285123
जालौन में बैंक के बाहर खड़ी बाइक में आग, अग्निशामक यंत्र रहे बेकार
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में उरई नगर के मोहल्ला रामनगर में आर्यावर्त बैंक के बाहर खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। बाइक धू-धू कर जल गई, लेकिन बैंक में लगे अग्निशामक यंत्रों ने कोई काम नहीं किया। इस घटना ने सुरक्षा उपायों की कमी को उजागर किया। घटनास्थल का वीडियो भी वायरल हो गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Gen Z पर चुनावी फोकस: बीजेपी युवाओं को साधने की रणनीति तेज
Jaipur, Rajasthan:जयपुर दिल्ली के जंतर-मंतर से उठी युवा आवाज़ अब चुनावी राजनीति का बड़ा मुद्दा बन चुकी है। राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनावों के साथ आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पहली बार बड़ी संख्या में Gen Z वोटर मतदान करेंगे। ऐसे में बीजेपी युवाओं को साधने की रणनीति पर काम कर रही हैं। बीजेपी युवा मोर्चा Gen Z पर पकड़ बनाने के लिए कॉलेजों से लेकर छात्रावासों और घर-घर तक पहुंच बना रहा है। राजस्थान की चुनावी राजनीति का नया केंद्र अब Gen Z बनने जा रही है। पहली बार वोट डालने वाले लाखों युवा आने वाले निकाय, पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। यही वजह है कि राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी रणनीति में युवाओं को सबसे ऊपर रखा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के आंदोलन और भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों के बाद बीजेपी ने भी छात्र और युवा वर्ग के बीच अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी का मानना है कि आने वाले चुनावों में युवाओं का भरोसा जीतना ही सबसे बड़ी राजनीतिक चुनौती होगी। बीजेपी युवा मोर्चा कॉलेज परिसरों, कोचिंग हब, छात्रावासों और विश्वविद्यालयों तक पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संपर्क अभियान चला रहा है। प्रदेशभर में युवा चौपाल, छात्र संवाद, कॉलेज संपर्क अभियान और युवा सम्मेलन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, NEET में सफल विद्यार्थियों के घर जाकर उनका सम्मान भी किया जा रहा है, ताकि मेधावी युवाओं से सीधा जुड़ाव मजबूत हो सके। ग्राफिक्स इन बीजेपी का Gen Z पर फोकस जंतर-मंतर आंदोलन के बाद युवा संपर्क अभियान तेज कॉलेज, कोचिंग हब और छात्रावासों तक पहुंच युवा चौपाल, छात्र संवाद और युवा सम्मेलन NEET सफल छात्रों का घर जाकर सम्मान कारगिल दिवस पर युवाओं का राष्ट्रवाद से जुड़ाव रोजगार, स्टार्टअप, कौशल विकास और शिक्षा योजनाओं की जानकारी फर्स्ट टाइम वोटर्स और Gen Z पर विशेष फोकस सोशल मीडिया और ग्राउंड कैंपेन का समन्वय ग्राफिक्स आउट बाइट...शंकर गोरा, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी युवा मोर्चा युवा मोर्चा का दावा है कि डबल इंजन सरकार युवाओं के अधिकार, रोजगार, स्टार्टअप, कौशल विकास, खेल और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर लगातार काम कर रही है। संगठन संभाग, जिला और मंडल स्तर तक अभियान का विस्तार कर रहा है और डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ जमीनी कार्यक्रमों का तालमेल भी बनाया गया है। अब देखना यह है कि बीजेपी की यह कवायत चुनावी धरातल पर युवाओं को पार्टी से कितना जोड़ पाती है।0
0
Report
उदयपुर प्रताप नगर में निर्माण विवाद से सागरमल मेहता की हत्या, गिरफ्तारी की मांग
