222002
उरी शहीद के घर पहुंचे प्रोफेसर, राज्यमंत्री पर लगाए आरोप
Jaunpur, Uttar Pradesh:उरी में शहीद हुए राजेश सिंह की आठवीं शहादत वर्षगांठ पर उनके घर पहुंचे प्रोफेसर आशाराम ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बगल के गांव के राज्यमंत्री पिछले 8 सालों में एक बार भी शहीद के घर नहीं आए। आशाराम ने सरकार के दोहरे मापदंड पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ शहीदों के सम्मान के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर स्थानीय नेता शहीद के परिवार की सुध लेने तक नहीं आते।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आईजी ओमप्रकाश की सुरक्षा समीक्षा: बीकानेर रेंज में सीमा सुरक्षा और तस्करी नियंत्रण तेज
Bikaner, Rajasthan:आईजी ओमप्रकाश की हाईलेवल सुरक्षा समीक्षा बैठक बीकानेर रेंज कार्यालय में हुई अहम बैठक, संघ के सभी एसपी, IPS, RPS अधिकारियों के साथ BSF, आर्मी और इंटेलिजेंस एजेंसियों ने की संयुक्त रणनीति पर चर्चा. सीमा सुरक्षा, मादक पदार्थ तस्करी और अपराध नियंत्रण रहा मुख्य एजेंडा, भारत-पाक सीमा से होने वाली हेरोइन, विदेशी हथियार और क्रॉस बॉर्डर स्मगलिंग पर विशेष फोकस. पिछले चार महीनों की बड़ी कार्रवाई की हुई समीक्षा. इस वर्ष अब तक करीब 70 किलो हेरोइन और 170 से अधिक अवैध हथियार बरामद. ड्रग्स, अवैध हथियार और गैंग नेटवर्क पर आगे की कार्रवाई का रोडमैप तैयार किया गया. अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क, बैंक खातों और अवैध संपत्तियों पर बड़ा एक्शन होगा. आईजी ओमप्रकाश बोले-बेहतर पुलिसिंग के सकारात्मक परिणाम मिले हैं, अब कार्रवाई तेज होगी. इस बैठक में सीमा सुरक्षा, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों की सप्लाई और संगठित अपराध के खिलाफ चल रहे अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई. साथ ही इंटेलिजेंस शेयरिंग पर रणनीति भी तय की गई. इस वर्ष तक बीकानेर रेंज में करीब 70 किलो हेरोइन बरामद और 170 से अधिक अवैध हथियार जब्त. NDPS अधिनियम और आर्म्स एक्ट से जुड़े गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई तेज होगी, अपराधियों के बैंक खातों को सीज कराने और उनकी अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई.0
0
Report
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर ने चढ़ावे की चोरी रोकने के लिए कदम उठाए
Haridwar, Uttarakhand:मंदिरों मे चढ़ावा चोरी के मामले सामने आने के बाद हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने अपने पुजारियों को सुचिता बनाए रखने की शपथ दिलाई है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र पुरी ने मंदिर के सभी पुजारी और अन्य स्टाफ को शपथ दिलाई। साथ ही चेतावनी भी दी की अगर कोई भी पुजारी या कर्मचारी चढ़ावे का निजी इस्तेमाल करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे ना सिर्फ निष्कासित किया जाएगा बल्कि उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इसके लिए महंत रविंद्र पुरी ने 7 लोगों की एक कमेटी बनाई है। इसके साथ ही महंत रविंद्र पुरी ने हाल ही में गठित अखाड़ा परिषद की दूसरी कार्यकारिणी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे खुद भी अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष चुने गए हैं और उनके पास बहुमत है। इसलिए कुंभ मेला 2027 उन्हीं की अगुवाई में होगा।0
0
Report
सहारनपुर: हिस्ट्रीशीटर पर गुंडा अधिनियम, जिला बदर घोषित
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गागलहेड़ी पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे जिला बदर कर दिया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने आरोपी को विधिवत नोटिस तामील कराया, गांव में लाउडस्पीकर से मुनादी कराई और इसके बाद उसे जनपद सहारनपुर की सीमा से बाहर हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र की सीमा तक छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार जिला बदर किया गया आरोपी आकाश पुत्र अजय उर्फ अज्जू, निवासी ग्राम कोलकी कलां, थाना गागलहेड़ी है। आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलिप्त रहने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बनने के कारण उसके विरुद्ध गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को जिला बदर आदेश की पूरी जानकारी दी और सख्त चेतावनी दी कि आदेश की अवधि के दौरान यदि वह बिना अनुमति सहारनपुर जिले की सीमा में प्रवेश करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
