223101
पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्तों के पैर में लगी गोली
Shahganj, Uttar Pradesh:थाना शाहगंज और थाना सरपतहा की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल होकर गिरफ्तार किए गए हैं। ये दोनों जनपदीय वांछित, हिस्ट्रीशीटर और शातिर अभियुक्त थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 2 देशी तमंचा .315 बोर, 2 जिंदा कारतूस .315 बोर, 2 खोखा .315 बोर और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं के जोड़िया में पूर्व सरपंच उमेद धनखड़ पर जानलेवा हमला, ग्रामीण धरने पर
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के जोड़िया गांव में रात को पूर्व सरपंच एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य उम्मेद धनखड़ पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्रिपल ए बाबा ग्रुप से जुड़े लोगों ने उनकी गाड़ी को कई बार टक्कर मारकर उन्हें कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान उनकी जेब से नकदी भी छीन ली गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। उम्मेद धनखड़ ने बताया कि उनके परिवार में सवामणी का कार्यक्रम है। इसी सिलसिले में वे एक दुकान पर सामान खरीदने के लिए रुके हुए थे। इसी दौरान ट्रिपल ए बाबा ग्रुप से जुड़े कुछ लोग गाड़ी लेकर वहां पहुंचे और उनकी गाड़ी को बार-बार टक्कर मारने लगे। हमले के दौरान उन्होंने गाड़ी की ओट लेकर अपनी जान बचाई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचने पर आरोपी अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गए। धनखड़ ने घटना की सूचना फोन पर पुलिस अधिकारियों को दी, लेकिन आरोप है कि सूचना देने के करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। धनखड़ ने आरोप लगाया कि कथित ट्रिपल ए बाबा ग्रुप के लोगों ने क्षेत्र में दहशत फैला रखी है। तीन दिन पहले भी इसी ग्रुप के लोगों पर एक व्यक्ति के हाथ-पैर तोड़ने का आरोप लगाया गया था। उन्होंने क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार और लोगों से मंथली वसूली किए जाने के आरोप भी लगाए। धनखड़ का कहना है कि ग्रुप के लोग खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस की ओर से उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं होने से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। घटना से आक्रोशित ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा। सूचना मिलने पर चिड़ावा थानाधिकारी लक्ष्मीचंद पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। पुलिस की ओर से कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, लेकिन ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। देर रात तक गांव में धरना जारी था। पूर्व सरपंच उम्मेद धनखड़ ने बताया कि उनके हॉस्पिटल में भी पहले तोड़फोड़ की घटना हो चुकी है, जिसको लेकर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज है। उनका आरोप है कि इस मामले की जांच कई बार बदली गई, लेकिन राजनीतिक संरक्षण के चलते आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सभी मामलों में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।0
0
Report
हजारीबाग में सड़क हादसे में नौशाद की मौत, ग्रामीणों ने प्रदर्शन मुआवजे की मांग
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग: मारखम कॉलेज के पास सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में ग्राम हरहद निवासी नौशाद की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को बड़कागांव रोड स्थित रसूलीगंज चौक के पास नौशाद के पार्थिव शरीर के साथ शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लोग मुआवजे की माँग कर रहे हैं साथ ही वाहन चालक पर कड़ी करवाई की माँग कर रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम किए जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है।0
0
Report
आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय रोकने, अभद्रता के आरोपों पर कलेक्टर-SP को ज्ञापन सौंपा
