285123
जालौन में बीच सड़क गुंडई की तस्वीर आई सामने, सिपाही की पकड़ी गिरेबान, वीडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में उरई कोतवाली क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर 1 के पास एक युवक के साथ तीन युवकों ने बीच सड़क पर जमकर मारपीट की। यह घटना मामूली विवाद के चलते हुई, जिसका वीडियो अब वायरल हो गया है। मारपीट के दौरान कई लोग मौके पर मौजूद थे, लेकिन पुलिसकर्मी तमाशाई बने रहे और हस्तक्षेप करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। घटना के दौरान सिपाही को गालियां दी गई और उसका गिरेबान पकड़ लिया गया, जिससे यह स्थिति और भी बिगड़ गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
समस्तीपुर में दुर्गा पूजा सुरक्षा और ट्रैफिक के लिए प्रशासन सतर्क, पंडालों का निरीक्षण
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण ।श्रद्धालुओं की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, पूजा समितियों को भी किया गया सतर्क समस्तीपुर में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पूजा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी को देखते हुए सदर एसडीएम राकेश कुमार के नेतृत्व में सदर एसडीपीओ और ट्रैफिक डीएसपी ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ पूजा समितियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मगरदही घाट स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर और बहादुरपुर स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न पूजा पंडालों के स्थलों की व्यवस्था देखी। अधिकारियों ने पूजा समितियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। वहीं, पूजा के दौरान शहर में जाम की समस्या से निपटने और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने को लेकर भी आवश्यक निर्देश जारी किए गए। ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी नहीं हो पूजा पंडालों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने समितियों को सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से निगरानी भी की जा रही है。0
0
Report
रैता दियारा में हथियार बरामद, तीन गिरफ्तार: नक्सली केस जुड़ा सकता है
Munger, Bihar:एक राइफल के साथ तीन गिरफ्तार,हरिनमार थाना क्षेत्र के रैता दियारा में छापेमारी, मुंगेर: जिले के गंगा पार हरिनमार थाना क्षेत्र के रैता दियारा स्थित तहसीलदार टोला में पुलिस ने छापेमारी कर एक राइफल बरामद की है। पुलिस ने हथियार की मरम्मत कराते गृहस्वामी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में बरामद राइफल के करीब 15 साल पुराने नक्सली हत्याकांड से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने हथियार की मरम्मत में इस्तेमाल होने वाले औजार और अन्य उपकरण भी जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, हरिनमार थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तहसीलदार टोला निवासी विजय सिंह अपने घर पर बाहर से कारीगर बुलाकर पुरानी राइफल की मरम्मत करवा रहा है। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने देर रात संबंधित ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान गृहस्वामी विजय सिंह, भरत सिंह और हथियार की मरम्मत कर रहे कारीगर विशो मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारीके अनुसार बर्ष 2011 में रैता दियारा इलाके में मछली पकड़ने के जलकर को लेकर हुए विवाद में चार नक्सलियों की हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद स्थानीय अपराधियों द्वारा नक्सलियों के हथियार और कारतूस लूट लिए जाने की बात सामने आई थी। पुलिस को आशंका है कि बरामद . राइफल भी उसी घटना के दौरान लूटे गए हथियारों में शामिल हो सकती है।0
