Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaunpur222125

जौनपुर के बदलापुर में झूला हादसा दो लोग घायल वीडियो वायरल

Aug 16, 2025 02:29:19
Merha, Uttar Pradesh
जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र में आयोजित प्रदर्शनी मेले में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। चलते-चलते झूला अचानक टूट गया, जिससे झूले पर सवार दो लोग नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने झूला संचालक को हिदायत देते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने सभी झूलों की सुरक्षा जांच के निर्देश दिए हैं।
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
APAbhay Pathak
Aug 16, 2025 05:16:17
Anuppur, Madhya Pradesh:
अनूपपुर अनूपपुर जिले के कोतमा नगर पालिका परिषद की लापरवाही आई सामने स्थानांतरित (शिप्ट)किए गए हरे भरे पेड़ महज 1 वर्ष में ही सूख गए लापरवाही या तकनीकी गड़बड़ी जांच का विषय स्लग पेड़ एंकर अनूपपुर जिले के नगर पालिका परिषद कोतमा अंतर्गत वार्ड नंबर 1 में इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है इसके लिए उस जगह मौजूद करीब 35 से 40 हरे भरे पेड़ो को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित (शिप्ट)किया गया लेकिन महज 1 वर्ष में ही आज करीब आधे से ज्यादा पेड़ पूरी तरह से सूख चुके है या उन जगहों पर केवल पेड़ो के ठूंठ ही बचे है या केवल गड्ढे ही बचे है आखिर कहा हुई चूक जिससे हरे भरे पेड़ मर गए वहीं नगर पालिका अध्यक्ष अजय सराफ का कहना है कि करीब 35 से 40 पेड़ो को शिप्ट किया गया था लेकिन हम पेड़ो के सूख जाने के कारण ठेकेदार को शिप्टिंग प्रक्रिया का भुगतान नहीं करेंगे वी ओ 01 अनूपपुर जिले के कोतमा नागर पालिका अंतर्गत वार्ड न 1 में खेलकूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है जिसके लिए जिस जगह पर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है उस जगह पर कई हरे भरे पेड़ लगे हुए थे जिन्हें नियमानुसार काटा जाना संभव नहीं था इसीलिए उन सभी पेड़ो को अन्यत्र शिप्ट किया गया लेकिन आज 1 वर्ष के भीतर ही सारे पेड़ सूख चुके है या फिर उस जगह पर केवल ठूंठ ही बचे है लोगो का कहना है कि पेड़ो की शिफ्टिंग प्रक्रिया में लापरवाही हुई है और तकनीकी बातों का ध्यान नहीं रखा गया जिसकी वजह पेड़ो का सूख जाना लापरवाही और तकनीकी कमी की तरफ इशारा करता है बाइट 01 मोहिनी वर्मा पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कोतमा बाइट 02 अजय सराफ अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कोतमा PTC OF REP0RTER ABHAY PATHAK ANUPPUR
0
comment0
Report
WMWaqar Manzoor
Aug 16, 2025 05:15:56
Ganderbal, :
In a Post on X Lieutenant Governor Manoj Sinha Said " Humble tributes to former PM Shri Atal Bihari Vajpayee Ji on his Punyatithi. A visionary statesman, Atal Ji's ideals, leadership & unwavering commitment to the nation will continue to guide us on the path towards a prosperous, self-reliant & Viksit Bharat.
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Aug 16, 2025 05:15:40
Shimla, Himachal Pradesh:
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा रही है. शुक्रवार रात शिमला के विकास नगर इलाक़े में एक बड़ा लैंडस्लाइड हो गया. लैंडस्लाइड के बाद भारी मात्रा में मिट्टी मुख्य सड़क पर आ गिरी. लैंडस्लाइड होने की वजह से आवाजाही प्रभावित हुई है. जानकारी के मुताबिक, मिट्टी में 2-3 गाड़ियों को भी दबे होने की संभावना है. फ़िलहाल मौक़े पर स्थानीय प्रशासन रास्ता बहाल करने की कोशिश में जुटा हुआ है.
