285123
जालौन में चोरों ने 2 गुमटियों सहित 1 पान की दुकान को बनाया निशाना, CCTV आया सामने
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में नही थम रहा चोरों का आतंक, चोरों ने 2 गुमटियों सहित 1 पान की दुकान को बनाया अपना निशाना, चोरों ने दुकान की शटर तोड़कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, सीसीटीवी के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी, उरई कोतवाली क्षेत्र के फैक्टरी एरिया का मामला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
संतोष पांडे के आरोपों के बीच बस्तर में गुटबाज़ी पर बयानबाजी तेज
Raipur, Chhattisgarh:संतोष पांडे का आरोप भूपेश बघेल जहां जाते हैं बंटाधार वाला काम होता है वीडियो में क्लियर है कि पंजा का झंडा है हमलावर कांग्रेस के लोग फालतू की बयानबाजी है आपके शासन में बस्तर में शाम के समय लोग कहते थे कि (इशारे से बयाया कि वॉशरूम के लिए) लोग नेशनल हाईवे पर नहीं कर सकते थे दुर्गति आपके शासन में थी, भाजपा का प्रचारक अंदर नहीं जा सकता था हेमंत विश्व शर्मा के क्षेत्र में जाकर ऐसी बयानबाजी न करने की कोशिश करे यही अच्छा होता कांग्रेस में खूब अंतर्कलह है इसलिए कार्यशाला में इस तरह का पाठ पढ़ाये कि गुटबाजी न करें इसकी शिक्षा कैसे दे सकते हैं पाठ्यक्रम में रखें0
0
Report
झांसी ईदी गाँव की छात्रा दुष्कर्म के आरोप, मौत के बाद जांच शुरू
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी ईदी गांव की छात्रा दुष्कर्म के आरोप, मौत के बाद जांच शुरू। मृतक छात्रा के परिजनों का आरोप है कि वह बाड़ा में कंडे लेने गई थीं, वहां मौजूद छह लोगों ने उन्हें पकड़कर अंदर ले गए, फिर उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया और आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी थी, इससे परेशान होकर छात्रा ने जहरीली दवा खा ली है। हालत बिगड़ने पर परिजन गुरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहाँ चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
बैतूल में सागौन तस्करी का बड़ा प्रयास नाकाम, 7 गिरफ्तार, एक नाबालिग शामिल
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल जिले में सागौन तस्करी की बड़ी कोशिश को वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने नाकाम कर दिया है। उत्तर वन मंडल की बैतूल रेंज के पाढर बिट में बीती रात तस्कर जंगल से हरे-भरे सागौन के पेड़ों पर कटर मशीन चलाकर उन्हें काट रहे थे और सागौन की लकड़ियों को पिकअप वाहन में भरकर मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे। रात्रि गश्त पर तैनात वन विभाग के उड़नदस्ते ने घेराबंदी कर पिकअप वाहन को पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर 16 सागौन के लट्ठे बरामद हुए हैं,जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से एक कटर मशीन भी बरामद की गई है। वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित 7 आरोपियों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यह सभी आरोपी आदतन है और वन अपराध में पहले भी सम्मिलित रहे हैं जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल वन विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि जंगल से काटी गई सागौन की लकड़ी कहां ले जाई जा रही थी और इस तस्करी के पीछे किसी बड़े गिरोह या अन्य लोगों की भूमिका है या नहीं। बाइट - ए पी शुक्ला,रेंजर बैतूल रेंज0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस ने प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे और बीमा राहत की मांग जताई
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर- नरसिंहपुर के गोटेगांव में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम ऑफिस पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अतिवृष्टि से किसानों की बर्बाद हुई मक्का, सोयाबीन और उड़द की बर्बाद हुई फसलों का जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए और बीमा की राहत राशि दिलाई जाए। इतना ही नहीं इस दौरान उपस्थित कांग्रेसियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जल्द किसानों की इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव; CM विष्णुदेव साय का तंज
