222002
जौनपुर DM और SP ने निकाली बाइक तिरंगा रैली
Machhali Shahar, Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर के डीएम और एसपी ने एक बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया। यह रैली कलेक्ट्रेट से शुरू होकर सद्भावना होते हुए पूरे नगर में भ्रमण की। रैली का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस की भावना को बढ़ावा देना और नागरिकों में देशभक्ति की चेतना जागरूक करना था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ऑटो में महिलाओं की सोने की चेन चोरी करने वाली तीन आरोपी महिलाएं गिरफ्तार
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में ऑटो में महिलाओं की सोने की चेन चोरी करने वाली तीन आरोपी महिलाएं गिरफ्तार मुरादाबाद। जनपद में महिलाओं के आभूषण चोरी करने वाले गिरोह का गलशहीद पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मनीषा, राधा और कविता के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, भैयादूज के मौके पर पुराने रोडवेज बस अड्डे के सामने ऑटो में सवार एक महिला की सोने की चेन चोरी की गई थी। आरोपी महिलाएं जबरन ऑटो में सवार हुई थीं और इसी दौरान उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। चोरी करने के बाद सोने की चेन को तीन टुकड़ों में तोड़कर आपस में बांट लिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से चेन के तीनों टुकड़े बरामद कर लिए हैं। पूछताछ में भीड़भाड़ वाले इलाकों में बुजुर्ग महिलाओं के आभूषण चोरी करने की घटनाओं का खुलासा हुआ है। बताया गया कि तीनों महिलाएं दोबारा वारदात को अंजाम देने के इरादे से मुरादाबाद आई थीं। इनके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में गलशहीद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।0
0
Report
सम्भल में बिना नक्शा पास कराए बने शिवा ढाबे पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त*
houseAkroli, Uttar Pradesh:*सम्भल में बिना नक्शा पास कराए बने शिवा ढाबे पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त* *2024 में जारी किया गया था पहला नोटिस, जवाब और नक्शा नहीं देने पर प्रशासन ने की कार्रवाई* चंदौसी। संभल में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अलीगढ़-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शिवा ढाबे को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। ढाबे का निर्माण बिना नक्शा पास कराए किए जाने पर विनियमित क्षेत्र विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, चंदौसी तहसील क्षेत्र में गाटा संख्या 2152 और 2153 पर नरेश नामक व्यक्ति द्वारा बिना नक्शा स्वीकृत कराए निर्माण कर शिवा ढाबा संचालित किया जा रहा था। इस संबंध में विनियमित क्षेत्र विभाग ने वर्ष 2024 में पहला नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। संतोषजनक जवाब और स्वीकृत नक्शा उपलब्ध नहीं कराने पर 5 अगस्त 2026 को दूसरा नोटिस जारी किया गया। इसके बावजूद निर्माण स्वामी की ओर से नक्शा प्रस्तुत नहीं किया गया। शनिवार को एसडीएम चंदौसी आशुतोष तिवारी राजस्व विभाग की टीम, विनियमित क्षेत्र के अधिकारियों और थाना बनियाठेर के भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। एसडीएम आशुतोष तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में बिना अनुमति और नियमों के विरुद्ध किए गए निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इस तरह के अन्य अवैध निर्माण मिलने पर भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मुजफ्फरनगर: नई वक्फ नियमावली-2026 का कारी खालिद बशीर कासमी ने किया स्वागत,
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में शाह इस्लामिक लाइब्रेरी के सदर कारी मोहम्मद खालिद बशीर कासमी ने उत्तर प्रदेश सरकार की नई वक्फ नियमावली-2026 को कैबिनेट की मंजूरी दिए जाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन, पारदर्शिता और विकास के लिए जिम्मेदार पदों पर शिक्षित एवं प्रशासनिक समझ रखने वाले लोगों की नियुक्ति जरूरी है। मुतवल्ली बनने के लिए स्नातक की योग्यता के साथ हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी का ज्ञान अनिवार्य किए जाने को उन्होंने सरकार का सराहनीय कदम बताया। हालांकि, उन्होंने यह भी मांग की कि मुतवल्ली के लिए वक्फ से संबंधित धार्मिक ज्ञान की योग्यता को भी अनिवार्य