Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalaun285123

शराब पार्टी के दौरान जालौन में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

JSJitendra Soni
Oct 18, 2025 07:24:30
Jalaun, Uttar Pradesh
स्लग- शराब पार्टी के दौरान युवक की हुई हत्या पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जालौन यूपी डेट-18-10-2025 जालौन जिले के थाना रेंढर के अंतर्गत ग्राम गडेरना में शराब पीने के बाद हुए विवाद में एक व्यक्ति, राहुल कुशवाहा द्वारा अपने परिचित धर्मेंद्र उर्फ लला लगभग 30 वर्ष की हत्या कर दी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बता दे कि थाना रेंढर को सूचना मिली कि ग्राम गडेरना के निवासी धर्मेंद्र उर्फ लला का शव उनके घर से कुछ दूरी पर पड़ा हुआ है। इस सूचना पर क्षेत्राधिकारी अंबुज सिंह माधौगढ़ और थानाध्यक्ष रेंढर ने तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस द्वारा की गई जांच से घटना का पूरा मामला सामने आया। पुलिस ने बताया कि ग्राम गडेरना के ही निवासी राहुल कुशवाहा, मृतक धर्मेंद्र के भाई नरेंद्र को जयपुर जाने के लिए जालौन छोड़ने गया था। जालौन से वापस लौटने के बाद राहुल और धर्मेंद्र ने साथ बैठकर शराब पी। शराब पीने के बाद दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया कि राहुल कुशवाहा, धर्मेंद्र के भाई नरेंद्र को जालौन छोड़ने क्यों गया था। इसी झगड़े के दौरान, राहुल कुशवाहा ने गुस्से में आकर धर्मेंद्र के सिर पर किसी धारदार हथियार से वार कर दिया। हमले के बाद, घायल धर्मेंद्र वहां से चलकर कुछ दूरी तक जा पहुंचा और वहीं बैठ गया। बाद में उसी स्थान से उसका शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी राहुल कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अंबुज सिंह ने पुलिस बयान देकर घटना की पुष्टि की और बताया कि आरोपी गिरफ्तार है और पूरा मामला साफ करने के लिए जांच जारी है। शराब पार्टी के दौरान युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई है। बाइट:- अंबुज सिंह--सीओ माधौगढ़ बाइट:- सुरेंद्र कुमार--मृतक का भाई
6
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SMSanjay Mohapatra
Oct 18, 2025 15:02:14
Puri, Odisha:ଅଚାନକ ବର୍ଷିଲା ।ପୁରୀ ବୁଡ଼ାଇଲା ।ଘଣ୍ଟାକ ଭିତରେ 33 ଦଶମିକ 6 ମିଲିମିଟର ବର୍ଷା ରେକର୍ଡ ।ପାଣିପାଗ ବିଭାଗ ର ସୂଚନା ଅନୁଯାୟୀ ସନ୍ଧ୍ୟା ୫ ଟା ୩୦ ସୁଦ୍ଧା ଏହି ବର୍ଷା ରେକର୍ଡ କରାଯାଇଛି। ବଡ ବଡ ଠୋପା ରେ ବର୍ଷା ଦେଖି ଅବାକ୍ ପୁରୀବାସୀ ।କୌଣସି ବଡ ବର୍ଷାର ସୂଚନା ନଥିଲା ।ତେବେ ଅପରାହ୍ନ ରେ ୨ ଟା ୨୩୦ ରୁ ୩ ଟା ୩୦ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଘଣ୍ଟାଏ ପ୍ରବଳ ବର୍ଷା ପୁରୀ ରେ ଜଣ ଜୀବନକୁ ଅସ୍ତବ୍ୟସ୍ତ କରିଛି । ହଠାତ୍ ଏତେ ବଡ ଠୋପା ରେ ବର୍ଷା ହେବ ,କେହି ଆକଳନ କରିନଥିଲେ ।ବଡ ବର୍ଷା ରେ ,ଏମିତି କି ଗାଡ଼ି ଚଲାଇବା ଲୋକଙ୍କ ପକ୍ଷେ ପୁରୀ ବଡ ଦାଣ୍ଡ ସମେତ ,ଭିଆ ଇ ପି ରୋଡ, ମେରାଇନ ଡ୍ରାଇଭ୍ ରୋଡ ସବୁ ସ୍ଥାନରେ ପାଣି ଜମିଥିବାର ଦେଖିବାକୁ ମିଳୁଥିବା ବେଳେ ଡାକ୍ତରଖାନା ରେ ମଧ୍ୟ ପାଣି ପଶିଯାଇଥିବା ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି । ତେବେ ଏହି ରେକର୍ଡ ପରିମାଣର ବର୍ଷା ଯୋଗୁଁ ଜୀବନଯାତ୍ରା ପ୍ରଭାବିତ ହୋଇଛି।ପୁରୀ ସଦର ହସପିଟାଲ କଥା କହିଲେ ନସରେ। MÉଡିକାଲର ୱାର୍ଡରେ ଢେଉ ମାରୁଛି ବର୍ଷାଜଳ। ଏମିତିକି ପ୍ରବଳ ବର୍ଷା ଯୋଗୁଁ ରୋଗୀମାନେ ନାହିଁ ନଥିବା ଅସୁବିଧାର ସମ୍ମୁଖୀନ ହୋଇଛନ୍ତି। ଆପଣ ଦେଖନ୍ତୁ ରୋଗୀମାନଙ୍କ ଅବସ୍ଥା। ଜଣେ ବୃଦ୍ଧ ରୋଗୀର ଷ୍ଟ୍ରେଚର ନଥିବା ବେଳେ_sେ_ କିଭଳି ଭାସୁଛନ୍ତି । ଏଭଳି ଅଭାବନୀୟ ଘଟଣା ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି ପୁରୀ ମେଡିକାଲରେ। ଏଠି ରୋଗୀ ରୋଗରୁ ମୁକ୍ତି ପାଇଁ ଆସିଛନ୍ତି କିନ୍ତୁ ସେମାନେ ସୁସ୍ଥ ହେବେ ନା ପୁଣି ଅସୁସ୍ଥ ହୋଇ ଘରକୁ ଫେରିବେ ତାହା ପ୍ରଶ୍ନବାଚୀ ସୃଷ୍ଟି କରିଛି ?
