Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaunpur222001

रेलवे की लापरवाही से पूरनपुर का रोड बंद, अंडरपास के लिए ग्रामीण चिल्लाए

ASAJEET SINGH
Feb 06, 2026 07:39:45
Jaunpur, Uttar Pradesh
रेलवे की मनमानी से पूरनपुर गांव का रास्ता बंद, अंडरपास की मांग पर भड़के ग्रामीण ग्रामीणों का कहना है कि वे बीते लगभग 15 वर्षों से रेलवे प्रशासन से अंडरपास निर्माण की मांग करते आ रहे हैं, ताकि किसानों, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। लेकिन उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रेलवे ने ऐसा अवरोध खड़ा कर दिया, जिससे गांव का संपर्क मुख्यालय से लगभग कट गया है。 रास्ता बंद होने से खेती-किसानी, बाजार तक पहुंच और रोजमर्रा की जरूरतों पर सीधा असर पड़ा है। ग्रामीणों ने चिंता जताई है कि किसी आपात स्थिति, विशेषकर बीमार मरीजों को अस्पताल ले जाने में यह बाधा गंभीर संकट का रूप ले सकती है। किसान नेता अजीत सिंह डोभी ने इस पूरे मामले को वीडियो के जरिए सामने लाते हुए रेलवे की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र अंडरपास का निर्माण नहीं किया गया तो ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। मामले की गंभीरता से ग्रामीणों का गुस्सा और परेशानी साफ नजर आई है। अब सभी की निगाहें रेलवे प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस समस्या का समाधान कब और कैसे करता है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADAbhijeet Dave
Feb 06, 2026 09:07:05
Ajmer, Rajasthan:अजमेर विधानसभा अजमेर में आज एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल कलेक्टर दफ्तर को मिला... अज्ञात व्यक्ति की ओर से भेजे गए इस ईमेल में आरडीएक्स फटने का धमकी दिया गया... धमकी भरे ईमेल की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अफसर डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दृष्टि के साथ पहुंचे тарих के तौर पर सिविल डिफेंस और SDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया.. वकीलों की हड़ताल के चलते कोर्ट परिसर में ज्यादा हलचल नहीं थी लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर वहां मौजूद न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकाल कर पूरे को भवन की बारीकी से जांच पड़ताल की गई करीब 1 घंटा से ज्यादा चली पड़ताल के बाद हालांकि पुलिस को कुछ भी संदेश नहीं मिला लेकिन पुलिस ने धमकी को गंभीरता से लेते हुए बारीकी से जांच पड़ताल की.. इससे पहले भी पिछले साल ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स से पहले तीन बार कलेक्ट्रेट और दरगाह को भी बम से उड़ने की धमकी मिली थी लेकिन वहां पर भी पड़ताल के दौरान कुछ भी संदेश नहीं मिला था इस मामले में सिविल लाइंस थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया है अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस अब इस मामले को भी उसे जोड़कर आगे की जांच कर रही है
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 06, 2026 09:06:47
Sikar, Rajasthan:11 केवी विद्युत पोल से टकराई स्विफ्ट डिजायर, टूटकर गिरी लाइन से लगी आग सीकर जिले के रींगस में कार ड्राइविंग सिखाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एनएच-52 से रींगस शहर में आने वाली सड़क पर एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर 11 केवी के विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि विद्युत लाइन टूटकर नीचे गिर गई, जिससे मौके पर आगजनी की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शी गिरधारी निठारवाल ने बताया कि बावड़ी निवासी मुकेश वर्मा दो युवतियों को कार ड्राइविंग सिखा रहा था। इसी दौरान चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे के बाद टूटे विद्युत तारों से चिंगारियां निकलने लगीं और करीब 100 फीट के क्षेत्र में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही रींगस नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि विद्युत विभाग और निकटवर्ती काश्तकारों को काफी नुकसान पहुंचा है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 06, 2026 09:06:31
Alwar, Rajasthan:ढिगावड़ा गांव स्थित अटल सेवा केंद्र पर गिरदावर सर्किल का एक दिवसीय विशेष ग्रामोत्थान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का निरीक्षण जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य किसानों एवं ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने एसडीएम, तहसीलदार, विकास अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की जाए। डॉ. आर्तिका शुक्ला ने शिविर में लाभार्थी किसानों को अनुदान राशि के चेक वितरित किए और政府 की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने वाले ग्रामीणों से फीडबैक भी लिया। शिविर में राजस्व विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, पशुपालन विभाग, चिकित्सा विभाग सहित कई विभागों की स्टॉल लगाई गईं, जहां संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर ने बताया कि ढिगावड़ा में आयोजित ग्रामोत्थान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे ऐसे शिविरों में अधिक से अधिक पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं, क्योंकि शिविरों में उच्च स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहते हैं।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 06, 2026 09:06:16