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के प्रताप नगर थाना इलाके में कल देर रात निर्माणाधीन मकान के सेटबैक छोड़ने के लेकर हुए विवाद में तीन युवकों ने सागरमल मेहता नाम के बुजुर्ग की पिट पिट कर हत्या कर दी। हत्या के विरोध में आज परिजन और जैन समाज के लोग MB चिकित्सालय की मोर्चरी में धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने घटना पर विरोध प्रदर्शित करते हुए प्रशासन के सामने आरोपियो को गिरफ्तार करने, निर्माणाधीन मकान के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई करने, मृतक के आश्रित को सरकारी नोकरी और उचित मुआवजा देने की मांग की। मांगे पूरी नहीं होने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करने पर अड गए। करीब चार घंटे की समझाइस के बाद प्रशासन और समाज के लोगों के बीच सहमती बनी। आखिरकार समाज के विरोध के बाद यूडीए के अधिकारी हरकत में आए। पूरे दलबल के साथ अधिकारी ओसवाल नगर स्थित अवैध को तोड़ने पहुंचे, जहां उन्होंने अवैध निर्माण को चिन्हित कर उसे तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में तीनों आरोपियों को डिटेन कर दिया है।0
0
Report
PoK में हत्याओं पर फारूक अब्दुल्ला का केंद्र के रवैये पर सवाल
Chaka, PoK में हत्याएं: भारत चुप क्यों है? फारूक NOW? फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र के रुख पर सवाल उठाए। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय और केंद्र सरकार से अपील की कि वे पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर (PoK) में लोगों की हत्याओं और मुश्किलों पर ध्यान दें। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि अगर नई दिल्ली इस इलाके को भारत का अभिन्न अंग मानती है, तो उसे वहां हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए। श्रीनगर में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि उन्होंने बार-बार संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार संस्थाओं, प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से अपील की है कि वे दखल दें और PoK में हालात सुधारें। उन्होंने कहा, "मैंने UN मानवाधिकार आयोग से अनुरोध किया है कि वे वहां जाएं, लोगों की समस्याएं देखें और उन्हें हल करने की कोशिश करें। मैंने प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से भी अपील की है।" केंद्रीय रवैये पर सवाल उठाते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार अक्सर PoK को भारत का अभिन्न अंग बताती है, लेकिन हत्याओं और कथित मानवाधिकार उल्लंघनों की खबरों पर चुप रहती है। उन्होंने कहा, "अगर यह आपका हिस्सा है, तो आप वहां हो रही घटनाओं के बारे में बात क्यों नहीं करते? आप यह क्यों नहीं कहते कि हत्याएं बंद होनी चाहिए? मैंने उनकी (केंद्र) तरफ से कोई बयान नहीं सुना है।" छात्रों के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शनों का ज़िक्र करते हुए अब्दुल्ला ने चेतावनी दी कि अगर अधिकारी प्रदर्शनकारियों की मांगें पूरी नहीं करते हैं तो आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा, "अगर उनसे किए गए वादे पूरे नहीं किए जाते और इसके बजाय FIR दर्ज की जाती हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जाता है और परेशान किया जाता है, तो यह अभियान जारी रहेगा। छात्र जाग गए हैं और, ईश्वर ने चाहा तो, वे इसे आगे बढ़ाएंगे।" अब्दुल्ला ने हाल ही में अनंतनाग में हुई घटना के बाद की गई कथित कार्रवाई की भी आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि हज़ारों लोगों को गिरफ्तार किया गया और घर गिरा दिए गए, और सरकार से ऐसे कदम न उठाने की अपील की जिनसे लोग और दूर हो सकते हैं。0
0
Report
Advertisement
पटना में NSUI का बड़ा आंदोलन, हजारों छात्र सड़क पर उतरेगे
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग बिहार में NSUI 4 अगस्त को करेगी बड़ा आंदोलन TRE 4 के अभ्यर्थियों से NSUI की अपील पटना में होगा बड़ा आंदोलन बिहार में सड़क पर उतरेंगे हजारों छात्र NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने दी जानकारी0
0
Report