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर असम में भूपेश बघेल के काफिले में पथराव. मामले में CM विष्णुदेव साय ने कहा. इसके पहले भूपेश बघेल पंजाब के प्रभारी थे. पंजाब में भी भूपेश बघेल का विरोध हुआ. असम के प्रभारी बने,वहां भी विरोध हो रहा है. आज वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का विरोध हो रहा है. कभी कांग्रेस देश और प्रदेश में राज करती थी. कांग्रेस की नीति अंग्रेजों की तरह फूट डालो और शासन करो है. कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत फर्क है. जनता से जो वादा करते हैं वह पूरा नहीं करते हैं. छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है. सीएम विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर तंज. कांग्रेस पहले देश-प्रदेश में राज करती थे. फूट डालो राज करो कांग्रेस करती थी. कांग्रेस की कथनी और करनी है बहुत फर्क है. छग में जनता ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया है यही सब जगह हो रहा है. कांग्रेस अपना घर देख ले. बाइट विष्णु देव साय, सीएम0
0
Report
लखनऊ में पोस्टर से महिला अपराध के आंकड़े QR से पहुंच रहे हैं
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में अब पोस्टर के जरिए महिला अपराध के आंकड़े लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं। शहर के कई प्रमुख इलाकों में QR कोड वाले पोस्टर लगाए गए हैं। खास बात ये है कि मोबाइल से QR कोड स्कैन करते ही महिला अपराध से जुड़े आंकड़े सामने आ जाते हैं। हजरतगंज से लेकर चौक और हुसैनाबाद तक कई इलाकों में ये पोस्टर दिखाई दे रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
RTO की चेकिंग से लखनऊ के 4,759 स्कूली वाहनों पर सख्त निगरानी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में स्कूली बस और वैन को लेकर RTO प्रवर्तन का अभियान जारी है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल वाहनों की फिटनेस, परमिट और दूसरे दस्तावेजों की जांच की जा रही है। RTO के आंकड़े बताते हैं कि 1 अप्रैल से 31 अगस्त 2026 के बीच लखनऊ में 478 स्कूली वाहनों की चेकिंग की गई, जबकि नियमों का उल्लंघन मिलने पर 62 वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा फिटनेस और परमिट खत्म हो चुके वाहनों की संख्या भी सामने आई है। लखनऊ में स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहनों पर RTO प्रवर्तन की नजर है. RTO के दस्तावेज के मुताबिक 31 मार्च 2026 तक लखनऊ में कुल 4,759 स्कूली वाहन संचालित थे। इनमें 395 वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी थी, जबकि 315 वाहनों का परमिट समाप्त था। यानी बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने वाले सैकड़ों वाहनों के दस्तावेज और फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हुए. इसके बाद 1 अप्रैल से 31 अगस्त 2026 तक RTO प्रवर्तन ने कार्रवाई तेज की। इस अवधि में लखनऊ में— 478 स्कूली वाहनों की चेकिंग, 62 वाहनों के चालान, 218 वाहनों की फिटनेस समाप्त, 196 वाहनों का परमिट समाप्त होना दर्ज किया गया। यानी जांच के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे वाहन भी सामने आए जिनकी फिटनेस या परमिट वैध नहीं था. आंकड़ों के मुताबिक लखनऊ में 1,873 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं, जबकि 2,962 वाहन अनुबंध पर संचालित बताए गए हैं. कुल मिलाकर 4,759 स्कूली वाहन संचालित हो रहे हैं. RTO प्रवर्तन की जांच का फोकस सिर्फ कागजात तक सीमित नहीं है. स्कूली वाहनों की फिटनेस और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मानकों को भी जांच के दायरे में रखा जा रहा है. अब RTO की कार्रवाई के बाद सवाल स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों की जिम्मेदारी पर भी है. क्या सभी स्कूली वाहनों की नियमित फिटनेस जांच हो रही है? क्या स्कूल प्रबंधन केवल अनुबंधित वाहन चलाने वाली एजेंसी पर निर्भर है या खुद भी वाहनों के दस्तावेज और सुरक्षा मानकों की जांच कर रहा है? क्योंकि मामला सिर्फ चालान का नहीं... बात सीधे स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी है.0
