285123
जालौन में 32 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों से ली अपनी जान, परिवार में कोहराम
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर में 32 वर्षीय महिला ने अपनी जान ले ली। परिजनों ने जब देखा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं परिजनों का व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलवर में जगन्नाथ-जानकी की शाही रथयात्रा: रातभर जयघोष से गूंजा शहर
Alwar, Rajasthan:अलवर में जगन्नाथ-जानकी की शाही विदाई रथयात्रा, जयघोष से गूंजा शहर अलवर में 171वें दिव्य विवाह महोत्सव के समापन के बाद भगवान जगन्नाथ अपनी अर्धांगिनी माता जानकी के साथ सोमवार शाम शाही रथ में सवार होकर निजधाम पुराना कटला स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर के लिए रवाना हुए। रूपबास स्थित रूपहरि मंदिर से जैसे ही रथयात्रा का शुभारंभ हुआ, पूरा क्षेत्र जय जगन्नाथ के जयघोष, शंखनाद, ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हो उठा। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद भगवान जगन्नाथ और माता जानकी को भव्य रूप से सुसज्जित रथ में विराजमान कराया गया। इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में रथयात्रा पुराना कटला की ओर रवाना हुई। श्रद्धालु पूरे मार्ग में भजन गाते हुए और जयकारे लगाते हुए रथ के साथ चल रहे हैं। रथयात्रा मार्ग पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत द्वार बनाए गए हैं। जगह-जगह पुष्पवर्षा, आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। भगवान के दर्शन के लिए मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। परंपरा के अनुसार यह ऐतिहासिक रथयात्रा पूरी रात शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए मंगलवार तड़के करीब 3 बजे पुराना कटला स्थित मंदिर पहुंचेगी। वहां महंत और श्रद्धालु भगवान का भव्य स्वागत करेंगे। मंगल आरती और विशेष पूजा-अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ और माता जानकी का मंदिर में पुनः प्रवेश कराया जाएगा। यह दिव्य विवाह और विदाई रथयात्रा अलवर की प्राचीन धार्मिक परंपरा का प्रतीक मानी जाती है।0
0
Report
दिल्ली जंतर मंतर पर ड्यूटी के दौरान बाबू लाल घायल, बेटा दुखी
New Delhi, Delhi:दिल्ली के जंतर मंतर पर 20 मार्च को ड्यूटी के दौरान दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल बाबू लाल को गम्भीर चोट लगी.. उनके शरीर पर गम्भीर चोट के निशान हैं.. अभी OT से बाहर आए हैं.. घायल हेड कॉन्स्टेबल बाबू लाल के बेटे यश पाल ने Zee News को बताया की उनका मन बहुत दुखी है..मेरे पिताजी को इन्होंने मारा.. पीस फुल प्रोटेस्ट करना चाहिए.. मुझे गर्व है पापा पर..मैं इस प्रोटेस्ट के साथ नहीं हूँ.. मैं कभी नहीं गया इस प्रोटेस्ट में0
0
Report
BS-VI PUC वैधता बढ़ाने का बड़ा प्रस्ताव: 30 दिन में सुझाव मांगे गए
Noida, Uttar Pradesh:PUC सर्टिफिकेट को लेकर सरकार का बड़ा प्रस्ताव BS-VI वाहनों के लिए PUC (Pollution Under Control) सर्टिफिकेट की वैधता बढ़ाने का प्रस्ताव BS-VI गैर-परिवहन (Private) वाहन:पहले रजिस्ट्रेशन से 6 साल तक PUC 3 साल के लिए वैध रहेगा BS-VI परिवहन (Commercial) वाहन: पहले रजिस्ट्रेशन से 6 साल तक PUC 2 साल के लिए वैध रहेगा 6–10 साल पुराने BS-VI वाहनों के लिए PUC की वैधता 1 साल होगी 10 साल से अधिक पुराने BS-VI वाहनों के लिए PUC 6 महीने के लिए वैध रहेगा BS-I, BS-II और BS-III वाहनों के लिए PUC की वैधता 3 महीने और BS-IV वाहनों के लिए 6 महीने रखने का प्रस्ताव ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया 30 दिन के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं0
0
Report
Advertisement
रैणी में ओवरलोड टेंपो हादसा: मासूम की मौत, लापरवाही पर सवाल
