222001
जौनपुर आरक्षण बचाओ आंदोलन में भीम आर्मी का प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में आरक्षण बचाओ के समर्थन में भीम आर्मी के सैकड़ों सदस्यों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दुमका के डुमरथर विद्यालय का दाना-पानी अभियान पर्यावरण संरक्षण को मजबूती दे रहा
Dumka, Jharkhand:दुमका के जरमुंडी प्रखंड के आदिवासी बहुल क्षेत्र में स्थित डुमरथर विद्यालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं बेजुबान पक्षियों के जीवन बचाने के उद्देश्य से ‘दाना -पानी अभियान’ चलाया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पहल पर पिछले कई वर्षों से यह अभियान निरंतर संचालित हो रहा है, जो क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के प्रति जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है। अभियान के तहत विद्यालय के पोषक क्षेत्र के आसपास स्थित पेड़-पौधों, बगीचों एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर मिट्टी के बर्तनों में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की गई है। साथ ही उनके भोजन के लिए नियमित रूप से दाना भी रखा जा रहा है। विद्यालय के विद्यार्थी प्रतिदिन इन पात्रों में पानी भरने और दाना डालने का कार्य किया जाते हैं, जिससे जीव-जंतुओं और प्रकृति के प्रति प्रेम एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित हो रही है। प्रधानाध्यापक डॉ. सपन कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, बढ़ते प्रदूषण तथा घटते जलस्तर के कारण पक्षियों के अस्तित्व पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। कई पक्षी प्रजातियाँ विलुप्ति के कगार पर हैं, जबकि गिद्ध जैसी महत्वपूर्ण प्रजाति लगभग 99 प्रतिशत तक समाप्त हो चुकी है। ऐसे में पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए पक्षियों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना तथा समाज को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। विद्यालय का यह प्रयास न केवल पक्षियों को राहत प्रदान कर रहा है, बल्कि नई पीढ़ी को प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व का संदेश भी दे रहा है। अभियaan में विद्यालय के इको क्लब, बाल संसद एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्र छात्राओं ने कहा कि पक्षियों को बचाने के उदेश्य से इस भीषण गर्मी मे प्रतेक दिन मिट्टी के बर्तन मे पानी भरा जाता है और पक्षियों के लिए दाना देकर पक्षियों को बचाने का कार्य किया जा रहा है।0
0
Report
जयपुर नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल, सभी जोन में नए उपायुक्त नियुक्त
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर。 नगर निगम जयपुर में प्रशासनिक फेरबदल。 नगर निगम प्रशासन ने जारी किए उपायुक्तों के पदस्थापन आदेश。 RAS और RMS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां。 मनमोहन शर्मा को उपायुक्त सांगानेर जोन लगाया。 दिलीप सिंह को विद्याधर नगर जोन की जिम्मेदारी。 श्रद्धा सिंह को मुरलीपुरा जोन उपायुक्त。 बिजेंद्र सिंह को आदर्श नगर जोन उपायुक्त。 अर्पणा शर्मा को जगतपुरा और झालाना जोन उपायुक्त。 पवन कुमार शर्मा को झोटवाड़ा और वैशाली नगर जोन उपायुक्त。 पवन मीणा को किशनपोल जोन उपायुक्त。 तनुजा सोलंकी को हवामहल-आमेर जोन उपायुक्त。 सीमा चौधरी, उपायुक्त, कार्मिक मुख्यालय । ममता नागर-उपायुक्त, पशु प्रबंधन。 मनीषा यादव-उपायुक्त, स्वास्थ्य-द्वितीय。 अनिता मित्तल-उपायुक्त, स्टोर का जिम्मा。 करणी सिंह-उपायुक्त सामान्य प्रशासन,समन्वय एव इवेंट आयोजन。 कविता चौधरी-उपायुक्त आयोजना प्रथम, मुख्यमंत्री जनसुनवाई。0
0
Report
गोंदिया से पंढरपूर तक सायकल वारी, पर्यावरण संदेश देंगे नगराध्यक्ष सचिन शेंडे
Bhandara, Maharashtra:पर्यावरण संवर्धनाचा संदेश नगराध्यक्ष सचिन शेंडे यांची गोंदिया ते पंढरपूर सायकल वारी!0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में पूर्णिमा पर वट सावित्री व्रत: महिलाओं ने पति की दीर्घायु की कामना
