जौनपुर तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज के एनसीसी के छात्र और छात्राओं ने निकाला तिरंगा यात्रा
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर के तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज के स्कूली बच्चे और एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने एक तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर नगर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए संपन्न हुई। इस दौरान छात्रों ने हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और स्वतंत्रता दिवस की खुशियों को साझा किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