0
Report
नवादा दुर्गापूजा: DM-SP ने फ्लैग मार्च से सुरक्षा कड़ी, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई
Nawada, Bihar:नवादा में दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट है। शुक्रवार को जिलाधिकारी रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान खुद अर्धसैनिक बलों के साथ सड़क पर उतरे और शहर में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च समाहरणालय से शुरू होकर अस्पताल रोड, स्टेशन रोड, सोनार पट्टी रोड सहित मुख्य मार्गों से गुजरा। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की。 डीएम और एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने, अफवाह फैलाने और माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव करने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी。 त्योहार के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्वक पूजा कर सकें。 फ्लैग मार्च में सदर एसडीओ अमित अनुराग, एसडीपीओ हुलास कुमार, पुलिस अधिकारी निशु मलिक, थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह सहित कई अधिकारी शामिल रहे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।0
0
Report
Advertisement
धान खरीदी 2026-27 के लिए दयाल दास बघेल ने समीक्षा के निर्देश दिए
Begun, Rajasthan:रायपुर धान खरीदी 2026-27 की तैयारियों को लेकर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने की समीक्षा.. खाद्य मंत्री के निर्देश- धान खरीदी केंद्रों में बारदाना, इलेक्ट्रॉनिक तौल, बिजली-पानी की व्यवस्था समय पर करें पूरी.. किसानों को पंजीयन और टोकन से लेकर धान बेचने तक नहीं होनी चाहिए परेशानी.. कस्टम मिलिंग में तेज़ी लाने और धान का उठाव सुचारु रखने के निर्देश.. छत्तीसगढ़ में 83.33 लाख राशन कार्ड, 2.74 करोड़ से अधिक लोगों को मिल रही खाद्य सुरक्षा.. उचित मूल्य दुकानों में पर्याप्त राशन भंडारण और पात्र हितग्राहियों को पूरी मात्रा में खाद्यान्न देने के निर्देश..0
0
Report
पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए ड्राई डे घोषित; शराबबंदी 20 अक्टूबर से शुरू
Jaipur, Rajasthan:काशीराम जयपुर。 पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए 'ड्राई डे' घोषित。 आबकारी आयुक्तालय उदयपुर ने जारी किया आदेश。 चुनाव क्षेत्रों और 5 किमी दायरे में शराब बिक्री रहेगी बंद。 जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव में चरणबद्ध ड्राई डे घोषित。 प्रथम चरण: 20 अक्टूबर शाम 6 बजे से ड्राई डे。 प्रथम चरण में 22 अक्टूबर शाम 6 बजे तक शराब बंद。 द्वितीय चरण: 26 से 28 अक्टूबर तक सूखा दिवस लागू。 तृतीय चरण: 1 से 3 नवंबर तक शराब बिक्री पर रोक。 चतुर्थ चरण: 12 से 14 नवंबर तक ड्राई डे रहेगा。 सरपंच चुनाव प्रथम चरण: 22 से 24 अक्टूबर तक शराब बंदी。 सरपंच चुनाव द्वितीय चरण: 28 से 30 अक्टूबर तक ड्राई डे。 सरपंच चुनाव तृतीय चरण: 3 से 5 नवंबर तक ड्राई डे。 सरपंच चुनाव चतुर्थ चरण: 14 से 16 नवंबर तक ड्राई डे。 मतगणना के दिन 20 नवंबर को भी पूरी तरह ड्राई डे रहेगा。 शराब संग्रहण और वितरण पर भी रहेगा पूर्ण प्रतिबंध。 नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई。0
0
Report
पप्पू यादव पर सत्ताधारी दल के बड़े माफिया को टिकट देने का आरोप