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 18, 2025 15:01:57
Sikar, Rajasthan:सीकर में पहली बार पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ राजस्थान के सभी जिलों से पहुंचे दिव्यांग खिलाड़ी, करीब 150 प्रतिभागी 106 इवेंट्स में दिखाएंगे अपना दमखम राजस्थान राज्य स्तरीय 9वीं पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप – 2025 का भव्य शुभारंभ सीकर के नजदीकी बढ़ाढर गांव स्थित स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान में आज शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया के आतिथ्य में हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। यह पहला अवसर है जब सीकर जिले में राज्य स्तरीय पैरा खेलों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन सचिव रामनिवास ढाका ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राजस्थान के सभी जिलों से लगभग 150 दिव्यांग खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो विभिन्न आयु वर्गों और श्रेणियों में कुल 106 इवेंट्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को मुख्यधारा के खेलों से जोड़ना, उन्हें प्रोत्साहन देना और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित करेगा बल्कि समाज में दिव्यांग खिलाड़ियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और समावेशिता का संदेश भी देगा। आयोजन सचिव रामनिवास ढाका ने बताया कि प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में सीकर में ऐसे आयोजनों को और व्यापक स्तर पर करने की योजना है, ताकि प्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच मिल सके। उद्घाटन समारोह में द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर प्रसाद सैनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुभाष महरिया, दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव हिम्मत सिंह, सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और दिव्यांगों के लिए इस आयोजन को समाज में प्रेरणादायक पहल बताया। इस अवसर पर पैरा खिलाड़ियों ने शानदार पर फॉर्मेंस दी और सीकर की धरती पर पहली बार आयोजित इस पैरा चैंपियनशिप को लेकर उत्साह दिखाया। दर्शक दीर्घा में मौजूद लोगों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और खेल भावना का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन उत्साह और जोश से भरे माहौल में हुआ। सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल खेल को नई दिशा देते हैं बल्कि समाज में “सबके लिए समान अवसर” के संदेश को भी सशक्त बनाते हैं।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Oct 18, 2025 15:01:43
Sawai Madhopur, Rajasthan:एंकर-सवाई माधोपुर नगर परिषद की फायर यूनिट तथा पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने आज पटाखा लाइसेंस के नियमों का उल्लंघन करने पर पटाखा विक्रेताओं के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पटाखा जप्त किये। इस कार्यवाही से पटाखा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन द्वारा जारी पटाखा विक्रेताओं के लाइसेंस शर्तों के अनुसार ग्रीन पटाखों की बिक्री को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। बिना क्यूआर कोड वाले पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। जिला मुख्यालय के इंदिरा मैदान में लगी पटाखा दुकानों पर लाइसेंस शर्तों की पालना सुनिश्चित करने को लेकर नगर परिषद के फायर यूनिट व पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई तथा शर्तों के विपरित पटाखा मिलने