285123
जालौन में खाद्य विभाग और एसडीएम की संयुक्त छापेमारी, मिठाई दुकानों से लिए गए सैंपल
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कोंच नगर में खाद्य विभाग के अधिकारियों और एसडीएम ने मिलकर छापेमारी की, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने आधा दर्जन मिठाई दुकानों से सैंपल लिए। यह कार्रवाई डीएम के निर्देश पर त्योहारों के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान के तहत की गई। छापेमारी की सूचना मिलते ही कई दुकानदार मौके से रफूचक्कर हो गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जमुई के सिमुलतला में पेंट लदी पिकअप और स्कूल वैन टकराईं, एक छात्र घायल
Jamui, Bihar:जमुई जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एनएच-333ए पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। टेलवा-सिमुलतला मुख्य मार्ग पर नेकना बाबा मंदिर के समीप पेंट (रंग) से लदी तेज रफ्तार पिकअप ने दिव्या पब्लिक स्कूल की वैन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूल वैन चालक और नर्सरी का एक छात्र घायल हो गया, जबकि वैन में सवार कई अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए। दोनों घायलों का निजी क्लीनिक में इलाज कराया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब सात बजे झाझा से पेंट लेकर देवघर जा रही पिकअप टेलवा की ओर से आ रही स्कूल वैन से नेकना बाबा मंदिर के पास आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूल वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन में ही फंस गया। हादसे में सियांटांड निवासी वैन चालक मुकेश यादव तथा गादी टेलवा निवासी तिरपुरारी वर्मा का पुत्र अभिनंदन कुमार घायल हो गया। अभिनंदन दिव्या पब्लिक स्कूल में नर्सरी का छात्र है। घटना की सूचना मिलते ही सिमुलतला थाना के एएसआई बिजेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को वाहन से बाहर निकालकर टेलवा बाजार के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जबकि घायल छात्र का सिमुलतला के निजी क्लीनिक में उपचार कराया गया। बीहरहाल, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप और स्कूल वैन को जब्त कर थाना ले आई है। पिकअप चालक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। फिलहाल, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सिमुलतला थानाध्यक्ष रूबी कुमारी ने बताया कि स्कूल वैन और पिकअप के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई है। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घायल चालक और छात्र की स्थिति खतरे से बाहर है.0
0
Report
मानसून ब्रेक पर: जयपुर में 146 मिमी और ग्रामीणों में 239 मिमी बारिश
Jaipur, Rajasthan:7 दिन एक्टिव रहने के बाद मानसून अब ब्रेक पर, शहर से रूठा रहा मानसून, गांवों में खूब बरसा, राजधानी में 5 में से केवल एक जगह 200 मिमी से ज्यादा बारिश, जयपुर में 146 मिमी और ग्रामीणों में 239 मिमी औसत बारिश, बीते सीजन के मुकाबले 85 मिमी कम बारिश, राजधानी में इस मानसून दो दिन देरी से आया, प्रदेश और जिले में आंकडा औसत से ज्यादा है लेकिन अब आगे मानसून कमजोर रहेगा, बंगाल की खाड़ी में 20 से 22 जुलाई के बीच हल्की बारिश, सिस्टम एक्टिव होने से हल्की बारिश हो सकती है0
0
Report
ट्रेन में खिड़की से लटकते मोबाइल चोर को यात्रियों ने पकड़ लिया, पुलिस के हवाले
Khagaria, Bihar:ट्रेन में खिड़की के पास बैठे यात्रियों से मोबाइल चोर ने चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने का प्रयास किया लेकिन ट्रेन के यात्रियों ने मोबाइल चोर का हाथ पकड़ लिया और फिर लगभग सात किलोमीटर तक चलती ट्रेन में उसे खिड़की से लटका कर रखा। पूरी वीडियो खगड़िया के सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो मानसी स्टेशन से लेकर खगड़िया स्टेशन तक का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह ट्रेन में बैठे यात्री लोग मोबाइल चोर का हाथ पकड़ चुके हैं और मोबाइल चोर ट्रेन के खिड़की से लटका हुआ है। यात्राओं के द्वारा उससे पूछताछ भी की जा रही है इस दौरान ट्रेन मानसी से खगड़िया पहुँच गई जिसके बाद खगड़िया स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के बाद मोबाइल चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया गया। इस बाबत खगड़िया स्टेशन के जीआरपी ने बताया कि ये घटना 9 जुलाई देर रात की है जब मानसी स्टेशन पर जनहित एक्सप्रेस में बैठे यात्री के हाथ से चोर ने मोबाइल छीनने की कोशिश की तो यात्रियों ने चोर का हाथ पकड़ लिया इस बीच ट्रेन खुल गई और 8 किलोमीटर तक चोर लटकते हुए मानसी से खगड़िया स्टेशन पहुंच गया जहां हमलों ने उसे सुरक्षित उतारा और 10 जुलाई, यानी कल शनिवार को चोर को जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