Purnia, Bihar:पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने MLC चुनाव में सत्ता पक्ष द्वारा बड़े माफिया को टिकट दिए जाने पर सत्ता पक्ष के ऊपर गंभीर सवाल उठा हैं । उन्होंने कहा कि उन्हीं के विधायक बोल रहे हैं कि हमने 9 मर्डर किया है फिर ऐसे लोगों को आप साथ क्यों रखें है। BJ P और JDU ने चुन चुन कर सभी बड़े माफिया और अपराधी छवि के लोगों को चुनाव के मैदान में उतारा है और वह नीतीश जी की छवि को खराब कर रहे हैं । वहीं उन्होंने दरभंगा में एनएच निर्माण में मजार तोड़े जाने के मुद्दे पर पूर्णिया सांसद ने कहा कि उनके रहते कभी भी मजार नहीं टूटेगा । कल ही वे वहां से आए हैं और हर हाल में मजार लोगों की आस्था का विषय है उसे टूटने नहीं देंगे । कुछ लोग 70000 लोगों को नौकरियां बांट रहे हैं ऐसे लोग पहले भी चुनाव जीत चुके हैं और कितने लोगों को अब तक नौकरियां दिए हैं ।यह भी बताना चाहिए सांसद ने कहा कि हमाम में सब नंगे हैं ।0
0
Report
Advertisement
बिहार मंत्री ने विपक्ष पर धारदार हमला, अनंत सिंह पर स्पष्टीकरण
Pariaunna, Bihar:बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा बिहार शरीफ पहुंचे जहां कृषि मंत्री ने एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले एमएलसी चुनाव पर बैठक की। आपको बता दे कि पटना निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी प्रो नवल किशोर यादव और नीरज कुमार के समर्थन में लोगों वोट अपील की। पटना में छात्र संगठनों के विरोध प्रदर्शन को लेकर बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष भ्रम और झूठ का वातावरण तैयार कर संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम और कलंकित करने का खेल खेलकर विपक्ष देश में अराजकता का वातावरण पैदा करना चाहता है।विपक्ष के लोग नौजवानों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता उनकी मंशा को पहचान चुकी है।उन्होंने कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों तक सत्ता में रहने वाले इन दलों ने बिहार को कलंकित करने का काम किया है। अब विपक्ष न्यायालय पर भी सवाल उठा रहा है। ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं को लेकर भी विपक्ष लगातार नकारात्मक माहौल बनाने में जुटा है।उन्होंने कहा कि देश की जनता ऐसी मानसिकता वाले लोगों को पहले भी सबक सिखा चुकी है। यह लोग अराजकता के पोषक हैं। विपक्ष के लोग नायक बनने चले थे इनको खलनायक बनने के लायक नहीं रहने दिया।वहीं, जदयू विधायक अनंत सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि अनंत सिंह एनडीए गठबंधन के अभिभावक हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी गठबंधन के सभी नेताओं और सहयोगियों का सम्मान करती है。0
0
Report
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मातृशोक में भी जनता की समस्याओं के समाधान के निर्देश
Ranchi, Jharkhand:मातृशोक की इस विकट घड़ी में भी नहीं थमा जनसेवा का संकल्प; मुख्यमंत्री के पैतृक गांव नेमरा में उमड़ रहा मुलाकात करने वालों का हुजूम। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक-एक कर सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निदान के दिए निर्देश। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मातृशोक के इस गहरे और भावुक क्षण में भी पूरी संवेदनशीलता के साथ जनहित से जुड़े अपने कर्तव्यों का निर्वहन निरंतर कर रहे हैं। आज मुख्यमंत्री के पैतृक गांव नेमरा में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी फरियाद और समस्याएं लेकर पहुंचे। गहरा व्यक्तिगत दु:ख होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने एक जनसेवक की अपनी जिम्मेदारी को सर्वोपरि रखा और लोगों के बीच पहुंचे। मुख्यमंत्री ने स्वयं एक-एक कर वहां उपस्थित सभी लोगों से मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना और बेहद आत्मीयता से उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने दुःख की इस घड़ी में भी यह अहसास कराया कि वे हर परिस्थिति में राज्य की जनता के साथ खड़े हैं। जनता की शिकायतों और समस्याओं को सुनने के बाद मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी मामलों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निदान सुनिश्चित किया जाए। किसी भी फरियादी को निराश न लौटना पड़े, यह सुनिश्चित हो।मुख्यमंत्री के लिए राज्य की जनता ही उनका सबसे बड़ा परिवार है。0
