Back
ग्वालियर में ठेकेदार की दबंगई: नेता को गोली मारने की धमकी, हड़कंप
KSKartar Singh Rajput
Mar 30, 2026 11:38:01
Morena, Madhya Pradesh
“ग्वालियर में ठेकेदार की दबंगई! नेता को दी गोली मारने की धमकी, मचा हड़कंप”
ग्वालियर। शहर के माधोगंज थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब नगर निगम के सत्ता पक्ष के नेता मंगल यादव को खुलेआम जान से मारने की धमकी दे दी गई। मामला लक्कड़ खाना वार्ड क्रमांक 53 स्थित नयापुरा नाला क्षेत्र का है, जहां निरीक्षण के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि धमकी तक पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार, नेता मंगल यादव मौके पर नाले के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान सीबीकॉर्न बिल्डकॉन कंपनी के ठेकेदार शौकत अली खान और उनका पुत्र सैफ अली खान भी वहां मौजूद थे। कुछ देर बाद सब इंजीनियर द्वारा कार्य की स्थिति और आगामी भूमि पूजन की जानकारी दी गई।
बताया जा रहा है कि भूमि पूजन की तारीख को लेकर ठेकेदार और उनके पुत्र ने आपत्ति जताई और देखते ही देखते माहौल गरमा गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों आरोपियों ने न सिर्फ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया बल्कि खुलेआम धमकी देते हुए कहा —देखते हैं कौन रोकता है, गोली मार देंगे—
इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बन गया है। पीड़ित नेता मंगल यादव ने आरोप लगाया है कि इस घटना से उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा को गंभीर खतरा है। वही इस मामले को लेकर आज कांग्रेस के पार्षद निगम आयुक्त से भेंट कर ठेकेदार की शिकायत की गई इस पर नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय ने कहा की एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को निर्देशित किया गया है कि यदि ठेकेदार द्वारा 3 दिन में कार्य प्रारंभ नहीं किया जाता है तो ठेकेदार के विरुद्ध ब्लैक लिस्ट की कार्रवाई की जाएगी
मामले को लेकर माधोगंज थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की गई है
अब देखना होगा कि पुलिस इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करती है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PJPrashant Jha2
FollowMar 30, 2026 12:50:030
Report
RVRajat Vohra
FollowMar 30, 2026 12:49:430
Report
APAshwini Pandey
FollowMar 30, 2026 12:49:370
Report
TCTanya chugh
FollowMar 30, 2026 12:49:240
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowMar 30, 2026 12:49:090
Report
ATANKUR TYAGI
FollowMar 30, 2026 12:48:510
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowMar 30, 2026 12:48:310
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 30, 2026 12:48:150
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 30, 2026 12:48:030
Report
KRKishore Roy
FollowMar 30, 2026 12:47:030
Report
0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowMar 30, 2026 12:46:390
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 30, 2026 12:46:210
Report