285123
जालौन में मजदूरी मांगने पर दंपति की पिटाई, चार दबंगों पर केस
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन कोतवाली क्षेत्र में एक मजदूर दंपति को मजदूरी मांगना भारी पड़ गया। चार दबंगों ने पति-पत्नी को बेरहमी से पीट दिया। घायल दंपति को राहगीरों ने रास्ते में पड़ा देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी जालौन पहुंचाया, जहां मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चारों दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना: तेजस्वी यादव नवरात्रि बधाई पर बयान, अनंत सिंह का बयान
Noida, Uttar Pradesh:पटना: तेजस्वी यादव (आरजेडी) नवरात्रि बधाई पर बयान / अनंत सिंह का बयान0
0
Report
जयपुर Vishnuजल जीवन मिशन घोटाला: महेश जोशी जेल से बाहर, समर्थकों ने किया स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर Vishnuजल जीवन मिशन घोटाला मामले में आरोपी पूर्व मंत्री महेश जोशी आए जेल से बाहर कल सुप्रीम कोर्ट से मिली है पूर्व मंत्री महेश जोशी को जमानत आज ACB कोर्ट से जमानत तस्दीक होने के बाद आदेश पहुंचे सेंट्रल जेल इसके बाद घाटगेट स्थित सेंट्रल जेल से बाहर निकले महेश जोशी जेल के बाहर बड़ी संख्या में समर्थकों ने महेश जोशी का किया स्वागत0
0
Report
महनार दुर्गापूजा सुरक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, फ्लैग मार्च से सुरक्षा मजबूत
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली के महनार से है... जहां दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है... सड़कों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है... चौक-चौराहों से लेकर पूजा पंडालों तक सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है. इसी कड़ी में एसडीएम अंकित कुमार और एसडीपीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया... अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और व्यवस्था का निरीक्षण किया.दुर्गापूजा के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महनार में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं... एसडीएम अंकित कुमार और एसडीपीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया.इस दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया.प्रशासन की नजर उन सभी जगहों पर है, जहां पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है.सुरक्षा के मद्देनजर पूजा पंडालों में पुलिसकर्मियों के साथ मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है.वहीं, इलाके में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है.ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की सके.फ्लैग मार्च के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी रही.अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया. प्रशासन की कोशिश है कि पूजा के दौरान शांति-व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पूजा-अर्चना कर सकें.फिलहाल, दुर्गापूजा को लेकर महनार में पुलिस और प्रशासन सतर्क है... सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है.अब देखना होगा कि प्रशासन की ये तैयारियां पूजा के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कितनी कारगर साबित होती हैं.0
0
Report
Advertisement
सीमांचल के बेरोजगार युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर बंधुआ मजदूरी: गनी गिरफ्तार
Kishanganj, Bihar:सीमांचल के बेरोजगार युवाओं को विदेश में रोजगार का झांसा देकर उन्हें बंधुआ मजदूरी करवाने के गंभीर आरोप में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन यानी एआईएमआईएम के नेता हाजी नाहीद गनी और उसके साथी मोहम्मद तबरेज को किशनगंज पुलिस ने एसटीएफ की मदद से पटना से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद अब तक कुल सात मामले दर्ज हैं; इनमें किशनगंज के बहादुरगंज में एक, कोचाधामन में दो, बिशनपुर में एक और पूर्णिया जिले के रौटा थाने में तीन मामले दर्ज हैं। विशनपुर पुलिस ने मुहम्मद सुलेमान