0
Report
आजाद मैदान में तिरंगा रैली: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा और दिल्ली में इंसाफ की मांग
Mumbai, Maharashtra:मुंबई के आजाद मैदान में आज ककरोच जनता पार्टी ने तिरंगा रैली का आंदोलन रखा था, जिसके अंदर तमाम तिरंगा रैली में नौजवान पहुंचे। और उनकी मुख्य मांग यही थी कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा होना चाहिए और उसके साथ-साथ जिस तरीके से दिल्ली में महिलाओं के साथ बर्बरता की गई है, उसका भी कहीं ना कहीं इंसाफ होना चाहिए, जिसको लेकर उन्होंने आज मुंबई के आजाद मैदान में तिरंगा रैली का आयोजन किया था। और ककरोच जनता पार्टी के जो दो संचालक हैं, जिनको पांच दिन की कस्टडी में भेजा गया है, उनकी रिहाई की उन्होंने मांग की। और उनका ये कहना था कि दिल्ली में लाठी चलाने वालों को दो दिन में छोड़ दिया जाता है और जो तिरंगा जंतर-मंतर पर लहराते हैं, उनको पांच दिन तक के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया जाता है, तो ये कहीं ना कहीं संविधान और तमाम चीजों का उल्लंघन है और लगता है कि आपातकाल देश में लगा हुआ है, तो ये उन्होंने मुख्य मांग रखी है। मुंबई के आजाद मैदान में आज ककरोच जनता पार्टी ने तिरंगा रैली निकाली। इस तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में नौजवान शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें और दिल्ली में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता पर इंसाफ मिले। रैली के दौरान पार्टी के दो संचालकों की रिहाई की भी मांग की गई, जिन्हें 5 दिन की कस्टडी में भेजा गया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दिल्ली में महिलाओं पर लाठी चलाने वालों को 2 दिन में छोड़ दिया जाता है, जबकि जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराते हैं उन्हें 5 दिन के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया जाता है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ये संविधान का उल्लंघन है और देश में आपातकाल जैसी स्थिति लग रही है।0
0
Report
Advertisement
कानपुर होमगार्ड भर्ती मेडिकल टेस्ट में रिश्वतखोरी, डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में होमगार्ड भर्ती के मेडिकल टेस्ट में रिश्वतखोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अभ्यर्थियों को मेडिकल जांच में अनफिट करने का डर दिखाकर वसूली करने के आरोप में डॉक्टर और ड्राइवर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की जांच में एक आरोपी के बैंक खाते में करीब तीन लाख रुपये का संदिग्ध लेनदेन सामने आया है, जबकि मौके से 30 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ परीक्षा अधिनियम और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब दो से तीन अन्य संदिग्धों की तलाश के साथ ही इस पूरे वसूली नेटवर्क में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।0
0
Report
बुलंदशहर सड़क हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत, बेलोन माता के दर्शन जा रहे थे