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Aug 16, 2025 05:15:19
Jhansi, Uttar Pradesh:
एंकर-झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित मैक्स केयर हॉस्पिटल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने रिसेप्शन टेबल पर रखे मोबाइल फोन को चोरी कर लिया। यह पूरी घटना प्राइवेट अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स रात के समय रिसेप्शन टेबल पर पहुंचता है और चार्जिंग पर लगे मोबाइल फोन को चुरा कर अपनी जेब में रखकर अस्पताल से फरार हो जाता है। अस्पताल प्रबंधन ने इस वीडियो को वायरल कर दिया है, ताकि चोर की पहचान की जा सके और उसे पकड़ा जा सके।
0
comment0
Report
Aug 16, 2025 05:14:46
Anjad, Madhya Pradesh:
अंजड़ नगर में गोगा देव की पवित्र छड़ी का नगरागमन हुआ जो यात्रा के रूप में मुख्य मार्गो से होते है निकाली गई जगह जगह आमजनों समाजिक संगठनों ने फूल वर्ष की ही में अंजड़ नगर (जिला बड़वानी, मध्यप्रदेश) में जहारवीर श्री गोगादेव जी महाराज की भव्य छड़ी यात्रा निकाली गई। यह आयोजन बुधवार, 13 अगस्त 2025 को हुआ। छड़ी यात्रा के दौरान श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और लोग पूजन-अर्चना कर आशीर्वाद लेने पहुंचे। यह यात्रा परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार धूमधाम से संपन्न हुई विशेषताएँ: पारंपरिक छड़ी यात्रा, पुष्प वर्षा, पूजन और गोगादेव जी के जयघोष
0
comment0
Report
Mayank Kumar KashyapMayank Kumar Kashyap
Aug 16, 2025 05:12:17
Nidaura, Uttar Pradesh:
विश्व में शांति एवं भाईचारा, सुख एवं समृद्धि की कामना से दुनिया भर को समतामूलक समाज का संदेश देने वाले भगवान श्री कृष्ण के जन्मोसव पर शनिवार को नमामि गंगे ने काशी के प्राचीन विष्णु तीर्थ आदि केशव घाट पर स्थित भगवान आदिकेशव की आरती उतारी। प्रेम समत्व की बंसी बजाने वाले आदि केशव विष्णु की मूर्ति के समक्ष माखन मिश्री का भोग लगाकर लोक मंगल की कामना की गई। स्कंद पुराण एवं काशी खंड में वर्णित आदि केशव, ज्ञानकेशव, पंचदेवता और संगमेश्वर महादेव का विश्व शांति के लिए विधिवत पूजन किया गया।
0
comment0
Report
Aug 16, 2025 05:02:38
Anjad, Madhya Pradesh:
बड़वानी जिले के राजपुर में रूपा नदी में तेज बारिश के चलते आई बाढ़ में नदी में 4 वाहन बह गए वही मकान दुकानों और खेतों में भी बारिश से नुकसान हुआ ह अभी कितना नुकसान हुआ अज्ञात हैं
1
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Aug 16, 2025 05:01:33
Jasa, Bihar:
मुकुल जायसवाल स्लग - खाना बनाकर घर वापस लौट रहे हलवाई को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हुई मौत वियो - कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के रोहुआ गेट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हलूवाई का घटना स्थल पर मौत हो गया। यह घटना शुक्रवार की देर रात्रि लगभग 11:00 बजे रात की बताई जा रही है। घटना की जानकारी दुर्गावती पुलिस को ग्रामीणों द्वारा दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा करते हुए परिजनों को सूचना दिया और कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करने के लिए शनिवार की सुबह सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया गया। मृतक की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव के रामायण कहार का 36 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र कहार के रूप में की गई है। मृतक के पिता रामायण कहार ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरा बेटा रोहुआ गांव में खाना बनाने के लिए गया हुआ था। खाना बना कर देर रात्रि वापस अपने बाइक से घर के लिए लौट रहा था तभी अज्ञात वाहन के टक्कर से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा हम लोगों को जानकारी मिला तो हम लोग शव को पोस्टमार्टम करने के लिए लेकर सदर अस्पताल भभुआ में आए हुए हैं। बाइट - मृतक के पिता - रामायण कहार