किया जाना चाहिए। शुक्रवार को लोहिया बाजार स्थित शाह इस्लामिक लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम में कारी मोहम्मद खालिद बशीर कासमी ने कहा कि मुतवल्ली बनने के लिए स्नातक की शैक्षिक योग्यता निर्धारित करने तथा हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी भाषाओं का ज्ञान अनिवार्य किए जाने का फैसला सराहनीय है। इससे वक्फ संपत्तियों से जुड़े सरकारी दस्तावेजों, पत्राचार और आय-व्यय के रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियां धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अमानत हैं। इनके संरक्षण, रखरखाव और विकास के लिए जिम्मेदार लोगों में शिक्षा के साथ ईमानदारी, जवाबदेही और कार्यकुशलता भी होनी चाहिए। आधुनिक दौर में सरकारी कार्यों को समझने और आम लोगों से बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए भाषाओं का ज्ञान काफी महत्वपूर्ण है। कारी खालिद बशीर कासमी ने सरकार के फैसले की सराहना करते हुए एक अतिरिक्त सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि मुतवल्ली के लिए शैक्षिक योग्यता और भाषाई दक्षता के साथ वक्फ से संबंधित धार्मिक ज्ञान की योग्यता भी अनिवार्य की जानी चाहिए। वक्फ संपत्तियों का संचालन करने वाले व्यक्ति को उनके धार्मिक उद्देश्यों, इस्लामी शिक्षाओं और वक्फ से जुड़े नियमों की पर्याप्त जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि नई नियमावली में धार्मिक ज्ञान से संबंधित प्रावधान को भी शामिल किया जाए, ताकि वक्फ संपत्तियों का संचालन बेहतर ढंग से हो सके और उनकी मूल भावना एवं उद्देश्यों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। शाह इस्लामी लाइब्रेरीज संस्थापक कारी खालिद ने बताया कि वक्फ को लेकर हम जल्द ही एक वक्फ लीगल सपोर्टर कमेटी बनाएंगे जिसका काम वक्फ के उत्थान के लिए होगा जो नियम आ रहे हैं इसको लेकर लोगों को जागरूक करेंगे।0
0
Report
Advertisement
मुरादाबाद में सील तोड़कर बैंक्वेट हॉल चलाने का आरोप, MDA ने दर्ज कराया मुकदमा
Kasampur, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में सील तोड़कर बैंक्वेट हॉल चलाने का आरोप, MDA ने दर्ज कराया मुकदमा मुरादाबाद के चक्कर की मिलक स्थित मौसम पैलेस पर एमडीए की कार्रवाई के बाद भी दोबारा संचालन शुरू करने का मामला सामने आया है। एमडीए ने बैंक्वेट हॉल संचालक मोहिनुद्दीन और उनकी पत्नी पर सील तोड़ने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि एमडीए की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मौके पर कोई अवैध गतिविधि संचालित न हो।0
0
Report
शाहजहाँपुर में जाम से मिलेगी राहत: यातायात नियंत्रण कक्ष का शुभारंभ, हेल्पलाइन नंबर जारी
Rahchulia, Uttar Pradesh:शाहजहाँपुर। शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए शनिवार को यातायात नियंत्रण कक्ष का शुभारंभ किया गया। एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में एएसपी (नगर) देवेन्द्र कुमार ने इसका उद्घाटन कर 24×7 हेल्पलाइन नंबर 8917706948 जारी किया। नई व्यवस्था के तहत शहर में 30 ड्यूटी प्वाइंट चिह्नित कर पुलिसकर्मियों को वायरलेस सेट दिए गए हैं। इसके अलावा तीन दोपहिया क्यूआरटी टीमों का भी गठन किया गया है, जो जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराएंगी।0
0
Report
विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने कसी प्रशासनिक और पुलिस महकमे की कमर
Badwrav, Uttar Pradesh:विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने कसी प्रशासनिक और पुलिस महकमे की कमर 26-27 नवंबर को गोरखपुर में निर्वाचन आयोग की समीक्षा बैठक से पहले कुशीनगर में तैयारियों का जायजा, संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर कुशीनगर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संयुक्त समीक्षा बैठक कर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक का विशेष महत्व इसलिए भी है कि भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आगामी 26 एवं 27 नवंबर 2026 को गोरखपुर में मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक प्रस्तावित है। इससे पहले जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनपद की तैयारियों, अब तक हुई कार्रवाई और लंबित व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की। संवेदनशील बूथों पर रहेगी विशेष