Bulandshahr, Uttar Pradesh:Bulandshahr- बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ईको कार पेड़ से टकराई, 5 श्रद्धालुओं की मौत。 हादसे में एक मासूम बच्ची समेत 5 लोगों की मौत, तीन श्रद्धालु गंभीर घायल。 कासगंज के सिढ़पुरा से बेलोन माता के दर्शन करने जा रहा था परिवार, ईको वैन में सवार थे कुल 8 श्रद्धालु。 पिता, पुत्र, पुत्र वधु, पोती और ड्राइवर के हादसे में मौत, 3 लोग गंभीर घायल。 तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ किया गया रेफर。 थाना नरौरा कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा。 बाइट- (प्रवीण कुमार, मृतकों के परिजन) बाइट - निशा ग्रेवाल सीडीओ बाइट - अंतरिक्ष जैन एसपी देहात0
0
Report
Mathura में पाँच विधानसभा सीटों में BJP की पूर्ण जीत, जातीय समीकरण साफ
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा जनपद में राजनीतिक हलचल: जानिए पाँचों विधानसभा सीटों का पूरा चुनावी, जातीय और जनसांख्यिकी समीकरण उत्तर प्रदेश का सुप्रसिद्ध धार्मिक व ऐतिहासिक जिला मथुरा राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ब्रज क्षेत्र के इस प्रमुख जिले में कुल पाँच विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा शहर और बलदेव (सुरक्षित) शामिल हैं। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 18 लाख 71 हजार से अधिक है। वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए जिले की सभी पाँचों सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप किया था। छाता विधानसभा क्षेत्र छाता विधानसभा सीट जिले की महत्वपूर्ण सीटों में से एक है, जहाँ कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 3 लाख 63 हजार है। इस सीट के सामाजिक समीकरण पर नज़र डालें तो यहाँ जाट और ठाकुर समाज के मतदाताओं का सबसे ज्यादा वर्चस्व माना जाता है। विधानसभा क्षेत्र में करीब 1 लाख 10 हजार जाट, 85 हजार ठाकुर और लगभग 70 हजार जाटव मतदाता निवास करते हैं। इनके अलावा यहाँ ब्राह्मण, वैश्य, गुर्जर और मुस्लिम समुदाय की भी उल्लेखनीय आबादी है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी लक्ष्मी नारायण ने यहाँ से जीत हासिल की थी। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा, सपा-रालोद गठबंधन और बहुजन समाज पार्टी के बीच देखने को मिलता है। मांट विधानसभा क्षेत्र मांट विधानसभा सीट का राजनीतिक इतिहास हमेशा से ही काफी दिलचस्प रहा है। इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 3 लाख 43 हजार है। मांट के जातीय गणित में जाट, ब्राह्मण और बघेल समुदाय के मतदाता निर्णायक भूमिका में रहते हैं। यहाँ लगभग 1 लाख 10 हजार जाट, 45 हजार ब्राह्मण और 40 हजार बघेल मतदाता हैं, जबकि ठाकुर, वैश्य, मुस्लिम और गुर्जर मतदाता भी यहाँ चुनाव परिणाम तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। वर्ष 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेश चौधरी ने इस सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की और लंबे समय से चले आ रहे पुराने राजनीतिक दबदबे को समाप्त किया। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र धर्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 3 लाख 34 हजार है। यहाँ का जातीय समीकरण काफी मिला-जुला और रोचक है, जहाँ ठाकुर, ब्राह्मण, जाट और जाटव समाज के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। क्षेत्र में लगभग 80 हजार ठाकुर, 50 हजार ब्राह्मण, 50 हजार जाट और 40 हजार जाटव मतदाता हैं। साथ ही मुस्लिम, वैश्य, बघेल, गुर्जर और सैनी मतदाता भी अच्छी-खासी संख्या में हैं। वर्ष 2022 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मेघश्याम सिंह ने यहाँ से जीत का परचम लहराया था। मथुरा शहर विधानसभा क्षेत्र मथुरा शहर विधानसभा सीट जिले की सबसे बड़ी और हाइप्रोफाइल सीट मानी जाती है, जहाँ मतदाताओं की कुल संख्या करीब 4 लाख 58 हजार है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के मिश्रण वाली इस सीट पर ब्राह्मण और वैश्य समाज के मतदाता सबसे बड़ी