Kota, Rajasthan:सांगोद (कोटा) प्रदेश सरकार में निर्देश पर ग्राम उत्थान शिविर आयोजित कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद, राज्य सरकार के निर्देश पर आज लटूरी पंचायत मुख्यालय पर ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किया गया। सुबह दीप प्रज्वलित के साथ शुरू हुए शिविर में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। संबंधित विभागीय अधिकारियों ने समस्या सुनकर अधिकतर समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। बिजली विभाग के अधिकारियों की ओर से जितने भी समस्याएं बताई गई सभी समस्याओं का निवारण मौके पर किया गया। शिविर में बताया गया कि सरकार की और से कौनसी जनहित की योजनाएं संचालित हो रही है। भाजपा नेता मनीष नागर ने बताया कि शिविर में अधिक से अधिक ग्रामीण समस्याएं लेकर पहुंचे। इसको पूरा ध्यान रखा गया। बाकी रही राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को तय समय मे समाधान का भरोसा दिलाया गया।
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Feb 06, 2026 09:05:55
Patna, Bihar:पटना में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हो गए हैं. शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के बालदेव भवन रोड पर देर रात करीब 1:30 बजे दो गुटों के बीच गंभीर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. आरोप है कि एक गुट ने अचानक फायरिंग कर दी, जिसमें दूसरे गुट का एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान आरजू के रूप में हुई है, जिसे हाथ में गोली लगी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. एसडीपीओ सचिवालय-2 साकेत कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.
0
comment0
Report
ARAarti Rai
Feb 06, 2026 09:04:52
Noida, Uttar Pradesh:Bird Flu Spreading in Chennai: Important Announcement by the Public Health Department To prevent the spread of bird flu, the Public Health Department has issued advisories to the general public and poultry farm owners to take precautionary measures. It has stated that if crows or birds are found dead under mysterious circumstances, they should not be touched with bare hands and the matter should be reported to the Animal Husbandry Department. The Public Health Department has advised the public to remain alert and aware regarding bird flu and clarified that, so far, no humans have been affected by bird flu. In recent days, crows have been dying in large numbers in Chennai. Particularly in areas including Adyar, more than 100 crows have died in clusters. This has caused widespread fear among the public. The matter was reported to Corporation officials, who then collected the dead crows and sent them to the Tamil Nadu Veterinary and Animal Sciences University for examination. Officials stated, “For the past few days, a large number of crows have been dying in the park.” The number of crows dying has been increasing day by day. “These crows remain standing in one place throughout the day and then suddenly collapse and die,” officials said. In this situation, the test results have now been released, which indicate that the crows died due to infection caused by the H5N1 virus. As a result, the public has been advised not to touch dead crows under any circumstances. It has been stated that the crows are dying due to the increased spread of bird flu and that no one should touch them. In this context, the Public Health Department has issued an important announcement. The department has instructed people to take precautionary measures to prevent the spread of bird flu. The public and poultry farm owners have been advised not to touch crows, chickens, or birds that die mysteriously with bare hands. Poultry farm owners, in particular, have been asked to remain extra cautious. If crows or birds are found dead under suspicious circumstances, they should be buried at a depth of 8 to 10 feet or incinerated. Alternatively, the nearest Animal Husbandry Department should be informed. The Public Health Department has emphasized that the public should remain alert and aware regarding bird flu and reiterated that, so far, no humans have been affected. Although bird flu caused by the H5N1 virus does not easily spread to humans, if infection is confirmed, it can progress to a severe condition. Common symptoms include high fever, cough, sore throat, body fatigue, and headache. In some cases, redness of the eyes, breathing difficulty, and chest pain may occur. If timely treatment is not received, it can lead to dangerous conditions such as pneumonia and severe respiratory disorders. If such symptoms appear after touching dead birds, people should immediately consult a doctor and must not show negligence. Note: This is only an announcement from the Tamil Nadu Health Department. No visuals are available.