निगरानी समीक्षा के दौरान संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों तथा मतदेय स्थलों को चिह्नित कर सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत आकलन करने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ऐसे क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभी से प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने और आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का होगा सत्यापन जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय, रैंप, फर्नीचर सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का सत्यापन कराने को कहा। जहां भी कोई कमी मिले, उसे समय रहते दूर कराया जाए, ताकि मतदान के दिन मतदाताओं और मतदान कार्मिकों को परेशानी न हो। अराजक तत्वों पर पुलिस की रहेगी नजर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले असामाजिक एवं अराजक तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने तथा प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। बैठक में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन, निर्वाचन संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण, निर्वाचन कार्मिकों की उपलब्धता, सुरक्षा बलों की आवश्यकता और अन्य व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने विभागों से संबंधित सूचनाएं एवं प्रगति रिपोर्ट अद्यतन रखते हुए निर्धारित समयसीमा में उपलब्ध कराएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी पवन कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा सहित संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि विधानसभा निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराना प्रशासन और पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग अभी से पूरी जिम्मेदारी और आपसी समन्वय के साथ तैयारियां पूरी करें।0
0
Report
Advertisement
महराजगंज में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और इलाज के दौरान मौत के बाद सपा का कैंडल मार्च
Nautanwa, Uttar Pradesh:महराजगंज में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और इलाज के दौरान उसकी मौत के मामले में समाजवादी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर बच्ची को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को फांसी देने और उसके मकान पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करने की मांग उठाई। आपको बता दे कि चौक थाना क्षेत्र के रुदलापुर गांव में बीते दिनों छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गई। गंभीर हालत में बच्ची को जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था लेकिन इलाज के दौरान कल उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। घटना को लेकर आक्रोशित समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया और सरकार से कठोरतम कार्रवाई की मांग की।0
0
Report
एनसीसी के विद्यार्थियों ने यातायात माह नवंबर- 2026 को लेकर निकल जन जागरूकता रैली
Lalitpur, Uttar Pradesh:एनसीसी के विद्यार्थियों ने यातायात पुलिस के सानिध्य में यातायात माह नवंबर- 2026 को लेकर निकल जन जागरूकता रैली रैली में आम जनमानस से यातायात नियमों का पालन करने का दिया संदेश, आपकी सुरक्षा हमारा संकल्प का दिया नारा अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने तुवन मंदिर प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना रैली में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी रहा मौजूद0
0
Report
सामूहिक विवाह सम्मेलन में भाई की शादी में आ रहे दो युवकों की नहर में डूबने से हुई मौत
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर मध्य प्रदेश के गुना जिले से ललितपुर में सामूहिक विवाह सम्मेलन में अपने बड़े भाई की शादी में शामिल होने आ रहे दो युवकों की नहर में डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक अपने अन्य दोस्तों के साथ रास्ते में कोतवाली सदर क्षेत्र अंतर्गत राजघाट बांध की नहर में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में दोनों डूब गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बांध से पानी का बहाव बंद कराकर दोनों युवकों को बाहर निकलवाया। इसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस से जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर: पुवायां-मोहम्मदी हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, बाल-बाल बचा चालक
