icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोसी कटाव: तीनघरिया में ग्रामीणों का विधायक से आक्रोश, स्थाई कटाव रोकथाम की मांग

Katihar, Bihar:तीनघरिया में कोसी के भीषण कटाव का जायजा लेने पहुंचे विधायक, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश कटाव की भयावह स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए शीघ्र और स्थायी कटाव निरोधी कार्य कराने की मांग ग्रामीणों ने विधायक से किया सवाल बंबू रोल का अधिकांश हिस्सा कटाव की भेंट चढ़ गया है, जिससे गांव पर खतरा और बढ़ गया गांव की बड़ी आबादी विस्थापन के कगार पर क्षेत्र को कटाव से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और सभी लोग इस लड़ाई में साथ -- विजय सिंह निषाद, विधायक कटिहार जिला के कुरसेला प्रखंड के तीनघरिया स्थित कोसी नदी के भीषण कटाव प्रभावित क्षेत्र का बरारी विधायक विजय सिंह निषाद ने अपने समर्थकों के साथ निरीक्षण किया । इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। कटाव की भयावह स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए शीघ्र और स्थायी कटाव निरोधी कार्य कराने की मांग की। ग्रामीणों ने विधायक से पूछा कि पूर्व में विश्व बैंक से 265 करोड़ रुपये की राशि आने और क्षेत्र में कटाव निरोधी कार्य शुरू होने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्य धरातल पर नहीं दिख रहा है। उन्होंने पूछा कि आखिर वह राशि कहां गई और कार्य क्यों शुरू नहीं हुआ ? ग्रामीणों ने बताया कि जल संसाधन विभाग द्वारा बंबू रोल तकनीक से फ्लड फाइटिंग का कार्य कराया गया था, लेकिन कोसी नदी के तेज बहाव और लगातार हो रहे कटाव के कारण यह व्यवस्था प्रभावी साबित नहीं हुई। उनका कहना था कि बंबू रोल का अधिकांश हिस्सा कटाव के भेंट चढ़ गया है, जिससे गांव पर खतरा और बढ़ गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थायी और मजबूत कटाव निरोधी कार्य नहीं कराया गया, तो गांव की बड़ी आबादी विस्थापन के कगार पर पहुंच जाएगी。 वहीं बरारी विधायक विजय कुमार सिंह ने कहा कि बरारी विधानसभा अंतर्गत कुर्सेला प्रखंड के तिनघरिया गांव स्थित गंगा कटाव क्षेत्र का आज स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंगा कटाव से प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का जायज़ा लिया । कटाव निरोधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। गंगा कटाव की गंभीरता को देखते हुए कटाव स्थल से ही जिला पदाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यों में तत्काल तेजी लाने, कटाव निरोधी कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने तथा आवश्यक संसाधनों एवं अधिकारियों की शीघ्र उपलब्धताsunिश्चित करने का अनुरोध किया। गंगा कटाव केवल भूमि का क्षरण नहीं, बल्कि अनेक परिवारों के आशियाने, आजीविका और भविष्य पर मंडरा रहा गंभीर संकट है। प्रभावित लोगों की सुरक्षा, राहत, पुनर्वास एवं कटाव की स्थायी रोकथाम के लिए हर आवश्यक पहल की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे उनके साथ पटना चलें, जहां जल संसाधन मंत्री से मिलकर कटाव की समस्या को मजबूती से उठाया जाएगा। विधायक ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र को कटाव से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और सभी लोग इस लड़ाई में साथ है। वही स्थानीय सांसद तारिक अनवर ने इस मसले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि बिहार सरकार कटाव पूर्व क्यों नहीं काम करवाती , जब कटाव शुरू होता है , तब खाना पूर्ति क्यों करवा रही हैं ...
0
0
Report

