Back
मछलीशहर हादसे: छह अफसरों पर गैर इरादतन हत्या दर्ज, प्रशासनिक लापरवाही उजागर
ASAJEET SINGH
Nov 04, 2025 07:15:55
Jaunpur, Uttar Pradesh
मछलीशहर पड़ाव पर 25 अगस्त को हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत के मामले में अब नगर पालिका अध्यक्ष समेत छह अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का वाद दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई मृतका प्राची मिश्रा की बहन साक्षी मिश्रा द्वारा पुलिस व प्रशासन की निष्क्रियता से निराश होकर अदालत का दरवाजा खटखटाने के बाद हुई है। प्रकरण के अनुसार, लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर निवासी साक्षी मिश्रा ने अपने अधिवक्ताओं उपेंद्र विक्रम सिंह व हिमांशु श्रीवास्तव के माध्यम से प्रभारी सीजेएम की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, अधीक्षम अभियंता विद्युत विभाग जौनपुर शहरी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, मुख्य राजस्व अधिकारी/नोडल अधिकारी नगर निकाय, और अधिशासी अभियंता जल निगम (नमामि गंगे व अमृत योजना) सहित अन्य जिम्मेदार अफसरों पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया गया। साक्षी ने कहा कि 25 अगस्त की शाम उसकी बहन प्राची मिश्रा, जो ब्यूटीशियन कोर्स कर रही थी, बारिश थमने के बाद घर लौट रही थी। मछलीशहर पड़ाव पर गड्ढों से भरी सड़क पर पानी भर गया था। वहीं, विद्युत पोल से टूटा तार नीचे लटक रहा था। पानी में करंट प्रवाहित होने के कारण प्राची करंट की चपेट में आ गई और खुले नाले में गिर गई। करीब 28 घंटे बाद उसका शव नाले से बरामद हुआ। इस हादसे में कुल तीन लोगों की मौत हुई थी। वादिनी ने आरोप लगाया कि सभी विभागों को खराब सड़क, खुले तार और बिना ढक्कन की नालियों की जानकारी पहले से थी, फिर भी सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई। नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी, जल निगम और विद्युत विभाग की लापरवाही ने तीन निर्दोष लोगों की जान ले ली। मृतका की बहन का कहना है कि उसने घटना के बाद एसपी, आईजी वाराणसी रेंज, डीजीपी, गृह सचिव, मुख्य सचिव, जिलाधिकारी और राज्य महिला आयोग तक गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सिर्फ औपचारिकता निभाते हुए दो कर्मचारियों को निलंबित किया गया। अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए थाना कोतवाली से रिपोर्ट तलब की है और अगली सुनवाई के लिए 12 नवंबर 2025 की तिथि तय की है। यह मामला अब एक बार फिर प्रशासनिक लापरवाही और जवाबदेही पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। बाईट उपेंद्र सिंह अधिवक्ता
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AVArun Vaishnav
FollowNov 04, 2025 12:19:170
Report
G1GULSHAN 1
FollowNov 04, 2025 12:19:06Jind, Haryana:शाहिद अमरजीत का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन
0
Report
0
Report
ASArvind Singh
FollowNov 04, 2025 12:18:410
Report
AAAkshay Anand
FollowNov 04, 2025 12:18:22Noida, Uttar Pradesh:To touch and interact with holographic objects as though they are real and how they respond to being ‘summoned’ telekinetically HoloLens technology by Oscar Saladin
0
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowNov 04, 2025 12:18:110
Report
DIDamodar Inaniya
FollowNov 04, 2025 12:18:000
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowNov 04, 2025 12:17:240
Report
AKAlok Kumar
FollowNov 04, 2025 12:16:490
Report
ASAVNISH SINGH
FollowNov 04, 2025 12:16:300
Report
AMATUL MISHRA
FollowNov 04, 2025 12:16:170
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowNov 04, 2025 12:15:520
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowNov 04, 2025 12:15:310
Report
SKSumit Kumar
FollowNov 04, 2025 12:15:110
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 04, 2025 12:15:00Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर बड़ा रेल हादसा मालगाड़ी और मेमू ट्रेन आपस में टकराई रेल हादसे में कई लोग हुए घायल
0
Report