icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

61वीं लक्खी पदयात्रा: डिग्गी मोड़ पर शाही ध्वज पहुंचा, शोभायात्रा आज सुबह

Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) टोंक के तीर्थ नगरी डिग्गी से खबर है जहां जयपुर से रवाना हुई 61 वीं लक्खी पदयात्रा का शाही ध्वज आज सुबह डिग्गी मोड पहुंचा। सायंकाल मीणा धर्मशाला से डिग्गी स्थित कल्याण जी मंदिर तक शाही लवाजमे के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें शाही ध्वज सबसे आगे रहेगा। गंगोत्री से लाए जल से श्रीजी का अभिषेक किया जाएगा। इधर लाखों की संख्या में आए पदयात्री अपने गंतव्य स्थान के लिए लौटने लगे हैं टोंक डिपो की ओर से पदयात्रियों के लिए 50 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है जो बारी-बारी से फेरे लगाकर यात्रियों को गंतव्य स्थान तक पहुंचा रही है। पदयात्रा संचालक श्रीजी शर्मा ने बताया कि मीणा धर्मशाला पर शाही ध्वज को कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी रवाना करेंगे。
0
0
Report

अहमदपुर में विवाहिता ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या, पति पर मारपीट के आरोप

Alwar, Rajasthan:अहमदपुर में 32 वर्षीय विवाहिता ने खेत में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी पहुंचाया, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के अनुसार अहमदपुर निवासी राजकुमार यादव की पत्नी उषा यादव सुबह घर से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित खेत पर गई थी। परिजनों को उसके खेत पर जाने की information नहीं थी। सुबह कुछ महिलाएं खेत की ओर कचरा डालने गईं, जहां उन्होंने उषा को पेड़ से लटका हुआ देखा। महिलाओं ने इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मृतका के देवर ने बताया कि परिवार को उषा के खेत पर जाने की जानकारी नहीं थी। बताया जा रहा है कि उषा का पति खेती-बाड़ी करता है और शराब का आदी है। वहीं मृतका की बहन राजवंशी ने उषा के पति पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। बहन का आरोप है कि उषा के साथ उसका पति आए दिन मारपीट करता था। राजवंशी ने बताया कि जब वह उषा को अपने साथ ले जाने के लिए उसके घर गई थी, तब उसके साथ भी मारपीट की गई और उसे घर से भगा दिया गया। बहन ने उषा की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों के साथ-साथ परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
0
0
Report

निवृत्त जज के घर डकैती: 6 चोर गिरफ्तार, 11 लाख 22 हजार 676 रुपये जब्त

Amravati, Maharashtra:अमरावती जिले के परतवाडा में निवृत्त न्यायाधीश के घर पर डकैती की घटना में पुलिस ने 3 दिनों में 11 लाख 90 हजार रुपये के घरफोड़ और चोरी का खुलासा किया। स्थानीय अपराध शाखा और परतवाडा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से 6 चोरटों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने चोरी की तैयारी 8 दिन पहले की थी; एक ने घर की जानकारी दी और 5 ने सीधे चोरी की। पुलिस ने 80 सीसीटीवी कैमरे और 210 सीडीआर के विश्लेषण से उनका पता लगाया। आरोपीज से 67.02 ग्राम सोने के आभूषण, 76 हजार 700 रुपये नकद, 3 वाहने और 5 मोबाइल सहित कुल 11 लाख 22 हजार 676 रुपये के माल जुटे गए।
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद खोड़ा: पति ने पत्नी और बेटी की हत्या, एक बेटी घायल

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार में सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की कथित रूप से हत्या कर दी, जबकि दूसरी 14 वर्षीय बेटी पर भी जानलेवा हमला कर दिया। घायल किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 स्थित एक मकान की चौथी मंजिल पर रात करीब 12:15 बजे पुलिस को हत्या की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां महिला और उसकी 15 वर्षीय बेटी मृत अवस्था में मिलीं। मृतकों की पहचान बीबी तबस्सुम और उनकी बेटी सना तबस्सुम के रूप में हुई है। वहीं हमले में घायल दूसरी बेटी रूबी तबस्सुम को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी पति राजा अंसारी को हिरासत में ले लिया। आरोपी मूल रूप से औरैया बिहार का रहने वाला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। प्रारम्भिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
0
Report

रामगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन टक्कर: बाइक सवार फैजल की मौत

