222002
जौनपुर में ग्रामीणों ने बच्चा चोर को पुलिस के हवाले किया, एक की गई जान
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में लाइन बाज़ार थाना के शिवापार बाई पास के पास बच्चा चोर समझकर एक युवक को ग्रामीणों ने दौड़ाया तो वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर नेवादा गांव के पास बने ओवरब्रिज पर चढ़ गया और दूसरे को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिर पुलिस और फायरब्रिगेड भी मौके पर पहुंचकर उसे उतारने का प्रयास कर रही थी लेकिन उसने आखिकार ब्रिज से कूद कर जान दे दी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एयरपोर्ट के बाहर ऑटो चालकों के विवाद में एक चालक घायल, आरोपी गिरफ्तार
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग एयरपोर्ट के बाहर सवारी बिठाने को लेकर दो ऑटो चालकों में हुआ विवाद विवाद बढ़ने पर एक चालक ने कांच की बोतल फोड़कर दूसरे पर किया हमला हमले में ऑटो चालक परमानंद धृतलहरे गंभीर रूप से घायल घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी, घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया डॉक्टरों के अनुसार सिर में गहरी चोट, हालत फिलहाल खतरे से बाहर आरोपी चालक की पहचान जुबेर खान के रूप में हुई माना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को किया गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा एयरपोर्ट क्षेत्र में सवारी को लेकर ऑटो चालकों के बीच अक्सर होता है विवाद0
0
Report
महिला आरक्षण बिल पर जिले में तेज राजनीतिक खेल, कांग्रेस और भाजपा के आरोप-प्रत्यारोप
Kondagaon, Chhattisgarh:आज महिला आरक्षण बिल मुद्दे पर जिले मे खूब राजनीती देखने को मिली कांग्रेस के विधायक ध्रुर्व ने महिला आरक्षण पर भाजपा सरकार पर झूठ बोलने व भ्रमाक फैलाने का आरोप लगाया तो भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने जमकर कांग्रेसियो पर महिला हित मे होने वाले कार्यों पर रोक लगाने का आरोप लगाया है. फीलहाल इस मुद्दे पर दोनों ही पार्टी खुब सियासत कर रही है, दोनों ही पार्टियां जनता के सामने अपने आप को जनता हितेशी बताना चाहती है. बाइट — लक्ष्मी ध्रुव कांग्रेस विधायक सिहावा; बाइट — लता उसेंडी बीजेपी विधायक कोंडागांव0
0
Report
धनपुरी के शातिर चोर ने 108 एम्बुलेंस का फर्जी इस्तेमाल कर बाइक चोरी की
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल जिले के धनपुरी में एक ऐसा शातिर चोर पकड़ा गया है जिसकी कारस्तानी सुनकर पुलिस भी दंग रह गई, यह चोर कहीं भी आने-जाने के लिए खुद को बीमार बता 108 एम्बुलेंस में फर्जी काल कर फ्री टैक्सी की तरह इस्तेमाल करता और घूमने फिरने के लिए बाइक की चोरी कर पेट्रोल खत्म होते ही वही छोड़कर चला जाता, खुद को बीमार बताकर धनपुरी अस्पताल पहुंचा शातिर चोर मौका मिलते ही अस्पतालों से ANM की स्कूटी वाहन पार कर दिया था, धनपुरी पुलिस ने इस अनोखे चोर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। मामला 22 अप्रैल का है, जब जैतपुर थाना क्षेत्र के खामीडोल निवासी रामानंद तिवारी ने एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर 108 एम्बुलेंस बुलवाई, उसने खासतौर पर धनपुरी अस्पताल ले जाने की बात कही, अस्पताल पहुंचते ही वह लंगड़ाते हुए अंदर गया, ताकि किसी को शक न हो, लेकिन इलाज के बजाय उसने एएनएम संगीता सिंह की स्कूटी की चाबी चुराई और पलक झपकते ही फरार हो गया, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और घेराबंदी कर उसे उस समय गिरफ्तार किया, जब वह स्कूटी बेचने जा रहा था। पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए,आरोपी पुलिस की 112 को इसलिए नहीं बुलाता था क्योंकि उसमें पुलिस होती थी, वह चोरी के मोबाइल से 108 एम्बुलेंस को बुलाता और टैक्सी की तरह इस्तेमाल कर मुफ्त में सफर करता था, घूमने के शौक में बाइक चोरी करता और पेट्रोल खत्म होने पर उन्हें छोड़ देता था, एक बार प्रयागराज गंगा स्नान के दौरान वहां से भी वह चोरी की बाइक चलाकर शहडोल पहुंच चुका है। थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो के मुताबिक आरोपी आदतन अपराधी है,जिस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने स्कूटी जब्त कर आरोपी को जेल भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
हाईकोर्ट स्टे के बाद दूदू में भंवरी देवी ने फिर संभाला पदभार