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में सोमवार को पूर्णिमा के अवसर पर वट सावित्री व्रत श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर सोलह श्रृंगार किया और पूजा की थाली लेकर शिव मंदिरों में पहुंचीं। महिलाओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और पति की लंबी आयु की कामना की。 पूर्णिमा के अवसर प मंदिरों में पूजा के बाद महिलाओं ने वट (बरगद) वृक्ष की पूजा की। जल, पुष्प, फल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर वट वृक्ष की परिक्रमा की तथा सूत का धागा लपेटते हुए अखंड सौभाग्य और परिवार के मंगल की प्रार्थना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार वट सावित्री व्रत पति की दीर्घायु और वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है, जिसे लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया。 शहर के नया महादेव मंदिर, धनेश्वर शिवालय, गेपसागर की पाल स्थित शिव मंदिर, हजारेश्वर शिवालय और सारणेश्वर शिवालय सहित जिले के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिरों में पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से वट वृक्ष की पूजा कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए。 व्रतधारी महिलाएं दिनभर निर्जला अथवा फलाहार व्रत रखकर शाम को पूजा के बाद व्रत का पारण करेंगी। पूरे जिले में वट सावित्री व्रत को लेकर धार्मिक वातावरण बना हुआ है और मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा हुआ है।0
0
Report
लखनऊ में पार्टी छोड़कर निकले युवक सड़क पर तांडव, युवती के साथ छेड़छाड़
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ सम्मिट बिल्डिंग से पार्टी कर निकले रहिसज़ादो का सड़क पर तांडव विभूति खंड गोमती नगर से लेकर हजरतगंज के जन भवन तक युवती के साथ करते रहे रहे छेड़छाड़ ऑटो बुक कर जा रही युवती के साथ कर रहे थे छेड़छाड़ ऑटो चालक ने दी 112 पर दी सूचना सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने मनचले युवक को लिया हिरासत में लिया हिरासत में लेकर आगे कि कार्यवाई में जुटी पुलिस0
0
Report
देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती घायल, अस्पताल में भर्ती
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ देर रात अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती घायल जन भवन गेट नंबर 2 के पास हुआ हादसा स्कूटी सवार युवती को भेजा गया अस्पताल हजरतगंज थाना क्षेत्र की घटना0
0
Report
Advertisement
OP ராஜभर का अखिलेश यादव पर भारी आरोप: बहुजन समुदाय को डराने का दावा
Noida, Uttar Pradesh:मंत्री ओपी राजभर ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि सुनिये, 'राजा बाबू' उर्फ अखिलेश यादव जी! जान रहा हूं कि आपके समर्थकों का एक वर्ग अपनी लाठी को तेल पिला रहा है, तो दूसरा चाकू और तलवार में धार। हमें मालूम है कि पिछले लगभग 10 साल से आप हम लोगों के खिलाफ अपने मन में भरकर बैठे हो। बस सरकार बदलने का सपना देख रहे रहे हो कि किसी तरह से 'राजा बाबू' यानी आपकी सरकार बन जाए। ...और लाल टोपी लगाकर आपके गुंडे-मवाली-माफिया थानों को कब्जा कर लें। उसके बाद आपके लोग पूरे प्रदेश में PDA- 'पीट देगा अहीर', 'पीट देगा अल्पसंख्यक' (सपाई) और KDA- 'काट देगा अहीर', 'काट देगा अल्पसंख्यक' (सपाई) अभियान चालू कर दें। हमें ये पता है कि आप लोगों का सबसे सॉफ्ट टार्गेट पाल, प्रजापति, बिंद, केवट, मल्लाह, राजभर, निषाद, मांझी, दर्जी, तेली, लोनिया, फकीर और बंजारा जैसी बहुजन जातियां ही होंगी। आप लोग हम लोगों को मारोगे-पीटोगे, दंगा करवाकर सपाई मुसलमानों से हमारे घरों को लुटवाओगे फिर आग में झोंक दोगे, हमारी बहन-बेटियों के साथ गलत काम करोगे। हम यह भी जानते हैं कि आपके समर्थक पिछले लगभग दस साल से हमारे घरों और जमीनों पर गिद्ध की तरह आंख गड़ाए बैठे हैं। कब्जा करने के लिए रोज हमारे घर और खेत का भाव पता कर रहे हैं। आपके समर्थक यही तो घूम-घूमकर कह रहे हैं, कि बस एक मौका मिल जाए। फिर बताते हैं。 तो सुन लो, अखिलेश जी! हम बहुजन जातियों के लोग अपने घरों को लुटवाने, जमीनों को कब्जा करवाने, अपनों कि हत्या करवाने का मौका आपको कतई नहीं देने वाले। आप सत्रह में हारे, बाईस में पिटे अब सत्ताइस में सपा को सफाचट करेंगे। लिखकर रख लीजिए0