सम्भल में कांवड़ यात्रा सुरक्षा के लिए खास बंदोबस्त शुरू
Sambhal, Uttar Pradesh:संम्भल। कांवड़ यात्रा के लिए कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट.. कांवड़ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों की जानकारी दी गई। राजघाट गंगा घाट से कांवड़ में जल लाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर राजघाट गंगा घाट पर खास सुरक्षा बंदोबस्त के इंतजाम.. सावन माह में बड़ी संख्या कांवड़िये जल लाने के लिए पहुँचते हैं। गुन्नौर तहसील क्षेत्र की राजघाट गंगा.. राजघाट गंगाघाट पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए कल से गंगाघाट पर पुलिस कर्मियों के साथ प्रशिक्षित गोताखोर रहेंगे तैनात.. शिव मंदिर और शिविर पर भी पुलिस रहेगी तैनात.. खाद्य सुरक्षा विभाग को कांवड़ रूट पर ढाबे और रेस्टोरेंट की निरंतर जांच के निर्देश.. प्रशासन ने सावन माह में साढ़े तीन लाख से अधिक कांवड़ियों के शिव मंदिरों में जलाभिषेक की संभावना जताई।0
0
Report
TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की भर्ती के लिए बिहार शिक्षा विभाग से BPSC को भेजी गई अधियाचना
Noida, Uttar Pradesh:खुशखबरी! बिहार के युवाओं के लिए एक और ऐतिहासिक सौगात。 TRE-4 के अंतर्गत 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी गई है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है。 पदों का विवरण: • कक्षा 1–5 : 3,847 • कक्षा 6–8 : 8,563 • कक्षा 9–10 : 3,877 • कक्षा 11–12 : 16,101 कुल पद : 32,388 हमारी सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है。0
0
Report
Advertisement
संबित पात्रा बोले- राहुल गांधी ने कहा छात्रों पर गोली, संसद में मर्यादाओं का उल्लंघन
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, "आज सदन में राहुल गांधी ने जिस प्रकार का भाषण दिया है तो उन्होंने सभी मर्यादाओं को ताक पर रखा है... गोली नहीं चली है और राहुल गांधी ने कहा है कि छात्रों पर गोली चली है। जब दिल्ली में संसद मार्च चला था तब बच्चों पर गोली नहीं चली थी... उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के कहने पर गोली चली है। जहाँ भी एक्शन लेना होता है तो उसके लिए वहीं नियुक्त मजिस्ट्रेट होते हैं... राहुल गांधी देश को गुमराह करने का काम बंद करे..."0
0
Report
जगदंबिका पाल राहुल गांधी पर हमला, बिना सबूत गृह मंत्री पर आरोप गंभीर मामला
New Delhi, Delhi:बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल राहुल गांधी पर हमला, बिना सबूत गृह मंत्री पर आरोप गंभीर मामला0
0
Report
हल्द्वानी में कूड़े के पहाड़ पर लगाम: ट्रंचिंग ग्राउंड से समाधान की राह
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में सालों से कूड़े के पहाड़ की समस्या अब खत्म होने की उम्मीद जगी है... नगर निगम ने शहर के ट्रंचिंग ग्राउंड में जमा पुराने कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से ट्रीटमेंट का काम तेज कर दिया है... खास बात ये है कि कूड़े के ट्रीटमेंट से सिर्फ कूड़े का पहाड़ ही कम नहीं हो रहा... बल्कि इससे निकल रही खाद किसानों और बागवानों के काम आ रही है... तो वहीं लैंडफिल के लिए मिट्टी और प्लास्टिक भी रिसाइक्लिंग के लिए इस्तेमाल हो रहा है... नगर निगम का दावा है कि आने वाले आठ महीने में सालों से जमा कूड़े का ट्रीटमेंट पूरा कर लिया जाएगा... एक खास रिपोर्ट... कुमाऊं के सबसे बड़े शहर हल्द्वानी में कूड़े के पहाड़ को खत्म करने की कवायद अब जमीन पर दिखाई देने लगी है... शहर के ट्रंचिंग ग्राउंड में सालों से जमा कूड़े का आधुनिक मशीनों के जरिए वैज्ञानिक तरीके से ट्रीटमेंट किया जा रहा है... दरअसल, गौला नदी के तेज बहाव में एक साल पहले क्षतिग्रस्त हुई सड़क को दोबारा तैयार करने में भी इसी ट्रीट किए गए कूड़े से