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर ) हाईकोर्ट स्टे के बाद दूदू के दांतरी पंचायत प्रशासक भंवरी देवी ने किया पदभार ग्रहण। जयपुर कलेक्टर संदेश नायक के आदेश के बाद ग्राम पंचायत दांतरी में प्रशासक भंवरी देवी ने दोबारा किया पदभार ग्रहण। निलंबन पर हाईकोर्ट स्टे मिलने के बाद दूदू बीडीओ द्वारा ज्वाइनिंग का किया आदेश जारी। दूदू के दांतरी पंचायत के पूर्व सरपंच भंवरी देवी को पंचायतीराज विभाग ने किया था निलंबित। निलंबित के बाद दांतरी प्रशासक कोर्ट का खटखटाया था दरवाजा, कोर्ट के स्टे के बाद प्रशासक भंवरी देवी ने दोबारा किया पदभार ग्रहण। लंबे समय से पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य हो रहा था ठप, ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ मनाया जश्न。0
0
Report
मुज़फ्फरनगर ट्रक-कार टक्कर में छह घायल, बच्ची समेत चालक अस्पताल
Noida, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग कार व ट्रक की टक्कर से हुआ भीषण सड़क हादसा ओवरटेक करने के दौरान दो ट्रको के बीच मे जा घुसी कार कार सवार 6 लोगो गंभीर रूप से हुए घायल कार सवार 4 घायलों क़ो गंभीर अवस्था मे भेजा बिजनौर कार ड्राइवर के मासूम बच्ची क़ो किया जानसٹھ सीएचसी रेफर पुलिस मौक़े पर घायलों क़ो निकालने मे जुटी बिजनौर की ओर से आ रही कार दिल्ली की तरफ रही थी जा थाना रामराज क्षेत्र के देवल का पूरा मामला0
0
Report
एनएच-106 पर हाईवा घर में घुसा, परिवार के लोग घायल
Madanpur, Bihar:मधेुपुरा जिला के उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के मधुबन पंचायत अंतर्गत उदा वार्ड संख्या 2 में एनएच-106 पर रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसा, जिससे घर में मौजूद बच्चों सहित परिवार के कई सदस्य आंशिक रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक में जीरा मेटल गिट्टी लोड था और वह झारखंड से मधेपुरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान उदा बाजार और उदाकिशुनगंज नगर परिषद सीमा के बीच चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधे लक्ष्मण पंडित के घर में घुस गया। घटना के समय घर के सभी सदस्य खाना खा रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ ट्रक घर में घुसते ही अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को घर से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घायल गृहस्वामी लक्ष्मण पंडित के पत्नी मिरा देवी ने बताया कि हम लोग घर में खाना खा रहे थे, तभी अचानक जोरदार आवाज हुई और ट्रक घर में घुस गया। किसी तरह ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक राहुल यादव कहलगांव और खलासी संतोष कुमार झारखंड को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने इस सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके。0
0
Report
Advertisement
चतरा में मुर्गी लदे पिकअप की टक्कर: बाइक Sवार दंपती गंभीर रूप से घायल
Ansar Nagar, Jharkhand: मुर्गी लदे पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर, बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त चतरा: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जितनी मोड़ के पास रविवार दोपहर करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार मुर्गी लदे पिकअप वाहन ने बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए。 घायल की पहचान लावालौंग थाना क्षेत्र के जोगीडीह गांव निवासी डिंपल दास के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि डिंपल दास अपनी पत्नी रूबी देवी के साथ लावालौंग से चतरा किसी काम से, संभवतः लोन पास कराने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान जितनी मोड़ के पास सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को रौंद दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, टक्कर मारने वाले पिकअप वाहन और उसके चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। बाइट : डिंपल दास, दुर्घटना में घायल युवक。0
0
Report
गिरिडीह में SP के निर्देश पर नगर थाना छापेमारी, तीन मामलों का खुलासा