नागौर: खसरा 451 पर अतिक्रमण हटाकर सरकारी कब्जा पुनः स्थापित
Nagaur, Rajasthan:नागौर राजकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन ने दिलाया कब्जा मुक्त क्षेत्र नागौर में खसरा नंबर 451 पर संयुक्त कार्यवाही नागौर जिला मुख्यालय के बडली के निकट सरकारी जमीन पर किये गये अतिक्रमण पर आज प्रशासन का पीला पंजा चला । इस दौरान पचास बीघा से अधिक जमीन पर किए अतिक्रमण को प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त करवाया । जिला प्रशासन के निर्देशन में आज नागौर स्थित खसरा नंबर 451 की राजकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन एवं पुलिस व नागौर नगरपरिषद की मौजूदगी में इस कार्रवाई के दौरान सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान राजकीय भूमि पर हाल ही में खोदी गई नींव, निर्मित दीवार तथा अवैध रूप से विकसित किए जा रहे प्लॉटों को हटाया गया। इसके साथ ही अस्थायी रूप से किए गए अन्य अतिक्रमणों को भी पूरी तरह हटाकर भूमि को पुनः राजकीय कब्जे में लिया गया। मौके पर पथरों एवं मिट्टी के अवशेषों को भी हटाकर भूमि को समतल कराया गया। इस दौरान नागौर एसडीएम गोविंद सिंह भींचर ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण कानूनन दंडनीय है। ऐसे मामलों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के साथ-साथ अतिक्रमणकर्ता को आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ता है। वहीं एसडीएम ने बताया कि आज खसरा नंबर 451 पर किए अतिक्रमण को हटाया गया । वहीं आगे इस प्रकार की कारवाई को लेकर सप्ताह में एक दिन जिला मुख्यालय पर सरकारी भूमि पर किए अतिक्रमण को हटाने को लेकर अभियान चलाया जायेगा । जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे राजकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा अथवा निर्माण न करें तथा सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं संरक्षण में प्रशासन का सहयोग करें, जिससे सरकारी योजनाओं एवं जनहित के कार्यों का लाभ आम नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।0
0
Report
बंद रास्ते ने महरैल जंगल में महिला झुलसी: ग्रामीणों ने खाट पर लादकर पहुंचाया इलाज
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिले में आकाशीय बिजली से झुलसी महिला, बंद रास्ते ने बढ़ाई मुश्किल. महरैल जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से महिला झुलसी. बंद रास्ते के कारण एम्बुलेंस और डायल-112 नहीं पहुंच सकी. ग्रामीणों ने खाट पर लादकर महिला को 2 किलोमीटर पैदल पहुंचाया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. ग्रामीणों ने वन विभाग पर रास्ता बंद करने का आरोप लगाया. उपवन मंडल अधिकारी बोले—मामले की होगी जांच, जरूरत हुई तो रास्ते की व्यवस्था करेंगे. सिंगरौली: आकाशीय बिजली से झुलसी महिला... बंद रास्ते के कारण नहीं पहुंची एम्बुलेंस, ग्रामीणों ने खाट पर लादकर बचाई जान.0
0
Report
सारंगढ़ पुलिस ने म्यूअल अकाउंट धारक दिनेश बंजारे को गिरफ्तार, 2.71 करोड़ के अवैध लेनदेन
Saiki, Bihar:स्लग/ सारंगढ़ कोतवाली पुलिस की म्यूल अकाउंट धारक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई एंकर/ सारंगढ़ कोतवाली पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल अकाउंट धारक दिनेश बंजारे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी के बैंक खाते से पिछले एक वर्ष में कुल 2 करोड़ 71 लाख 75 हजार 719 रुपये का अवैध लेन-देन हुआ। इसके बदले आरोपी को मोटी रकम का कमीशन मिलता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों में कुल 56 साइबर शिकायतें दर्ज हैं। साइबर पोर्टल से प्राप्त शिकायतों की जांच में उसके बैंक खाते का उपयोग अवैध ऑनलाइन लेन-देन के लिए किए जाने की पुष्टि हुई। मामले में थाना सारंगढ़ में अपराध क्रमांक 323/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(4) एवं 317(5) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के कहने पर अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, चेकबुक या ओटीपी किसी को उपलब्ध न कराएं। ऐसा करना साइबर अपराध में संलिप्तता माना जा सकता है और इसके लिए कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।0