की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एआईएमआईएम नेता हाजी नाहीद गनी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ जारी है। किशनगंज एसडीपीओ खुसरू सिराज ने पत्रकारों को बताया कि 28 सितंबर को विशनपुर थाने में मोहम्मद सुलेमान ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, हाजी नाहीद गनी ने उनके बेटे नूर जफर को टूरिस्ट वीजा बनाकर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख अस्सी हजार रुपये ठग लिए हैं। आरोपी ने कथित रूप से पाकिस्तानी एजेंट के साथ मिलकर सैकड़ों युवाओं को बंधुआ मजदूर बना दिया। पाकिस्तानी एजेंट ने भारतीय युवा मलेशिया पहुँचते ही उसके वीजा को छीन लिया जाता है और सभी युवाओं को एक कमरे में बंद कर वहां के कंपनी में जबरन बंधुआ मजदूरी करवाया जाता है। उन्होंने अपने आवेदन में लिखा कि मलेशिया में इमिग्रेशन पुलिस की छापेमारी के दौरान कई युवाओं को जंगल में भागकर छिपना पड़ा। कुछ भारतीय युवा गिरफ्तार हो जाते हैं। जब युवा परेशान होकर भारत वापस आना चाहते हैं तो युवाओं को वापस भारत लाने के नाम पर भी गिरफ्तार आरोपी मोटी रकम वसूलते थे। एसडीपीओ खुसरू सिराज ने बताया कि इस मामले में दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है; इस गिरोह के अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जांच जारी है। पुलिस ने कहा है कि सीमांचल के युवाओं को रोजगार के झांसे में फंसाकर विदेश भेजने और उनका शोषण करने वाले इस गिरोह के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 19 अक्टूबर संग्रामपुर पहुंचेंगे, फुटबॉल फाइनल और दुर्गा मंदिरों के दर्शन
Munger, Bihar:19 अक्टूबर को संग्रामपुर आएंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में होंगे शामिल।कहुआ खेल मैदान में उतरेगा हेलीकॉप्टर, नवगाई और बद्रीविशाल दुर्गा मंदिर में करेंगे दर्शन; प्रशासन ने तेज की तैयारी। मुंगेर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 19 अक्टूबर को मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे कहुआ स्थित बासुकीनाथ राय खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में शामिल होंगे। इसके बाद क्षेत्र के प्रसिद्ध नवगाई स्थित पीड़ाहारी दुर्गा मंदिर और बद्रीविशाल दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने कहुआ खेल मैदान, प्रस्तावित हेलीपैड और आवागमन मार्गों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर कहुआ खेल मैदान में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर उतरने का प्रस्ताव है। प्रशासन की ओर से पेयजल, बिजली, चिकित्सा दल और अग्निशमन वाहन की व्यवस्था भी की जा रही है। बासुकीनाथ राय खेल मैदान में हर वर्ष दुर्गापूजा के अवसर पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। इसमें मुंगेर, भागलपुर, बांका, खगड़िया और जमुई सहित विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा लेती हैं। इस बार फाइनल मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करेंगे। फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल समारोह के बाद मुख्यमंत्री के क्षेत्र के प्रमुख दुर्गा मंदिरों में दर्शन करने का कार्यक्रम है। वे नवगाई स्थित पीड़ाहारी दुर्गा मंदिर और बद्रीविशाल दुर्गा मंदिर में माता का आशीर्वाद लेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर समितियों की ओर से साफ-सफाई और सजावट की तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के अनुसार, मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपने की बात कही है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से संग्रामपुर में खेल और धार्मिक आस्था का विशेष संगम देखने को मिलेगा। बाइट जिलाधिकारी0
0
Report
राजस्थान: पंचायत चुनाव में आरक्षण के मामले की सुनवाई छह सप्ताह बाद