0
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Feb 06, 2026 09:04:36
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के मानसरोवर थाना क्षेत्र में वर्ष 2008 में प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर की गई बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। 17 साल बाद पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने श्री सालासर ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड सहित कंपनी के निदेशक और कर्मचारियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है, एफआईआर में कंपनी, उसके निदेशक ज्ञानचंद अग्रवाल, कर्मचारी प्रमोद कुमार अग्रवाल और बद्री को आरोपी बनाया गया है।आरोपी ज्ञानचंद के खिलाफ जयपुर में 300 से ज्यादा मुक़दमें सामने आ चुके है। ताज़ा शिकायत के मुताबिक दिल्ली निवासी बृज मोहन खन्ना और जयपुर निवासी रमेश चंद से वर्ष 2008 में नारायण विहार, अजमेर रोड स्थित आवासीय भूखंड दिलाने के नाम पर संपर्क किया गया था। आरोप है कि कंपनी प्रतिनिधियों ने उन्हें प्लॉट संख्या 163 (200 वर्ग गज) आवंटित किया और इसके एवज में पूरी राशि वसूल ली। बाद में जेडीए शुल्क, विकास कार्य और अन्य मदों के नाम पर अतिरिक्त रकम भी ली गई। शिकायत में बताया गया है कि पूरा भुगतान करने के बावजूद न तो पीड़ितों को प्लॉट का कब्जा दिया गया और न ही पट्टा जारी किया गया। इसके बाद कंपनी ने बाउंड्री वॉल और कमरे के निर्माण के नाम पर नकद 1.50 लाख रुपये और वसूल किए। काफी समय तक टालमटोल के बाद वर्ष 2009 में पुराने प्लॉट को बदलकर नया प्लॉट संख्या 298(D) आवंटित करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन उसका भी कब्जा नहीं दिया गया। पीड़ितों के अनुसार, अप्रैल 2025 में जब दोबारा मौके का निरीक्षण किया गया तो वहां न तो कोई प्लॉट मिला और न ही कोई निर्माण। कंपनी कार्यालय भी बंद मिला। पूछताछ करने पर यह सामने आया कि बताए गए स्थान पर ऐसा कोई प्लॉट मौजूद ही नहीं है, जिससे वर्षों से चल रही धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। मामाले में पुलिस ने एफआईआर में कंपनी, उसके निदेशक ज्ञानचंद अग्रवाल, कर्मचारी प्रमोद कुमार अग्रवाल और बद्री को आरोपी बनाया गया है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों से पूछताछ के साथ दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
Feb 06, 2026 09:04:18
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Feb 06, 2026 09:04:00
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर बिजली कर्मियों को साइबर फ्रॉड से बचाव की विशेष ट्रेनिंग, उपभोक्ताओं तक पहुंचेगी जागरूकता विद्युत वितरण मंडल लाल दरवाजा में हुआ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन साइबर एक्सपर्ट आशीर्वाद मौर्या ने दी ठगी से बचने की अहम जानकारी फर्जी कॉल, एसएमएस, ई-मेल और लिंक से होने वाले फ्रॉड पर चर्चा बिजली बिल भुगतान से जुड़े साइबर ठगी के तरीकों को किया गया उजागर अधीक्षक अभियंता विवेक खन्ना ने उपभोक्ता जागरूकता पर दिया जोर बिजली कर्मी अब उपभोक्ताओं को भी करेंगे साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक अधिकृत वेबसाइट और मैसेज से ही भुगतान करने की अपील साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए गाजीपुर में बिजली विभाग ने बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। गाजीपुर के विद्युत वितरण मंडल लाल दरवाजा परिसर में साइबर सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में साइबर एक्सपर्ट आशीर्वाद मौर्या ने जिले के सभी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता और अन्य बिजली कर्मियों को साइबर फ्रॉड के नए-नए तरीकों और उनसे बचाव की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि किस तरह साइबर अपराधी फर्जी कॉल, एसएमएस, ई-मेल और संदिग्ध लिंक के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। खासतौर पर बिजली बिल भुगतान से जुड़े फर्जी मैसेज, नकली वेबसाइट और विभाग के नाम से भेजे जाने वाले ई-मेल के जरिए होने वाली ठगी पर गंभीर चर्चा की गई। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि इस प्रशिक्षण का लाभ केवल विभागीय कर्मियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वे अपने-अपने खंडों और उपखंडों में बिजली उपभोक्ताओं को भी साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति जागरूक करेंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे केवल विभाग की अधिकृत वेबसाइट, आधिकारिक एसएमएस और आधिकारिक ई-मेल आईडी के माध्यम से ही बिजली बिल का भुगतान करें और किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक से सावधान रहें। बिजली विभाग का मानना है कि इस तरह की जागरूकता से न सिर्फ विभागीय कर्मचारी, बल्कि आम उपभोक्ता भी साइबर ठगी से सुरक्षित रह सकेंगे. बाइट- विवेक खन्ना- अधीक्षक अभियंता, गाजीपुर