0
Report
Advertisement
ब्रह्मपुर-सूरत अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू: ओडिशा को तेज रेल कनेक्टिविटी
Noida, Uttar Pradesh:BRAHMAPUR (ODISHA): ASHWINI VAISHNAW (UNION MINISTER) ON FLAGS OFF BRAHMAPUR-SURAT (UDHNA) AMRIT BHARAT EXPRESS FROM BRAHMAPUR RAILWAY STATION ब्रह्मपुर, ओडिशा: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ब्रह्मपुर-सूरत (उधना) अमृत भारत एक्सप्रेस को ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "... दक्षिणी और पश्चिमी ओडिशा को जोड़कर लाने वाली ट्रेन की व्यवस्था की मांग थी तो वह आज शुरू हुई। आज ब्रह्मपुर से सूरत की डेली सर्विस अमृत भारत एक्सप्रेस भी चालू हुई... आज पुरी स्टेशन का निर्माण देखा। बहुत अच्छे और भव्य तरीके से स्टेशन बनकर निकला है... भुवनेश्वर स्टेशन का निर्माण भी हो रहा है..."0
0
Report
झारखंड में शौर्य चक्र प्राप्त जवान सद्दाम का सम्मान
Bokaro Steel City, Jharkhand:क Kashmir में 2 आतंकियों को ढेर करने वाले और महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित सेना के जवान सद्दाम आज बोकारो में हुए सम्मानित। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर किया सम्मानित। उन्होंने कहा कि सद्दाम के साथ रहे तमिलनाडु के जवान को वहां के राज्य सरकार ने 50 लाख और एक पेट्रोल पंप दिया और यहां झारखंड में हम अभी तक कुछ नहीं किए ऐसे में मुख्यमंत्री से करेंगे बात और जरूरत पड़ी तो स्वास्थ्य विभाग में बहाल करने का करेंगे काम。0
0
Report
CBI ने BRO फंड गबन मामले के केस में 26 ठिकानों पर छापे मारी
Noida, Uttar Pradesh:CBI ने BRO यानी बोर्ड रोड़ आर्गेनाईजेशन के फंड के कथित गबन से जुड़े चार आपराधिक मामलों में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 26 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। CBI की कार्रवाई जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में की गई। जांच एजेंसी के अनुसार, मामला लद्दाख में BRO के प्रोजेक्ट विजयक और प्रोजेक्ट योजक में कैजुअल मजदूरों की तैनाती में कथित अनियमितताओं और फर्जी कैजुअल मजदूरों के नाम पर सरकारी भुगतान जारी किए जाने से जुड़ा है। इस मामले में की ओर से दर्ज कराई गई आपराधिक शिकायतों के आधार पर चार FIR दर्ज की गईं। ये शिकायतें BRO के टेक्निकल बोर्ड ऑफ ऑफिसर्स की आंतरिक जांच के बाद दर्ज कराई गई थीं। CBI के मुताबिक, मामलों में सरकारी धन के गबन, धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक विश्वासघात, आपराधिक साजिश, भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप शामिल हैं। FIR में लेफ्टिनेंट कर्नल, मेजर और इंजीनियर रैंक के 10 अधिकारियों के साथ कुछ निजी व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है। छापेमारी के दौरान CBI ने कई अहम दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य बरामद0
0
Report
Advertisement
Visakhapatnam तट पर छह मछुआरे लापता, Navy-Coast Guard तलाशी तेज
Noida, Uttar Pradesh:VISAKHAPATNAM (ANDHRA PRADESH): NAVY & COAST GUARD INTENSIFY SEARCH FOR MISSING FISHERMEN; SHIPS, HELICOPTERS AND SURVEILLANCE OPERATIONS UNDERWAY. विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश: 1 जुलाई को विशाखापत्तनम तट के पास समुद्र में लापता हुए छह मछुआरों का पता लगाने के लिए नौसेना और कोस्ट गार्ड का संयुक्त तलाशी अभियान चल रहा है। लापता मछुआरों के लिए चल रहे तलाशी अभियान के तहत, मछुआरा कारी चिन्ना आज शाम सुरक्षित तट पर पहुँच गया।0
0
Report
यावल में मजदूरों की महिंद्रा मालवाहक वाहन तेज टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 22 घायल