डबल मर्डर के मुख्य आरोपी सचिन सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल, रांची से गिरफ्तार
Banka, Bihar:Anchor- मैं डबल मर्डर कांड के मुख्य अभियुक्त सचिन कुमार उर्फ सचिन सिंह को पुलिस ने झारखंड के रांची रेलवे स्टेशन स्थित अमृत होटल से गिरफ्तार किया है। अमरपुर थाना क्षेत्र के बलिया-पड़घेला मार्ग पर 5 जुलाई 2026 को मोटरसाइकिल सवार दो युवकों गुंजन सिंह (34) एवं सीटू कुमार (33) की गोली मारकर हत्या की गई थी। इसके बाद एसआईटी का गठन किया गया और घटना के 72 घंटे के भीतर सभी अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गुप्त सूचना पर सचिन सिंह को रांची रेलवे स्टेशन स्थित अमृत होटल से गिरफ्तार किया गया। 11 जुलाई صبح लगभग 4:25 बजे हथियार की बरामदगी के दौरान अभियुक्त ने छिपाकर रखी पिस्तौल निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और उसे सदर अस्पताल, बांका में भर्ती कराया गया है। घायल आरोपी का इलाज भागलपुर के लिए रेफर किया गया है। सचिन सिंह के विरुद्ध पूर्व में हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, सरकारी कार्य में बाधा, विद्युत अधिनियम एवं खनन अधिनियम जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। एसआईटी घटना की जांच कर रही है।0
0
Report
पटना को केंद्र बनाकर चार रैपिड रेल कॉरिडोर बनेगा; बिहार की कनेक्टिविटी तेज
Patna, Bihar:राजधानी पटना से राज्य के 16 प्रमुख शहरों और उपनगरों तक आने-जाने का सफर आने वाले समय में पहले से कहीं अधिक आसान और तेज होने वाला है। बिहार सरकार ने रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के तहत पटना को केंद्र बनाकर चार रैपिड रेल कॉरिडोर विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इन कॉरिडोरों के निर्माण से राजधानी की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आसपास के शहरों के लोगों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था मिलेगी। प्रस्तावित चार कॉरिडोर में पटना–बेगूसराय, पटना–आरा, पटना–गया और पटना–मुजफ्फरपुर रूट शामिल हैं। इन मार्गों से पटना, फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, बरौनी, बेगूसराय, दानापुर, बिहटा, आरा, मसौढ़ी, जहानाबाद, गया, सोनपुर, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर जैसे शहर और उपनगर सीधे जुड़ेंगे। इससे प्रतिदिन नौकरी, पढ़ाई, इलाज और सरकारी कार्यों के लिए राजधानी आने-जाने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। राज्य में डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने का काम शुरू किया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक कॉरिडोर का विस्तृत सर्वे, संभावित यात्रियों की संख्या, स्टेशन की लोकेशन, भूमि की उपलब्धता और तकनीकी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। योजना के अनुसार रैपिड रेल के लिए अलग ट्रैक विकसित किए जा सकते हैं, जिससे ट्रेनों की गति और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित हो सके। यह रैपिड रेल परियोजना केवल परिवहन व्यवस्था को ही नहीं बदलेगी, बल्कि जिन शहरों से यह कॉरिडोर गुजरेगा वहां आर्थिक गतिविधियां भी तेजी से बढ़ेंगी। औद्योगिक क्षेत्रों, सैटेलाइट टাউনशिप और नए आवासीय क्षेत्रों का विकास होगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा। राजधानी पटना पर बढ़ते यातायात का दबाव कम करने में भी यह परियोजना अहम भूमिका निभाएगी。 देश में दिल्ली–मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के सफल संचालन के बाद बिहार में भी इस तरह की आधुनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है। यदि परियोजना तय समय पर आगे बढ़ती है, तो आने वाले वर्षों में बिहार के लोगों को भी विश्वस्तरीय और हाई-स्पीड0
0
Report
NPPA ने 39 दवाओं की खुदरा कीमतें कैप कीं; उच्च रक्तचाप, डायबिटीज आदि शामिल
Noida, Uttar Pradesh:National Pharmaceutical Pricing Authority (NPPA) has capped the retail price of 39 medicines including that for hypertension, diabetes heart disease etc0