0
Report
गोरखपुर में डबल डेकर ELECTRIC बसों का बेड़ा बढ़कर तीन हो गया
Gorakhpur, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर की सड़कों पर अब डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों का सफर और बढ़ने वाला है। परिवहन निगम की पहली डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस पहले से ही गोरखपुर-कسया रूट पर संचालित हो रही है। अब दो और डबल डेकर बसें गोरखपुर पहुंच गई हैं। इनमें से एक को महारাজারगंज रूट पर चलाने की तैयारी है, जबकि दूसरी बस के लिए रूट तय किया जा रहा है। अयोध्या तक भी बस चलाने की संभावना पर विचार हो रहा है, लेकिन इसके लिए अभी रूट टेस्टिंग बाकी है। गोरखपुर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर बदल रही है। शहर में डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा लगातार बढ़ाया जा रहा है। परिवहन निगम की पहली डबल डेकर बस को पहले कसया रोड पर ट्रायल के तौर पर उतारा गया था। ट्रायल के बाद अब यह बस नियमित रूप से संचालित हो रही है। इसके बाद परिवहन निगम ने दो और डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों की मांग की थी, जो अब गोरखपुर पहुंच गया है। नई बसों में से एक को महाराजगंज रूट पर चलाने की तैयारी की जा रही है। वहीं दूसरी बस के लिए ऐसे रूट की तलाश है, जहां करीब 150 किलोमीटर की चार्जिंग क्षमता के हिसाब से इसका संचालन किया जा सके। अयोध्या रूट पर भी डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस चलाने की संभावना है। हालांकि, अयोध्या रूट पर बस के संचालन से पहले रूट टेस्टिंग की जाएगी। 66 सीटों की क्षमता, यात्रियों को मिलेगा अलग सफर का आनन्द। डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस की सबसे बड़ी खासियत इसकी क्षमता और डिजाइन है। बस में ऊपर और नीचे दोनों डेक मिलाकर 66 सीटों की क्षमता बताई गई है, जिसमें 65 यात्रियों के लिए सीटिंग उपलब्ध है। बस में 2 प्लस 2 सीटिंग व्यवस्था है। खास बात यह है कि ऊपर के डेक पर बैठने वाले यात्रियों को सफर के दौरान आसपास का बेहतर व्यू भी देखने को मिलेगा। किराये की बात करें तो परिवहन निगम के मुताबिक डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस का किराया साधारण बस की तुलना में करीब 6 प्रतिशत अधिक रखा गया है। यानी यात्रियों को अतिरिक्त सुविधाओं के लिए बहुत ज्यादा अतिरिक्त किराया नहीं देना होगा। बस के दोनों डेक में कूलिंग सिस्टम की व्यवस्था की गई है। परिवहन निगम के मुताबिक अब तक बस में सफर करने वाले यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। सुरक्षा के लिहाज से भी बस में कई इंतजाम किए गए हैं। बस के अंदर और बाहर कैमरे लगाए गए हैं। इसकी अधिकतम गति 65 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। इलेक्ट्रिक बस होने की वजह से बैटरी की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। बैटरी का तापमान बढ़ने पर डिटेक्शन सिस्टम सक्रिय हो सकता है और बैटरी को ठंडा करने के लिए पानी के जेट ऑटोमैटिक तरीके से सक्रिय किए जा सकते हैं।0
0
Report
फतेहपुर पुलिस ने 63 इनामी अपराधियों के पोस्टर जारी, इनाम तक एक लाख
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर पुलिस ने 63 इनामी अपराधियों के फोटो पोस्टर किए जारी फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान तेज किया इनाम की राशि 10 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक एक लाख का इनामी वारिश उर्फ बड़का पुलिस की सूची में सबसे ऊपर वारिश पर हत्या और लूट के मामले दर्ज 50 हजार के 17 इनामी अपराधी भी पोस्टर में शामिल 25 हजार के कई इनामी अपराधियों के फोटो व नाम सार्वजनिक 15 हजार और 10 हजार रुपये के इनामी भी सूची में शामिल एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने आमजन से अपराधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने और नियमानुसार इनाम देने की बात फोटो पोस्टर जारी कर पुलिस ने इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए तेज0