Alwar, Rajasthan:रामगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो माह की मजदूरी लेने आया था फैजल अलवर। बगड़ तिराया थाना क्षेत्र में रामगढ़ रोड पर शुक्रवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान डीग जिले के लेहसर गांव निवासी करीब 25 वर्षीय फैजल पुत्र खुर्शीद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार फैजल अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार के अधीन पत्थर का पाउडर बनाने वाली फैक्ट्री में मजदूरी करता था। बताया गया है कि फैजल अपने गांव से ठेकेदार मौसम से करीब दो माह की मजदूरी लेने के लिए अलवर आया था। मजदूरी के पैसे नहीं मिलने के बाद वह ठेकेदार की बाइक लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे रामगढ़ रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में फैजल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर बगड़ तिराया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। यहाँ उपचार के दौरान फैजल ने दम तोड़ दिया। बाईट परिजन
0
0
Report
Advertisement

बलिया में गंगा जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में पानी भरा; बाढ़ की आशंका

Ballia, Uttar Pradesh:गंगा का जलस्तर बढ़ने से बलिया शहर के निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है। निहोरा नगर गायत्री कॉलोनी सहित आसपास के इलाकों में धीरे-धीरे पानी भरना शुरू हो गया है। दरसअल शहर के निचले इलाके से कटहर नाल गंगा नदी से जुड़ा हुआ है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटहर नाला के जरिए शहर के निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो जाता है। गायत्री कॉलोनी और निहोरा नगर के कई मकान पानी में डूब गए हैं लिहाजा लोग जल भराव से बेहद परेशान हैं। 4 से 5 दिन पहले जिन इलाकों में लोग पैदल चला करते थे अब वहां नाव चल रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। वहीं लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार भी लगाई है।
0
0
Report
Advertisement

अमरनाथ यात्रा के अंतिम दिन छड़ी मुबारक की पवित्र पूजा शुरू

Chaka, अमरनाथ यात्रा की आखिरी पूजा के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीनगर से 'छड़ी मुबारक' रवाना। सुरक्षा के कड़े इंतज़ामों और "हर-हर महादेव" व "बम-बम भोले" के लगातार जयकारों के बीच, आज दशनामी अखाड़े से पवित्र 'छड़ी मुबारक' को अमरनाथ यात्रा की आखिरी पूजा-अर्चना के लिए पवित्र अमरनाथ गुफा की ओर औपचारिक रूप से रवाना किया गया। पूजा-पाठ की रस्में सूर्योदय के समय शुरू हुईं। दशनामी अखाड़े के महन्त श्री दीपेंद्र गिरी ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार पारंपरिक पूजा की। जुलूस के निकलने से पहले अभिषेक के ज़रिए 'छड़ी मुबारक' को पवित्र किया गया और पूरी विधि-विधान से पूजा की गई। अब इसे श्रीनगर के कई मंदिरों से होते हुए अनंतनाग ज़िले के ऐतिहासिक मार्तंड मंदिर ले जाया जाएगा। पुरानी परंपरा के अनुसार, 'छड़ी पूजा' श्रावण महीने के पहले दिन शुरू होती है और रक्षाबंधन तक चलती है। देश भर से महंत और साधु इस पवित्र प्रतीक की पूजा करने, इसे झंडों से सजाने और पहलगाम-चंदनवाड़ी रास्ते से अमरनाथ गुफा तक इसके साथ जाने के लिए इकट्ठा होते हैं। यह पूजा पारंपरिक रूप से श्रावण के पहले दिन पहलगाम में लिद्दर नदी के किनारे शुरू होती है और रक्षाबंधन पर संपन्न होती है। ऐतिहासिक रूप से, अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 'छड़ी पूजा' से और समापन इसकी आखिरी पूजा से माना जाता है। आज श्रीनगर से निकला जुलूस 26 अगस्त तक अपनी यात्रा जारी रखेगा। इसके बाद, 'छड़ी मुबारक' को एक बार फिर पहलगाम में लिद्दर नदी में स्नान कराया जाएगा और वापस दशनामी अखाड़े लाया जाएगा। बयान महंत दीपेंद्र गिरी, जो पवित्र छड़ी-मुबारक के मुख्य पुजारी और संरक्षक हैं, ने कहा, "आज श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी का शुभ दिन है। हम महादेव ब्रह्मलीन महादेव जी द्वारा स्थापित छबामी अखाड़े से मुख्य तीर्थयात्रा के लिए निकल रहे हैं। हमारे साथ छड़ी-मुबारक है, जो भगवान शिव और देवी शक्ति का प्रतीक है।" पहले के समय में, अनंतनाग तक पहुँचने के रास्ते में पम्पोर, पिफारा और गौतम नाग में रात का पड़ाव होता था। इसके बाद मार्तंड, अशमुकाम और पहलगाम में पड़ाव होते थे। पहलगाम से पहले पारंपरिक पड़ावों पर हम प्रतीकात्मक पूजा करते हैं। आज रात—अष्टमी की रात, 22 अगस्त—और 23 अगस्त को हम पहलगाम में विश्राम करेंगे। फिर 24 अगस्त को चंदनवाड़ी और 25 अगस्त को शेषनाग में पड़ाव होगा, जो त्रयोदशी का दिन है। चतुर्दशी की चंद्र तिथियों में मामूली अंतर के कारण, हम आमतौर पर पंचतरणी में एक रात रुकते हैं, लेकिन इस साल यहाँ दो रात का पड़ाव होगा—26 और 27 अगस्त को। महंत ने आगे कहा, "28 अगस्त की सुबह—जो दर्शन का मुख्य दिन, श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन का दिन है—पवित्र छड़ी-मुबारक को पवित्र गुफा में ले जाया जाएगा। यह वही पवित्र गुफा है जहाँ देवी पार्वती के अनुरोध पर भगवान शिव ने वह अमर कथा सुनाई थी जो आत्माओं को जन्म-मरण के चक्र से मुक्त करती है." वहाँ वैदिक मंत्रों और पारंपरिक पूजा के साथ पवित्र छड़ी-मुबारक को स्थापित किया जाएगा। पूजा-अर्चना के बाद, हम 28 अगस्त को पंचतरणी में रात बिताएंगे। 29 अगस्त की सुबह, हम पंचतरणी से शेषनाग, पंचतरणी और चंदनवाड़ी होते हुए पहलगाम लौटेंगे और वहां रात रुकेंगे। 30 अगस्त को लिद्दर नदी के किनारे अंतिम पूजा, विसर्जन और साधु-संतों के लिए भोज के साथ स्वामी अमरनाथ जी की इस साल की वार्षिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न होगी। सुरक्षा बलों ने सभी रस्मों और यात्रा के आगे बढ़ने के दौरान कड़ी निगरानी रखी है, ताकि पवित्र छड़ी आसानी से आगे बढ़ सके और भक्त व साधु पारंपरिक रीति-रिवाजों में शामिल हो सकें। इस साल की अमरनाथ यात्रा को बहुत अच्छा प्रतिसाद मिला है और 4.8 लाख से ज़्यादा तीर्थयात्री पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।
0
0
Report
Advertisement

