icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सुजानगढ़ में कृष्ण जन्माष्टमी: मंदिरों में भक्ति उत्सव और रातभर कीर्तन

Churu, Rajasthan:सुजानगढ़ में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया. शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया. प्रसिद्ध वेंकटेश्वर मंदिर और लक्ष्मीनाथ मंदिर सहित देवालयों को विद्युत लाइटों व फूलों से सजाया गया. मंदिरों में हरिनाम संकीर्तन और भजन संध्याओं का आयोजन हुआ, स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी. भक्तों ने अपने घरों में भी कान्हा की झांकियां सजाईं और देर रात तक कीर्तन चला. रात 12 बजते ही शंखनाद, झालर और मंजीरों के साथ बाल कृष्ण का प्राकट्य हुआ. पुजारियों ने पंचामृत से अभिषेक कर श्रृंगार किया. मंदिरों में मिश्री-मावे का भोग अर्पित किया गया, लक्ष्मीनाथ मंदिर में ठाकुर जी को 56 भोग लगाए गए. महाआरती के बाद श्रद्धालुओं में चरणामृत और पंजीरी का प्रसाद वितरित किया गया. मध्यरात्रि में भक्तों के जयकारे से वातावरण कृष्णमय हो उठा. देर रात तक मंदिरों में दर्शन और प्रसाद ग्रहण का क्रम चला.
0
0
Report

बांदा में मामूली विवाद खून में बदला; महिला की मौत और पति-बेटा घायल

Banda, Uttar Pradesh:बांदा में मामूली विवाद ने उस समय भयानक रूप ले लिया जब एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। धारदार हथियारों से लैस सगे भाइयों और उनके परिजनों ने अपने ही भाई के परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस खूनी संघर्ष में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेठी गांव निवासी राजबहादुर का छोटा भाई राजू घर के बच्चों के साथ मारपीट कर रहा था। राजबहादुर और उनकी पत्नी गीता देवी ने जब राजू को बच्चों को पीटने से मना किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि राजू और उसके बड़े भाई समेत परिवार के अन्य लोग आपा खो बैठे और उन्होंने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। लहूलुहान पति राजबहादुर ने बताया कि विवाद बढ़ने पर उसके बड़े भाई, छोटे भाई राजू, उनकी पत्नियों और एक भतीजे सहित कुल पांच लोगों ने मिलकर उन पर हमला बोला। हमलावर अपने साथ कुल्हाड़ी और हंसिया जैसे धारदार हथियार लेकर आए थे। उन्होंने मुझे, मेरी पत्नी गीता देवी और बेटे अनिल पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। इस हमले में गीता देवी की धारदार हथियार लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि राजबहादुर और अनिल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही जसपुरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों गंभीर घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतका गीता देवी के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित पति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सगे भाइयों समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ में भाजपा का नया प्रदेश कार्यालय कमल के आकार में, नवरात्रि में शिलान्यास

Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू भाजपा के नए कार्यालय की भूमि से यूपी के लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी का नया प्रदेश मुख्यालय बनाया जा रहा है. कमल की आकृति में भवन बनाया जाएगा. इसका शिलान्यास नवरात्रि में करने की तैयारी की जा रही है. प्रस्तावित भवन करीब 9 मंजिल होगा. जियामऊ स्थित करीब 5,500 वर्गमीटर भूखंड पर बीजेपी का नया प्रदेश कार्यालय तैयार किया जा रहा है नए बीजेपी मुख्यालय की इमारत को कमल की आकृति में तैयार करने की योजना है. मुख्य प्रवेश द्वार भी कमल की पंखुड़ी की डिजाइन पर बनाया जाएगा. भवन में आधुनिक सुविधाओं के साथ पार्टी के संगठनात्मक कामकाज के लिए अलग-अलग कार्यालय, बैठक कक्ष, सम्मेलन हॉल और मीडिया सेंटर बनाए जाएंगे. 5,000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के एक साथ बैठने की क्षमता वाला बड़ा हॉल प्रस्तावित किया गया है. इसके अलावा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की विभिन्न संगठनात्मक इकाइयों के लिए अलग-अलग कार्यालय और बैठक की सुविधाएं होंगी. भवन को आधुनिक तकनीक, सुरक्षा मानकों और पार्टी की जरूरतों के मुताबिक विकसित करने की योजना है. बीजेपी ने जियामऊ का यह भूखंड एलडीए की ई-नीलामी में करीब 48 करोड़ रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाकर खरीदा था. बीजेपी नए प्रदेश मुख्यालय का शिलान्यास नवरात्रि के दौरान कराने की तैयारी में है. शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्र से किसी बड़े चेहरे के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है
0
0
Report