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन बड़े मामलों का खुलासा किया है. एसडीपीओ सदर जीतवाहन उरांव ने रविवार को नगर थाना में प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस ने गिरिडीह से देवघर तक छापेमारी कर बस स्टैंड लूटकांड के आरोपी को दबोचा है, साथ ही न्यू चुड़ी मुहल्ला से 1575 ग्राम गांजा व नशीली गोलियां बरामद की हैं. इस मौके पर नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह भी मौजूद रहे. बताया गया कि गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ सदर जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर गिरिडीह से देवघर तक छापेमारी की गई. जिसमें नए परिषदन भवन के पास संकेत कुमार से 15 हजार लूट मामले में पुलिस ने अफरोज शेख, उम्र-20 वर्ष, न्यू चुड़ी मुहल्ला को देवघर से गिरफ्तार किया. उसके पास से लूटा गया आईफोन 16 प्रो, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड व अन्य कागजात बरामद हुए. वहीं दिलीप कुमार लकड़ा से 8500 रुपये व बैग लूट मामले में छीना गया बैग, कपड़े, आधार-वोटर कार्ड व 8500 रुपये नगद बरामद कर लिया गया है. जबकि 25 अप्रेल को न्यू चुड़ी मुहल्ला स्थित रवानी कुरैशी के घर छापेमारी कर 1575 ग्राम गांजा, 34 पुड़िया में 125 ग्राम गांजा, 50 नशीली गोली Nitrosun 10 व बिक्री के 3000 रुपये नगद जब्त किए गए. बताया गया कि गांजा कांड के मुख्य आरोपी रवानी कुरैशी व अकबर कुरैशी उर्फ डब्लू घर से फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने बताया, "एसपी डॉ. बिमल कुमार के स्पष्ट निर्देश हैं कि अपराध व नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए. इसी के तहत तकनीकी साक्ष्य व गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई. गिरफ्तार अफरोज शेख शातिर अपराधी है, उस पर पूर्व में नगर थाना कांड सं0- 172/25 व 191/26 दर्ज हैं. जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा. छापामारी दल में एसडीपीओ सदर जीतवाहन उरांव, थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, पुअनि अमित कुमार, पुअनि गोविन्द कुमार साव, सअनि राजीव कुमार सिंह, रोशनी कुमारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे.0
0
Report
हाथरस पुलिस लाइन में 390 प्रशिक्षु आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड, DIG आशीष तिवारी ने ली सलामी
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस पुलिस लाइन में मंगलवार को 390 प्रशिक्षु आरक्षियों की दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस उपमहानिरीक्षक (तकनीकी सेवाएं), लखनऊ आशीष तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। परेड कमांडर ने प्रशिक्षु आरक्षियों को परेड स्थल पर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मुख्य अतिथि आशीष तिवारी का स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने परेड की सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आशीष तिवारी ने प्रशिक्षु आरक्षियों की वर्दी, अनुशासन, तालमेल और परेड प्रदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन उनके कठिन प्रशिक्षण और समर्पण का परिणाम है। निरीक्षण के बाद परेड कमांडर के नेतृत्व में प्रशिक्षु आरक्षियों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान अर्जित अनुशासन, कौशल और कर्तव्यनिष्ठा का प्रभावी प्रदर्शन किया। अपने संबोधन में DIG आशीष तिवारी ने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा, विश्वास और न्याय की भावना को मजबूत करना भी है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके बाद सभी प्रशिक्षु आरक्षियों ने शपथ ली कि वे देश की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा करते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे। दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु आरक्षियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दीक्षांत परेड के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा सलामी लेते दृश्य, परेड का प्रदर्शन और सम्मान समारोह में मौजूद पुलिस अधिकारी एवं प्रशिक्षु आरक्षियों की तस्वीरें कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं।0
0
Report
Advertisement
करनाल में जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने बेदबिया कानून पर मंथन और कड़ी कार्रवाई कहा