पर उन्हें जप्त किया गया, जिन्हें बाद में नष्ट किया जाएगा। इस कार्रवाई से पटाखा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। तथा कुछ पटाखा विक्रेता दुकान बंद कर चलते बने। जिला प्रशासन द्वारा जारी शर्तों के अनुसार लाइसेंस प्राप्त विक्रेताओं को ग्रीन पटाखे बेचने होंगे तथा क्यूआर कोड वाले पटाखों की बिक्री पर रोक रहेगी। लाइसेंसधारी विक्रेताओं को ही पटाखे बेचने की अनुमति होगी और उन्हें स्टॉक सीमा का पालन करना होगा। हरित पटाखों के प्रत्येक पैकेट पर नीरी द्वारा प्रमाणित क्यूआर कोड प्रदर्शित करना होगा। इससे क्यूआर कोड स्कैन करने से ही इसके हरित होने की पुष्टि हो जाएगी। लाइसेंस शर्तों की पालना को लेकर नगर परिषद की फायर यूनिट एएफओ कृष्णकांत के नेतृत्व में पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के जेईएन राजकुमार गुर्जर आदि के साथ इंदिरा मैदान पहुंचे तथा लाइसेंस शर्तों की पालना को लेकर कार्रवाई की। इस दौरान शर्तों के विपरित दुकानों पर पटाखों की बिक्री पाए जाने पर पटाखों को जप्त करने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से पटाखा दुकानों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कुछ पटाखा विक्रेताओं ने पटाखा जप्त करने की कार्रवाई का विरोध भी किया और सभी दुकानदारों से दुकानें बंद करने का आह्वान किया, लेकिन दुकानदार इस पर सहमत नहीं हुए। कार्रवाई टीम के अधिकारियों ने दुकानदारों को कार्रवाई की वजह बताई तथा लाइसेंस की शर्तों के अनुसार पटाखा बिक्री करने की बात कही। साथ ही पटाखा शर्तों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी。
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Oct 18, 2025 15:01:11
Dhanbad, Jharkhand:झारखंड सरकार की आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा, जो गंभीर मरीजों को सरकारी अस्पतालों तक सुरक्षित निशुल्क पहुंचाने के लिए शुरू की गई थी अब यह सेवा सवालों के घेरे में है। ताजा मामला धनबाद का है जहां 108 एंबुलेंस के चालक ने अपने ही वरीय अधिकारी पर प्राइवेट अस्पताल से मरीज को उठा कर रांची रिम्स ले जाने का दबाव डालने का गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को 108 एंबुलेंस के चालक को एक आपात कॉल प्राप्त हुई थी, जिसके बाद चालक एसएनएमएमसीएच से एक गंभीर मरीज को लेने पहुंचा ही था कि तभी 108 सेवा के सीनियर अधिकारी संजय और तौसिक का फोन आया। दोनों अधिकारियों ने चालक को निर्देश दिया कि सरकारी अस्पताल के मरीज को छोड़कर जालान (प्राइवेट) अस्पताल जाओ और वहां से एक मरीज को रांची रिम्स लेकर जाओ। इस संबंध में चालक सुमन कुमार और सन्नी कुमार ने कहा कि यह आदेश पूरी तरह सरकारी नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा आम जनता और सरकारी अस्पतालों के लिए ही है लेकिन हमे अपने अधिकारियों द्वारा प्राइवेट अस्पतालों के मरीजों को लाने-ले जाने का आदेश दिया जाता है जो गलत है और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग की श्रेणी में आता है। चालक ने यह भी कहा कि इस तरह के निर्देश अक्सर ऊपरी दबाव में दिए जाते हैं जिससे फील्ड में कार्य कर रहे एंबुलेंस कर्मियों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। उन्होंने विभाग से इस पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इस घटना ने जिले में 108 एंबुलेंस सेवा की पारदर्शिता, ईमानदारी और उपयोगिता पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सरकारी एंबुलेंसें निजी अस्पतालों की सेवा में लगाई जाने लगीं तो गरीब और जरूरतमंद मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिल पाएगी.