0
Report
Advertisement
नोएडा सेक्टर 58 में मौत के बाद भी नालों की हालत खस्ता, कार्रवाई मांग तेज
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा सेक्टर 58 में एक मौत के बाद भी प्रशासन नहीं जागा. जगह-जगह नोएडा में खुले हुए नाले. सेक्टर 58 हादसे से चंद दूरी पर ही नाला खुला है. नाले पर स्लैब सड़क के किनारे रखा गया है. बारिश में सड़कों पर पानी भर जाने की वजह से नाले नहीं दिखायी देते और हादसे होते. कब जागेगी नोएडा Authority अपने कुंभकर्णी नींद से.0
0
Report
मझौलिया में चोरों का बढ़ता आतंक,घर के दरवाजे से आयशर ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी
Majhaulia, Bihar:मझौलिया थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है,ताजा मामला परसा पंचायत के डुमरिया गांव वार्ड नम्बर 7 का है,जहां बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने ग्रामीण परवेज आलम के घर के दरवाजे से आयशर ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी कर लिया,चोरी हुये ट्रैक्टर का रंग नीला है तथा उसका रजिस्ट्रेशन नम्बर BR05PA2958 है,घटना के बाद ट्रैक्टर मालिक परवेज आलम ने मझौलिया थाना में लिखित आवेदन देकर ट्रैक्टर ट्राली बरामद करने एवं दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है,आवेदन में उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली उनके दरवाजे पर खड़ा था,जिसे रात के अंधेरे में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई है,इस घटना से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है,ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है,पूर्व में भी इस गांव से ट्रेक्टर की भी चोरी घटना हुई है,लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।0
0
Report
फर्रुखाबाद का सफेद हाथी: चार करोड़ के संग्रहालय पर सवालों की बौछार
Farrukhabad, Uttar Pradesh:"जनता की गाढ़ी कमाई... सरकार के चार करोड़ रुपये... और नतीजा—एक ऐसा संग्रहालय, जिसने आज तक एक दिन भी जनता की सेवा नहीं की। फर्रुखाबाद में खड़ी यह इमारत अब विकास नहीं, बल्कि सरकारी धन के दुरुपयोग की कहानी बयां कर रही है। आखिर कौन देगा इन करोड़ों का हिसाब? फर्रुखाबाद के हतीयापुर के पास वर्ष 2006 में लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य संग्रहालय बनाया गया था। उद्देश्य था इतिहास और संस्कृति को संजोना, लेकिन हकीकत यह है कि इस इमारत में आज तक एक दिन भी कोई काम शुरू नहीं हुआ। आज यह भवन अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। चारों तरफ उगी झाड़ियां, पेड़ों का कब्जा और अंदर जानवरों का डेरा... मानो यह संग्रहालय नहीं, बल्कि खंडहर बन चुका हो। स्थिति इतनी खराब है कि शराबियों और असामाजिक तत्वों ने खिड़कियां, दरवाजे और लोहे के सामान तक उखाड़ लिए। करोड़ों रुपये से बनी सरकारी संपत्ति धीरे-धीरे मिट्टी में मिलती जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग खामोश है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब इस भवन का कभी उपयोग ही नहीं होना था, तो आखिर जनता के टैक्स के चार करोड़ रुपये क्यों खर्च किए गए? और अगर खर्च हुए, तो इन करोड़ों की जवाबदेही कौन तय करेगा? यह इमारत आज विकास का प्रतीक नहीं, बल्कि सरकारी योजनाओं की लापरवाही और जनता के पैसे की बर्बादी की जीती-जागती मिसाल बन चुकी है। "हतीयापुर का यह संग्रहालय अब सिर्फ एक जर्जर इमारत नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये के सरकारी धन पर खड़े उस सवाल का नाम है, जिसका जवाब आज तक किसी के पास नहीं है। आखिर इस सफेद हाथी का जिम्मेदार कौन है? और जनता की मेहनत की कमाई का हिसाब कब मिलेगा?0
0
Report
Advertisement
नीरज कुमार सिन्हा से मुख्यमंत्री चौधरी की मुलाकात, बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा तैयारी तेज
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले नीरज कुमार सिन्हा लोकसेवक आवास में हुई शिष्टाचार मुलाकात प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी रहे मौजूद बांकीपुर उपचुनाव को लेकर हुई चर्चा मुख्यमंत्री ने दिया जीत का आशीर्वाद ऐतिहासिक विजय की अग्रिम शुभकामनाएं दीं भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज कीं संगठन ने पूरी ताकत झोंकने का किया दावा0
0
Report
सिवनी के बंद मकान में महिला-पुरुष के जले शव: हत्या या हादसा?
