222002
शाहगंज में नाबालिग का अपहरण करने वाला आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Jaunpur, Uttar Pradesh:नाबालिग लड़की का अपहरण और दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एसपी सिटी के निर्देशन में चलाए गए अभियान में आरोपी खुर्शीद को रेलवे स्टेशन से दबोच लिया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिनदहाड़े झपटमारी: लसूडिया के अमृत पैलेस कॉलोनी में CCTV फुटेज जुटाने लगी पुलिस
Indore, Madhya Pradesh:लसूडिया थाना क्षेत्र की अमृत पैलेस कॉलोनी में दिनदहाड़े झपटमारी की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वीओ- लसूडिया थाना क्षेत्र की अमृत पैलेस कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई झपटमारी की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बाइक सवार बदमाश एक महिला को निशाना बनाते दिखाई दे रहे हैं। झपटमारी के दौरान महिला सड़क पर गिर जाती है, जबकि आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं वीडियो वायरल होने के बाद लसूडिया पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वायरल वीडियो की बारीकी से जांच की जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। इसके बावजूद पुलिस पीड़ित तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी हुई है। बाइट - पराग सैनी एसीपी0
0
Report
जबलपुर रेलवे स्टेशन पर युवक ट्रैक पर लेट गया; ट्रेन रूकी, जान बची
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में रेलवे प्लेटफार्म पर खड़ा एक यात्री अचानक रेल ट्रैक पर लेट गया। लोको पायलट की सतर्कता से ट्रेन को रोक लिया गया जिससे युवक की जान बच गई। रात के करीब 10 बजे रायपुर से चलकर जबलपुर पहुंच रही अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म नंबर 6 पर इंटर कर रही थी, तभी एक युवक आचानक ही पटरी में जाकर लेट जाता है। मौके पर मौजूद यात्रियों ने शोर मचाया तो लोको पायलट ने भी सावधानीपूर्वक ट्रेन को रोका। इसके बाद प्लेटफार्म में मौजूद आरपीएफ की टीम भी पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि युवक टीवी की बीमारी से परेशान था। लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी जब वह ठीक नहीं हुआ तो आत्महत्या करने के लिए जबलपुर रेलवे स्टेशन आया था। आरपीएफ ने परिजनों को बुलाकर युवक उनको उनके हवाले कर दिया है। जानकारी के मुताबिक गाड़ी सं. 12854 अमरकंटक एक्स. जबलपुर स्टेशन पीएफ नं. 06 पर इन्टर हो रही थी तो एक व्यक्ति अचानक मेन गेट के सामने ट्रैक पर आकर लेट गया तो गाड़ी के चालक द्वारा धीमी गति से चल रही ट्रेन को रोका गया और आरक्षक पोस्ट जबलपुर के आरक्षक चन्द्रेश्वर सिंह के द्वारा तत्काल उक्त व्यक्ति को ट्रेन के आगे से हटाकर जान बचाई गई। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम व पता मुकेश मेश्राम पिता भास्कर मेश्राम उम्र 30 वर्ष निवासी म.नं. 170ए, आजादनगर, सुभाष वार्ड, कटरा थाना अधारताल, जबलपुर जिला जबलपुर (म.प्र.) बताया और बताया कि वह काफी लम्बे समय से टी.बी. की बीमारी से परेशान है, काफी पैसे खर्च कर दिये है लेकिन ठीक नहीं हुआ और अपने आप में परेशान होकर मरना चाहता था जिसके कारण ट्रेन के आगे आ गया था। बाद इसकी सूचना उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार द्वारा उसके परिजनों को दी गई। थोड़ी देर बाद मुकेश का भांजे रोहित सोनकर आरपीएफ पोस्ट पर उपस्थित जहां मुकेश को उसके सामान बैग व मोबाइल सहित सुपुर्द किया गया।0
0
Report
पाकुड़ में भारी वाहन की चपेट में आकर मवेशी मजदूर की मौत
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के तारापुर - सिउलीडांगा पथ के सुराईडीह क्रशर के निकट अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से मवेशी मजदूर की मौत हो गई है...मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पृथ्वीनगर गांव निवासी 50 वर्षीय सेराजुल शेख के रूप में हुई है...जिनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई है...घटना की जानकारी मिलते ही हिरणपूर थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर लोगो से आवश्यक जानकारी लिया...पुलिस को शव की पहचान को लेकर काफी खोजबीन करना पड़ा...इसके कुछ देर बाद शव की पहचान हो पाई...पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल भेज दिया है...मृतक मवेशी मजदूर व्यापारियों के मवेशियों को हिरणपुर हाट तक लाने और ले जाने का काम करता था...इस एवज में व्यापारी इन्हें 1000 रुपये देता था... घटना के दिन मृतक का भतीजा मोरतुजा शेख , इमाम शेख सहित चार लोग 13 भैसा को पाकुड़ के चांचकि से ला रहा था...इसी दौरान सेराजुल शेख सुराईडीह क्रशर के निकट शौच करने के लिए रुक गया...वही अन्य मजदूर आगे निकलकर तारापुर स्थित दुकान में नास्ता करने लगा...जब मृतक नही आया तो खोजबीन कर हाट चला गया... बाद में सूचना मिली कि वाहन से दबकर उसकी मौत हो गई है.. दुर्घटना में मृतक के सिर बुरी तरह दब गया था...जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई है...मृतक के भतीजा ने बताया कि हमलोग व्यापारियों की मवेशियों को हाट में पहुंचाने आये थे...चाचा शौच के लिए रुक गया... काफी खोजबीन की गई , पर नही मिला...इसके बाद जानकारी मिली की इनकी दुर्घटना में मौत हो गई है...मृतक के पत्नी सहित पांच बच्चे है...इस सम्बंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेजा गया है...आवश्यक जांच की जा रही है...बहरहाल कयास यही लगाया जा रहा है कि किसी पत्थर लदे भारी वाहन द्वारा कुचले जाने पर मौत हो गई होगी...0