निकली सामग्री का इस्तेमाल किया गया है... कूड़े के ट्रीटमेंट के दौरान जैविक कचरे से तैयार हो रही खाद किसानों और बागवानों के लिए उपयोगी साबित हो रही है... वहीं लैंडफिल के लिए मिट्टी और प्लास्टिक को अलग कर रिसाइक्लिंग के लिए भेजा जा रहा है... यानी जिस कूड़े को अब तक शहर के लिए बड़ी समस्या माना जाता था... उसी कूड़े को अब संसाधन में बदलने की कोशिश की जा रही है... नगर निगम के इस अभियान से ट्रंचिंग ग्राउंड में सालों से जमा कूड़े के पहाड़ को तेजी से कम करने की उम्मीद है... मेयर गजराज सिंह बिष्ट का दावा है कि अगले आठ महीने में पुराने से पुराने कूड़े का ट्रीटमेंट पूरा कर लिया जाएगा... इसके बाद रोजाना शहर से निकलने वाले नए कूड़े का भी हाथों-हाथ ट्रीटमेंट किया जाएगा... यानि आने वाले समय में हल्द्वानी में कूड़े के नए पहाड़ बनने की समस्या पर भी लगाम लग सकेगी... हल्द्वानी के ट्रंचिंग ग्राउंड में सिर्फ शहर का ही नहीं... बल्कि आसपास के नगर निकायों से भी रोजाना करीब 230 मीट्रिक टन कूड़ा पहुंचता है... सालों से जमा इस कूड़े का निस्तारण नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था... अब इस चुनौती से निपटने के लिए नगर निगम ने पीपीपी मोड पर कूड़ा ट्रीटमेंट का अनुबंध किया है... जिसके तहत रोजाना करीब एक हजार मीट्रिक टन कूड़े के ट्रीटमेंट की क्षमता विकसित की गई है, यानी रोजाना पहुंचने वाले कूड़े से कई गुना ज्यादा ट्रीटमेंट की क्षमता, नगर निगम को उम्मीद है कि इसी रफ्तार से काम जारी रहा तो आने वाले महीनों में हल्द्वानी के कूड़े के पहाड़ का आकार काफी हद तक कम हो जाएगा... और शहर को मिलेगी सालों पुरानी कूड़े की समस्या से बड़ी राहत...0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद में देवर की भाभी हत्या: सिर पेड़ पर टंगा, भयावह वारदात
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक सनकी देवर ने खाने के मामूली विवाद में अपनी भाभी की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना परस बिगहा थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव की है। आरोपी देवर ने हत्या के बाद कटा हुआ सिर घर के सामने पेड़ पर टांगा और माहौल और भयावह बना दिया। मृतका की पहचान इमादपुर गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार की पत्नी 25 वर्षीय अंशु देवी के रूप में की गई है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी देवर कुणाल कुमार नशे का आदी बताया गया है। घटना के समय अंशु देवी घर पर अकेली थीं जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत में धान रोपनी कर रहे थे। इसी दौरान उनका छोटा देवर कुणाल कुमार घर पहुंचा और खाना मांगा। खाना बनते वक्त देरी होने पर वह आक्रोशित हो गया और धारदार हथियार (गड़ासा) उठाकर भाभी पर हमला कर दिया। उसने गड़ासे से गला काटकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी घर से भागा नहीं, बल्कि घर के बाहर पेड़ पर उसका कटा हुआ सिर टांग कर बैठा रहा। सूचना मिलते ही परस बिगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की गहन छानबीन चल रही है। पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि भोजन मांगने के कारण देवर ने भाभी की धारदार हथियार से हत्या कर दी।0
0
Report
शिरगांव के सरपंच की हत्या: प्रेम संबंध के कारण शव समुद्र में फेंकने की योजना
