जालौन में फ़ूड पॉइजिंग का मामला, बच्चे की गई जान
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में सामूहिक भोज कार्यक्रम में शामिल हुए लोगो को फ़ूड पॉइजिंग हुई। ईलाज के दौरान 9 वर्षीय बच्चे की जान गई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सामूहिक भोज में महिलाओं बच्चों सहित करीब 70 लोगों की हालत बिगड़ने से मचा हड़कंप। हालत बिगड़ने के बाद सभी का जिला अस्पताल उरई में उपचार किया जा रहा है। बीती शाम एक ग्रामीण के द्वारा अपने घर मे आयोजित किया गया था। सूचना के बाद डीएम जालौन एसपी जालौन, सीएमओ समेत सभी अधिकारी अस्पताल में मौजूद। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरोदा कला का मामला।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
