Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalaun285123

जालौन में अवैध तमंचा लगाएं घूम रहे शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jun 18, 2024 08:03:24
Jalaun, Uttar Pradesh

जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है जिसे अवैध तमंचा लगाकर मोहल्ला नया पटेल नगर में घूमते हुए देखा गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि यह व्यक्ति होटलों के आसपास अवैध तमंचा लगाकर होटलो के इर्द-गिर्द घूम रहा है। घेराबंदी के बाद युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 3 जिंदा कारतूस और 315 बोर बरामद किए हैं। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HGHarish Gupta
Mar 18, 2026 15:15:48
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में बिजली विभाग ने कांग्रेस दफ्तर पर बकाया बिजली बिल का नोटिस चिपकाने पर सियासी राजनीति गरमा गई है, कांग्रेस दफ्तर पर 10,101 रुपये बकाया होने का नोटिस लगाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में कांग्रेस के संगठन मंत्री ने इसे बीजेपी का षड्यंत्र बताया है। उनका कहना है कि यह नोटिस कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी के नाम पर चस्पा किया गया है, जबकि उनके बाद तीन अध्यक्ष बन चुके है ऐसे में पुराने नाम पर इस तरह की कार्रवाई सवाल खड़े करती है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छतरपुर नगर पालिका सहित कई स्थानों पर लाखों रुपये की बकाया राशि है, साथ ही बीजेपी नेताओं पर भी बकाया होने के आरोप लगाए, लेकिन वहां बिजली विभाग की नजर नहीं पड़ रही है। वहीं बीजेपी ने कहा कि यदि बिजली बिल बकाया है तो बिजली विभाग नियम अनुसार कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी का इस कार्रवाई से कोई लेना-देना नहीं है और किसी भी बकायादार के खिलाफ विभाग वैधानिक कदम उठा सकता है। इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में कांग्रेस दफ्तर पर नोटिस चस्पा दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में एक व्यक्ति नोटिस को फाड़ता नजर आ रहा है। मामले को लेकर जिले में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।
0
comment0
Report
Mar 18, 2026 15:15:43
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर से एक बेहद चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। सेंट जॉन्स स्कूल के पास हुए रियलिटी चेक में डग्गामार और प्रतिबंधित वाहनों का काला सच उजागर हुआ है। जांच में सामने आया कि एक-एक ऑटो में 15 से 20 बच्चों को भरकर स्कूल लाया और ले जाया जा रहा है। एंकर- हैरानी की बात यह है कि स्कूल के आधिकारिक वाहन बंद होने के बाद अभिभावक मजबूरी में इन खतरनाक साधनों का सहारा ले रहे हैं। ऑटो चालकों ने भी माना कि क्षमता से कई गुना ज्यादा बच्चों को बैठाया जा रहा है, जिससे बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है। आगरा और हाथरस में हुए दर्दनाक हादसों के बाद भी जिम्मेदार विभाग लापरवाह नजर आ रहा है। हालांकि, परिवहन विभाग ने 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाने की घोषणा की है।
0
comment0
Report
MGManoj Goswami
Mar 18, 2026 15:15:21
Datia, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के दतिया में आज सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ एक गोपनीय दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां बगलामुखी का आशीर्वाद लिया। बुधवार को दतिया पहुंचे सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने सबसे पहले श्री पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी देवी के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने मां धूमावती मंदिर में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। वानखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर देश की सुरक्षा और समृद्धि की कामना की। जानकारी के अनुसार, उनका यह दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। वे मंदिर परिसर में करीब 20 मिनट तक रुके, इस दौरान उनके साथ सेना के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पूजा-अर्चना के बाद लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ सड़क मार्ग से झांसी के लिए रवाना हो गए।
0
comment0
Report
Mar 18, 2026 15:05:54