0
Report
Advertisement
हरदोई में शिक्षिका की तबीयत बिगड़ी, बीईओ के दबाव का आरोप; परिवार की मांग जांच
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के संडीला ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टिमरुख में तैनात इंचार्ज सहायक अध्यापिका शाहीन बानो की अचानक तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि छुट्टी पर चल रही शिक्षिका को बीईओ डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने फोन कर फटकार लगाई और बीआरसी कार्यालय आने को कहा। परिजनों के मुताबिक फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद ही शिक्षिका बेहोश होकर गिर गईं। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने ब्रेन हैमरेज की बात बताई है। शिक्षिका की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सोमवार को विद्यालय की रसोई में गैस पाइप में आग लगने की घटना के बाद सामने आया। आग लगने से दो रसोइया झुलस गई थीं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। परिजनों का आरोप है कि सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे बीईओ ने शिक्षिका शाहीन बानो को फोन किया और बीआरसी कार्यालय आने को कहा। आरोप है कि इस दौरान उनसे कड़े लहजे में बात की गई और फटकार लगाई गई। इसके बाद शिक्षिका की तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर गईं। शिक्षिका की बेटी सलमा ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि उनकी मां करीब पांच वर्षों से डायलिसिस पर हैं और विभाग को उनकी गंभीर बीमारी की जानकारी है। परिवार का आरोप है कि इसके बावजूद उन्हें फोन कर मानसिक दबाव बनाया गया। हालांकि फोन पर हुई बातचीत और शिक्षिका की तबीयत बिगड़ने के बीच संबंध की आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही साफ होगी। मामले में बीएसए प्रभात मिश्रा ने बीईओ को नोटिस जारी करते हुए दो खंड शिक्षा अधिकारियों की जांच कमेटी गठित की है। वहीं विद्यालय की रसोई में आग लगने की घटना को लेकर एसडीएम संडीला नारायणी भाटिया ने भी अलग जांच टीम बनाई है। इस टीम में नायब तहसीलदार, बीईओ और प्रभारी निरीक्षक को शामिल किया गया है। अब दोनों मामलों में जांच रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही पूरे घटनाक्रम और जिम्मेदारी की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.0
0
Report
पटना साइबर पुलिस ने गैंग का पर्दाफाश कर 2 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी रोकी
Patna, Bihar:पटना साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना प्रतोष कुमार समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के तार पटना और नालंदा से जुड़े बताए जा रहे हैं। मामले की जानकारी देते हुए साइबर थाने की डीएसपी संगीता कुमारी ने बताया कि सीसीएसयू टीम से सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में सक्रिय हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर नालंदा और पटना से तीन अन्य आरोपियों को पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य एक्सिस बैंक के कस्टमर केयर नंबर से मिलते-जुलते नंबर हासिल करते थे। ये नंबर 8 से शुरू होते थे, जिससे ग्राहक असली कस्टमर केयर समझकर इनसे संपर्क कर लेते थे। इसके बाद नेट बैंकिंग और बैंकिंग समस्या के समाधान के नाम पर ग्राहकों से जानकारी लेकर उनके खातों से पैसे निकाल लिए जाते थे। गिरोह में सभी आरोपियों का काम अलग-अलग था। कोई सिम उपलब्ध कराता था, कोई नंबर देता था, तो कोई कस्टमर केयर अधिकारी बनकर बात करता था। पुलिस के अनुसार, अब तक की जांच में इस गिरोह से जुड़े 2 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी के मामले सामने आए हैं। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।0
0
Report
जहानाबाद में टीपीसी बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी, 40 लाख की मांग