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में बंद मकान से महिला-पुरुष के जले शव मिले मृतक पति-पत्नी होने की आशंका जांच में जुटी पुलिस हादसा या वारदात अब तक नहीं हुआ खुलासा सिवनी के ऊगली थाना क्षेत्र के मोहबर्रा गांव में एक बंद मकान के अंदर महिला और पुरुष के जले हुए शव मिलने से सनसनी फैल गई...मृतको की फिलहाल पूरी तरह पहचान नहीं हो पाई है..जानकारी के मुताबिक दोनों के पति-पत्नी होने की आशंका जताई जा रही है... दोनों किन परिस्थितियों में जले, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है...सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है... पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा...0
0
Report
पन्ना में कफ सिरप अवैध कारोबार का पर्दाफाश, छापेमारी में डेढ़ लाख पकड़े गए
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना जिले में कफ सिरप का अवैध कारोबार। 2 मेडिकल स्टोर्स में ड्रग इंस्पेक्टर्स की टीम ने छापामार कार्रवाई की, लगभग 1.5 लाख कफ सिरप के काले कारोबार की परतें खुली। मेडिकल संचालक दुकान और घर बंद करके परिवार सहित भागे। कई वर्षों से पन्ना में ड्रग इंस्पेक्टर की नियुक्ति नहीं है; दमोह जिले के ड्रग इंस्पेक्टर के प्रभार में पन्ना जिला चल रहा है, यह प्रशासनिक लापरवाही है। मध्य प्रदेश में इन दिनों युवाओं में नशे के विकल्प के रूप में कफ सिरप को खूब प्रयोग किया जा रहा है, क्योंकि यह किसी भी नजदीकी मेडिकल स्टोर में सस्ते दामों में और बड़ी आसानी के साथ उपलब्ध हो जाता है। कुछ मेडिकल स्टोर संचालक भी अच्छा मुनाफा कमाने के लिए इन कप सिरप को बिना डॉक्टर की पर्ची के धड़ल्ले से सप्लाई कर रहे हैं। पन्ना जिले में भी कफ सिरप की अवैध बिक्री जोरों पर है। ताजा मामला भोपाल से आई तीन सदस्यीय ड्रग इंस्पेटर्स टीम की छापामार करवाई से उजागर हुआ है। दवाओं की खरीद-बिक्री पर नजर रखने वाले नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग भोपाल को यह जानकारी लगी कि लाखों की तादाद में कफ सिरप बीते एक महीने के अंतराल में ही खरीदी गई है। इस जानकारी के बाद एक टीम गठित की गई और पन्ना जिले के मेडिकल स्टोर्स में छापा मार कार्रवाई के लिए भेजी गई। पन्ना जिले के देवेंद्रनगर और गुनौर कस्बे में संचालित मेडिकल स्टोर्स में छापा मारने और दो दिन तक जांच करने के बाद टीम ने पाया कि दो मेडिकल स्टोर ने लगभग एक महीने के बीच तकरीबन डेढ़ लाख कफ सिरप खरीदे हैं, लेकिन इनको किस तरह विक्रय या भंडारित किया गया इसके कोई दस्तावेज मेडिकल स्टोर संचालक टीम को उपलब्ध नहीं कर पाए। इस जांच के बाद मेडिकल स्टोर संचालकों ने दुकान और घर दोनों को ताला लगाकर परिवार सहित भाग खड़े हुए। उन्होंने डर था कि अब उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई होगी। मकान और दुकान दोनों को सील कर दिया गया है और स्थानीय थाने में मेडिकल स्टोर संचालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए पन्ना जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेश तिवारी ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। युवा वर्ग नशे के तौर पर कफ सिरप का उपयोग कर रहा है जो समाज के लिए घातक है। दोषी पाए जाने पर पुलिस में FIR दर्ज कराई जाएगी और अन्य मेडिकल स्टोर की भी जांच कराई जाएगी ताकि कफ सिरप बिक्री में अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सके।0