4
comment0
Report
HKHitesh Kumar
Aug 16, 2025 05:01:23
Khagaria, Bihar:
REPORT -HITESH KUMAR LOCATION -KHAGARIA ANCHOR खगड़िया के बलुआही बस स्टैंड के पास एनएच 31 पर रह रहे बाढ पीङित के दो बच्चे  श्रृष्टि कुमारी  और विक्की कुमार अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आ जाने के कारण जख्मी हो गए जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो जख्मी बच्चे मे से एक बच्चे श्रृष्टि कुभारी को बेहतर इलाज के लिए  भागलपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है की गंडक नदी में बाढ़ होने से खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के कृष्ण पुरी मोहल्ले के लोग एन एच 31 पर सरण लिए हुए हैं। अहले सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर सङक पर लगे पुलिस के बैरिकेटिंग स्टैंड से टकराते हुए सङक पर रखे पत्थर को तोङते हुए भाग खङा हुआ। इसी दौरान पत्थर का एक टुकङा दोनो बच्चे के सिर पर लगा जिससे दोनो बच्चे जख्मी हो गए। इसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। BYTE रंजन देवी,बच्चे के परिजन। रिंकू देवी,बच्चे के परिजन। शिवराज यादव,वार्ड पार्षद।
4
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Aug 16, 2025 05:00:30
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:
जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम कोयेनार में 9 माह की मानवी कश्यप ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसे सुनकर गांव वाले हैरान रह गए। 13 अगस्त को मां दीपिका की तबीयत खराब थी और बाकी परिवार खेत पर था। मानवी घर में अकेले खेल रही थी, तभी दरवाजे के पीछे छिपे ज़हरीले करैत साँप को उसने खिलौना समझकर पकड़ लिया और काट डाला। कुछ ही पलों में साँप की मौत हो गई। मां ने यह नजारा देखा तो घबराकर परिजनों को बुलाया। बच्ची को तुरंत मेकाज अस्पताल ले जाया गया, जहां 24 घंटे की निगरानी के बाद वह पूरी तरह सुरक्षित पाई गई और छुट्टी दे दी गई। गांव में अब लोग मानवी को प्यार से नन्ही शेरनी कहकर पुकार रहे हैं।
1
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Aug 16, 2025 05:00:25
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:
एंकर।जबलपुर में शुक्रवार देर रात ग्रामीणों ने मिलकर एक बदमाश रूपेंद्र साहू की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना में ग्राम रिठौरी के आरोपी लक्ष्मण देवेंद्र बंजारा सहित अन्य ने पुरानी रंजिश का बदला लिया है खमरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पनागर का रहने वाला रूपेंद्र साहू आदतन अपराधी था उसके खिलाफ अवैध वसूली हत्या के प्रयास,रुपयों के लिए लोगों को धमकाने सहित अन्य मामलों में 28 मामले दर्ज थे उसका रिथौड़ी,मझगांव, तिलगवा और वर्धा तक आतंक था भूपेंद्र साहू और उसके दोस्त सतीश कुशवाहा जित्तू बंजारा ओर दो अन्य ने रिठौरी निवासी लक्ष्मण बंजारा पर सितंबर 2024 में हमला किया था तभी से बंजारा परिवार रूपेंद्र को ठिकाने लगाने की फिराक में था आरोपी लक्ष्मण बंजारा ने 11 माह बाद बदला लिया है सितंबर 2024 में लक्ष्मण बंजारा पर रूपेंद्र साहू और उसके साथियों ने चाकू से हमला किया था इसके बाद से ही उसका परिवार रूपेंद्र से बदला लेने की फिराक में था और अब जब मौका मिला तो धारदार हथियारों से रूपेंद्र की हत्या कर दी गई फिलहाल खमरिया पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है बाइट पारस साहू मृतक के परिजन बाइट सरोजिनी चौकसे टी आई खमरिया थाना
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Aug 16, 2025 05:00:11
Ranchi, Jharkhand:
शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में शुक्रवार की देर रात निधन हो गया। रामधन सोरेन के निधन पर पूरा झारखंड मर्माहt है। विशेष विमान से उनके पार्थिव शरीर को लाया जा चुका है जिसके बाद झारखंड विधानसभा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हो रहा है। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए रामदास सोरेन का जाना एक अपूरणीय क्षति बताया है वही झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पहले शिबू सोरेन का जाना और अब रामदास सोरेन का मर्माहt करने वाला है, और उनका निधन एक बहुत बड़ी क्षति है बाइट.... झारखंड विधानसभा अध्यक्ष, रवींद्रनाथ महतो बाइट.... बंधु तिर्की, कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Aug 16, 2025 05:00:06
Jalabaria, West Bengal:
ডায়মন্ড হারবারে পুলিশ জেলার অতিরিক্ত পুলিশ সুপারের মানবিক উদ্যোগ 160825ZG_DH_ADSP নকিব উদ্দিন গাজী মানুষ বড় কাঁদছে তুমি মানুষ হয়ে পাশে দাঁড়াও মানবিক ডায়মন্ড হারবার পুলিশ জেলার অন্যতম মুখ, অতিরিক্ত পুলিশ সুপার মিতুন কুমার দে-র উদ্যোগে অনন্য এক মানবিক কর্মসূচির আয়োজন করা হয়। ডায়মন্ড হারবার রবীন্দ্রভবনে আয়োজিত এই অনুষ্ঠানে একাধিক কৃতি মেধাবী ও অসহায় ছাত্রছাত্রী, দুঃস্থ পরিবার এবং দুর্ঘটনায় প্রিয়জন হারানো মানুষদের হাতে আর্থিক সহায়তা ও সংবর্ধনা প্রদান করা হয়। এদিনের উদ্যোগে বিশেষভাবে স্থান পেয়েছে— ১০০ শতাংশ শারীরিকভাবে অক্ষম হয়েও উচ্চশিক্ষার স্বপ্ন দেখা শিক্ষার্থী, পিতৃহীন হয়েও পড়াশোনায় আগ্রহী শিশু, এবং অন্যের জীবন বাঁচাতে নিজের প্রাণ বিসর্জন দেওয়া সাহসী মানুষের পরিবার। পাশাপাশি দুর্ঘটনায় সন্তান হারানো পরিবারগুলোকেও দেওয়া হয় সহায়তা। অতিরিক্ত পুলিশ সুপার মিতুন কুমার দে শুধু আর্থিক অনুদানই দেননি, ভবিষ্যতে তাদের শিক্ষার দায়িত্ব নিজের কাঁধে তুলে নিয়েছেন। একই মঞ্চে জেলার হিন্দু, মুসলিম ও খ্রিস্টান ধর্মীয় নেতাদের উপস্থিতিতে দেওয়া হয় সম্প্রীতির বার্তা। এছাড়া দক্ষ ও নিষ্ঠাবান পুলিশকর্মীদেরও সম্মানিত করা হয়। মানবিক এই আয়োজন প্রসঙ্গে অতিরিক্ত পুলিশ সুপার বলেন, এই উদ্যোগে অসহায় পরিবারগুলোর চোখে ফুটে উঠেছে আশার আলো, আর অনাথ শিশুরা পেয়েছে উজ্জ্বল ভবিষ্যতের প্রতিশ্রুতি। ডায়মনহারবার পুলিশ জেলার এই মানবিক উদ্যোগকে সমস্ত স্তরের মানুষ সাধুবাদ জানিয়েছেন
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Aug 16, 2025 04:47:28
Jamshedpur, Jharkhand:
जमशेदपुर झारखण्ड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की मौत राज्य को बड़ी छती पहुंची है, झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि राज्य के साथ साथ टेल्को के घोड़ाबांधा ने अपना एक बेटा खो दिया है, उन्होंने कहा कि घोड़ाबांधा मे सड़क नहीं हुआ करती थी, श्रमदान कर सड़क का निर्माण करवाने का काम रामदास सोरेन और वे सभी मिल कर किया, रामदास सोरेन मृदुल सोभाव के व्यक्ति थे, उनके निधन से झारखण्ड को छती हुई है, अर्जुन मुंडा ने कहा कि शुरूआती दौर मे वे लोग साथ मे कई आंदोलन किए, बाद मे वे झामुमो मे चले गए और वे बीजेपी मे चले गए, मगर रामदास भी घोड़ाबांधा मे रहते थे, तो घर आस पास होने से घरेलू तरह से उनसे रिस्ता था, उन्होंने कहा कि उनके निधन से पूरा राज्य आज शोक मे है। बाईट.... अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखण्ड।
8
comment0
Report
MSManish Sharma
Aug 16, 2025 04:46:49
Aligarh, Uttar Pradesh:
अलीगढ़ ब्रेकिंग एएमयू में चल रहे फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों के प्रदर्शन में फिर लगे मुद्दे से हटकर नारे फिलिस्तीन के समर्थन में लगे नारे छात्र धरने प्रदर्शन के दौरान पहले भी लगा चुके हैं विवादित नारे फिलिस्तीन से रिश्ते क्या बोलते हुए का नारा हुआ वायरल एएमयू इंतजामिया का कहना बाहरी छात्र कर रहे हैं कैंपस का माहौल खराब
7
comment0
Report
Independence Day
Advertisement
Back to top