, उन्हें प्रेम से समझाया और आशीर्वाद देते हुए विदा ली। बताया जा रहा है कि विद्यालय में तैनाती के बाद से राजकमल यादव ने बच्चों के साथ पठन-पाठन के साथ ही अपने व्यवहार और अपनत्व से भी एक खास रिश्ता बनाया। बच्चों को उनमें सिर्फ एक शिक्षक ही नहीं, बल्कि अपने गुरु और अभिभावक दोनों का भाव नजर आता रहा। यही वजह रही कि स्थानांतरण के बाद विदाई के समय बच्चे अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और अपने शिक्षक को जाने से रोकने लगे() विद्यालय परिसर में मौजूद लोगों के लिए भी यह दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला रहा। एक तरफ शिक्षक अपने बच्चों से बिछड़ने के दर्द में भावुक थे, तो दूसरी तरफ छात्र-छात्राएं अपने गुरुजी को विदा करने के लिए तैयार नहीं थे। वीडियो में दिखाई दे रहा यह पल बताता है कि शिक्षा का रिश्ता केवल किताबों और कक्षा तक सीमित नहीं होता, बल्कि विश्वास, स्नेह और अपनत्व से भी बनता है। एक शिक्षक की विदाई और शिष्यों का ऐसा प्रेम, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।0
0
Report
Advertisement