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना जिले के शाहनगर विकासखंड में लंबे समय से आंदोलनरत आशा कार्यकर्ताओं और आशा पर्यवेक्षकों का आक्रोश जिला मुख्यालय पर सड़क पर उतर आया। मध्य प्रदेश आशा एवं आशा सहयोगिनी श्रमिक संघ की जिला इकाई के बैनर तले निकाली गई इस रैली के बाद कलेक्टर पन्ना के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भुगतान मिलान के नाम पर बुलाई गई महिलाओं के साथ जिला स्तरीय टीम के अधिकारियों द्वारा अभद्रता की गई। इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज होने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने पर कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। आंदोलनरत महिलाओं का कहना है कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें लगातार सेवा से हटाने की धमकियां दी जा रही हैं। इसके साथ ही आर्थिक रूप से भी उनका शोषण हो रहा है। स्थिति यह है कि पिछले साल नवंबर 2025 से कई कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली दो हजार रुपये की मासिक राशि नहीं मिली है, जबकि जननी सुरक्षा योजना, मीजल्स, बूस्टर और एचबीएनसी जैसी विभिन्न स्वास्थ्य अभियानों की प्रोत्साहन राशि भी महीनों से लंबित पड़ी हुई है। इसके अलावा पर्यवेक्षकों का मानदेय और जीवन ज्योति बीमा की राशि का भुगतान भी अब तक नहीं हो पाया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन मांगों का निराकरण और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो उनका यह आंदोलन बढ़ता जायेगा0
0
Report
Advertisement
कानपुर के कल्याणपुर में छेड़छाड़ की शिकायत के बाद परिवार ने घर में हमला कर दिया
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर बीच सड़क पर छात्रा को पीटा छेड़छाड़ की शिकायत स्कूल में करने पर भड़का माता-भाई को भी पीटा कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा से छेड़छाड़ की शिकायत करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन से शिकायत करने की जानकारी मिलते ही दूसरी छात्रा इस कदर नाराज हो गई कि उसने अपने भाई माता और अन्य साथियों के साथ मिलकर शिकायत करने वाली छात्रा के घर पर धावा बोल दिया। सभी ने घर में घुसकर मां-बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए हंगामा किया। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद मामला चर्चा में आ गया। फुटेज में घर के दरवाजे पर दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट होता दिख रहा है। पीड़ित परिवार ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना देने के साथ ही मामले में तहरीर दी है।0
0
Report
सीतापुर NH 30 पर डंफर ने टैक्टर ट्राली से टक्कर, तीन मजदूरों की मौत
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर NH 30 पर हुआ भीषण सड़क हादसा। डंफर ने टैक्टर ट्राली में मारी टक्कर। टैक्टर ट्राली पर सवार तीन मजदूरों की मौत। हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से हुए घायल। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायल मजदूर खतरे से बाहर बताए जा रहे। तालगांव और लहरपुर के रहने वाले हैं अभी मजदूर। लखनऊ से मजदूरी करके वापस आ रहे थे मजदूर। कोहरे के चलते हादसा होना बताया जा रहा। अटरिया थाना क्षेत्र के सहजनपुर के पास हुआ हादसा।0
0
Report
वाराणसी में ऑटो में छेड़खानी के आरोपी मैनुद्दीन की मुठभेड़ में गिरफ्तारी
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में छात्रा से ऑटो में छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मैनुद्दीन के रूप में हुई, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला है। आरोपी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की छात्रा के साथ ऑटो में छेड़खानी की घटना को अंजाम देकर फरार था। पीड़िता सुबह ऑटो से बीएचयू जा रही थी, इसी दौरान चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। शिकायत मिलने के बाद लंका थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। सोमवार देर रात अस्सी नाला के पास रविंद्रपुरी रोड पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी की घेराबंदी की। पुलिस आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जा रही थी, इसी दौरान फैंटम दस्ते की हिरासत से भागने की कोशिश की। आरोप है कि आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आरोपी मैनुद्दीन मूल रूप से मुर्शिदाबाद का निवासी है और वर्तमान में मिर्जापुर के चुनार में रह रहा था। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने मुठभेड़ और गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
नीमडीह में हाथी की मौत: 11kV तार चपेट में आने से घटनास्थल पर मौत