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Feb 06, 2026 09:02:12
Jhajjar, Haryana:बजट को लेकर कर्मचारियों,खिलाड़ियों और किसानों की विभिन्न प्रतिक्रियाएं :किसी ने आने वाले बजट पर बंधाई उम्मीद,कोई बोला केन्द्रीय बजट से भी हाथ लगी निराशा कर्मचारी नेता बोले,जिस सरकार की विदेशों से होती हो नीतियां तय उससे कोई उम्मीद नहीं कहा: केन्द्र से थी उम्मीद,टैक्स से कर्मचारी को राहत देगी सरकार,लेकिन निराशा लगी हाथ किसान बोले,बिजली और पानी समय पर मिले यहीं करते है प्रदेश सरकार के बजट से उम्मीद आशा वर्करों के लिए बजट में विशेष पैकेज की भी जताई गई उम्मीद,सफाई कर्मचारियों ने भी बजट में राहत देने की रखी मांग खेल और खिलाड़ियों के लिए विशेष योजनाएं तैयार कर उन्हें लागू करने की कही गई बात किसानों को समय पर मिले खाद,सबसीड़ी किसानों को पहले की तरह मिले लागत ज्यादा और लाभ कम वाली नीतियों से किसानों को उभारने की कही गई बात किसानों को सबसीड़ी सीधे उनके खातों में डालने के फैसले का बदलने की कही बात खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम की हालत सुधारने के लिए बजट में प्रावधान करने की रखी मांग झज्जर आगामी बजट को लेकर जिले में कर्मचारियों, किसानों, खिलाड़ियों और विभिन्न वर्गों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जहां एक ओर कुछ वर्गों ने आने वाले बजट से उम्मीदें जताई हैं, वहीं कई लोगों ने हालिया केंद्रीय बजट को लेकर निराशा भी जाहिर की है। अलग-अलग संगठनों और प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी प्राथमिकताओं को लेकर सरकार से मांगें रखी हैं। कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने बजट को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि कर्मचारियों को उम्मीद थी कि सरकार टैक्स में राहत देगी और महंगाई के दौर में कुछ आर्थिक सहारा मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि जिन नीतियों पर बाहरी प्रभाव ज्यादा होता है, उनसे आम कर्मचारियों को ज्यादा लाभ नहीं मिल पाता। वहीं किसान वर्ग ने प्रदेश सरकार के आगामी बजट से बड़ी उम्मीदें जताई हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत समय पर बिजली और पानी की उपलब्धता की है। किसानों ने मांग की कि खेती के लिए खाद समय पर उपलब्ध कराई जाए और कृषि सब्सिडी पहले की तरह जारी रखी जाए। किसानों का यह भी कहना है कि खेती में लागत लगातार बढ़ रही है जबकि मुनाफा कम हो रहा है, ऐसे में ऐसी नीतियां बनाई जानी चाहिए जिससे किसानों को आर्थिक मजबूती मिल सके। साथ ही किसानों ने सब्सिडी सीधे खातों में डालने की व्यवस्था पर भी पुनर्विचार की मांग उठाई है। स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी आशा वर्करों ने बजट में विशेष पैकेज की उम्मीद जताई है। उनका कहना है कि वे लंबे समय से सीमित संसाधनों में काम कर रही हैं और उन्हें आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा की जरूरत है। इसी तरह सफाई कर्मचारियों ने भी बजट में राहत और सुविधाओं की मांग सरकार के सामने रखी है। खेल जगत से जुड़े खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने भी बजट को लेकर अपनी उम्मीदें जताई हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए विशेष योजनाएं बनाई जानी चाहिए और उन्हें जमीनी स्तर पर लागू किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने स्टेडियम और खेल सुविधाओं की खराब हालत सुधारने के लिए बजट में विशेष प्रावधान करने की मांग की है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि बजट में इन वर्गों की मांगों पर ध्यान दिया जाता है तो इससे प्रदेश में आर्थिक और सामाजिक संतुलन मजबूत हो सकता है। अब सभी वर्गों की नजर आगामी बजट पर टिकी हुई है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार उनकी अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी.
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 06, 2026 09:00:31
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top