जुगसलाई में पशु चोरी के विवाद के बाद लाठीचार्ज, हवाई फायरिंग से तनावपूर्ण स्थिति

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: प्रतिबंधित पशु चोरी के बाद जुगसलाई में दो पक्षों में तनाव, लाठी चार्ज के बाद हवाई फायरिंग जमशेदपुर जुगसलाई थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु का मांस बेचने पर एक ही समुदाय के 2 पक्षों के बीच झड़प हो गई. शुक्रवार देर रात जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित ईदगाह मैदान के पास दो पक्ष आपस में भीड़ गए. प्रतिबंधित मांस बेचने के आरोप पर शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया. बिष्टुपुर के रामदास भट्ठा ग्वाला बस्ती और जुगसलाई गद्दी मोहल्ला के सैकड़ों लोग एक दूसरे से भीड़ गए. दोनों ही पक्षों के लोग लाठी और डंडा लेकर मैदान के पास पहुंचे और इलाके में तनाव को स्थिति उत्पन्न हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन लोगों ने पुलिस की एक ना सुनी और लोगों उग्र होते गए. इसके बाद मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स उतारी गई. स्थिति बिगड़ता देख पुलिस को हल्का बल के प्रयोग करना पड़ा. पुलिस ने उग्र लोगों पर लाठी चार्ज करना शुरू कर दिया. वहीं, पुलिस की ओर से हवाई फायरिंग भी की है. इस दौरान लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया.बताया का रहा है कि पुलिस ने भीड़ को तितर बितर कारण के लिए 3 राउंड गोलियां चलाई. हालांकि पुलिस ने फायरिंग करने से इनकार किया है. इधर, फायरिंग और लाठी चार्ज के बाद भीड़ मौके से हट गई. मौके पर फोर्स अब भी तैनात है. बताया का रहा है कि बिष्टुपुर के रामदास भट्ठा ग्वाला बस्ती निवासी लालू गद्दी के घर के पास से एक प्रतिबंधित पशु चोरी की चोरी कर ली गई थी. उक्त पशु को जुगसलाई इस्लामनगर की एक स्कॉर्पियो से ले जाया गया. पशु मालिक ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जुगसलाई के ईदगाह मैदान तक स्कॉर्पियो जाने की जानकारी जुटाई. उसे जानकारी मिली कि ईदगाह मैदान के पास स्थित केजीएन होटल के संचालक सगुआ कुरैशी और उसके बेटे फेकू कुरैशी ने उक्त पशु का मांस पकाकर बेच दिया है. इसी सूचना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया. वहीं, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. इलाके में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. इसके बाद भी मौके पर पुलिस की तैनाती को गई है. जुगसलाई पुलिस का कहना है कि पशु चोरी के विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

इटावा के वीरेंद्र सिंह को शिक्षक दिवस पर गोरखपुर में सम्मानित किया जाएगा

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा- शिक्षक दिवस पर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में होने वाले कार्यक्रम में इटावा के शिक्षक को सम्मानित करने के लिए चुना गया है। जनपद के एकमात्र शिक्षक को पुरस्कार के लिए चुने जाना जिसको लेकर विभाग में खुशी का माहौल है तो वहीं शिक्षक भी इस सम्मान के लिए बेहद खुश है। वी. ओ :- इटावा जनपद के ऊसराहार इलाके के विकासखंड एमे उच्च प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाचार्य को शिक्षक दिवस के अवसर पर गोरखपुर में होने वाले कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में चुनिंदा शिक्षकों को उनके बेहतर कार्यप्रणाली और शिक्षा के गुणवत्ता को सुधारने और बच्चो के भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए दिन रात एक करने वाले शिक्षक वीरेंद्र सिंह को सम्मानित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। जिसको लेकर शिक्षक काफी खुश नजर आ रहे है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार भी शिक्षक को मिलने वाले राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए बधाई दे रहे है। उच्च प्राथमिक विद्यालय में लग्न और मेहनत के साथ बच्चों को पढ़ाने के तरीके के साथ साथ स्कूल टाइम के अलावा एक घंटे अतिरिक्त पढ़ाते है जिससे बच्चों का भविष्य सुधर रहा है।
0
0
Report