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में आरक्षण को चुनौती देने वाले मामले में महत्वपूर्ण आदेश देते हुए अपील को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल और न्यायाधीश बलजिंदर सिंह संधू की खंडपीठ ने बालोतरा जिले की माजीवाला ग्राम पंचायत के वार्डों और सरपंच पद के अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए आरक्षण को चुनौती देने वाली अपील में फिलहाल चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने अंतरिम राहत की मांग खारिज करते हुए मामले की सुनवाई छह सप्ताह बाद निर्धारित की है। मामले के अनुसार माजीवाला ग्राम पंचायत निवासी कांतिलाल ने आरक्षण व्यवस्था को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता का कहना था कि ग्राम पंचायत में अनुसूचित वर्ग के केवल 14 मतदाता होने के बावजूद आरक्षण कर दिया गया। इसके लिए दर्शाई गई आबादी को भी फर्जी बताते हुए 24 सितंबर 2026 को जारी अधिसूचना को चुनौती दी गई थी। एकलपीठ ने 9 अक्टूबर को संविधान के अनुच्छेद 243-O के तहत चुनाव प्रक्रिया में न्यायिक हस्तक्षेप पर रोक का हवाला देते हुए याचिका खारिज कर दी थी। एकलपीठ के आदेश के खिलाफ दायर अपील में याचिकाकर्ता की ओर से तर्क दिया गया कि 3 अक्टूबर को केवल चुनाव कार्यक्रम जारी हुआ था, जबकि राजस्थान पंचायत राज निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 23 के तहत चुनाव अधिसूचना जारी नहीं हुई थी। ऐसे में याचिका को सुनवाई योग्य नहीं मानना उचित नहीं था। आरक्षण में कथित अनियमितताओं के आधार पर भी न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की गई। वहीं राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने दलील दी कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 3 अक्टूबर को चुनाव कार्यक्रम जारी किए जाने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की गई है। इस स्तर पर हस्तक्षेप से चुनाव प्रभावित हो सकते हैं। खंडपीठ ने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया जारी है और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इसे 17 नवंबर तक पूरा किया जाना है। सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों का उल्लेख करते हुए कोर्ट ने स्पष्ट किया कि चुनाव नजदीक होने पर हाईकोर्ट को ऐसे आदेश देने से बचना चाहिए, जिनसे चुनाव प्रक्रिया बाधित, विलंबित या स्थगित हो। हालांकि, याचिका की सुनवाई योग्यता से जुड़े कानूनी सवालों को देखते हुए खंडपीठ ने अपील स्वीकार कर ली। राज्य सरकार को नोटिस जारी किया गया और छह सप्ताह बाद सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया। फिलहाल आरक्षण और चुनाव प्रक्रिया पर कोई रोक नहीं लगाई गई है.0
0
Report
Advertisement
भेड़ाघाट दुर्गा पंडाल में 208 प्रतिमाओं ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के भेड़ाघाट में मां चमत्कार दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा एक ही दुर्गा पंडाल के अंदर मां की 208 प्रतिमा रखी गई है. 208 प्रतिमा एक ही कलाकार के द्वारा बनाई गई है जिसे देखने के लिए जबलपुर ही नहीं दूर-दूर से श्रद्धालु देखने के लिए आ रहे हैं. दुर्गा पंडाल के नीचे मां वैष्णो देवी और पाकिस्तान में हिंगलाज देवी की प्रतिकृति भी यहां पर बनाई गई है. साथ ही विदेश में भी जो मां दुर्गा के स्वरूप है उन्हें यहां पर प्रदर्शित किया गया है. समिति के पदाधिकारी का कहना है कि इसके पहले भी यहां पर 51 प्रतिमा रखी गई थी लेकिन अब इस बार यहां पर 208 प्रतिमाएं सभी के सहयोग से स्थापित की गई है देश के अंदर अलग-अलग जगह पर स्थापित मां की अलग-अलग मंदिरों में स्थापित प्रतिमाओं की कलाकृतियां भी यहां बनाई गई है. एक ही कलाकार के द्वारा साल भर मेहनत कर यहां पर प्रतिमाओं को बनाया गया है मां चमत्कार दुर्गा उत्सव समिति के दुर्गा पंडाल को देखने के लिए जबलपुर ही नहीं अलग-अलग जिलों से श्रद्धालु आ रहे हैं वैसे भी भेड़ाघाट पर्यटन स्थल है जिसके चलते यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं लेकिन इस बार यहां पर बनाया गया दुर्गा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए चर्चा का केंद्र है वहीं श्रद्धालुओं का कहना है की मां दुर्गा पर उनकी विशेष आस्था है और एक ही पंडाल के नीचे माता के सभी स्वरूपों के दर्शन करना अपने आप में अद्भुत है और यहां पर आकर उन्हें एक अलग तरह का अनुभव हो रहा है. मां दुर्गा के 208 स्वरूप यहां पर देखने को मिल रहे हैं.0