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड में सोमवार देर रात दर्दनाक घटना सामने आई. गुंडा गांव के डीटांड टोला में खेत की मेड़ पार कर रहा एक जंगली हाथी कथित रूप से नीचे लटक रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आ गया. करंट लगने से हाथी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हाथी क्षेत्र से गुजरते हुए खेत की मेड़ पार कर रहा था. इसी दौरान ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का तार नीचे होने के कारण उसके संपर्क में आ गया. तेज करंट लगते ही हाथी ने मौके पर दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. हाथी की मौत के बाद ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है. ग्रामीणों का आरोप है कि हाई वोल्टेज तार नीचे लटक रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. अब सवाल उठ रहा है कि 11 हजार वोल्ट की लाइन यदि असुरक्षित ऊंचाई पर थी तो समय रहते उसे दुरुस्त क्यों नहीं किया गया? घटना के वास्तविक कारण और बिजली लाइन की स्थिति की आधिकारिक जांच के बाद ही जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी. ग्रामीणों ने क्षेत्र में नीचे लटक रहे बिजली तारों की जांच कर उन्हें सुरक्षित ऊंचाई पर करने की मांग की है, ताकि भविष्य में वन्यजीवों के साथ आम लोगों के लिए भी ऐसी स्थिति जानलेवा न बने.0
0
Report
औरैया के भाग्यनगर बीआरसी से किताबें कबाड़ में बेचने का वीडियो वायरल
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया के भाग्यनगर से शिक्षा विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्राइमरी के बच्चों को निशुल्क मिलने वाली किताबों को कबाड़ में बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि इसी सत्र में प्राइमरी क्लास के बच्चों को बांटी जाने वाली नई किताबों को कबाड़ में तौल कर बेचा जा रहा है। वहीं कबाड़ में किताब लेने वाली महिला ने बताया कि बीआरसी से सुशील और लोकेंद्र नाम के लोग आए थे उन्होंने किताबें बेची है। महिला कबाड़ खरीददार सरकार गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर किताबें भेजती है, लेकिन औरैया में जिम्मेदार हीइन किताबों को कबाड़ में बेचकर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। यह पूरा मामला औरैया के भाग्यनगर बीआरसी का बताया जा रहा है। सवाल ये है कि जब किताबें बच्चों तक पहुंचनी थीं तो वो कबाड़ की दुकान पर कैसे पहुंचीं? इस वीडियो के वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में बीएसए औरैया क्या कार्रवाई करते हैं।0
0
Report
सतना में कोठी रोड पर रफ्तार कार पलटने से छह घायल, दो की हालत गंभीर
Satna, Madhya Pradesh:सतना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठी रोड स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के पास एक तेज रफ्तार i20 कार (MP 19 CB 8759) अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार 6 लोग घायल हो गए। सभी संजय नगर (हाटी) में आयोजित बारहों कार्यक्रम से सतना के रामटेकरी लौट रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें चालक विशाल चौधरी, आदित्य चौधरी, विशाल वर्मा, राजीव, प्रिंस और सतीश शामिल हैं। आदित्य समेत दो की हालत गंभीर बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
जनजातीय गौरव दिवस पर शिक्षा मंत्री ने मंच सांस्कृतिक विरासत का सम्मान
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और विरासत को सम्मान दिया गया। कार्यक्रम मे जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और समाज के प्रमुख लोगों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जनजातीय परंपराओं और संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बैगा-गुनिया का भी विशेष सम्मान किया गया। विजुअल बाइट0
0
Report
छतरपुर में राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट: सीईओ ने खाने की गुणवत्ता पर रातभर किया निरीक्षण
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में हो रहे राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में बाहर से आए खिलाड़ियों के खाने को लेकर शिकायत मिली तो जिला पंचायत सीईओ रात में ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने खाने का निरीक्षण किया, खिलाड़ियों, कोच और मैनेजर से बात की। सीईओ ने कहा कि खाना अच्छी क्वालिटी का है, एक दिन छोटी-मोटी चूक हुई थी, ज्यादातर लोगों ने व्यवस्था की प्रशंसा की है। बताया जा रहा है कि फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अलग-अलग राज्यों से स्कूली बच्चे छतरपुर आए हुए हैं। खाने को लेकर कुछ शिकायत सामने आई थी, जिसके बाद रात में अचानक जिला पंचायत सीईओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने खाने की गुणवत्ता, साफ-सफाई और बनाने की व्यवस्था को बारीकी से चेक किया। बच्चों के रहने, सोने और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। मौके पर दिल्ली से आई टीम के प्रभारी से भी उन्होंने मुलाकात की और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उत्तराखंड से आए सीबीएसई के खिलाड़ी शोभित रंजन ने कहा कि खाना बहुत अच्छा मिल रहा है और रहने की व्यवस्था भी बहुत अच्छी है।0