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव Ancr - जळगाव जिल्ह्यातील यावल तालुक्यात सांगवी–हिंगोणा मार्गावर मजूरांना घेऊन जाणाऱ्या महिंद्रा मालवाहू वाहनाचा भीषण अपघात झाला आहे. वाहनाचे टायर अचानक फुटल्याने चालकाचा ताबा सुटून हा अपघात घडला. या अपघातात तब्बल २२ मजूर जखमी झाले असून, सर्व जखमींना तातडीने यावल ग्रामीण रुग्णालयात दाखल करण्यात आले आहे. दरम्यान, गंभीर जखमी असलेल्या काही मजुरांना पुढील उपचारासाठी जळगाव येथील शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व रुग्णालयात हलविण्यात आले आहे. अपघाताची माहिती मिळताच पोलीस आणि प्रशासन घटनास्थळी दाखल झाले असून, पुढील तपास सुरू आहे.0
0
Report
मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडियों से धामी का संवाद, शासन की योजनाओं पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई, महाराष्ट्र में प्रवासी उत्तराखंडियों (प्रवासी उत्तराखंडियों) के साथ एक संवाद कार्यक्रम में भाग लिया।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी: बड़ी मछलियों पर चढ़ावे, जमीन चोरी के आरोप—गिरफ्तारी की मांग
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के चीफ अजय राय कहते हैं, "'बड़ी मछलियों' में नृपेंद्र मिश्रा, चंपत राय बंसल, अनिल मिश्रा, गोविंद गिरी और गोपाल राव शामिल हैं। मामला तभी सही मायने में समझ में आएगा जब उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा—और उन्हें तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए—क्योंकि उन्हीं की देखरेख में भगवान के धाम में इतनी बड़ी चोरी हुई: चढ़ावे की चोरी, ज़मीन की चोरी, और कंस्ट्रक्शन के दौरान चोरी। ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए।" मंदिर ट्रस्ट की मीटिंग पर वे कहते हैं, "इस पूरी ट्रस्ट बॉडी को तुरंत भंग कर देना चाहिए, और पूज्य शंकराचार्यों, धार्मिक नेताओं और अयोध्या के लोगों—जिन्होंने0
0
Report
बारिश-जनित मौतों पर कांग्रेस बोले, मुंबई में प्रशासन पर सवाल, इस्तीफे की मांग तेज
Noida, Uttar Pradesh:मुम्बई (महाराष्ट्र): हुसैन दलवाई (कांग्रेस) हाल के बारिश-जनित मौतों पर बोलते हैं: 'इस साल बारिश काफी देर से हुई। इसका मतलब है कि मुंबई में मॉनसून से पहले जरूरी तैयारी पूरी करने के लिए काफी समय था। वह सारा काम तब तक हो जाना चाहिए था। अब वे दावा कर सकते हैं कि भारी बारिश हुई, लेकिन मुंबई में हमेशा ऐसी बारिश होती है। यह कोई नई बात नहीं है। इसका सीधा मतलब है कि प्रशासन ठीक से काम नहीं कर रहा है... ठेकेदारों और निचले स्तर के कर्मचारियों के बीच बड़े पैमाने पर रिश्वतखोरी चल रही है... आप मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये देते हैं... क्या कोई परिवार उस पर गुज़ारा कर सकता है?... मुंबई का प्रशासन पूरी तरह से ठप हो गया है... मुंबई: बारिश से हुई मौतों पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई उन स्थितियों और प्रशासनिक प्रतिक्रिया की आलोचना करते हैं; Missing Link Road परियोजना में भू-धंसन; चम्पत राय और अनिल राय के इस्तीफे की माँग; आयोध्या दान controversy और भ्रष्टाचार के आरोपों पर टिप्पणी; पीएम नरेंद्र मोदी से सम्बंधित राजनीतिक तुलना और आलोचना0
0
Report
Ajay Rai hits out at big fish over temple thefts: donations, land, construction
Noida, Uttar Pradesh:VARANASI(UP):AJAI RAY (UP CONGRESS PRESIDENT) ON SHRI RAM JANMABHOOMI TEERTH KSHETRA TRUST MEETING/ CHAMPAT RAI’S RESIGNATION वाराणसी: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय कहते हैं, "इन 'बड़ी मछलियों' में नृपेंद्र मिश्रा, चंपत राय बंसल, अनिल मिश्रा, गोविंद गिरी और गोपाल राव शामिल हैं। मामले की असलियत तभी समझ आएगी जब उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा—और उन्हें तुरंत जेल भेजना चाहिए—क्योंकि उन्हीं की देखरेख में भगवान के धाम में इतनी बड़ी चोरी हुई: चढ़ावे की चोरी, ज़मीन की चोरी और निर्माण के दौरान चोरी। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।" मंदिर ट्रस्ट की बैठक पर वे कहते हैं, "इस पूरे ट्रस्ट को तुरंत भंग कर दिया जाना चाहिए और इसमें सम्मानित शंकराचार्यों, धार्मिक नेताओं और अयोध्या के उन लोगों को शामिल किया जाना चाहिए जो पीढ़ियों से भगवान की सेवा कर रहे हैं।"0
0
Report
Advertisement