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Oct 18, 2025 15:00:52
Chapra, Bihar:बिहार के मढ़ौरा में लोजपा (आर) और बसपा सहित चार प्रत्याशी नामांकन रद्द: 13 में मात्र 9 प्रत्याशी ही मैदान में। मढ़ौरा से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां एक साथ चार नामांकन रद्द किया गया है। राजग गठबंधन समर्थित लोजपा (आर) की उम्मीदवार सह फिल्मी कलाकार सीमा सिंह, बसपा के आदित्य कुमार, जदयू के बागी होकर निर्दलीय के रूप में नामांकन करने वाले जदयू के तत्कालीन जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू और निर्दलीय विशाल कुमार का नामांकन रद्द किया गया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार का फॉर्म B में तकनीकी गड़बड़ी होने के कारण रद्द की गई है। इसी तरह से उक्त तीनों प्रत्याशियों के नामांकन के बाद संविक्षा के दौरान हुआ खुलासा हुआ है।
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Oct 18, 2025 15:00:11
Patna, Bihar:पटना पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 लाख रुपये मूल्य का स्मैक बरामद किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता बेऊर थाना क्षेत्र में मिली। गुप्त सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन में बेऊर थाना पुलिस ने साईचक स्थित एक मकान में छापेमारी कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तलाशी में 100 ग्राम शुद्ध गोल्ड स्मैक, 250 ग्राम कट सॉलिड, 240 ग्राम डस्ट जैसा पदार्थ, 240 ग्राम कट पॉलीथीन सहित कुल लगभग 870 ग्राम स्मैक और 80,000 नकद बरामद किया गया। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्कर स्मैक में मिलावट कर बिक्री का धंधा करते थे। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।
0
comment0
Report
SKSACHIN KASABE
Oct 18, 2025 14:50:05
Pandharpur, Maharashtra:लक्ष लक्ष दिव्यांनी उजळले भीमा तीर , शेकडो पंढरपूरकरांनी साजरा केला दीपोत्सव चंद्रभागा तीरावर दिपोत्सव हा पंढरपूर येथे मागील अनेक वर्षांपासून साजरा केला जातो.हा दीपोत्सव धनत्रयोदशीच्या दिवशी, मोठ्या उत्साहाने साजरा होतो. यावेळी चंद्रभागेच्या घाटांवर, विशेषतः महाद्वार घाटावर, भाविक आणि वारकरी मिळून लक्ष लक्ष दिवे लावतात, ज्यामुळे नदीचा किनारा उजळून निघतो. हा दीपोत्सव वारकरी संप्रदाय आणि पंढरपूरकरांसाठी खूप महत्त्वाचा आहे.दीपोत्सवानिमीत्त नदीघाटाच्या परिसरात आकर्षक विद्युत रोषणाई करण्यात आली होती. तसंच फटाक्याचीही आतषबाजी यावेळी करण्यात आली. सोबतच नदीघाटावर आकर्षक रांगोळ्याही काढण्यात आल्या होत्या.