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के ददरी घाट पर गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वृहद सफाई अभियान चलाया गया। जिला गंगा समिति और राजकीय महिला पीजी कॉलेज के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और घाट पर फैले कूड़ा-कचरा व पूजन सामग्री को साफ किया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक, पदयात्रा और जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए लोगों को गंगा स्वच्छता का संदेश दिया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि गंगा की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसमें युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। कार्यक्रम के अंत में सभी को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, जिससे स्वच्छ और निर्मल गंगा का संकल्प मजबूत हो सके।
331
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 18, 2026 15:05:22
Ujjain, Madhya Pradesh:नव संवत्सर पर बाबा महाकाल को चढ़ेगी नीम की औषधि श्रद्धालुओं को वितरित होगा नीम का प्रसाद आरोग्यता और निरोगी जीवन की कामना से जुड़ी परंपरा ध्वज परिवर्तन के साथ नए वर्ष का होगा स्वागत गुड़ी पड़वा के अवसर पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में इस बार नीम से जुड़ी विशेष परंपरा केंद्र में रहेगी। नव संवत्सर के शुभारंभ पर भगवान महाकाल को नीम की औषधि का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। मंदिर परंपरा के अनुसार नीम की पत्तियों से औषधि तैयार कर उसका रस बनाया जाएगा, जिसे पहले भगवान महाकाल को अर्पित किया जाएगा। इसके बाद यही नीम का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा。 मान्यता है कि यह नीम का रस शरीर के अंदर के विकारों को दूर करता है और नए वर्ष में स्वास्थ्य व आरोग्यता प्रदान करता है। इसी भावना के साथ मंदिर में लगातार पांच दिनों तक श्रद्धालुओं को यह औषधीय प्रसाद दिया जाएगा.. महाकाल मंदिर में गुड़ी पड़ਵਾ पर नीम औषधि अर्पित करने की परंपरा वर्षों पुरानी है। यह केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य से जुड़ी मान्यता भी है, जिसमें नए वर्ष की शुरुआत शरीर और मन की शुद्धि के साथ की जाती है। इस तरह महाकाल मंदिर में गुड़ी पड़वा पर नीम औषधि की परंपरा के जरिए भक्तों को आरोग्यता का संदेश दिया जाएगा और बाबा महाकाल के आशीर्वाद से नए संवत्सर की शुरुआत होगी。
254
comment0
Report
ABATISH BHOIR
Mar 18, 2026 15:04:37
Kalyan, Maharashtra:डोंबिवली MIDCतील सिद्धिविनायक मंदिरात १५x३५ फुटांची भव्य रांगोळी; गुढीपाडवा व ‘वंदे मातरम्’ १५० वर्षांनिमित्त सामाजिक संदेशांचा डोंबिवली पूर्वेतील श्री सिद्धिविनायक मंदिर परिसरात ‘वंदे मातरम’ाला दीडशे वर्षे पूर्ण झाल्याच्या निमित्ताने एक विशेष उपक्रम राबवण्यात आला. या निमित्ताने तब्बल १५ बाय ३५ फुटांची भव्य आणि आकर्षक रांगोळी साकारण्यात आली असून ती पाहण्यासाठी नागरिकांची मोठी गर्दी होत आहे. या रांगोळीमध्ये भारत मातेचे प्रभावी चित्र रेखाटण्यात आले असून त्यातून विविध सामाजिक प्रश्नांवर भाष्य करण्यात आले आहे. शेतकरी आत्महत्या थांबवूया, भ्रूण हत्या रोखूया, वृक्षतोड थांबवूया आणि महागाईच्या भस्मासुरावर नियंत्रण आणूया असे संदेश या रांगोळीद्वारे देण्यात आले आहेत.विशेष म्हणजे, ही रांगोळी रजनी कुंचे यांच्या मार्गदर्शनाखाली सुमारे २५ जणांनी मिळून अवघ्या आठ तासांत साकारली आहे. मंदिरात येणारे भक्त, तसेच परिसरातील मैदानात खेळणारे तरुण-तरुणी यांनी एकत्र येत हा उपक्रम पूर्ण केला, त्यामुळे या उपक्रमाला सामाजिक एकात्मतेची जोड मिळाली आहे.रजनी कुंचे यांनी सांगितले की, ‘वंदे मातरम’ला १५० वर्षे पूर्ण होत असताना भारत माता जणू समाजाला आवाहन करत आहे की, या गंभीर समस्यांवर आपण सर्वांनी मिळून उपाययोजना कराव्यात. चित्राच्या माध्यमातून लोकांचे लक्ष वेधून घेऊन जनजागृती करण्याचा आमचा प्रयत्न आहे.ही रांगोळी केवळ कलाकृती नसून समाजाला विचार करायला लावणारा संदेश देणारी ठरत असून नागरिकांकडून या उपक्रमाचे मोठ्या प्रमाणात कौतुक केले जात आहे
384
comment0
Report
Mar 18, 2026 15:03:48
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद श्री कैला देवी सेवा समिति द्वारा शिव-पार्वती विवाह अन्तर्गत हिन्दू सर्व समाज की कन्याओं के विवाह आगामी 03 मई 2026 दिन रविवार को सामूहिक रूप से श्रीछैल बिहारी एवं श्री रामस्वरूप चख्खल लाल गैस्ट हाउस, पैमेश्वर गेट, फिरोजाबाद पर कराने जा रही है उक्त निवेदन प्रेस वार्ता के माध्यम से समिति के अध्यक्ष श्री सत्यवीर गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि कैला देवी समिति परिवार विगत् 25 वर्षो से समाज की सेवा की भावना के अनुरूप हिन्दू सर्व समाज की निर्धन असहाय कन्याओं की शादियां शिव-पार्वती विवाह समारोह के माध्यम से कराने का संकल्प लेकर कार्य कर रही है। इस वर्ष भी आगामी 03 मई 2026 दिन रविवार को यह मांगलिक कार्यक्रम सम्पन्न होगा। समारोह को भव्यता प्रदान कराने हेतु धार्मिक भाव से ओत प्रोत 01 मई 2026 दिन शुक्रवार को कलश यात्रा प्रातः 09:00 बजे 02 मई 2026 दिन शनिवार को शिव-पार्वती की कथा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, कार्यक्रम स्थल पर होगें। 