Thane, Maharashtra:न्यूज पॅकेज: अनैतिक संबंधातून माजी सरपंचाची हत्या | मृतदेह समुद्रात फेकण्याचा कट उधळला... भिवंडीतून एक धक्कादायक प्रकार समोर आला आहे. कोल्हापूरच्या शाहूवाडी तालुक्यातील माजी सरपंच सुरेखा न्यारे यांची हत्या करून मृतदेह समुद्रात फेकण्याचा कट होता. मात्र नारपोली पोलिसांच्या तत्परतेमुळे हा कट उधळला गेला आणि आरोपीला बेड्या ठोकण्यात आल्या. कोल्हापूर जिल्ह्यातील शाहूवाडी तालुक्यातील शिरगावच्या माजी सरपंच सुरेखा शिवाजी न्यारे, वय 50. आरोपी आहे प्रकाश उर्फ बाबू पाटील, वय 40, रा. शिरगाव. पोलिसांच्या माहितीनुसार सुरेखा आणि प्रकाश यांच्यात अनैतिक संबंध होते. गेल्या काही दिवसांपासून सुरेखा प्रकाशकडे "माझ्याशी लग्न कर" असा तगादा लावत होत्या. याच त्रासाला कंटाळून प्रकाशने हत्येचा कट रचला. त्याने सुरेखा यांना "आपण विठ्ठलाच्या दर्शनाला पंढरपूरला जाऊया" असं सांगून गाडीत बसवलं. वाटेत गावाबाहेरील आपल्या जनावरांच्या गोठ्यात नेलं. संधी साधून रविवारी त्याने सुरेखा यांचा गळा आवळून निर्घृण खून केला. पुरावे नष्ट करण्यासाठी प्रकाशने मृतदेह गाडीत टाकला आणि भिवंडीच्या दिशेने निघाला. वाटेत त्याने शेशेळी येथील आपला भाचा संदेश मोरे याला फोन करून मृतदेह समुद्रात फेकण्यासाठी मदत मागितली. पण संदेशने थेट नारपोली पोलिसांना माहिती दिली. नारपोली पोलिसांनी तत्काळ गाडी अडवून आरोपीला अटक केली आणि मृतदेह ताब्यात घेतला. नारपोली पोलिसांनी झिरो नंबरचा गुन्हा दाखल करत काल आरोपीला भिवंडी न्यायालयात हजर करून पुढील तपासासाठी नारपोली पोलिसांनी गुन्हा वर्ग करत आरोपीला शाहूवाडी पोलिसांच्या ताब्यात देण्यात आलं आहे. प्रेम, दबाव आणि खून... या तिहेरी घटनेमुळे शिरगाव परिसरात खळबळ उडाली आहे. पुढील तपास शाहूवाडी पोलीस करत आहेत.0
0
Report
पटना के इस्कॉन मंदिर में सुरक्षा एजेंसियों की मॉक ड्रिल, आतंकी स्थिति का अभ्यास
Patna, Bihar:Patna के ISKCON मंदिर में सुरक्षा एजेंसियों की मॉक ड्रिल के तहत आतंकी हमले जैसी स्थिति का अभ्यास किया गया। परिदृश्य के अनुसार तीन हथियारबंद आतंकी मंदिर परिसर में घुसे और प्रवेश द्वार पर धमाका कर परिसर पर कब्जे का सीन तैयार किया गया। इसके बाद पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेते हुए मंदिर के 100 मीटर दायरे में लोगों की आवाजाही रोक दी गई। मौके पर स्थानीय थाना पुलिस, एटीएस, मेडिकल टीम और अग्निशमन विभाग की टीमें तैनात थीं। बड़ी संख्या में लोग मंदिर के बाहर जुटे थे। सुरक्षा एजेंसियां इस अभ्यास के जरिए किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का परीक्षण कर रही हैं।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान पुलिस के 46 व्हाट्सएप नंबरों की हकीकत: जयपुर व बीकानेर ही सक्रिय
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबरों की हकीकत ज़ी मीडिया के रियलिटी चेक में 46 नंबरों में से 43 पर नहीं मिला जवाब, केवल जयपुर और बीकानेर पुलिस रही एक्टिव राजस्थान पुलिस मुख्यालय की ओर से आमजन की शिकायतें और सूचनाएं व्हाट्सएप के जरिए लेने के लिए जारी किए गए जिला पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।राजस्थान पुलिस ने पुलिस कर्मचारियों, अधिकारियों की अपराधियों के साथ सांठगाँठ, मिलीभगत की शिकायत के लिए 46 व्हाटसएप नंबर जारी किए थे, लेकिन महज एक साल के अंदर ही राजस्थान पुलिस की इस व्यवस्था ने दम तोड़ दिया है। राजस्थान पुलिस के 46 व्हाट्सएप नंबरों में से कई या तो बंद हैं, व्हाट्सएप पर सक्रिय नहीं हैं या फिर गलत व्यक्तियों के पास हैं।इस पहल के शुरुआती 10 दिनों में इन नंबरों पर करीब 300 से ज्यादा शिकायतें मिली थीं, लेकिन वर्तमान में 13 नंबर व्हाट्सएप पर ही नहीं हैं,कुछ नंबर बंद हैं और एक नंबर निजी व्यक्ति के पास पहुंच चुका है। ज़ी मीडिया राजस्थान की टीम ने इन व्हाट्सएप नंबरों का रियलिटी चेक किया। पड़ताल के दौरान सामने आया कि केवल जयपुर और बीकानेर पुलिस की ओर से व्हाट्सएप पर सक्रिय प्रतिक्रिया देखने को मिली। इसके अलावा अधिकांश जिला पुलिस के नंबरों पर या तो कोई जवाब नहीं मिला, या वे व्हाट्सएप पर निष्क्रिय पाए गए। कई नंबरों पर मैसेज भेजने के बावजूद डिलीवरी या रिस्पॉन्स तक नहीं मिला।0
0
Report
डॉ दिलीप जायसवाल का ऑपरेशन क्लीन: 100 दिन में 100 अधिकारियों पर कार्रवाई