संभल में 4% ट्रांसफर नीति के लिए शिक्षकों का मंत्री आवास पहुंचे; ज्ञापन दिया

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । शिक्षा मंत्री कोटे से 4 फीसदी ट्रांसफर नीति को प्रभावी किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश भर के राजकीय माध्यमिक शिक्षक माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के आवास पर पहुंचे। शिक्षामंत्री कोटे से 4 फीसदी ऑफलाइन ट्रांसफर किये जाने की मांग को लेकर शिक्षकों ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी को ज्ञापन सौंपा। शिक्षामंत्री कोटे से 4 फीसदी ट्रांसफर नीति संदर्भ में मुख्यमंत्री से भेंट कर ट्रांसफर किए जाने का आश्वासन शिक्षकों को दिया। शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के चन्दौसी आवास का मामला।
0
0
Report
Advertisement

CM conducts aerial survey in flood-affected areas, relief monitoring intensified via dashboard

Patna, Bihar:पटना बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया। गंगा, सोन व सहायक नदियों के जलस्तर और दियारा क्षेत्र का जायजा लिया। अफसरों की बैठक में राहत-बचाव का काम तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कमांड सेंटर को सीएम डैशबोर्ड से लिंक करने की बात कही, ताकि सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) बाढ़ व राहत कार्यों की सीधी मॉनिटरिंग कर सके। मुख्यमंत्री ने कहा की चौबीसों घंटे बांधों की निगरानी हो। सभी डीएम-एसपी जिलों में डटे रहें। ऐसी हरसंभव व्यवस्था की जाए, जिससे बाढ़ पीड़ितों को दिक्कत नहीं हो। बाढ़ राहत शिविर और सामुदायिक रसोई केंद्रों में भोजन की व्यवस्था निर्बाध रूप से जारी रहे। 27 एसडीआरएफ और 9 एनडीआरएफ की टीमें संवेदनशील इलाकों में तैनात।कमांड सेंटर को सीएम डैशबोर्ड से जोड़ना और डीएम-एसपी को फील्ड में रखना सुनिश्चित करता है कि कागजी दावों के बजाय जमीनी स्तर पर त्वरित राहत पहुंचे।
0
0
Report

फौजियों का गांव में बाढ़ का पानी, मुख्यालय से संपर्क टूटा, मदद नहीं पहुंची

Danapur, Bihar:HEADLINE फौजियों का गांव में घुसा बाढ़ का पानी। गांव का शहर मुख्यालय से संपर्क टूटा। रोजमर्रा के समान के लिए पानी में घुसकर आ जा रहे हैं लोग । मदद के लिए नहीं पहुंचे कोई जनप्रतिनिधि ।सरकारी सुविधा भी नदारत. ANCHOR ये है फौजीयो का गांव कहे जाने वाला मनेर प्रखंड का रतन टोला गांव इस गांव के अधिकांश घर के सदस्य भारत माता की रक्षा मे तैनात है लेकिन आज उनका गांव गंगा नदी मैं लगातार हो रही जल वृद्धि के कारण बाढ़ का पानी गांव मे घुस गया है । इस गांव का शहर मुख्यालय से संपर्क टूट चुका है रोजमर्रा के वास्तु के लिए लोग पानी में घुसकर शहर पहुंच रहे हैं सबसे ज्यादा परेशानी जानवरों की है जिनका चारा बाढ़ के पानी में डूब चुका है किसान की फैसले डूब चुकी है सरकार के तरफ से अभी तक इन्हें ना तो नाव की व्यवस्था की गई है ना ही किसी तरह की सुविधा उपलब्ध कराई गई है लोग किसी तरह अपने रोजमर्रा के समान के लिए शहर जा रहे हैं इन्हें पूछने वाला कोई नहीं है सरकार के तरफ से इन्हें अभी तक कोई भी सुविधा मुहैया नहीं कराया गया है बाढ़ पीड़ित बताते हैं ये फौजियों का गांव है इस गांव के हर सदस्य देश के सीमा की रक्षा कर रहे हैं और यह पर गांव मे पानी घुसा हैं सारा फसल डूब चुका है कोई देखने वाला तक नहीं है सबसे ज्यादा परेशानी पशुओं की है इस परिस्थिति में भी अभी तक ना स्थानीय विधायक पहुंचे हैं ना ही सांसद हम लोगों को सरकार के तरफ से भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है हम लोगों का सरकार से आग्रह है कि जल्द से जल्द कोई व्यवस्था करे BYTE मैनेजर राय मुखिया रतन टोला BYTE धीरज कुमार बाढ़ पीड़ित रतन टोला BYTE संतोष कुमार बाढ़ पीड़ित रतन टोला
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top