03 मई 2026 दिन रविवार को हिन्दू सर्वसमाज की कन्याओं के विवाह कार्यक्रम स्थल श्री छैल बिहारी एवं रामस्वरूप चख्खल लाल गैस्ट हाउस, पैमेश्वर गेट, फिरोजाबाद पर सम्पन्न होगें। समिति सदस्यों के अथक प्रयासों से पूर्व की भांति इस समारोह में दूल्हों की बारात शादियों के बाद विदाई में नव युगल जोडों को गृहस्थी के लिये अच्छे उपयोगी घरेलू सामान एवं उपयोगी उपहार भेंट किये जायेगें। स्वागत सत्कार के साथ साथ दोनों पक्षों को उचित भोजन व्यवस्था आवास व्यवस्था की निःशुल्क तैयारियां की जा रही है। वर पक्ष एवं कन्या पक्ष के पंजीकरण कराने के लिये औपचारिकता के रूप में मात्र 5100-5100 का शुल्क रखा गया है। श्रीगुप्ता ने बताया कि समारोह में धार्मिक भाव की झलक दिखाई देती रहे इस उद्देश्य से शिव-पार्वती की कथा की प्रस्तुति संगीतमयी होगी। कलश यात्रा बैड-बाजों के साथ निकाली जायेगी और तृतीय दिन पाणिग्रहण संस्कार अलग-अलग मण्डपों पर पंडितजनों के मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया जायेगा।
362
comment0
Report
DSDeepesh shah
Mar 18, 2026 15:03:43
Vidisha, Madhya Pradesh:जिला विदिशा के त्योंदा थाना अंतर्गत रिछई गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, रिछई गांव में 43 वर्षीय कृपाराम मीणा ने अपने 70 वर्षीय पिता दीवान सिंह मीणा पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, लेकिन आज यह विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने गुस्से में आकर अपने ही पिता की हत्या कर दी। हमले के बाद घायल अवस्था में दीवान सिंह मीणा करीब 100 कदम तक भागे, लेकिन रास्ते में ही गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और चौकीदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे कृपाराम मीणा को वहीं पास में बैठा हुआ पाया। आरोपी ने भागने की कोशिश नहीं की, बताया जा रहा है कि वह एक पैर से विकलांग है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर त्योंदा अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस संबंध में जिले के एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे का कहना है कि मामला विदिशा जिले के त्योंदा थाने का है जहां पर 70 वर्ष के दीवान सिंह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे तभी उनका पुत्र दुकान पर आया और पिता पुत्र के बीच कुछ बात को लेकर कहां सुनी हो गई तो पुत्र ने कटर से पिता के गर्दन में चोट मारी जिससे हैवी ब्लडिंग के कारण पिता की मौत हो गई।
327
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Mar 18, 2026 15:03:12
Katni, Madhya Pradesh:नाबालिग बच्चे की खेत में पड़ी मिली लोडेड गन. खेल खेल में नाबालिग ने खुद पर कर लिया फायर. बालक गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल कटनी लाया गया. घटना पन्ना जिले के शाहनगर क्षेत्र की. पुलिस मामले की जांच में जुटी. एंकर कटनी जिले से लगे हुए पन्ना जिले के शाहनगर के ग्राम सुडोर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां खेत में खेलते वक्त नाबालिग बच्चे को खेत में लोडेड एक बंदूक पड़ी मिली और उस बंदूक को उठाकर जब बच्चा देख रहा था तभी गोली चल गई और गोली नाबालिग बच्चे के पेट में लग गई. वही इस पूरे मामले में जिला चिकित्सालय की कटनी पुलिस चौकी ने पन्ना जिले की पुलिस से मामले की सूचना दी. बच्चे को लेकर कटनी जिला चिकित्सालय इलाज कराने पहुंचे परिजन ने बताया कि उनके परिवार वालों को इस पर ज्यादा जानकारी नहीं है, उन्हें बंदूक कहाँ से मिली है, कैसे मिली, कौन सी मिली है. बाइट: शशि चौधरी, बच्चे का पिता. बाइट: डॉ अतुल द्विवेदी, जिला चिकित्सालय
235
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Mar 18, 2026 15:02:27