ताकत माने जाते हैं। आंकड़ों के अनुसार यहाँ करीब 1 लाख 10 हजार ब्राह्मण और 90 हजार वैश्य मतदाता हैं। इनके अलावा मुस्लिम, जाटव, जाट, यादव, ठाकुर और वाल्मीकि समाज के लोग भी यहाँ रहते हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने यहाँ से प्रचंड जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप माथुर को 1 लाख 9 हजार 803 वोटों के विशाल अंतर से शिकस्त दी थी। श्रीकांत शर्मा को कुल 1 लाख 58 हजार 859 वोट मिले थे, जबकि दूसरे स्थान पर रहे प्रदीप माथुर को 49 हजार 56 वोट प्राप्त हुए थे। बलदेव (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बलदेव विधानसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 3 लाख 73 हजार है। आरक्षित सीट होने के बावजूद यहाँ जाट और जाटव समाज के मतदाता सबसे अधिक संख्या में हैं, जो किसी भी दल की जीत-हार तय करते हैं। यहाँ करीब 1 लाख 20 हजार जाट और 58 हजार जाटव मतदाता हैं, जबकि ब्राह्मण, ठाकुर, मुस्लिम, बघेल और वैश्य समाज की भी अच्छी मौजूदगी है। वर्ष 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पूरन प्रकाश ने यहाँ से सफलता हासिल की थी। कुल मिलाकर मथुरा जिले की राजनीति में जाट, ब्राह्मण, ठाकुर, वैश्य और जाटव समाज के मतदाताओं की भूमिका सर्वोपरि रहती है। वर्तमान समय में जिले की पाँचों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का पूर्ण वर्चस्व कायम है।0
0
Report
Advertisement
नवरात्र महोत्सव: रुक्मिणी माता व विठ्ठल के आभूषणों की धूम
Pandharpur, Maharashtra:नवरात्र महोत्सव सहावी माळ निमित्त रूक्मिणी मातेस पारंपारिक कमलादेवी पोषाखासह अलंकार परिधान केले आहेत श्री विठ्ठल व माता रुक्मिणीला पारंपारिक पोषाखासह अलंकार परिधान करण्यात आले आहेत. त्यामध्ये रूक्मिणी मातेस कमलादेवी पोषाख परिधान करण्यात आला असल्याची माहिती मंदिर समितीचे व्यवस्थापक प्रविणकुमार घम यांनी दिली. श्री विठ्ठलास सोन्याचा मुकुट, कौस्तुभ मणी, दंडपेठ जोड, हिऱ्याचे कंगनजोड, बालाजी नाम, मोत्याची कंटी एक पदरी, मोत्याची कंठी दोन पदरी, मोत्याचा तुरा, मारवाडी पेट्याचा मोत्याचा हार, मस्त्य जोड, तोडेजोड, तुळशीची माळ तीन पदरी, तुळशीची माळ एक पदरी, शिरपेच मोठा, शिरपेच मोठा दहा लोक असलेला इत्यादी प्रकारचे अलंकार परिधान करण्यात आलेले आहेत. तसेच रुक्मिणी मातेस सोन्याचा मुकुट, जडावाचा हार, खड्यांची वेणी, चिंचपेटी हिरवी, तन्मणी मोठा, सरी लहान, सूर्य मोत्याचा कंठा, बाजीराव गरसोळी, पेठयांची बिंदी, मन्यामोत्याच्या पाटल्या जोड, मोत्याचे मंगळसूत्र, सोन्याचे बाजूबंद, मस्त्य जोड, रूळ जोड, पंजन जोड, मोठी नथ, कर्णफुले जोड, तारामंडळ, सोन्या मोत्याचे ताणवाड जोड इत्यादी प्रकारचे अलंकार परिधान करण्यात आलेले आहेत.0
0
Report
अनंत सिंह ने कहा-नीतीश कुमार जब कुछ नहीं थे तो उनके लिए 9 मर्डर किए
Noida, Uttar Pradesh:बिहार के बाहुबली अनंत सिंह ने ऐसा बयान दिया है कि जिससे राजनीतिक अखाड़े में आग लग गई है. अनंत सिंह ने कहा कि हमने पार्टी के लिए कुर्बानी दी है. कोई भी मेरी तरह कुर्बानी नहीं दिया है. जब नीतीश कुमार कुछ नहीं थे. इधर-उधर घूमते रहते थे. उस समय हम नीतीश कुमार के साथ रहकर 9 लोगों का मर्डर कराए. जब नीतीश कुमार सत्ता में आए तो हमारे घर पर गोलियों की बौछार करवायी गई. फिर कहता हूं मेरी तरह पार्टी के लिए किसने कुर्बानी दी है. नीतीश कुमार के साथ हमेशा रहे हैं और मरते दम तक साथ रहेंगे .0
0
Report
डॉ अखिलेश सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के बारे में स्पेशल इनपुट जारी किया
Noida, Uttar Pradesh:डॉ अखिलेश सिंह। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के बारे में स्पेशल इनपुट जारी किया।0
0
Report
Advertisement