Patna, Bihar:भ्रष्टाचार और लापरवाही के मामले को लेकर विभाग में मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का ऑपरेशन क्लीन जारी भ्रष्टाचार अनियमित और कर्तव्य मे लापरवाही के मामले को लेकर 12 पदाधिकारी पर कार्रवाई का निर्देश राजस्व विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई का जारी हुआ निर्देश पत्र। राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल का बयान हर हाल में लापरवाही और भ्रष्टाचार को रोकना होगा अब तक तकरीबन 100 पदाधिकारी पर दिलीप जायसवाल ने 100 दिनों में कर दी है कार्रवाई0
0
Report
झुंझुनूं के चंचलनाथ टीले पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव में श्रद्धा का सैलाब
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं गुरु पूर्णिमा पर चंचलनाथ टीले पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल पर श्रद्धा से मनाया गया महोत्सव गुरु परंपरा अनुसार समाधि पूजन, गुरु वंदन और सत्संग आयोजित सीएम का गुरुवंदन अभिनंदन पत्र, ओमनाथ महाराज का हुआ सम्मान ओमनाथ महाराज बोले— सनातन धर्म में गुरु का सर्वोच्च स्थान चूरू, सीकर, फतेहपुर समेत कई क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण और गुरु महिमा से गूंजा चंचलनाथ टीला गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर झुंझुनूं शहर के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक केंद्र चंचलनाथ टीला में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। टीला परिसर, मंदिर और संतों की समाधियों को आकर्षक पुष्प सज्जा एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। महोत्सव का शुभारंभ सुबह 7:15 बजे पीठाधीश्वर महंत ओमनाथ महाराज द्वारा अपने पूज्य गुरु श्री चिमननाथ महाराज सहित सभी संतों की समाधियों पर भोग अर्पित करने और पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इसके बाद संत विचारनाथ महाराज ने गुरु परंपरा का निर्वहन करते हुए पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज का तिलक, माल्यार्पण और पूजन कर गुरु वंदन किया। श्रद्धालुओं ने भी फल, फूल, नारियल, मिठाई, वस्त्र एवं श्रद्धा-भेंट अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे दिन भजन-कीर्तन, सत्संग और गुरु महिमा के गुणगान से वातावरण भक्तिमय बना रहा। चूरू, सीकर, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़ सहित आसपास के कई क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में नमन कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 'गुरुवंदन अभिनंदन पत्र' पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज को भेंट किया गया। माल्यार्पण, मिठाई और सम्मान राशि देकर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम रामकरण सिंह बिजानिया, तहसीलदार मुकेश कुमार, मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश बैजाड़, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश खाजपुरिया, नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, महेश जिनगर, उमाशंकर महमिया, रामगोपाल महमिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु पूर्णिमा के दिन श्रद्धालु अपने गुरुओं को नमन कर उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख, शांति और सद्बुद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, अमन-चैन और राष्ट्र की खुशहाली की प्रार्थना की। जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल चंचलनाथ टीला पर आयोजित यह गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, गुरु परंपरा और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था का जीवंत उदाहरण बना。 बाइट : ओमनाथ महाराज, पीठाधीश्वर, चंचलनाथ टीला, झुंझुनूं0
0
Report
Advertisement