0
Report
सोनभद्र के चेकडैम में 35 मगरमच्छ बच्चों का सुरक्षित रेस्क्यू: ग्रामीणों की नजरों का ताज़ा नजारा
Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र के जुगैल वन रेंज में उस वक्त हर कोई हैरान रह गया, जब एक छोटे से चेकडैम में एक-दो नहीं बल्कि मगरमच्छ के पूरे 35 शिशु एक साथ तैरते दिखाई दिए। पानी कम होने पर बच्चों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो नजारा देखकर दंग रह गए। देखते ही देखते भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय मल्लाहों की मदद से सभी शिशु मगरमच्छों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें सोन नदी के गहरे जलाशय में छोड़ दिया। VO: जुगैल वन रेंज के मध्य प्रदेश सीमा से सटे सेमिया गांव के छितीरपुरवा टोला स्थित चेकडैम में सुबह उस समय कौतूहल का माहौल बन गया, जब ग्रामीणों ने पानी से अजीब आवाजें सुनीं। पास जाकर देखा तो चेकडैम में मगरमच्छ के दर्जनों शिशु तैर रहे थे। कुछ ही देर में यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन दारोगा अविनाश सिंह, वन्यजीव रक्षक सौरभ उपाध्याय और पीआरवी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय मल्लाह वीरेंद्र साहनी और टिम्मल साहनी के सहयोग से बेहद सावधानी के साथ सभी 35 शिशु मगरमच्छों का रेस्क्यू किया गया। उन्हें बोरियों में सुरक्षित रखकर पास की सोन नदी के गहरे जलाशय में छोड़ दिया गया, ताकि उनका प्राकृतिक आवास सुरक्षित बना रहे। मौके से मगरमच्छ के पांच अंडे भी मिले हैं। वन विभाग का मानना है कि प्रजनन काल के दौरान कोई मादा मगरमच्छ यहां अंडे देकर चली गई होगी। अंडों से बच्चे निकलने के बाद वे चेकडैम के पानी में आ गए। हालांकि मौके पर कोई वयस्क मगरमच्छ नहीं मिला। वन क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह के मुताबिक मगरमच्छ एक बार में 20 से 80 तक अंडे देते हैं और करीब 80 से 90 दिनों में उनसे बच्चे निकलते हैं। अंडों से बाहर आते समय बच्चे विशेष प्रकार की आवाज निकालते हैं, जिसे सुनकर मादा मगरमच्छ सामान्यतः उन्हें घोंसले से बाहर निकालकर पानी तक पहुंचाती है। लेकिन इस मामले में मादा मगरमच्छ मौके पर नहीं मिली, इसलिए वन विभाग ने समय रहते सभी बच्चों को सुरक्षित प्राकृतिक जलाशय में छोड़ दिया। इस अनोखी घटना ने न सिर्फ ग्रामीणों को रोमांचित किया, बल्कि वन्यजीव संरक्षण की दिशा में वन विभाग की तत्परता भी एक बार फिर सामने आई। सोनभद्र के जंगलों और जलाशयों में वन्यजीवों की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि यहां का प्राकृतिक तंत्र अब भी समृद्ध और जीवंत है।0
0
Report
सीएम योगी ने पीलीभीत मुरादाबाद में 900 करोड़ से अधिक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि पीलीभीत और मुरादाबाद में आज विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को नई गति प्राप्त होगी। पीलीभीत के बरखेड़ा एवं बीसलपुर विधान सभा क्षेत्रों में ₹569 करोड़ से अधिक लागत की 66 तथा मुरादाबाद नगर, मुरादाबाद देहात एवं कुंदरकी विधान सभा क्षेत्रों सहित नगर निगम एवं मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की ₹365 करोड़ से अधिक लागत की 63 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। दानवीर भामाशाह जी की जयंती पर आयोजित 'व्यापारी कल्याण दिवस' के अवसर पर व्यापारी बंधुओं का सम्मान भी किया जाएगा। पीलीभीत एवं मुरादाबाद वासियों को हार्दिक बधाई।0
0
Report
Advertisement
दमोह जेल में HIV पीड़ित बंदी का नाखून दूसरे बंदी को लगा, इलाज शुरू
