Back
MBBS सीट की चाह में दिव्यांग कोटे का गलत फायदा: युवक ने पैर काटा
ASAJEET SINGH
Jan 23, 2026 05:35:01
Jaunpur, Uttar Pradesh
MBBS में प्रवेश की जुनून बना खौफनाक खेल: युवक ने दिव्यांग कोटे के लिए खुद ही काट लिया अपना पैर, पुलिस ने खोली साजिश
जौनपुर के मेडिकल कॉलेज में MBBS सीट पाने की खतरनाक कहानी सामने आई है। दिव्यांग कोटे का लाभ उठाने के लिए युवक ने खुद ही अपना पैर काटकर दिव्यांग दिखाने की साजिश रची। घटना लाइन बाजार थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव के पास की बताई जा रही है। स्थानीय युवक सूरज भास्कर ने पुलिस को सूचना दी थी कि देर रात कुछ अज्ञात हमलावर उसके निर्माणाधीन मकान में घुसे, उसे बेरहमी से पीटा, बेहोश किया और उसका पैर काटकर ले गए। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मामला गंभीरता से जांच में लिया गया।
जांच की जिम्मेदारी सीओ नगर गोल्डी गुप्ता को मिली। उन्होंने घटनास्थल, मोबाइल डेटा, बयान और अन्य साक्ष्यों की गहराई से पड़ताल की। इसी दौरान सूरज की कहानी में कई विरोधाभास मिले। मोबाइल में एक युवती से हुई बातचीत और उसके बयान ने पुलिस का शक मजबूत किया। इसी बीच सूरज की लिखी डायरी मिली, जिसमें दर्ज था “2026 में मैं MBBS बनकर रहूंगा।”
जांच आगे बढ़ने पर सच्चाई सामने आई कि सूरज पहले मेडिकल की पढ़ाई कर चुका था, लेकिन MBBS में दो बार असफल होने के कारण वह मानसिक दबाव में था। सीट पाने के लिए उसने दिव्यांग कोटे का सहारा लेने का फैसला किया और अपने ही पैर का पंजा काटकर पूरी घटना को हमला बताने की कोशिश की।
पुलिस के अनुसार, सूरज ने जांच को भटकाने के लिए पूरी कहानी गढ़ी, लेकिन जुटाए गए साक्ष्यों, तकनीकी पहलुओं और पूछताछ में उसके झूठ का परत-दर-परत खुलासा हो गया। पुलिस ने पूरे मामले से पर्दा उठाते हुए उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना न सिर्फ चौंकाती है, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर करती है कि प्रतियोगी शिक्षा के दबाव और डिग्री की दौड़ इंसान को किस सीमा तक खुद के खिलाफ खड़ा कर सकती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATALOK TRIPATHI
FollowJan 23, 2026 09:36:440
Report
YSYeswent Sinha
FollowJan 23, 2026 09:35:330
Report
DSDeepesh shah
FollowJan 23, 2026 09:34:550
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowJan 23, 2026 09:34:400
Report
DRDamodar Raigar
FollowJan 23, 2026 09:34:250
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowJan 23, 2026 09:34:060
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowJan 23, 2026 09:33:550
Report
KCKashiram Choudhary
FollowJan 23, 2026 09:33:330
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowJan 23, 2026 09:32:500
Report
AKAjay Kashyap
FollowJan 23, 2026 09:32:390
Report
0
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowJan 23, 2026 09:32:250
Report
AKAtul Kumar
FollowJan 23, 2026 09:32:110
Report