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Oct 18, 2025 14:49:31
Ujjain, Madhya Pradesh:आज से पूरे देश में पांच दिवसीय दीप पर्व की शुरुआत हो चुकी है, और इस पावन अवसर पर मैं मौजूद हूँ उज्जैन के अति प्राचीन गज लक्ष्मी मंदिर में — एक ऐसा मंदिर जो करीब दो हजार वर्ष पुराना बताया जाता है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं माता गज लक्ष्मी की अद्भुत प्रतिमा, जो देश में अपने आप में अद्वितीय है, क्योंकि यहां माता लक्ष्मी गज यानी हाथी के ऊपर विराजमान हैं। आज इस प्राचीन मंदिर का विशेष श्रृंगार किया गया है — तकरीबन चालीस लाख रुपए की भारतीय मुद्रा से मंदिर को सजाया गया है। विद्युत सज्जा के साथ-साथ मंदिर के हर हिस्से को पारंपरिक रूप से अलंकृत किया गया है। मंदिर के पुजारी बताते हैं कि इस मंदिर की स्थापना राजा विक्रमादित्य के समय में हुई थी। स्कंद पुराण में वर्णित चौबीस महादेवी स्थलों में से एक यह गज लक्ष्मी मंदिर आज भी श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। धनतेरस के इस प्रथम दिवस पर 201 लीटर दूध से माता का अभिषेक किया गया। इसके बाद 51 ब्राह्मणों द्वारा श्रीसूक्त पाठ के साथ आरती सम्पन्न हुई। अभिषेक के बाद भक्तों को पीली कौड़ी और पीले चावल बरकत के रूप में बांटे गए — ताकि सबके जीवन में धन, धान्य और समृद्धि बनी रहे। माना जाता है कि यहां दीपोत्सव का यह पर्व धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस दौरान मंदिर परिसर में हर दिन विशेष अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं, जिनमें उज्जैन ही नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश और देश-विदेश से भक्त पहुंचते हैं। यहां की एक और विशेष परंपरा है — दीपावली के दूसरे दिन अखंड सुहाग के प्रतीक के रूप में कुमकुम वितरण की। यह परंपरा सैकड़ों सालों से चली आ रही है और महिलाओं के लिए बेहद शुभ मानी जाती है। मंदिर का वास्तु और प्रतिमा दोनों ही बेहद अनोखे हैं। माता गज लक्ष्मी की प्रतिमा स्पटिक पत्थर से निर्मित है और श्रीसूक्तम के मंत्रों पर आधारित है। गज लक्ष्मी का अर्थ है — स्थिर शुभ और धन देने वाली देवी, जो अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। कहा जाता है कि जगद्गुरु शंकराचार्य भी यहां माता गज लक्ष्मी की आराधना कर चुके हैं, और समय-समय पर यहां पर अन्य संत भी विशेष पूजन के लिए पधारते रहे हैं। आज दीपोत्सव के इस आरंभिक दिन पर मंदिर का दृश्य भव्यता और आस्था से परिपूर्ण है। माता गज लक्ष्मी की दिव्य छटा से पूरा परिसर आलोकित है और भक्तों के चेहरों पर आनंद और विश्वास झलक रहा है।
4
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Oct 18, 2025 14:49:07
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन: बाबा महाकाल की सवारी की शान माने जाने वाले श्यामू हाथी पर अब 'संकट के बादल' मंडरा रहे हैं। गुजरात की एक NGO कंपनी और उज्जैन के डॉक्टरों की टीम द्वारा किए गए चेकअप में श्यामू हाथी को कथित तौर पर 'अनफिट' पाया गया है। इस रिपोर्ट के बाद उसे उपचार के लिए वंतरा (गुजरात) या इंदौर के चिड़ियाघर में ले जाने की बात सामने आई है, जिस पर महावत और लोगो में नाराजगी है और उन्होंने इसका कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया है। इनका का कहना है कि उन्होंने श्यामू हाथी के साथ अपना बचपन बिताया है और महाकाल मंदिर के आसपास खेलते-कूदते बड़े हुए हैं। श्यामू सिर्फ एक हाथी नहीं, बल्कि उनकी आस्था का प्रतीक है, जिस पर बाबा महाकाल का 'मन महेश' स्वरूप विराजमान होकर सावन-भादों की सवारी में नगर भ्रमण کرتا है। लोगों का स्पष्ट मत है कि वे श्यामू को उज्जैन से बाहर नहीं ले जाने देंगे। श्यामू हाथी से करीब 10 महावत और उनके परिवारों का भरण-पोषण जुड़ा हुआ है। महावत परिवारों के लिए श्यामू ही उनकी आजीविका का एकमात्र सहारा है। श्यामू को ले जाने से उनके भरण-पोषण का सहारा भी छिन जाएगा। महावत सरमन गिरी बाबा ने इस पूरी कवायद को एक 'षडयंत्र' बताया है। उन्होंने गुजरात की 'सगुन बैन' नामक मैडम पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके मना करने के बावजूद श्यामू को गोलियां खिलाईं और हड्डियां कमजोर होने की बात कहकर उसे जबरदस्ती बीमार करार दिया। महावत ने दावा किया कि