Back
जौनपुर: लाइन बाजार शोरूम से चोरी, दो पुलिसकर्मी संदिग्ध, विभागीय जांच शुरू
ASAJEET SINGH
Feb 10, 2026 11:17:05
Jaunpur, Uttar Pradesh
जौनपुर में पुलिस विभाग की छवि को उस वक्त गहरा आघात लगा, जब लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक मोबाइल शोरूम से चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई। हैरानी की बात यह रही कि इस वारदात को अंजाम देने वाले कोई आम चोर नहीं, बल्कि जौनपुर पुलिस में तैनात दो पुलिसकर्मी निकले। चोरी की पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, लाइन बाजार क्षेत्र के एक मोबाइल शोरूम में दो पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर पहुंचे। उन्होंने शोरूम संचालक से सबसे महंगा मोबाइल फोन दिखाने को कहा। फोन देखने के दौरान ही एक पुलिसकर्मी ने बेहद चालाकी से अपनी जेब से पुराना मोबाइल निकाला और शोरूम के नए मोबाइल से अदला-बदली कर ली। इस दौरान दोनों पुलिसकर्मी एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते भी नजर आए। कुछ देर तक बातचीत करने के बाद दोनों बिना कोई खरीदारी किए शोरूम से बाहर निकल गए। जब कुछ समय बाद शोरूम संचालक ने मोबाइल स्टॉक का मिलान किया तो एक कीमती फोन गायब मिला। शक होने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसमें पूरी चोरी की वारदात साफ दिखाई दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि चोरी करने वाले दोनों व्यक्ति जौनपुर पुलिस में तैनात हैं। उनकी पहचान मिथिलेश यादव और धनंजय बिंद के रूप में हुई। इसके बाद शोरूम संचालक ने मामले की शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने दोनों पुलिसकर्मियों को बुलवाया और शोरूम संचालक को उसका मोबाइल फोन वापस दिलवाया। साथ ही दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने पुलिस विभाग की कार्यशैली और अनुशासन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 10, 2026 12:52:350
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowFeb 10, 2026 12:52:190
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 10, 2026 12:51:570
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 10, 2026 12:51:460
Report
MJManoj Jain
FollowFeb 10, 2026 12:51:140
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowFeb 10, 2026 12:51:000
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 10, 2026 12:50:410
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 10, 2026 12:50:230
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 10, 2026 12:50:030
Report
JPJitendra Panwar
FollowFeb 10, 2026 12:49:470
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 10, 2026 12:49:340
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 10, 2026 12:49:030
Report
APAshwini Pandey
FollowFeb 10, 2026 12:48:390
Report
PSPradeep Sharma
FollowFeb 10, 2026 12:48:060
Report