0
Report
मदन राठौड़ का पाली दौरा: समीक्षा बैठक से पंचायत चुनाव का मंत्र जारी
Pali, Rajasthan:पाली संदीप राठौड़ @Palisandeep_ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ पाली दौरे पर है, दो दिवसीय दौरे के दौरान पाली जालौर सिरोही जिले में भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करेंगे तो वही पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ में जीत का मंत्र भी फूकेंगे, राठौड़ की जी मीडिया से खास बातचीत हुई इसमें दो दिन पूर्व वायरल हुए बयान पर भी उन्होंने कहा कि इस बयान को कांग्रेस तोड़ मरोड़ का पेश कर रही है जबकि ऐसी कोई बात नहीं थी क्योंकि लोग मेरी राष्ट्रभक्ति से परिचित है,0
0
Report
अभिजीत दिपके की जमानत पर अनीता दिपके के बयान, परिवार को राहत
Noida, Uttar Pradesh:CHHATRAPATI SAMBHAJINAGAR (MAHARASHTRA) : ANITA DIPKE (MOTHER OF ABHIJEET DIPKE) ON ABHIJEET DIPKE’S BAIL / FAMILY’S RELIEF FOLLOWING HIS DETENTION / FAMILY’S CONCERNS AFTER GRANDMOTHER’S DEMISE0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में 60 फुट का रावण पुतला और दशहरा महोत्सव की तैयारी जोरशोर से
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh में स्वामी विवेकानंद रंगमंच सेवा समिति हर साल री भांति इण साल भी रामलीला अर दशहरा महोत्सव रो आयोजन कर री है। ई आयोजन 41 सालां सूं हो रह्यो है, जो 7 अक्टूबर सूं 21 अक्टूबर तक चालसी। दशहरा महोत्सव 20 अक्टूबर नै सांझ 5:30 बजे जिला कलेक्ट्रेट रै साम्हण मनायो जासी। 21 अक्टूबर नै भगवान राम रो राजतिलक होसी। इण बार रावण रो पुतळो घूमतो हुयो नजर आवैगो। रावण रो पुतळो 60 फुट रो होसी, जदकि मेघनाथ रो 59 फुट अर कुंभकरण रो 50 फुट रो पुतळा बणायो जावै रह्यो है। उत्तर प्रदेश रै सहारनपुर रा कारीगर इण पुतळ्यां नै तैयार कर रिया है। मोहम्मद इस्लाम नाम रै कारीगर नै बतायो कि वो 22 सालां सूं ई काम कर रिया है। उणरै परिवार में दादा रै जमाना सूं पुतळा बणावण रो काम चलतो आवै है। एक पुतळो बणावण में करीब 20 दिन लागै है। वो पिछला पांच सालां सूं hanumangarh आकर पुतळा बणा रह्यो है।0
0
Report
हनुमानगढ़ में किराना स्टोर से 244 लीटर पेट्रोल-डीजल जब्त, अवैध भंडारण के आरोप
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले में अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल के भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रसद विभाग की टीम ने शनिवार को नोहर तहसील के ललाना बास नथवानिया में एक किराना स्टोर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मौके से 160 लीटर डीजल और 84 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया। टीम ने पेट्रोल-डीजल सहित अन्य सामग्री जब्त कर आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई की। जिला रसद अधिकारी सुनील घोड़ेला के नेतृत्व में प्रवर्तन निरीक्षक मनीष सिंगला और पुरुषोत्तम ने हार्दिक किराना स्टोर पर जांच की। जांच के दौरान अवैध रूप से पेट्रोल एवं डीजल का भंडारण और बिक्री किए जाने का मामला सामने आया। मौके से कुल 244 लीटर पेट्रोल-डीजल बरामদ कर जब्त किया गया। रसद विभाग की टीम ने बरामद ईंधन और अन्य सामग्री को जब्त करते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई की है。0
0
Report
नेक्स्ट वीक सीट शेयरिंग से गठबंधन की जीत की रणनीति सामने
Noida, Uttar Pradesh:नहीं एक्चुअली अब चूंकि नेक्स्ट वीक से सीट शेयरिंग पे बातचीत शुरू होनी है। तो 403 सीट पे गठबंधन मिलके किस तरीके से मजबूती से लड़े और जीते कौन से मुद्दे हो सकते हैं और कौन सी सीट। हम ले सकते हैं कौन सी उनकी हो सकती है उन तमाम मुद्दों पर हमने बातचीत शुरू की है। और वोट चोरी को रोकना और साथ में जिनके जायज वोट कटे उनको कैसे जुड़वाना है उन तमाम मुद्दों पर हमने चर्चा की है। बहुत मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा और गठबंधन वहां सरकार बनाएगा। सपा गठबंधन पर राजेन्द्र पाल गौतम0