श्यामू महाकाल मंदिर की संपत्ति है, पूरी तरह स्वस्थ है और बीमार नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके गुरु महाराज ने श्यामू को सन 1980 में लाया था और सन 2016 तक उनके गुरु महाराज ने और 2016 से 2025 तक वह स्वयं बाबा महाकाल की निरंतर सेवा कर रहा है। श्यामू हर धार्मिक कार्यक्रम, गणेशोत्सव और नवदुर्गा में शामिल होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह उसे ले जाने की साजिश है और मांग की कि श्यामू का इलाज महाकाल मंदिर परिसर या उज्जैन में ही हो, कहीं बाहर ले जाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने पिछली घटनाओं का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि उनके एक अन्य साधु के हाथी को भी इसी तरह बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। इन्होंने बताया कि रामू हाथी के निधन के बाद 2006 से श्यामू ही महाकाल की सवारी की सेवा कर रहा है। भगवान चंद्रमौलेश्वर और मन महेश स्वरूप श्यामू पर ही विराजमान होते हैं। उन्होंने कहा, "हमारा उससे प्रेम है, वह आस्था का प्रश्न है। और कहा कि अगर श्यामू के रखरखाव करने वाले महावत असमर्थ होते हैं और टीम उसे ले जाने की कोशिश करती है, तो नगर के जितने भी लोग उससे प्रेम करते हैं, उन्हें आगे आना पड़ेगा and विरोध करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि महावत के साथ-साथ शहरवासी भी श्यामू को उज्जैन से बाहर नहीं جانے देंगे। लोगो और महावत परिवार की मांग है कि श्यामू हाथी का इलाज और देखरेख उज्जैन में ही की जाए और उसे किसी भी बहाने से महाकाल मंदिर की नगरी से बाहर नहीं ले जाया जाए। उनका मानना है कि श्यामू बाबा महाकाल के राजसी ठाठ का अभिन्न अंग है और उसे उज्जैन में ही रहने दिया जाना चाहिए。
0
comment0
Report
MGManoj Goswami
Oct 18, 2025 14:48:43
Datia, Madhya Pradesh:गोविंदा की हत्या, पांच साल बाद पुलिस को मिला हत्यारा, पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में की गई हत्या दतिया के ग्राम घूंघसी के रहने वाले 20 वर्षीय गोविंद रावत को उसके भतीजे हनुमंत रावत ने मारकर गटर में उसकी लाश फेंक दी। घटना पांच वर्ष पूर्व की है; पांच साल से न तो घर पर चाचा गोविंद पहुंचे और न ही उसका भतीजा हनुमंत रावत। हनुमंत ने शक किया कि गोविंदा की नजर उसकी पत्नी पर है, इसी संदेह के चलते उसने हत्या कर दी और पत्नी को लेकर इंदौर आकर रहने लगा। सूचना थाना बड़ौनी पुलिस को गोविंदा की मां कमला रावत ने दी थी। पुलिस की जांच के दौरान हनुमंत इंदौर में रहने वाला पाया गया; उसने बताया कि उसने अपने चाचा गोविंदा की हत्या की और शव को गटर में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
0
comment0
Report
APAbhay Pathak
Oct 18, 2025 14:48:07
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग कालरी कर्मचारी से पीएफ की राशि निकलवाने के नाम पर करीब 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी दंपति को बिजुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, फरियादी राजकुमार महरा पिता स्व. बिरझू महरा उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम मौहरी ने 01 अक्टूबर 2025 को थाना बिजुरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके नाती योगेश चन्द्रा और उसकी पत्नी हेमा चन्द्रा ने मनोज गुप्ता के साथ मिलकर धोखाधड़ी करते हुए पीएफ फंड निकलवाने का झांसा देकर ₹9.44 लाख रुपये हड़प लिए। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बिजुरी विकास सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें साइबर सेल की भी सहायता ली गई। प्रारंभिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी योगेश चन्द्रा, पिता स्व. आनंदराम चन्द्रा, उम्र 39 वर्ष, हेमा चन्द्रा, पति योगेश चन्द्रा, उम्र 31 वर्ष, पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दंपत्ति ने अपने ही बुजुर्ग रिश्तेदार (नाना) की अनपढ़ता और उम्र का फायदा उठाकर उसके साथ धोखाधड़ी की योजना रची थी। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406, 120-बी के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जबकि तीसरे आरोपी मनोज गुप्ता की तलाश अब भी जारी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top