Alwar, Rajasthan:रैणी में ओवरलोड स्कूल टेंपो से गिरकर मासूम की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल अलवर जिले के रैणी कस्बे में बाजोली रोड स्थित पानी की टंकी के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक निजी स्कूल का बच्चों से क्षमता से अधिक भरा थ्री-व्हीलर टेंपो चलते समय हादसे का शिकार हो गया। टेंपो में सवार एक मासूम बच्चा अचानक गिर गया और उसके सिर के ऊपर से टेंपो का पिछला टायर गुजर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक बालक की पहचान बाजोली गांव निवासी दीक्षित कुमार के रूप में हुई है, जो रैणी के एक निजी स्कूल में एलकेजी का छात्र था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कूल वाहन में क्षमता से कहीं अधिक बच्चों को बैठाया गया था। सामने आई तस्वीरों में करीब 17 बच्चे टेंपो में सवार दिखाई दे रहे हैं। कुछ बच्चों को उनके परिजन बाद में बाइक से घर ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। लोगों ने स्कूल प्रशासन और वाहन चालक की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन और रैणी पुलिस से ओवरलोड स्कूल वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।0
0
Report
हरदोई में मीटर जाँच पर हमला: चार के खिलाफ मुकदमा
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में मीटर जांचने गई बिजली विभाग की टीम पर हमला,चार पर केस हरदोई के सांडी कस्बे के नवाबगंज पूर्वी मोहल्ले में बिजली मीटर की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। उपखंड अधिकारी (एसडीओ) सुनील कुमार प्रभात की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसडीओ के नेतृत्व में जेई मुकेश गुप्ता, प्रांजन, शैलेंद्र और टीजी-2 पंकज कुमार की टीम मंगला देवी रोड स्थित अनीशा बानो के घर के बाहर लगे बिजली मीटर की जांच कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान अनीशा बानो के पुत्र तारिक और मेराज अपने दो अन्य साथियों के साथ पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए टीम के साथ मारपीट की। इस दौरान एसडीओ के कपड़े फट गए, जबकि पंकज कुमार का मोबाइल भी छीन लिया गया। घटना के बाद एसडीओ ने सांडी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तारिक, मेराज और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।कोतवाल समर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।0
0
Report
गणेश उत्सव के लिए कोनकण में 256 स्पेशल ट्रेनें, मुंबई-नांदेड़ विफलता से रोकी
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई, महाराष्ट्र: सेंट्रल रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर स्वप्निल नीला कहते हैं, 'सेंट्रल रेलवे ने अब तक 246 स्पेशल गणपति ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इनमें से 184 ट्रेनें मिक्स्ड-सर्विस वाली हैं—जिनमें AC और स्लीपर कोच जैसी रिज़र्व्ड सुविधाएँ हैं—जबकि 62 पूरी तरह से अनरिज़र्व्ड ट्रेनें हैं, ताकि यात्री अपने परिवारों के साथ गणेश उत्सव मना सकें। ये ट्रेनें 11 सितंबर से 27 सितंबर तक चलेंगी। 184 रिज़र्व्ड ट्रेनों की बुकिंग 1, 2 और 3 अगस्त को शुरू होगी... हमें उम्मीद है कि हम यात्रियों की ज़रूरतों को पूरा कर पाएँगे, और आने वाले दिनों में माँग और रिज़र्वेशन की स्थिति के आधार पर और ट्रेनें भी शुरू करेंगे....'0
0
Report
Advertisement
रोहित पवार ने DGP से मुलाकात कर FIR वापस लेने की मांग की
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): ROHIT PAWAR (NCP SP MLA) ON MEETING WITH MAHARASHTRA DGP SADANAND DATE/ DEMAND TO QUASH FIRS AGAINST STUDENT PROTESTERS/ DHARMENDRA PRADHAN'S WELCOME AT PARLIAMENT मुंबई, महाराष्ट्र | NCP-SCP नेता रोहित पवार ने महाराष्ट्र के DGP सदानंद दाते से मुलाकात पर कहा, "मैं DGP से विनती करने के लिए गया था...(दिल्ली के जंतर-मंतर पर) आंदोलन होने के बाद पता चला है कि 1500 से 1800 बच्चों के खिलाफ जो मुंबई से हैं, FIR दर्ज किए गए हैं। उनमें से कई 15 और 16 वर्षीय भी हैं... अगर उनके ऊपर FIR होगा तो उन्हें आगे समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हमने DGP सदानंद दाते से मुलाकात की और बताया कि ये आंदोलन राजनीतिक नहीं था बल्कि सामाजिक था... ये आंदोलन सामाजिक पहल से चलाया गया था जिसका एजेंडा लोगों को न्याय दिलाने का था। ऐसे में FIR की क्या जरूरत है? जो फोन किए जा रहे हैं वो बंद हों और FIR वापस लिए जाएं... 4 दिन पहले केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने भी घोषणा की थी कि किसी भी छात्र के खिलाफ FIR दर्ज नहीं किया जाएगा। हम इंतजार कर रहे हैं... महाराष्ट्र के गृह मंत्री, मुख्यमंत्री और अधिकारियों को हम अपील करते हैं कि महाराष्ट्र के जिन बच्चों के खिलाफ FIR दर्ज किए गए हैं, उन्हें वापस लिया जाए..."0