0
Report
Advertisement
जळगाव के धनश्री नगर में खुला भूखंड बळकवलने का आरोप, पूर्व महापौर विष्णू भंगाळे निशाने पर
Jalgaon, Maharashtra:जळगावातील खोटे नगर परिसरातील धनश्री नगरात खुला भूखंड शिवसेना शिंदे गटाचे माजी महापौर विष्णू भंगाळे यांच्या बळकावल्याचा आरोप. धनश्री नगरातील स्थानिक रहिवासी व सामाजिक कार्यकर्ते ॲड. पियुष पाटील यांनी पत्रकार परिषद घेऊन गंभीर आरोप केला आहे. महापालिकेने शैक्षणिक संस्थेसाठी जागा दिली, नागरिकांच्या तक्रारीवर हायकोर्टाचा माझ्या बाजूने निकाल असून आरोप चुकीचे असल्याचे विष्णू भंगाळे यांच्याकडून स्पष्टीकरण. खुल्या भूखंडावर वापर देखील करू दिला जात नाही प्रवेश केला तर धमकवलं जात असल्याचा स्थानिक नागरिकांचा आरोप. विष्णू भंगाळे यांच्याकडून सत्तेचा दुरुपयोग करत शैक्षणिक संस्थेच्या नावाखाली महापालिकेच्या मालकीचा खुला भूखंड बळकवल्याचा आरोप ॲड पीयूष पाटील केला आहे. ॲड पीयूष पाटील हे माझ्या विरोधात असलेल्या द्वेषातून लोकांना सोबत घेऊन आरोप करत असून त्यांना फक्त माझीच संस्था कशी दिसली असे देखील विष्णु भंगाळे यांनी म्हटल आहे.0
0
Report
रायगढ़ में हाथी के हमले से दो लोगों की मौत: दहशत से गिरा क्षेत्र
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले में हाथी के हमले से एक ही रात में दो लोगों की मौत, छाल वन परिक्षेत्र और कापू वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, औरानारा में घर के पास युवक को हाथी ने रौंदा, मृतक का नाम बंधन सिंह अगरिया, मौके पर युवक की मौत, हाथी का दूसरा हमला कापू वन परिक्षेत्र के तालगांव बस्ती में, आज सुबह करीब 4 बजे हाथी ने बस्ती में घुसकर मचाया उत्पात। जान बचाकर दुधमुंहे बच्चे को लेकर घर से भाग रही महिला पर हाथी ने किया हमला। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हुई, बच्चा सुरक्षित. घायल महिला को कापू अस्पताल में भर्ती कराया गया इलाज के दौराना मौत।0
0
Report
धौलपुर में बाइक पर खड़े होकर स्टंट करने वाला वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: सोशल मीडिया पर वायरल होने और ज्यादा व्यूज पाने के लिए युवा तरह-तरह के स्टंट वाले वीडियो बना रहे हैं। वीडियो बनाते वक्त नियम-कायदे भूल जाते हैं। अपनी जान के साथ दूसरों की जान भी खतरे में डाल देते हैं। ऐसे कई वीडियो बनाने के दौरान हादसे हुए हैं और जानें भी गई हैं。 धौलपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक बाइक पर खड़े होकर बाइक चलाता नजर आ रहा है। चलते-चलते वो इधर-उधर भी देख रहा है और काफी दूर तक इसी तरह बाइक चलाता दिख रहा है। किसी दूसरे बाइक सवार ने उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। बताया जा रहा है कि ये वीडियो सैपऊ थाना क्षेत्र के सैपऊ महादेव मंदिर रोड का है। वीडियो करीब 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