0
Report
Advertisement
बेतिया: मोहद्दीपुर भट्ट टोला में चोरों ने लाखों के आभूषण-नगद चोरी की बड़ी वारदात
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां चोरों ने भीषण चोरी को अंजाम दिया है मझौलिया थाना अंतर्गत मोहद्दीपुर भट्ट टोला में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है कृष्ण किशोर सिंह के घर में बीती देर रात्रि चोरों ने भीषण चोरी को अंजाम दिया है गृह स्वामी ने बताया कि करीब पचास लाख का सोना चांदी और नौ लाख नगद की चोरी हुई है बीती देर रात्रि दर्जनों की संख्या में आए चोरों ने घर का ग्रिल और जाली तोड़ घर में प्रवेश किया घर में अलमारी को तोड़ नगद और आभूषण की चोरी कर फरार हो गए मकान मालिक को करीब तीन बजे सुबह में जानकारी हुई घर में चोरी हो गई जिसके बाद पुलिस को सूचना दिए सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है एफएसएल की टीम डॉग स्क्वायड की टीम मामले की जांच कर रही है एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि बहुत जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है इस भीषण चोरी से इलाके में सनसनी फैल गई है ग्रामीणों में चोरों का भय और दहशत का माहौल है ग्रामीणों पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे है रात्रि गस्ती पर सवाल खड़ा हो रहा है चोरों में ना ही पुलिस का खौफ है ना ही कानून का डर आए है ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है0
0
Report
केसी वेणुगोपाल के दौरे से उत्तराखंड में कांग्रेस की जमीनी ताकत तेज
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड | कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा कहती हैं, "हमारे महासचिव केसी वेणुगोपाल आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से मिलने के लिए दो दिन के दौरे पर आ रहे हैं। वह कुछ नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे और फीडबैक लेने के लिए एक आम बैठक भी करेंगे। वह सभी तक पार्टी का संदेश भी पहुंचाएंगे। चुनाव नजदीक हैं, इसलिए पार्टी को जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत करने की जरूरत है... हम स्थानीय मुद्दों और बीजेपी सरकार की गलत नीतियों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान सरकार के कामकाज को देखते हुए, जहां भी जाएं, लोगों की भावनाएं उनके खिलाफ हो गई हैं... चाहे उत्तराखंड हो या यूपी, बीजेपी भगवान के नाम पर राजनीति करती है। फिर भी, उनकी नाक के नीचे मंदिरों में चोरी हो रही है, चाहे वह सोने की चोरी हो या मंदिर के चढ़ावे की। बीजेपी का असली चेहरा जनता के सामने आ रहा है..."0
0
Report
नोएडा में बारिश से जलभराव, सेक्टर 45 में पानी जमा
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा (यूपी): शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। जिसकी वजह से कई जगहों पर जलभराव हुआ। वीडियो नोएडा सेक्टर 45 से है।0
0
Report
Advertisement
सीएम धामी ने बैंकरों से ऋण जमा अनुपात बढ़ाने का निर्देश दिया; जिलों में शिविर तेज
Dehradun, Uttarakhand:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ऋण जमा अनुपात बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। कम ऋण जमा अनुपात वाले जनपदों में ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के लिए नियमित शिविरों के आयोजन करने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं। बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और टिहरी में कम ऋण जमा अनुपात पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को कोई परेशानी न हो।0
0
Report
बारिश के बीच जामा मस्जिद के गुंबद का बड़ा हिस्सा गिरा, हादसा रोक लिया गया
Mathura, Uttar Pradesh:बारिश के बीच चौक बाजार स्थित जामा मस्जिद के गुंबद का हिस्सा गिरा, बड़ा हादसा टला मथुरा के चौक बाजार स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में बुधवार शाम करीब 7 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब मस्जिद के गुंबद का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए फोटो के माध्यम से सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। पास ही दुकान चलाने वाले एक दुकानदार ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो मस्जिद के गुंबद का हिस्सा नीचे गिर रहा था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गुंबद का हिस्सा किनReasonों से गिरा। राहत की बात यह रही कि मलबा सड़क पर न गिरकर मस्जिद की ऊपरी छत पर ही गिरा, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के संबंध में जब जामा मस्जिद कमेटी से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस मामले पर कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया। फिलहाल गुंबद का प्लास्टर गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है。 स्थानीय दुकानदार0