Damoh, Madhya Pradesh:जिला जेल में आपस में भिड़े बंदी, एड्स पीड़ित बंदी का नाखून लगा दूसरे बंदी को सागर रेफर.. एंकर/ एमपी के दमोह से जिला जेल से बड़ी खबर सामने आई है जहां जेल में बंद एक एच आई वी पीड़ित बंदी का नाखून एक सामान्य बंदी को लगने के बाद हड़कंप मच गया है और पीड़ित बंदी को जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे हायर सेंटर मेडिकल कालेज सागर रेफर किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि जिस बंदी को एड्स पीड़ित बंदी का नाखून लगा है वो बंदी भी एच आई वी पॉजिटिव हो सकता है इस खबर के बाद हड़कंप मचा हुआ है, ये सब जेल के भीतर बंदियों के बीच आपस में ही भिड़ंत और मारपीट के बाद हुआ है। दरअसल जिला जेल के आर्म्स एक्ट के तहत सजा काट रहा एक बड़ी एच आई वी पाजिटिव है मतलब एड्स रोगी है और वो भी नियमों के मुताबिक सामान्य बंदियों की तरह जेल में रह रहा है। जेल के भीतर इस एड्स रोगी बंदी और दूसरे बंदी के बीच झड़प हुई तो सामान्य बंदी को उसका नाखून लग गया और उसे खून आ गया। जेल अधीक्षक से इसकी शिकायत हुई तो उन्होंने जांच पड़ताल की और जब नाखून मारने वाले बंदी की डीटेल ली गई तो मालूम चला कि वो एड्स पीड़ित है। ये जानने के बाद जेल प्रबंधन के भी होश उस गए कि कहीं चोट लगने वाले बंदी को भी ये रोग न हो जाए प्रबंधन ने सक्रियता दिखाते हुए उसे जिला अस्पताल भेजा जहां डाक्टर ने उसका चेकअप करने के बाद उसे सागर मेडिकल कालेज रेफर किया है। जिला अस्पताल के चिकित्सक के मुताबिक कई बार नाखून के जरिए भी बीमारी फैल जाती है और बल्ड में इन्फेक्शन हो सकता है चूंकि जिस शख्स का नाखून सामान्य बंदी को लगा है वो घोषित एच आई वी मरीज है लिहाजा किसी भी तरह की रिस्क नहीं ली जा सकती और मरीज को हायर सेंटर भेजा गया है। वहीं जिला जेल के उप अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि जेल की बैरिक में बंदियों के बीच झूमाझटकी हुई जिसमें एक बंदी को नाखून लगा है चूंकि नाखून मारने वाला बंदी एच आई वी पाजिटिव है लिहाजा एहतियात के तौर पर पीड़ित बंदी को इलाज के लिए भेजा गया है। इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद जेल में बंदियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हुए है और ये साफ हुआ है कि जेल के भीतर तमाम दावों के बाद भी बंदियों और कैदियों के बीच झगड़े हो रहे है और कहीं न कहीं ये हालात चिंताजनक जरूर हैं। बाइट/ एम एल पटेल ( उप अधीक्षक जिला जेल दमोह) बाइट/ डॉ हिमांश ठाकुर ( चिकित्सक जिला अस्पताल दमोह)0
0
Report
दूदू हाईवे हादसे में ट्रेलर से टक्कर, दो की मौत, कई घायल
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) दूदू से बड़ी खबर हाईवे पर खड़ी बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, बस में सवार दो लोगों की हुई मौत। आधा दर्जन सवारियां हुई गंभीर रूप से घायल, जयपुर अजमेर नेशनल हाईवे के मोखमपुरा के पास हुआ हादसा। सूचना पर मोखमपुरा एसएचओ सुरेश कुमार पहुंचे मौके पर, मृतकों के शव और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चित्तौड़गढ़ से जयपुर की ओर जा रही थी प्राईवेट बस, बस में खराबी होने की वजह हाईवे के किनारे थी खड़ी। तेज रफ्तार में बेकाबू ट्रेलर ने मारी टक्कर, टक्कर के बाद बस पलटी, बस में मची चीख पुकार, पुलिस ने ट्रेलर को किया जब्त।0
0
Report
ब्याह समारोह में फूल-गर्ल सोते हुए कैद, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:FLOWER GIRL FLOWER GIRL SLEEP IN THE WEDDING CEREMONY0
0
Report
Advertisement
अकोला पुलिस ने डकैती मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपये और बाइकें बरामद