गुमला में बड़े भाई ने छोटे भाई पर टांगी से हमला, मौत की खबर

Gumla, Jharkhand:गुमला। घाघरा थाना क्षेत्र के मुख्यालय से सटे महादानिया टोला में गुरुवार को पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पत्नी से हुए विवाद के बाद बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई पर टांगी से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय तिवारी उरांव की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी सुरेंद्र उरांव मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 9 बजे सुरेंद्र उरांव का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान उसने पत्नी के साथ मारपीट की और गुस्से में रसोई में जाकर गैस सिलेंडर का पाइप खोल दिया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। शोर-शराबा सुनकर छोटा भाई तिवारी उरांव बीच-बचाव करने पहुंचा। मृतक की पुत्री अनिशा उरांव के अनुसार, इसी दौरान सुरेंद्र उरांव ने टांगी उठाकर तिवारी उरांव के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल तिवारी उरांव को परिजनों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया। वहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची भेज दिया, लेकिन रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

परिसीमन बिल के लिए सर्वदलीय बैठक की मांग; कलमा विवाद और ओवैसी-रेवंत रेडड्डी तकरार

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: परिसीमन बिल को लेकर सर्वदलीय बैठक की मांग पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला कहते हैं, "संसद सत्र की तारीखों का ऐलान हो चुका है; आमतौर पर, सत्र का एजेंडा तय करने के लिए ऐलान के बाद सर्वदलीय बैठक होती है। लेकिन, कांग्रेस पार्टी उस चरण से पहले ही एक खास रवैया अपना रही है। असल में, वे जानते हैं कि वे अलग-थलग पड़ गए हैं क्योंकि उनके किसी भी सहयोगी दल—चाहे वह आरजेडी हो, समाजवादी पार्टी हो, एनसीपी (शरद पवार) हो या डीएमके—को अब उन पर भरोसा नहीं है; उदाहरण के लिए, डीएमके तो उनके साथ बैठना भी नहीं चाहती... इसलिए, अपनी कमियों को छिपाने के लिए कांग्रेस पार्टी अब परिसीमन के मुद्दे पर हंगामा कर रही है। हैदराबाद स्कूल में 'कलमा' होमवर्क विवाद पर वे आगे कहते हैं, "यह मामला सिर्फ़ एक टीचर को निकालने से खत्म नहीं होता; ऐसे कई और मामले भी रहे होंगे जहाँ हिंदू बच्चों को एक सुनियोजित 'एजुकेशन जिहाद' प्रोग्राम के तहत जबरन खास विचारधारा सिखाई गई होगी। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि यह स्कूल हैदराबाद के पुराने शहर में है—एक ऐसा इलाका जहाँ ओवैसी का दबदबा है और जहाँ रेवंत रेड्डी सक्रिय हैं..."
0
0
Report
Advertisement

शीशगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ा अवैध तमंचाधारी, कारतूस भी बरामद

Shishgarh Dehat, Uttar Pradesh:शीशगढ़। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शीशगढ़ पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम टांडा छंगा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने डेम की ओर जाने वाली कच्ची सड़क के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान जावेद खान पुत्र सागीर खान, निवासी टांडा छंगा, थाना शीशगढ़ के रूप में बताई। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और उसके खिलाफ बरेली व रामपुर के विभिन्न थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की। थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर में AK-47 हथियार दिखाकर फोटो पोस्ट करने पर दो युवक हिरासत में