Karnal, Haryana:लोकेशन करनाल करनाल में एक धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज । एंकर - करनाल में एक धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज । मीडिया से बातचीत दोनों ने कहा कि आज सिख युवाओं की जो जवान है वह गुरु की तरफ जा रही है सिख युवा गुरु वाले बन रहे हैं सबसे बड़ी बात जहां पर सरकारी नहीं पहुंच पाती वहां पर हमारे बच्चे पहुंच रहे हैं सेवा भाव से सेव कर रहे हैं और सिख युवा आज चढ़दीकला में है । वही बेदबीयो के मामले को लेकर बने कानून पर जत्थेदार जी ने कहा कि उस पर मंथन चल रहा है उन्होंने कहा कि मास्टर तारा सिंह और जवाहरलाल नेहरू के बीच एक समझौता हुआ था जिसमें कहा गया था शिरोमणि कमेटी की सहमति के बिना सिखों पर कोई कानून नहीं बन सकता यह भी एक पहलू है लेकिन हम यह चाहते हैं कि जो भी दोषी है उसके ऊपर सख्त से सख्त एक्शन लिया जाए और कार्रवाई हो उस मामले को लेकर सारा पंथ साथ है लेकिन कुछ चीज है जिस पर मंथन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी किसी कानून में नहीं आते सरकारे बदलती रहती है और गुरु साहिब जी जुगो जुगो अटल है । कोई दोषी है उसके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए। एक सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि जब बेदबिया ही कानून के रखवालों ने की थी उस मामले में कहां कानून था, उन्होंने एक घटना का उदाहरण देते हुए सारी बात को बताया । उन्होंने कहा कि बेदबिया के मामले खत्म हो सकते हैं बस पंथ की पहरेदारी जरूरी है जहां पर महाराज जी का प्रकाश है वहां पहरेदारी की जरूरत है उन्होंने कहा कि जो आरोपी बेदबी करता है उसको सख्त सजा मिलनी चाहिए लेकिन गुरु ग्रंथ साहिब किसी कानून में हो यह चीज ठीक नहीं है। वहीं उन्होंने पंजाब के सांसदो को आम आदमी से भाजपा में जाने पर कहा कि यह सभी जगह पर चलता है लेकिन असली मर्द तो वही है जो अपनी बात पर टिका रहे । बाइट - श्री अकाल तख्त साहिब जत्थेदार - कुलदीप सिंह गड़गज0
0
Report
DM के निरीक्षण के बाद रुद्रप्रयाग प्रशासन ने यात्रा व्यवस्थाएं सुदृढ़ कीं
Noida, Uttar Pradesh:एंकर केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सोनप्रयाग से सीतापुर तक यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ावों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सोनप्रयाग में जिलाधिकारी ने पार्किंग व्यवस्था, यातायात संचालन, सुरक्षा प्रबंधन और सीसीटीवी निगरानी प्रणाली की गहन समीक्षा की। कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली का निरीक्षण करते हुए उन्होंने आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा बलों के ठहराव और स्थानीय व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया। शौचालयों की साफ-सफाई संतोषजनक न मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ कोई समझौता नहीं होगा। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने निर्देश दिए कि आवागमन सुचारू और व्यवस्थित बना रहे। इसके साथ ही उन्होंने बर्फानी हर-हर महादेव भंडारे में पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। सीतापुर बस पार्किंग स्थल का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे。0
0
Report
गाजीपुर: 690 प्रशिक्षु आरक्षियों के पासिंग आउट से पुलिस बल डेढ़ गुना हुआ
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर खाकी की ताकत दोगुनी! 690 आरक्षियों की पासिंग आउट परेड, 204 महिला सिपाहियों की शानदार एंट्री- एडीजी पीयूष मोर्डिया एडीजी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल की बढ़ोतरी उत्तर प्रदेश में पहले कभी नहीं हुई कहा- गाजीपुर में खाकी की ताकत अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो चुकी है उम्मीद है कि इसका सीधा असर अपराध पर लगाम के रूप में देखने को मिलेगा 690 प्रशिक्षु आरक्षियों ने लिया खाकी का संकल्प, 204 महिला आरक्षियों की दमदार भागीदारी एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया रहे मुख्य अतिथि, परेड में अनुशासन और शानदार प्रदर्शन ने जीता दिल एडीजी बोले—जनपद में पुलिस बल डेढ़ गुना बढ़ा बढ़ी ताकत से पेट्रोलिंग और अपराध नियंत्रण होगा मजबूत महिला आरक्षियों की तैनाती से सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगा नया बल गाजीपुर के पुलिस लाइन ग्राउंड में भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस परेड में 690 प्रशिक्षु आरक्षियों ने शानदार प्रदर्शन कर खाकी की शपथ ली। खास बात ये रही कि इनमें 204 महिला आरक्षी भी शामिल रहीं, जो सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएंगी। इस बात की जानकारी एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया ने दी है। दरअसल गाजीपुर पुलिस लाइन का मैदान आज गर्व और अनुशासन का गवाह बना। जब 690 प्रशिक्षु आरक्षियों ने कदमताल