Akola, Maharashtra:अकोला स्थानिक गुन्हे शाखेने दरोड्याचा गुन्हा उघडकीस आणत तीन आरोपींना अटक केली आहे. आरोपींकडून सुमारे २ लाख १७ हजार रुपयांचा मुद्देमाल जप्त करण्यात आला असून त्यामध्ये चोरीस गेलेल्या तीन मोटारसायकली हस्तगत करण्यात आले आहे. १८ ते २० वर्षाच्या वयोगटातील ही टोळी निर्माणच ठिकाणी लोकांना एकटाच आठवण चाकूचा धाक दाखवत मारहाण करून लुटायची. काही दिवसांपूर्वी दोन वेगवेगळ्या घटनेत याच तिने आरोपींनी मोटारसायकल अडवून मारहाण करत रोख रक्कम व मोबाईल लुटला होता. या प्रकरणाचा तपास करत स्थानिक गुन्हे शाखेने तांत्रिक विश्लेषण व गुप्त माहितीच्या आधारे तीन आरोपींना ताब्यात घेतले आहे. चौकशीत आरोपींनी गुन्ह्याची कबुली दिली असून पुढील तपास पोलीस करत आहे...0
0
Report
येवला में NCP प्रवेश: शिवसेना–बीजेपी के नेता समेत कई पदाधिकारी शामिल
Yeola, Maharashtra:नाशिकच्या येवल्यात राष्ट्रवादी काँग्रेस अजित पवार या पक्षात शेकडो पदाधिकाऱ्यांनी व माजी नगरसेवकांनी प्रवेश केला आहे यात प्रामुख्याने राज्याच्या सत्तेमध्ये सहभागी असलेल्या शिवसेना भाजप मधील काही पदाधिकाऱ्यांनी देखील प्रवेश केल्याने या प्रवेश सोहळ्याची सर्वत्र चर्चा रंगली आहे नाशिकचे माजी खासदार समीर भुजबळ हे गेल्या काही दिवसांपासून येवल्यात तळ ठोकून असून मंत्री छगन भुजबळ यांच्या गैरहजेरीमध्ये येवल्यात समीर भुजबळ हे संघटन मजबूत करत आहेत शिवसेनेचे माजी नगरसेवक दयानंद जावळे, शिवसेना युबीटीचे ज्ञानेश्वर खैरमोडे, भाजपचे कुणाल भावसार, राष्ट्रवादी काँग्रेस शरद पवार गटाचे सागर नाईकवाडे यांच्यासह अनेक प्रमुख पक्षाच्या पदाधिकाऱ्यांनी राष्ट्रवादी काँग्रेसमध्ये प्रवेश केल्याने आगामी निवडणुकांमध्ये राष्ट्रवादी काँग्रेसचा झेंडा फडकेल असा विश्वास माजी खासदार समीर भुजबळ यांनी व्यक्त केला आहे याप्रसंगी व्यासपीठावर राष्ट्रवादी काँग्रेसचे ज्येष्ठ नेते अंबादास बनकर, संभाजी पवार,वसंत पवार, नगराध्यक्ष राजेंद्र लोणारी, दत्ता निकम, दीपक लोणारी, मोहन शेलार, देविदास निकम, आधी सह राष्ट्रवादी काँग्रेसचे सर्व नगरसेवक राष्ट्रवादी काँग्रेस शहर व तालुका कार्यकारिणीचे सर्व सेलचे पदाधिकारी मोठ्या संख्येने उपस्थित होते0
0
Report
सीकर में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण, शिक्षा से समाज परिवर्तन पर जोर
Sikar, Rajasthan:सीकर पुरोहित का बास में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा बोले— शिक्षा ही समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम सीकर के पिपराली क्षेत्र के पुरोहित का बास गांव में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा ने किया। इस मौके पर सांगलिया धूणी पीठाधीश्वर ओमदास महाराज, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, गजानंद कुमावत, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा के अनावरण एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा का विशाल फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। समारोह में आधुनिक लाइब्रेरी का भूमि पूजन भी किया गया, जिसे ग्रामीणों के लिए शिक्षा और अध्ययन का महत्वपूर्ण केंद्र बताया गया। साथ ही प्रतिभा सम्मान समारोह एवं भामाशाह सम्मान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके विचारों को अपनाकर ही समता, स्वतंत्रता, बंधुता और न्याय पर आधारित समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गांव की लाइब्रेरी सबसे बड़ा मंदिर होती है, जहां रखी किताबें व्यक्ति और समाज दोनों का भविष्य बदलने की ताकत रखती हैं। युवाओं से उन्होंने किताब, अनुशासन और मेहनत को अपना सबसे अच्छा मित्र बनाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि बेटियों और महिलाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। शिक्षा के माध्यम से ही समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने युवाओं से रोजगार पाने के साथ-साथ रोजगार सृजित करने की दिशा में भी कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर ही एक मजबूत एवं समरस समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि समाज को प्रेरणा देने वाला प्रतीक है। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बाइट उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा बाइट घनश्याम तिवाड़ी राज्य सभा सांसद0
0
Report
Advertisement