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में एक युवक का अत्याधुनिक हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट का वायरल होना महंगा पड़ गया है और फोटो वायरल होते ही पुलिस ने युवक की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया. साथ ही फोटो को एडिट कर भौकाल दिखाने वाले दूसरे युवक को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर फोटो की सत्यता की जांच की जा रही है. दरअसल अत्याधुनिक हथियार के साथ जिस युवक का फोटो वायरल हो रहा है वह मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के बभनगामा का रहने वाला अनिल सहनी है, जो अत्याधुनिक हथियार के साथ एक अपना फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. अत्याधुनिक हथियार के साथ सोशल मीडिया फोटो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मामले में वरिष्ठ अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए औराई थाने की पुलिस को पूरे मामले की जांच का आदेश दिया. जिसके बाद औराई थाने की पुलिस हरकत में आ गई और फिर सोशल मीडिया पर अत्याधुनिक हथियार लहराने वाले युवक अनिल सहनी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ किया तो हिरासत में लिये गये युवक अनिल ने बताया कि उसके दोस्त सुबोध कुमार ने इस फोटो को एडिट किया था. जिसके बाद पुलिस ने सुबोध कुमार को भी हिरासत में ले लिया और जब हिरासत में लिये गये सुबोध कुमार से पुलिस ने पूछताछ की तो अनिल की बात स्वीकार की गई. जिसके बाद हिरासत में लिये गये दोनों युवकों के खिलाफ गलत तरीके से AK 47 जैसे हथियार के साथ फोटो एडिट कर लोगों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वायरल करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज किया गया और अब हिरासत में लिये गये दोनों युवकों पर पुलिस कार्रवाई करने में जुटी हुई है. पूरे मामले का जांच करने वाले एसडीपीओ ईस्ट टू मनोज कुमार सिंह ने बताया की कल सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक द्वारा एक-47 जैसे हथियार लहराने का एक मामला संज्ञान में आया था. मामला संज्ञान में आते ही मामले की जांच कराई गई और हथियार लहराने वाले युवक की पहचान कर औराई थाना क्षेत्र से अनिल सहनी नामक युवक को पुलिस ने पूछताछ के हिरासत में लिया और उस युवक द्वारा बताया गया कि उसका दोस्त सुबोध कुमार के द्वारा उसके फोटो को AK 47 जैसे अत्याधुनिक हथियार के साथ एडिट किया गया था. जिसके बाद पुलिस ने सुबोध कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और अब पूछताछ के बाद दोनों युवकों पर आम लोगों के बीच भय और दहशत फैलाने के उद्देश्य से AK 47 जैसे अत्याधुनिक हथियार के साथ फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. बाइट - मनोज कुमार, एसडीपीओ ईस्ट
0
0
Report

आरजेडी के सभी पद छोड़ने का एलान; नेतृत्व पर निशाना

Patna, Bihar:आज हमने राष्ट्रीय जनता दल के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है। आज राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के माननीय अध्यक्ष आदरणीय मंगनी लाल मंडल जी तथा तमाम वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों की मौजूदगी में हमने स्पष्ट रूप से कहा कि अब मेरे जैसे समर्पित, निष्ठावान कार्यकर्ता के लिए इस पार्टी में कोई सम्मान नहीं है। बार-बार कहने के बावजूद भी कोई भी वरिष्ठ नेताओं ने संज्ञान नहीं लिया। हमने कई बार नेता विरोधी दल श्री तेजस्वी यादव जी को भी कहा, अपनी शिकायतें कीं, लेकिन वो भी संज्ञान में नहीं लिए, तो मेरे जैसे समर्पित, निष्ठावान कार्यकर्ता के लिए अब इस पार्टी में रहने का कोई औचित्य नहीं बनता था। क्योंकि अपमानित होकर कोई राजनीति नहीं कर सकता है। हमने बुरे दिनों में राष्ट्रीय जनता दल का साथ दिया था और राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद जी ने हमें प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी वर्ष 2014 में दी थी। हमने बखूबी जिम्मेदारी का निर्वहन किया और राष्ट्रीय जनता दल की नीतियों को आगे बढ़ाया प्रमुखता से। लेकिन इस पार्टी में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्होंने पार्टी को दीमक की तरह चाटकर बर्बाद कर दिया पार्टी को। वैसे लोगों से अगर तेजस्वी जी घिरे हुए हैं, तो फिर हम जैसे कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी में रहना उचित नहीं।
0
0
Report
Advertisement