Jehanabad, Bihar:बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब डाक के जरिए सीधे घरों में मौत का फरमान भेजा जा रहा है। जहानाबाद में शहर के दो रसूखदार व्यवसायियों से टीपीसी बिश्नोई गैंग के नाम पर कुल 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम वसूलने की शर्त ऐसी कि सुनकर होश उड़ जाएं। छत पर लाल झंडा लगाओ, गुर्गा आकर कैश ले जाएगा, वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहे। मामला नगर थाना क्षेत्र के मलहचक कुटियापर का है। उसी घटना के बाद से इलाके में दहशत है। रंगदारी का पहला पत्र सूर्य वर्चस स्कूल के निदेशक मनीष कुमार को भेजा गया है। मनीष कुमार अरिस्टो फार्मा के मैनेजिंग डायरेक्टर उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू के दामाद हैं। उनसे 15 लाख रुपये की मांग की गई है। दूसरा पत्र उसी परिसर के मकान मालिक एवं व्यवसायी प्रवीण कुमार शर्मा को मिला है, जिनसे 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पत्र में 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है और लिखा गया है कि जब पैसे का इंतजाम हो जाए, तो स्कूल की छत पर लाल झंडा लगा दिया जाए। लाल झंडा देखकर गैंग का गुर्गा खुद आकर रकम वसूल कर लेगा। चेतावनी दी गई है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई, तो जान-माल का भारी नुकसान पहुंचाया जाएगा। दोनों पत्र बभना निवासी सहदेव सिंह के नाम से पोस्ट किए गए हैं और दोनों पत्रों की लिखावट हूबहू एक जैसी है। इससे स्पष्ट है कि पीछे एक ही गिरोह या व्यक्ति का हाथ है। इधर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर गहन छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पत्रों की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि टीपीसी बिश्नोई गैंग की संलिप्तता है या स्थानीय गिरोह ने खौफ पैदा करने के लिए इसका इस्तेमाल किया है। साथ ही डाकघर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि संदिग्ध की पहचान की जा सके।0
0
Report
Advertisement
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 23 अक्टूबर को मतदान, 27 अक्टूबर को मतगणना
Chapra, Bihar:Saran Teacher Constituency में चुनावी बिगुल बज गया है. बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा. मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी. Saran district के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. जारी कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी, जबकि 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है. Saran जिले के सभी 20 प्रखंडों में एक-एक मतदान केंद्र बनाया गया है. जिले में कुल 3,824 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 3,076 पुरुष और 748 महिला मतदाता शामिल हैं. चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. प्रशासन की ओर से चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.0
0
Report
पाकुड़ में ग्राम प्रधान हत्या: आठ घंटे में आरोपी गिरफ्तार
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कारवाई किया है...पुलिस ने धारदार हथियार से ग्राम प्रधान की हत्या मामले का खुलासा कर लिया है...पुलिस ने महज हत्या के 8 घंटे में हत्यारा को गिरफ्तार कर लिया है...एसपी ने मामले का खुलासा किया है... पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में हुए ग्राम प्रधान छोटा बामना पहाड़िया की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है...पुलिस टीम ने महज 8 घंटे के अंदर हत्या के आरोपी धर्मा पहाड़िया को गिरफ्तार किया...हत्यारा ने जादू-टोना के शक में हत्या करना कबूल किया है...पुलिस ने आरोपी के पास से लकड़ी का बेट लगा कुल्हाड़ी (टांगी) और खून लगा नारंगी रंग का प्रिंटेड गमछा बरामद किया है...एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि 21 सितंबर की रात कुस्कूटा गांव में ग्राम प्रधान छोटा बामना पहाड़िया की कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर हत्या की गई थी...गला काट कर हत्या कर दिया गया था...