0
Report
हरिद्वार में 11 माह की बच्ची के यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी गिरफ्तार
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में 11 माह की मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को बेहतर उपचार के लिए एम्स रेफर किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है。0
0
Report
Advertisement
ललितपुर मसौरा: किसान ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी; परिवार आरोप
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक किसान ने खेत पर लगे एक पेड़ से फांसी पर लटककर अपनी जान दे दी , परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों से विवाद के चलते फांसी लगाने का आरोप लगाया है । वहीं किसान द्वारा आत्महत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुँचे पुलिस कर्मी द्वारा मृतक किसान के शव की जेब से एक कथित सुसाईड नोट निकालकर उसे फाड़ने का आरोप लगाते हुये परिजनों ने هंगामा शुरू कर दिया । जिसकी सूचना पाकर मौके पर सदर कोतवाल सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने पहुँचकर परिजनों को शांत करवाया और निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया , पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और परिजनों की तहरीर पर गांव के ही 5 लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मसौरा ग्राम की है । बताया जा रहा है पिछले दो दिनों से सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मसौरा ग्राम निवासी श्रीराम का गांव के ही कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था । जिसकी शिकायत पुलिस से की गई लेकिन जब पुलिस गांव पर पहुंचती थी तो मौके पर कोई नहीं मिलता था ,जिसके बाद कल रात श्रीराम ने अपने खेत पर लगे एक पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी । जब मौके पर परिजन पहुँचे तो मसौरा चौकी में पदस्थ एक पुलिस कर्मी द्वारा मृतक की जेब से एक कथित सुसाईड नोट निकालकर उसे फाड़कर फेंक दिया । जिस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और शव को पेड़ से उतारने से मना कर दिया , जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुँचे पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही का आश्वासन देते हुये शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा और शिकायत के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।0
0
Report
फर्रुखाबाद में बारात से भरी एक्सयूवी-कार और पिकअप के हादसे में जवान की मौत, 8 लोग घायल
Farrukhabad, Uttar Pradesh:इटावा-बरेली हाईवे पर महमदपुर गढ़िया के पास दर्दनाक हादसा हुआ। बारातियों से भरी एक्सयूवी कार और सामने से आ रही पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्सयूवी कार के परखच्चे उड़ गए और पिकअप भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सेना के जवान विश्वनाथ की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। मृतक हिमाचल प्रदेश में तैनात था और मंगलवार को ही उसे वापस ड्यूटी पर लौटना था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। बारातियों के घायल होने पर भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर अस्पताल पहुंचे और गंभीर घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
अलीगढ़ में अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार समेत चार लोगों को घायल किया
Aligarh, Uttar Pradesh:अनियंत्रित कार ने सड़क पर जा रहे साइकिल सवार और अन्य लोगों को मारी टक्कर, साइकिल सवार की मौके पर दर्दनाक मौत, कार ने टक्कर मारने के बाद खोया संतुलन सड़क किनारे खड़े बिजली के खंबे में टकराई घटन में राहगीर साइकिल सवार की मौत चार लोग हुए घायल, घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती, मौके पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के गगन स्कूल के सामने की घटना。0
0
Report
Advertisement