0
Report
Advertisement
रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक बलहा ने वितरित किए नियुक्ति पत्र
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:मिहींपुरवा -शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा विधानसभा क्षेत्र बलहा अंतर्गत विकासखंड परिसर मिहींपुरवा में आयोजित विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का मुख्य अतिथि विधायक बलहा सरोज सोनकर ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर रोजगार का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार द्वारा मंचासीन अतिथियों को पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया मुख्य अतिथि श्रीमती सोनकर ने रोजगार मेले की सराहना करते कहा कि मौजूद अभ्यर्थियों का आवाहन किया कि सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य करें जिससे कि शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियों को देश के साथ-साथ विदेश में भी रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके श्रीमती सरोज सोनकर ने कहा कि ईमानदारी व लगन के साथ किया गया कार्य छोटा नहीं होता छोटे-छोटे उद्योग भी मेहनत एवं लगन के बल पर बड़े उद्योगों में परिवर्तित हो जाते हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के कुल 21 कंपनियों द्वारा प्रतिभाग करते हुए 600 से प्रतिभागियों को साक्षात्कार 385 अभ्यर्थियों का द्वितीय चरण के लिए चयन किया गया है इस अवसर पर उद्योग विभाग खादी ग्रामोद्योग विभाग कौशल विकास मिशन ग्राम्य विकास लीड बैंक व श्रम विभाग द्वारा प्रदर्शनी स्टाल लगाकर मौजूद लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पंजीकरण किया गया रोजगार मेले का आयोजन में खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा विजय कुमार सिंह द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया जिसमें पार्टी के क्षेत्रीय मंडल अध्यक्ष गणमान्य व सभ्रांतजन तथा बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एवं उनके परिजन मौजूद रहे।0
0
Report
सरगुजा में खनिज न्यास से JEई-नीट की मुफ्त ऑनलाइन क्लास शुरू, 35 स्कूल जुड़ेंगे
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -छत्तीसगढ़ का सरगुजा ऐसा पहला जिला होगा, जहाँ खनिज न्यास मद से जेईई और नीट की निशुल्क क्लास का संचालन जिला प्रशासन द्वारा कराया जाएगा। सरगुजा जिले के 35 स्कूलों को ऑनलाइन माध्यम से जोड़ने के लिए चिन्हांकित किया गया है। इस योजना से ढाई हजार छात्र-छात्राएं लाभांवित होंगे। आपको बता दें कि सरगुजा जिले के छात्र-छात्राओं के लिए जिला प्रशासन ने पहल करते हुए डॉक्टर और इंजीनियर बनने के लिए जेईई और नीट प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन क्लासेस संचालन का शुभारंभ आज पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के द्वारा अंबिकापुर के कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में किया गया। इस दौरान जिले के होनहार छात्र-छात्राएं , सरगुजा कलेक्टर, सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस ऑनलाइन कोचिंग क्लासेस से आने वाले समय में छात्र-छात्राओं को अपने अंदर छुपे हुनर को निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा।0
0
Report
सप्तमी की शाम अचानक भारी बरसात ने शिलिगुड़ी में Puja उत्सव पर असर डाला
Siliguri, West Bengal:*সপ্তমীর সন্ধ্যায় অঝোর বৃষ্টি,বাদশাধল ঠাকুর দেখা* *সন্ধ্যা নামতেই শিলিগুড়ি ও সংলগ্ন এলাকায় প্রবল বর্ষণ, পুজোর আনন্দে কিছুটা ভাটা।* *সপ্তমীর সন্ধ্যা নামতেই অঝোর বৃষ্টিতে ভিজল শিলিগুড়ি ও সংলগ্ন এলাকা। পুজোর অন্যতম ব্যস্ত সন্ধ্যায় আচমকা বৃষ্টিতে বিপাকে শহর বাশি। অনেকেই ভেবেছিলেন সন্ধ্যাবেলায় ভিড় কিছুটা কম থাকবে। সেই আশায় পরিবার-পরিজনকে নিয়ে ঠাকুর দেখতে বেরলেও মাঝপথেই নেমে আসে প্রবল বর্ষণ। ফলে পুজোর উৎসবের আমেজে কিছুটা হলেও ছেদ পড়ল। সপ্তমীর সন্ধ্যায় এই অকাল বর্ষণে মন খারাপ শহরবাসীর।0
0
Report
Advertisement