आने वाले संसद सत्र में आठ बिल, एक देश-एक चुनाव और परिसीमन पर बहस तेज

Noida, Uttar Pradesh:THIRUVANANTHAPURAM (KERALA): SHASHI THAROOR (INC) ON UPCOMING PARLIAMENT SESSION BILLS INCLUDING WOMEN'S RESERVATION AND 'ONE NATION, ONE ELECTION'/ DELIMITATION ALL-PARTY MEETING DEMAND/ RAM MANDIR DONATION ROW/ SONAM WANGCHUK/ WEST ASIA CONFLICT/ ISRO RESIGNATIONS/ MSC STAKE IN ADANI VIZHINJAM PORT आने वाले संसदीय सत्र में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। इनमें सरकार द्वारा सूचीबद्ध आठ बिल, तीन संवैधानिक संशोधन बिल (परिसीमन, 'एक देश-एक चुनाव', और जेल में बंद सांसदों/मुख्यमंत्रियों/प्रधानमंत्रियों/विधायकों को पद से हटाने से जुड़े बिल), नई शिक्षा प्रणाली का केंद्रीकरण, कंपनी कानून, शेयर बाजार से जुड़े मुद्दे और सामान्य बिल शामिल हैं। विपक्ष अयोध्या मंदिर चंदा घोटाले, NEET और CBSE परीक्षाओं में गड़बड़ी, बेरोजगारी, महंगाई और E20 ईंधन से जुड़ी दिक्कतों जैसे मुद्दों को उठाने की योजना बना रहा है। सत्र कितना सफल होगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सरकार विपक्ष की बात सुनने का मौका देती है या नहीं। इसके अलावा, पार्टियों में टूट-फूट से राजनीतिक सिद्धांतों के कमजोर होने, लाल सागर में चल रहे संघर्ष का भारत पर असर, स्टाफ की कमी के कारण सैटेलाइट लॉन्च में देरी और केरल के एक बंदरगाह में 49% हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव को लेकर भी चिंताएं हैं, जो सभी संबंधित पक्षों को साथ लेकर चलने वाले नजरिए की जरूरत को रेखांकित करती हैं।
0
0
Report

गोंडा में अमन फार्मा पर नारकोटिक्स छापा: मालिक फरार, दवाओं की सैंप्लिंग जारी

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुरवा भट्ठा गांव में स्थित अमन फार्मा पर आज गुरुवार दोपहर से ही नारकोटिक्स विभाग की टीम द्वारा नशीली दवाओं की बिक्री की शिकायतों को लेकर शासन स्तर से गठित तीन जिलों ड्रग्स इंस्पेक्टरों की टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है जो आज गुरुवार दिन रात 8:30 बजे तक जारी है। 6 घंटे से लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है नारकोटिक्स विभाग की टीम के पहुंचते ही अमन फार्मा के मालिक AMAN अपनी दुकान और अपने दवाओं के गोदाम को छोड़कर के मौके से फरार हो गए हैं। अमन फार्मा दुकान और उनके दोनों गोदाम पर रखी एक-एक दवाओं की जांच की जा रही है जो भी नशीली दवाई संदिग्ध मिल रही है उनकी सैंपलिंग की जा रही है लगातार 6 घंटे से यह छापेमारी जारी है मौके पर सुरक्षा को लेकर नगर कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर सभाजीत सिंह और महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है जिनके देखरेख में यह पूरी छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। लगातार शिकायमें मिल रही थीं कि यहां से नशीली दवाएं बेची जा रही हैं इन्हीं शिकायतों के आधार पर शासन स्तर से तीन सदस्य टीम का गठन किया गया था। जिसमें गोंडा के ड्रग इंस्पेक्टर सुमित वर्मा, बाराबंकी की ड्रग इंस्पेक्टर रजिया बानो जो की गोंडा में पूर्व ड्रग इंस्पेक्टर रह चुकी हैं अयोध्या के ड्रग इंस्पेक्टर आलोक द्विवेदी सहित 6 लोग इस पूरी जांच टीम में शामिल है। अमन फार्मा के दो अलग-अलग गोदाम हैं वहां पर भी छापेमारी की जा रही है वहां पर भी एक-एक दवाओं को देखा जा रहा है। जांच कर रही नारकोटिक्स विभाग की टीम द्वारा कई बार अमन फार्मा के परिवार के लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है और अमन फार्मा लगातार फरार चल रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