0
Report
हरियाणा में मुख्यमंत्री की डेयरी नीति: महिला सशक्तिकरण के लिए 5 बड़ी घोषणाएं
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की डेयरी क्षेत्र एवं महिला sशक्तिकरण की दिशा में 5 बड़ी घोषणाएं वीटा को दूध उपलब्ध कराने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों तथा महिला सीएम पैक्स (CMPACS) दोनों को ₹10 प्रति लीटर की प्रोत्साहन राशि की जाएगी प्रदान गांवों में पंचायत भूमि पर ‘सांझी डेयरी’ की जाएगी स्थापित महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य के पशुओं के लिए आधुनिक सामुदायिक डेयरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी इससे महिलाओं को पशुपालन के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उनकी आय में होगी वृद्धि हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ (HDDCF) महिला स्वयं सहायता समूहों एवं महिला सीएम पैक्स की सदस्य महिलाओं को दुग्ध पशु खरीदने के लिए रियायती ब्याज दरों पर ऋण कराएगा उपलब्ध मुख्यमygonsत्री दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंग (HDDCF) को दूध आपूर्ति करने वाले दुग्ध उत्पादकों के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की घोषणा की ग्रीष्मकाल में प्रोत्साहन राशि ₹5 प्रति लीटर से बढ़ाकर ₹7 प्रति लीटर तथा शीतकाल में ₹3 प्रति लीटर से बढ़ाकर ₹5 प्रति लीटर होगी राज्य सरकार किसानों और महिलाओं की आय बढ़ाने, डेयरी क्षेत्र को सशक्त बनाने तथा सहकारिता आंदोलन को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा को डेयरी विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाना हमारा लक्ष्य- मुख्यमंत्री0
0
Report
ग्वालियर-डबरा: दतिया उपचुनाव सुरक्षा के लिए पुलिस ने दो बदमाश गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर डबरा ब्रेकिंग - दतिया उपचुनाव को लेकर डबरा के पिछोर तिराहे पर पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार क्रमांक MP 07 ZE 8396 में कई अवैध हथियारों के साथ दो बदमाशों को पकड़ा , पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुच्ची खान और भोला खान के रूप में हुई है , सिटी पुलिस ने कार को कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, दतिया उप चुनाव में सीएम मोहन यादव की सुरक्षा को लेकर दतिया सहित ग्वालियर जिले की सीमा पर बड़ी सुरक्षा。0
0
Report
Advertisement
प्रतापपुर के मदननगर में पुलिस-ग्रामीण संघर्ष पर कांग्रेस जांच टीम की रिपोर्ट
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर पुलिस और ग्रामीण के बीच खूनखराबे वाला संघर्ष का मामला कांग्रेस प्रदेश कमेटी के द्वारा बनाई गई 8 सदस्य जांच टीम पहुंची ग्रामीणों के बीच टीम ने मौके की स्थिति का आकलन कर बनाई विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को जांच टीम सौंपेगा रिपोर्ट बीते 24 जुलाई को खदान के लिए अधिग्रहण भूमि का सीमांकन और आरोपी गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हुआ था पथराव प्रतापपुर के मदननगर इलाके का मामला0
0
Report
एयर इंडिया और पर्यटन मंत्रालय का MoU: भारत के पर्यटन की दिशा में एक कदम