0
Report
गोरखपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, गिरोह विस्तार की जांच जारी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना पुलिस ने अभियान चलाकर आशुतोष सिंह, हर्ष जायसवाल और अनिकेत भारती उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि तीनों पर गिरोह बनाकर हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर अपराधों को अंजाम देने के आरोप हैं। आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश जारी है। वीओ-: गोरखपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महराजगंज के फरेन्दा निवासी आशुतोष सिंह, गोरखपुर के आर्यनगर निवासी हर्ष जायसवाल और मोहद्दीपुर निवासी अनिकेत भारती उर्फ गोलू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 143/2026, उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर संगठित तरीके से गंभीर अपराधों को अंजाम देते थे। इन पर हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और अन्य संगीन मामलों में शामिल होने के आरोप हैं। इन्हीं आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। मुख्य आरोपी आशुतोष सिंह के खिलाफ महराजगंज और गोरखपुर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं हर्ष जायसवाल के खिलाफ भी कोतवाली थाने में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। तीसरे आरोपी अनिकेत भारती उर्फ गोलू के खिलाफ कैंट और कोतवाली थाने में हत्या के प्रयास, मारपीट और गैंगस्टर एक्ट सहित कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों और उनकी गतिविधियों की भी जांच की जा रही है, ताकि संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके। गोरखपुर पुलिस का कहना है कि जिले में संगठित अपराध और गैंगवार जैसी गतिविधियों में शामिल अपराधियों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। गैंगस्टर एक्ट में हुई यह गिरफ्तारी अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई का बड़ा संदेश मानी जा रही है。0
0
Report
Advertisement
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: आरोपी रिमांड पर, 40 घंटे की पूछताछ पूरी
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा घोटाला मामला, रिमांड पर लिए गए तीनों आरोपी अनुकल्प लव कुश और करुणेश पांडे को लेकर रात भर दौड़ती रही पुलिस, संदिग्ध स्थानों पर तीनों को ले गई पुलिस, रात में पुलिस लाइन में फिर हुई पूछताछ, आज कैश व ज्वेलरी हो सकती है बरामद, आरोपी अपने रिश्तेदारों को देते थे नगद, अकाउंट में लेते थे ट्रांसफर ताकि ना किसी को हो सके शक, आरोपियों और उनके रिश्तेदारों के बैंक अकाउंट खंगाल रही पुलिस, आज रात 11:00 बजे पूरी होगी 40 घंटे की रिमांड।0
0
Report
दिल्ली में भारी वर्षा से जलभराव, रोहिणी के बादली में अंडरपास पानी में डूबा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। रोहिणी के बादली इलाके में बादली गांव अंडरपास की तस्वीरें।0
0
Report
दानापुर में दरोगा के आवास पर ईओयू छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला
Danapur, Bihar:दानापुर के सुल्तानपुर में मध्य निषेध विभाग के दरोगा अंकेश कुमार के आवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है। जानकारी के अनुसार, सुबह से ही ईओयू की टीम ने दरोगा के आवास पर पहुंचकर दस्तावेजों और संपत्तियों से जुड़े अभिलेखों की जांच शुरू की। टीम बैंक खातों, चल-अचल संपत्ति, निवेश और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की भी पड़ताल कर रही है। छापेमारी के दौरान सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। फिलहाल ईओयू की ओर से आधिकारिक तौर पर बरामदगी या जांच से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामले में कितनी संपत्ति का खुलासा हुआ है और आगे क्या कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों के बीच छापेमारी को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
नोएडा में भारी बारिश के कारण पेड़ गिरा, सेक्टर-6 के दृश्य वायरल
Noida, Uttar Pradesh:Noida: Tree Falls Due To Heavy Rainfall / Visuals From Noida Sector 60
0
Report
वायरल रोटी: सोने के लिए है क्या सच?
Noida, Uttar Pradesh:वायरल सो के लिये है0
0
Report
वायरल शो के लिए नया ट्रेंड सामने आया है
Noida, Uttar Pradesh:वायरल शो के लिये है0
0
Report
Advertisement