Kahelia Rudrapur, Uttar Pradesh:शनिवार को सातवां चौराहे के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और कार चालक पूरी तरह सुरक्षित बच गया। मिली जानकारी के अनुसार, कार लखीमपुर की बताई जा रही है। हादसे के वक्त गाड़ी में केवल चालक ही सवार था, जो किसी शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था। जैसे ही कार सातवां चौराहे के समीप पहुंची, तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार पलट गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को कार से सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई है, हालांकि दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई है। ब्रेकिंग / सोशल मीडिया के लिए संक्षिप्त संस्करण: शाहजहांपुर ब्रेकिंग: पुवायां-मोहम्मदी हाईवे पर सातवां चौराहे के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी। शादी समारोह से लौट रहा था लखीमपुर निवासी चालक। हादसे के वक्त कार में अकेला था चालक, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।0
0
Report
मोंठ थाने में परिवार परामर्श केंद्र का शुभारंभ,अब स्थानीय स्तर पर सुलझेंगे पारिवारिक विवाद
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी। वैवाहिक विवादों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण की दिशा में झाँसी पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल की है। शनिवार को जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने थाना मोंठ परिसर में परिवार परामर्श केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस केंद्र के शुरू होने से मोंठ सर्किल क्षेत्र के लोगों को वैवाहिक विवादों के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। अब तक वैवाहिक विवादों के निस्तारण के लिए जिला मुख्यालय पर परिवार परामर्श केंद्र संचालित किया जा रहा था। यहां प्रकरणों की संख्या अधिक होने के कारण व्यवस्था को विकेंद्रीकृत करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत प्रत्येक पुलिस सर्किल स्तर पर क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में परिवार परामर्श केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मोंठ सर्किल में इस केंद्र की शुरुआत की गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पति-पत्नी के बीच उत्पन्न विवादों को आपसी बातचीत, समझाइश और मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाना है। स्थानीय स्तर पर केंद्र स्थापित होने से संबंधित पक्षों को बार-बार जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और धन की बचत के साथ ही विवादों के त्वरित समाधान में भी मदद मिलेगी। जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं एसएसपी विकास कुमार ने इस पहल को आमजन के लिए उपयोगी बताते हुए परिवारों के बीच आपसी सामंजस्य और विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से मोंठ सर्किल के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर परामर्श एवं मध्यस्थता की सुविधा उपलब्ध होगी। पुलिस का प्रयास है कि पारिवारिक विवादों को संवाद और समझौते के जरिए सुलझाकर परिवारों को टूटने से बचाया जा सके।0
0
Report
आंवला नवमी पर झाँसी मनस्विनी ने किया विधि-विधान से पूजन, सुख-समृद्धि की कामना
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी। झाँसी मनस्विनी संस्था द्वारा आंवला नवमी के पावन अवसर पर होटल ग्रांड तुलसी में विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता के नेतृत्व एवं अध्यक्ष रजनी सेठ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से आंवला वृक्ष के पूजन के साथ हुआ। महिलाओं ने वृक्ष की परिक्रमा कर दीप प्रज्वलित किए और परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस दौरान आंवला नवमी की कथा, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण भी किया गया। पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। इस अवसर पर चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने कहा कि आंवला नवमी हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के साथ प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आंवला वृक्ष में भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी का वास माना जाता है। मनस्विनी संस्था धर्म, संस्कृति और समाज सेवा को साथ लेकर चलने के उद्देश्य से निरंतर ऐसे आयोजन करती रहेगी। कार्यक्रम में निधि नगरिया, रजनी सेठ, संयोगिता सेन, रचना सोनी, नीलम गुप्ता, कुसुम साहू, मोनिका गुप्ता, आरती शांडिल्य, पूर्वा गुप्ता, कल्पना सेठ, प्रियंका राय, सीमा शर्मा, आयुषी गुप्ता, रीमा गुप्ता, अनीता गुप्ता, रेनू शुक्ला, अंजू सोनी, मनीला गोयल सहित संस्था की पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। अंत में सचिव निधि नगरिया ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।0