नाड खूंता घाटी में कार पेड़ से टकराई, चालक घायल, धूल के कारण हादसे का खतरा बढ़ा

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़, धरियावद उपखंड के नाड खूंता घाटी क्षेत्र मे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में कार का एयरबैग खुल गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे में चालक को चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में एसएच-91 पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माणाधीन मार्ग पर पानी का नियमित छिड़काव नहीं होने से सड़क पर धूल और मिट्टी उड़ रही है। इसके चलते वाहन चालकों, खासकर दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धूल के कारण सामने का रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं देने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन सड़क पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाना जरूरी है। साथ ही सड़क निर्माण के दौरान वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संकेतक और अन्य सुरक्षा इंतजाम किए जाने चाहिए। लोगों ने संबंधित निर्माण एजेंसी से मार्ग पर पानी का छिड़काव बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि धूल के कारण वाहन चालकों को परेशानी न हो और हादसों पर अंकुश लगाया जा सके。
0
0
Report

प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 6 मोटरसाइकिल डिटेन

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में तेज गति से मोटरसाइकिल चलाकर आमजन में भय का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत केसरियावाद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 मोटरसाइकिलों को डिटेन किया। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में थानाधिकारी रमेशचंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने थाना क्षेत्र में तेज गति से बाइक चलाने और युवाओं को भ्रमित कर आमजन में भय पैदा करने वालों पर निगराणी रखते हुए कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के लिए वाहनों से स्टंट करने, तेज रफ्तार में बाइक चलाने और इस तरह की गतिविधियों से दूसरों की जान को खतरे में डालने वालों के खिलाफ लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि अलग-अलग नामों से ग्रुप बनाकर आमजन में भय का माहौल पैदा न करें। साथ ही वाहनों से स्टंट करने, हथियारों के साथ फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने से बचें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। प्रतापगढ़ पुलिस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगातार निगराणी रखी जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस तरह के स्टंट करने वालों या आपत्तिजनक ग्रुप बनाने वालों की जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराएं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top