INDI अलायंस पर कांग्रेस की गुटबाजी पर सवाल, राहुल गांधी विदेश से लौटे

Noida, Uttar Pradesh:संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने वाला है और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इस सत्र को लेकर अपनी राय रखी है। तथाकथित 'INDI अलायंस' की आलोचना हो रही है रमेश ने राहुल गांधी का शुक्रिया अदा किया है कि वे विदेश में 'गायब' रहने के बाद सत्र शुरू होने से चार दिन पहले भारत लौट आए। मुख्य मुद्दा यह है कि क्या कांग्रेस पार्टी ने सदन में 'INDI अलायंस' पर गुटबाजी का औपचारिक आरोप लगाया है। सवाल यह भी है कि क्या लोकसभा और राज्यसभा में 'INDI अलायंस' के अस्तित्व को आधिकारिक तौर पर दर्ज और मान्यता दी गई है। 'INDI अलायंस' की मौजूदा स्थिति को सदस्यों के बीच अविश्वास के तौर पर दिखाया जा रहा है, और एक अहम समय पर राहुल गांधी की विदेश में अनुपस्थिति ने गठबंधन की चुनौतियों को और बढ़ा दिया है। वक्ता का सुझाव है कि कांग्रेस पार्टी को अपने कामों पर विचार करना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति निराशा और जलन के कारण झूठे आरोप लगाने से बचना चाहिए। 'INDI अलायंस' को बिना ठोस आधार वाला बताया गया है, जिसके सदस्य अक्सर बदलते रहते हैं साथ ही सलाह दी गई है कि बेबुनियाद आरोप लगाने के बजाय सच्चाई का सामना किया जाए।
0
0
Report

जगन्नाथ रथयात्रा देशभर में श्रद्धा-उत्साह के साथ, इस्कॉन ने भी किया आयोजन

New Delhi, Delhi:आज (16 जुलाई 2026) देश भर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जा रही है। ओडिशा के पुरी के अलावा, अहमदाबाद, कोलकाता और नोएडा और दिल्ली सहित कई शहरों में भक्त इस भव्य यात्रा में शामिल हो रहे हैं। पुरी में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ शाम 4 बजे खींचे जाएंगे। उसके बाद बाकी सभी जगह पर आयोजित जगन्नाथ यात्रा के भी रथ खींचे जाएंगे. इसी करी में दिल्ली के चितरंजन पार्क इलाके में जय जगन्नाथ रथ यात्रा में देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी की पत्नी सविता कोविंद शामिल हुई. उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा करने के बाद रथ यात्रा का शुभारंभ किया. वही today special तौर पर देशभर में इस्कॉन के द्वारा भी जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया गया है वही दिल्ली और एनसीआर के नोएडा और फरीदाबाद में भी इस्कॉन के द्वारा प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन किया गया है जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होंगे. वही इस दौरान Zee media से बात करते हुए इस्कॉन के उपाध्यक्ष ब्रijenndan दास ने बताया कि देखिए भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में जोश देखा जा रहा है भगवान जगन्नाथ इस रथ यात्रा के माध्यम से अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ नगर यात्रा करते हुए श्रद्धालुओं से मुलाकात करते हैं और इसके बाद वह अपने मौसी के घर चले जाते हैं. ऐसी मान्यता है की पूजा अपने दरबार में सरकारों को दर्शन देते हैं लेकिन एक दिन जब वह मौसी के लिए यात्रा पर निकलते हैं तब खुद श्रद्धालुओं से मुलाकात करने के लिए नगर का भ्रमण करते हैं. इस यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और रथ को खींचने में सहायता करते हैं प्रभु जगन्नाथ की यात्रा के दौरान.
0
0
Report

तिगड़ी एक्सटेंशन में युवक ने खुद को गोली मारी, मौत से इलाके में सनसनी

एंकर अमित गुप्ता: एक युवक ने तिगड़ी एक्सटेंशन में पारिवारिक विवाद के बाद अपने घर पर खुद को गोली मार ली. लोकेशन: साउथ दिल्ली, तिगड़ी एक्सटेंशन. विजुअल मौके के मुताबिक मृतक के फोटो सामने आए. ज़ी मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट. खबर पर वॉकथ्रू. घटना के अनुसार यह साउथ डिस्ट्रिक्ट थाना तिगड़ी के अंतर्गत का मामला है, दिनांक 15 जुलाई रात लगभग 7:00 बजे की घटना है जब घर पर सभी लोग मौजूद थे और अमित गुप्ता की पत्नी से बातचीत को लेकर विवाद हो रहा था. इसके बाद अमित ने अपने आप को बंदूक से गोली मार ली. उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. इलाके में डर और सनसनी का माहौल बना है; पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिवार से पूछताछ चल रही है. मृतक का नाम अमित गुप्ता था, जिसे स्थानीय लोग एक अच्छा और शांतिपूर्ण इंसान बताते हैं. ज़ी मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट. खबर पर वॉकथ्रू. बाइट: स्थानीय सतीश गुप्ता.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top