0
Report
Advertisement
सिकंद्राराऊ में युवा अधिवक्ता पी.के. सिंह बघेल को दी श्रद्धांजलि
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकन्द्राराऊ, हाथरस-तहसील परिसर में युवा अधिवक्ता स्वर्गीय पी.के. सिंह बघेल के आकस्मिक निधन पर भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान अधिवक्ताओं एवं तहसील कर्मियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।शोकसभा की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने की तथा संचालन आनन्द कुमार सिंह एडवोकेट ने किया। वक्ताओं ने कहा कि पी.के. सिंह बघेल सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और आत्मीय व्यवहार के धनी थे। उनका असमय निधन अधिवक्ता समाज और तहसील परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।इस अवसर पर राजकुमार कातिब, रामविरेश कातिब, अवधेश कातिब, सत्यवीर सिंह एडवोकेट, श्रीनिवास मुनीम, विकास, उपेन्द्र यादव, राहुल यादव, देवेन्द्र बघेल, मृदुल यादव एडवोकेट, गोपाल जैन एडवोकेट, सत्यप्रकाश गोला एडवोकेट और विशाल गोला सहित अनेक साथी उपस्थित रहे।अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।0
0
Report
पशु चिकित्सालय में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र मझवारा के पशु चिकित्सालय में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेज दिया बताया जाता है कि राकेश कुमार पुत्र रामरतन 50 वर्ष हरदोई जनपद के पाली थाना क्षेत्र डघेला गांव के निवासी थे जो मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र मझवारा के पशु चिकित्सालय में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे शुक्रवार को दिन में अपना काम करने के दौरान तबीयत बिगड़ी तो पशु चिकित्सक ने आराम करने के लिए अस्पताल परिसर के रुम में भेज दिया देर शाम लगभग पांच बजे चिकित्सक ने अपना काम खत्म करके जब राकेश कुमार का हाल जानने के रुम में गए तो अचेत अवस्था में देख एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया मौके पर मौजूद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेज दिया गया।0
0
Report
बबीना में 150 से अधिक महिला उद्यमियों को बकरी-मुर्गीपालन का प्रशिक्षण
Babina, Uttar Pradesh:झांसी। एक्शनएड इंडिया की समृद्धि परियोजना के अंतर्गत बबीना विकासखंड के ग्राम बैदौरा स्थित राजपूत मैरिज गार्डन में महिला युवा उद्यमियों के लिए दो दिवसीय बकरी एवं मुर्गीपालन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें 15 से अधिक गांवों की 150 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। एक्शनएड लखनऊ के परियोजना समन्वयक मोहम्मद आरिफ की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में विशेषज्ञ अहमद इजहार ने महिलाओं को पशुपालन के खानपान, रखरखाव, बीमारियों की पहचान, टीकाकरण, प्रजनन, शारीरिक विकास और विपणन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पीपीआर, एफएमडी और पॉक्स जैसी बीमारियों के लक्षण, बचाव एवं टीकाकरण के बारे में समझाया। साथ ही बकरियों के खुर काटने, शरीर का तापमान मापने तथा बुखार-जुकाम की पहचान का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। महिलाओं ने पशुपालन के दौरान आने वाली समस्याओं और अपने अनुभव साझा किए। विशेषज्ञ ने घरेलू सामग्री एवं स्थानीय उपायों से समस्याओं के समाधान और पशुपालन को लाभकारी व्यवसाय बनाने के तरीके बताए। कार्यक्रम के दौरान बसंत महिला एफपीओ के उत्पादों का स्टॉल लगाकर प्रचार-प्रसार एवं बिक्री भी की गई। आयोजन में एफपीओ की पदाधिकारियों, फील्ड ट्रेनर और स्वयंसेवकों का सहयोग रहा। समृद्धि परियोजना के जिला समन्वयक मुकेश कुमार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।0
0
Report
Advertisement