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MoU SIGNED BETWEEN THE MINISTRY OF TOURISM AND AIR INDIA. दिल्ली: केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कहते हैं, "एयर इंडिया एक ऐसी एयरलाइन है जो दुनिया भर में भारत की पहचान को दिखाती है और लगभग एक सदी से ऐसा कर रही है... पर्यटन मंत्रालय ने एयर इंडिया के साथ एक MoU (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस MoU में भारत को एक एकीकृत पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। यह सुनिश्चित करता है कि एयर इंडिया से भारत आने वाले पर्यटकों और यात्रियों को देश के बारे में जानकारी मिले और उन्हें अपनी यात्रा के दौरान देश को जानने-समझने का बेहतर मौका मिले। एयरलाइन और पर्यटन मंत्रालय के माध्यम से भारत में विभिन्न पर्यटन स्थलों की यात्रा को आसान बनाने के लिए भी प्रावधान किए गए हैं। मेरा मानना है कि इस MoU के बाद, यात्रियों को मिलने वाली आसानी और सुविधा के कारण भारत का पर्यटन क्षेत्र नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा और इसमें काफी बढ़ोतरी होगी।0
0
Report
सूरजपुर की घुंघुटा नदी में 10 वर्षीय छात्र डूबा, परिजनों में सदमा
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर: नदी में डूबने से 10 वर्षीय छात्र की मौत. दो दोस्त के साथ गया था नदी नहाने. बहाव तेज होने के कारण घटना घटित हुई. डर से दोस्तों ने छात्र के डूबने की खबर नहीं बताई. कई घंटे बाद खोजबीन के बाद नदी के पास सायकल और कपड़े दिखने से पहचान हुई. जयनगर थाना क्षेत्र के घुंघुटा नदी का मामला.0
0
Report
Advertisement
AI से फर्जी मगरमच्छ फोटो वायरल, युवक गिरफ्तार, गांव में दहशत फैल गई
Surajpur, Chhattisgarh:फर्जी फोटो बनाकर वायरल करना युवक को पड़ा भारी, AI से मगरमच्छ की फर्जी फोटो बनाकर युवक ने गांव में फैलाई दहशत, वायरल तस्वीर के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम पहुंची गांव जांच में निकली फर्जी फोटो, वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, रामानुजनगर थाना क्षेत्र केशवपुर का मामला, पुलिस ने अफवाहों से बचने की अपील0
0
Report
यूपी के 67 हजार शिक्षकों की भर्ती पर राहत: मेरिट लिस्ट तैयार
Noida, Uttar Pradesh:यूपी के 67 हज़ार से ज़्यादा सेवारत प्राइमरी शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जवाब में कहा है कि पहले से नियुक्त 67,867 शिक्षकों को हटाया नहीं जाएगा। सरकार ने यह जवाब 69 हज़ार शिक्षकों की भर्ती से जुड़े मामले में दाखिल किया है यूपी सरकार ने कहा कि हाई कोर्ट के 13 अगस्त 2024 के फैसले के अनुसार उसने नई मेरिट सूची तैयार करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सरकार का कहना है कि संशोधित मेरिट लिस्ट में आने वाले नए कैंडिडेट को वो नौकरी देने को तैयार है। यह नियुक्ति केवल तभी होगी जब खाली पद उपलब्ध हों और उम्मीदवार न्यूनतम योग्यता पूरी करते हों। सरकार ने यह भी साफ किया कि यह व्यवस्था केवल इसी विशेष मामले के लिए होगी और इसे भविष्य के मामलों में मिसाल नहीं माना जाएगा। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि वह इस मामले में वो जो भी अंतिम निर्देश देगा, उसका पालन करेगी।0
0
Report
नगर सीमा पर भीषण आग: चार घर जलकर राख, लाखों का नुकसान
Madanpur, Bihar:नगर परिषद के वार्ड संख्या 7 और 8 की सीमा पर स्थित पुरानी तहसील कचहरी के समीप सोमवार को भीषण अग्निकांड से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार अजय दास के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों के बीच घर में रखा एलपीजी सिलेंडर भी जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे आग और तेजी से फैल गई। कुछ ही मिनटों में आग ने अरविंद यादव, सरविंद यादव, भीम दास और अजय दास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि चारों घरों में रखा घरेलू सामान, फर्नीचर, कपड़े, अनाज और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की भयावहता के आगे उनकी कोशिशें नाकाफी साबित हुईं। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अरविंद यादव ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अजय दास के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई। हालांकि आग से लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन नुकसान का आकलन करने और आग लगने के कारणों की जांच में जुट गया है।0
0
Report
Advertisement