Jehanabad, Bihar:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को लेकर जहानाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है। आगामी 23 मार्च को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने संयुक्त रूप से सदर प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यक्रम स्थल और गांधी मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित विभागों को समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया। आपको बता दे कि मुख्यमंत्री अपनी इस यात्रा के दौरान जिले में संचालित सात निश्चय योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का न केवल निरीक्षण करेंगे, बल्कि कई नई योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और कार्यारम्भ भी करेंगे। इसके अतिरिक्त, जिलास्तरीय समीक्षा बैठक और आम जनता के साथ सीधा जन संवाद कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। निरीक्षण के क्रम में डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था से लेकर आम जन की सुविधाओं तक का खाका तैयार कर रहे हैं साथ ही बड़े पैमाने पर वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल चिन्हित किए गए। सभा स्थल पर बैरिकेडिंग, पेयजल, संपर्क पथ और प्रदर्शनी स्टॉलों के लिए स्थान निर्धारित किए गए। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को कार्यक्रम स्थल की ओर आने वाली सड़कों की अविलंब मरम्मत और समतलीकरण का आदेश दिया गया। डीएम ने निर्देश दिया कि विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉल आकर्षक और जानकारीपूर्ण होने चाहिए। उद्देश्य यह है कि आम जनता को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिले और पात्र लाभार्थी सीधे तौर पर लाभान्वित हो सकें। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। तैयारियों में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही है। समय सीमा के अंदर पूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सिलाई प्रशिक्षण सहित कई कई योजनाओं का उदघाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इधर एसपी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। ईद के मद्देनजर पहले से ही साढ़े पांच सौ अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है, जो मुख्यमंत्री की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक प्रबंधन में तैनात रहेगा।
445
comment0
Report
RKRaj Kishore
Mar 18, 2026 15:02:03
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में ‘समृद्धि यात्रा’ के चौथे चरण के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम 19 मार्च 2026 को प्रस्तावित है। इस दौरान वे जिले में विभिन्न विकास योजनाओं को नई गति देने के उद्देश्य से लगभग 322 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सूर्यगढ़ा प्रखंड स्थित कजरा सोलर प्लांट परिसर पहुंचेंगे, जहां वे प्लांट का निरीक्षण करेंगे। कजरा सोलर प्लांट को देश के प्रमुख सौर ऊर्जा परियोजनाओं में गिना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में ऊर्जा उत्पादन और रोजगार के नए अवसर विकसित होने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन करेंगे और कई नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वे जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे तथा जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता की समस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। डीएम मिथिलेश मिश्र और एसपी वैभव शर्मा ने सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। बाइट- मिथिलेश मिश्र, डीएम लखीसराय। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट。
278
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Mar 18, 2026 15:01:49
Dholpur, Rajasthan:बीलौनी गांव में चामुंडा माता मंदिर पर नौ दिवसीय मेले का हुआ उद्घाटन, तहसीलदार महेश चौहान ने फीता काटकर किया मेले का शुभारंभ, दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने की मेले में शिरकत सरमथुरा (धौलपुर) उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध बीलोनी गांव स्थित चामुंडा माता के नौ दिवसीय मेले का तहसीलदार महेश चौहान ने विधिवत पूजा अर्चना कर एवं फीता काट कर उद्घाटन किया। इस मौके पर तहसीलदार महेश चौहान ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति एवं हमारी पहचान है और ऐसे आयोजनों से एक दूसरे से मेल जोल बढ़ता है वही पुजारी नवीन व्यास ने बताया कि मां चामुंडा लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र है और प्रति वर्ष चैत्र मास एवं अश्विन मास में माता रानी का नौ दिनों तक मेला लगता है जिसमें आसपास सहित दूर दराज से बड़ी संख्या में भक्त गण आकर माता रानी के मेले में शिरकत करते हैं वही मेले में ग्रामीण क्षेत्रों में आए श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शनों के बाद मेले में आई दुकानों से जमकर खरीददारी की तो छोटे छोटे बच्चों ने भी चाट पकोड़े,आइस्क्रीम सहित झूले आदि का लुफ्त उठाया इस दौरान पुजारी नवीन व्यास, कुलदीप व्यास, सचिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
231
comment0
Report
Advertisement
Back to top