के साथ अपने प्रशिक्षण का शानदार प्रदर्शन किया। परेड की सलामी लेने पहुंचे एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया ने इस मौके को ऐतिहासिक बताया। उंन्होने कहा कि आज 690 आरक्षियों की पासिंग आउट परेड संपन्न हुई है। यह ऐतिहासिक दिन है। क्योंकि आज के बाद जनपद में करीब 1000 आरक्षी पुलिस बल में शामिल होंगे। जिससे पुलिस की ताकत डेढ़ गुना बढ़ जाएगी। वहीं एडीजी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल की बढ़ोतरी उत्तर प्रदेश में पहले कभी नहीं हुई। इससे न सिर्फ शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि पेट्रोलिंग, गश्त और अपराधियों पर नजर रखने की क्षमता भी बढ़ेगी। 204 महिला आरक्षियों का शामिल होना भी बेहद महत्वपूर्ण है। जिन इलाकों में जरूरत होगी, वहां पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाएगी और अपराध पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिला आरक्षियों की भागीदारी से महिला सुरक्षा को भी नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। परेड के दौरान आरक्षियों के अनुशासन, तालमेल और प्रदर्शन का नजारा देखने को मिला। बाइट- पीयूष मोर्डिया- एडीजी वाराणसी जोन0
0
Report
Advertisement
मल्टीनेशनल कंपनी में महिलाओं के विरुद्ध लैंगिक अत्याचार: SIT ने नई जानकारी जारी की
Nashik, Maharashtra:अँकर मल्टी नॅशनल कंपनीच्या महिला लैंगिक अत्याचार आणि धर्मांतर प्रकरणात एक नवीन माहिती समोर येताना पाहायला मिळतील यात दोन दिवसापूर्वी दानिश शेख सहक तीन जणांना न्यायालयात हजर केल्यानंतर सहा दिवसांची पोलीस कोठडी जुनावण्यात आलीये.. यावेळी दानिश शेख याचा मोबाईल संपूर्ण पद्धतीने अनलॉक करण्यात आलाय.. त्याच्या मोबाईल मधून अनेक धक्कादायक माहिती समोर येताना पाहायला मिळते.. काही व्हिडिओ फोटो आणि विशेष बाब म्हणजे नीदा खान बरोबर चा त्याचा संपर्कही होत असल्याचं तपासात समोर येत आहे... तसेच तपास यंत्रणेने संशयित आरोपी तसेच निदा खान अन् अश्विनी चैनानी यांचे एकमेकांसोबतचे कनेक्शन तपासले जातंय..संशयित आरोपी दानिश शेख याचा मोबाइल फेस आयडीच्या साहाय्याने अनलॉक करण्यात आलाय...0
0
Report
सरमथुरा में नकाबपोश बदमाशों ने वनकर्मी पर हमला कर जानलेवा चोट पहुंचाई; हालत गंभीर
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा में नकाबपोश बदमाशों ने वनकर्मी पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा रेंज कार्यालय में करीब 5-6 नकाबपोश बदमाशों ने एक वनकर्मी के साथ जमकर मारपीट की। हमले में वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।जानकारी के अनुसार घायल वनकर्मी अजय सिंह बीलोनी बीट में तैनात हैं। जिसपर कार्यालय में आज अलसुबह लाठी, सरिया और कुल्हाड़ी से लैस होकर आए नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाश स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार होकर आए थे। अचानक हुए हमले में वनकर्मी लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद पीड़ित वनकर्मी अजय सिंह ने सरमथुरा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल वनकर्मी को अस्पताल पहुंचाया।सरमथुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
विदिशा जेल लोक अदालत ने तीन मामलों का त्वरित निष्पादन कर राहत दी
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा जिला जेल में आज विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया, जहां विचाराधीन बंदियों से जुड़े मामलों का त्वरित निराकरण किया गया。 विदिशा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार दोपहर 12 बजे जिला जेल परिसर में विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार संपन्न हुआ。 कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय न्यायमूर्ति संजिव सचदेवा द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। लोक अदालत के दौरान विचाराधीन बंदियों से जुड़े तीन आपराधिक प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जिससे बंदियों को त्वरित न्याय मिल सका。 इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जेल का निरीक्षण किया और बंदियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और जेल प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे。 जेल लोक अदालत के माध्यम से न केवल मामलों का शीघ्र निपटारा हुआ, बल्कि बंदियों को न्यायिक प्रक्रिया में राहत भी मिली。0
0
Report
Advertisement