सूचना मिलने के बाद मामले को सुलझाने के लिए थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा के नेतृत्व में एक जांच टीम बनाई गई...टीम ने मानवीय और तकनीकी जानकारी जुटानी शुरू की...इसके अलावा फिंगरप्रिंट टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया था... सभी जानकारी जुटाने के बाद महज 8 घंटे के अंदर उसी गांव के रहने वाले हत्यारा धर्मा पहाड़िया को गिरफ्तार किया गया...पूछताछ में उसने हत्या करना कबूल किया...उसकी निशानदेही पर खून लगी कुल्हाड़ी और खून लगा गमछा बरामद किया गया... एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने जादू-टोना और झाड़-फूंक के शक में हत्या की है...उसने कहा कि ग्राम प्रधान ने जादू-टोना करके पहले उसके दादा और फिर पिता को मार दिया था...एसपी ने बताया कि हत्यारे धर्मा पहाड़िया ने कबूल किया है कि शराब पीकर एक बार मृतक ने उसके सोए हुए पिता और दादा को जादू-टोना से मारने की बात कही थी...इसके बाद ही उसने ग्राम प्रधान की हत्या करने का मन बना लिया था...घटना के दिन उसने ग्राम प्रधान की हत्या कर दी... एसपी ने यह भी बताया कि मृतक की पत्नी की लिखित शिकायत के आधार पर थाना में कांड दर्ज किया गया है...0
0
Report
कोटकापुरा त्रिकोणीय चौक के पास पड़ी लाश, विवाह समारोह से लौटा मृतक
Kot Kapura, Punjab:ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਤਿਕੋਣੀ ਚੌਂਕ ਨੇੜਿਓਂ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਬਰਾਮਦ,ਲੁਧਿਅਾਣਾ ਤੋਂ ਵਿਆਹ ਸਮਾਗਮ ਤੋਂ ਪਰਤਿਆ ਸੀ ਮ੍ਰਿਤਕ, ਪੁਲਿਸ vੱਲੋਂ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ’ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਡੈਡ ਬਾਡੀ ਸ਼ਾਟ ਪਲਸ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਤਿਕੋਣੀ ਚੌਂਕ ਨੇੜੇ ਸਿਟੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਹੁੱਕੀ ਚੌਂਕ ਵਾਸੀ 50 ਸਾਲਾ ਰਕੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਜੈਨ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਜਦਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਦਾ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਮੈਡੀਕਲ ਕਾਲਜ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਇਆ ਜা ਰਿਹਾ ਹੈ。 ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਿਕ ਰਕੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਜੈਨ ਇੱਕ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿਖੇ ਕਿਸੇ ਵਿਆਹ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਲਈ ਗਿਆ ਸੀ। ਉੱਥੋਂ ਉਹ ਬੱਸ ਰਾਹੀਂ ਸੋਮਵਾਰ ਦੇਰ ਰਾਤ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਖੇ ਉਤਰਿਆ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਤਿਕੋਣੀ ਚੌਂਕ ਨੇੜੇ ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਮ੍ਰਿਤਕ ਪਾਇਆ ਗਿਆ। ਮੰਗਲਵਾਰ ਤੜਕਸਾਰ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਣ ’ਤੇ ਏਐਸਆਈ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਗਿਆ, ਜਿੱਥੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਐਲਾਨ ਦਿੱਤਾ। ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਰਕੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਜੈਨ ਵਜੋਂ ਹੋਈ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰ ਵੀ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਪਹੁੰਚ ਗਏ。 ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਸਬੰਧੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਐਸਐਚਓ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਮੁੱਢਲੀ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੌਤ ਕੁਦਰਤੀ ਹੋਣ ਦਾ ਅਨੁਮਾਨ ਲਗਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਪਰ ਮੌਤ ਦੇ ਅਸਲ ਕਾਰਨਾਂ ਦਾ ਪਤਾ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਰਿਪੋਰਟ ਆਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਲੱਗੇਗਾ。 ਬਾਈਟ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਐਸ ਐਚ ਓ ਸਿਟੀ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਤੋਂ ਕੇ ਸੀ ਸੰਜੇ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ0
0
Report
Advertisement
