icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
271312
Chintu KhanChintu KhanFollow1 Feb 2026, 12:01 pm

फूड इंस्पेक्टर के अवैध वसूली व छापेमारी से व्यापारियों ने प्रदर्शन कर चक्का जाम किया।

Pipra Adaee, Gaura Chawki, Uttar Pradesh:गौरा चौक गोंडा के व्यापारियों ने जिला पंचायत सदस्य अमर यादव के साथ फूड इंस्पेक्टर के विरुद्ध चक्का जाम कर प्रदर्शन किया l रविवार शाम को फूड इंस्पेक्टर संजय कुमार पर गौरा चौकी के व्यापारियों ने आए दिन छापेमारी और अवैध वसूली का आरोप लगाया है l उन्होंने कहा कि फूड इंस्पेक्टर आए दिन व्यापारियों को प्रताड़ित करते हैं दुकान से जबरदस्ती सामान उठा लेते हैं और पैसे की डिमांड करते हैं l व्यापारी बब्बर ने बताया कि इनका न कोई नियम है न टाइम है कभी 9:00 बजे 10:00 बजे रात में आते हैं आज रविवार को आए हैं छोटे-छोटे व्यापारियों से 20000 और ₹50000 की डिमांड करते हैं l उन्होंने आरोप लगाया कि तीन-चार दिन पहले आईसर गाड़ी से एक गत्ता तेल चोरी करके लेकर चले गए l व्यापारी रक्षा राम गुप्ता ने बताया कि आए दिन छापेमारी और अवैध वसूली करके जाते हैं न मसकनवा में जाते हैं न बभनान में जाते हैं केवल गौरा चौकी में छापामारी करने आते हैं l आलोक गुप्ता ने बताया कि हम छोटे व्यापारियों का इतना मुनाफा नहीं होता कि हम इनको इतना पैसा दे सकें, अगर यही हाल रहा तो हम लोग दुकान बंद कर देंगे l इस संबंध में दुकान पर उपस्थित फूड इंस्पेक्टर डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि मैं किसी दिन और टाइम दुकान चेक कर सकता हूं और अवैध वसूली का आरोप गलत है l
0
0
Report
Pinewz
271305
AHAnwarul HasanFollow12 Jan 2026, 09:10 am

ट्रैक्टर ट्राली और बाइक के आमने सामने भिंड़त से स्कूली छात्र की मौत एक घायल।

Dhari Ghat, Uttar Pradesh:गौरा चौकी (गोंडा) खोड़ारे थाना क्षेत्र स्थित गिन्नी नगर बाजार गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र स्थित गिन्नी नगर बाजार में सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया हादसे में बाइक सवार युवती की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई अन्य बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए उपचार हेतु नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। ग्राम पंचायत नरहरपुर के मौजा सुमहिया गांव की रहने वाली नंदनी उम्र 22 पुत्री रामजीवन रोशनी उम्र 19 पुत्री दिनेश और सनी शर्मा पुत्र अनिल निवासी अल्ली पुर के साथ अल्लीपुर से गर्ग इंटर कॉलेज हथियागढ़ प्री बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे की गिन्नी नगर चौराहे पर पहुंचे की गौरा चौकी तरफ से KBF ईट भट्टे के ट्रैक्टर ट्राली पर ईट लदा खोड़ारे की तरफ जा रहा था बाइक में टक्कर लगने से बाइक सवार तीन लोग नीचे गिर गए जिसमें नंदनी ट्रैक्टर के नीचे दबाकर उसकी मौके पर मौत हो गई। वही दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां से मेडिकल कॉलेज के लिए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची खोड़ारे पुलिस ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया मृतिका युवती का शव भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक की मां कमला ने बताया कि मेरी लड़की अल्लीपुर भीखी के विद्यालय में पढ़ रही थी हथियागढ़ गर्ग इंटर कॉलेज में परीक्षा देने जा रही थी अपने सहेली व उसके मामा के साथ कहा मैंने अपने घर से उसे अलीपुर तक छोड़ा था उसके बाद मैं घर चली गई थी। वहीं पर परिजनों का कहना है कि जब तक ईंट भट्ठा मालिक आ नहीं जाते हैं तब तक शव को पीएम के लिए नहीं भेजेंगे। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि गिन्नी नगर चौराहे पर अवैध अतिक्रमण के कारण अल्लीपुर रोड से आने वाले लोगों को गौरा चौकी बभनान मार्ग दिखाई नहीं देता है, इसी कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। थाना प्रभारी यशंत कुमार सिंह ने बताया है कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top