285123
जालौन में अनियंत्रित होकर हाइवे से खाई में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 5 घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में चारधाम की यात्रा पर निकली श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर हाइवे से खाई में पलट गई। यह हादसा तब हुआ जब आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाए। बस में 19 लोग सवार थे, जिसमें से बस चालक समते 5 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना एट कोतवाली क्षेत्र के बिरासनी मोड़ के पास हुई, और बस चित्रकूट से उज्जैन जा रही थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लोहता: कोटवां चौकी अंतर्गत छितौनी व सिरसा में दुर्गा पूजा पंडाल के पास से भारी वाहनों का आवागमन
Varanasi, Uttar Pradesh:लोहता: कोटवां चौकी अंतर्गत छितौनी व सिरसा में दुर्गा पूजा पंडाल के पास से भारी वाहनों के गुजरने से हादसे का खतरा, पूजन समिति ने किया विरोध लोहता,। लोहता थाना क्षेत्र के कोटवां चौकी अंतर्गत छितौनी और सिरसा गांव में शारदीय नवरात्रि पर दुर्गा पूजा पंडाल लगाया गया है। पंडाल के चारों ओर झालर और बांस-बल्ली के खंभे गाड़े गए हैं, जिससे सड़क सकरी हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी रास्ते से भारी वाहन (ट्रक, डम्पर) तेज रफ्तार में गुजर रहे हैं, जिससे कई बार वाहन पंडाल की झालर और खंभों से टकरा जा रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और माता रानी के पंडाल को भी नुकसान पहुंच सकता है। इसको लेकर दुर्गा पूजा पंडाल समिति व ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। समिति के लोगों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि नवरात्रि के दौरान छितौनी-सिरसा मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए और वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को डायवर्ट किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा बनी रहे और पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।0
0
Report
सरकारी किर्ती कॉलेज नयाल के विद्यार्थियों ने संगरूर यूथ मेले में शानदार प्रदर्शन किया
Patran, Punjab:पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के सत्र 2026-27 के तहत अकाल डिग्री कॉलेज मस्तुआणा साहिब में आयोजित संगरूर जोन के क्षेत्रीय युवा मेले में सरकारी किर्ती कॉलेज नयाल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया। मेले में कॉलेज के लगभग 30 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विद्यार्थियों ने कविशरी में दूसरा स्थान हासिल कर पंजाबी यूनिवर्सिटी की रनिंग ट्रॉफी जीती। इसके अलावा लोक कलाओं की प्रतियोगिताओं में टोकरी बनाने में पहला और पंखी बनाने में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के यूथ कोऑर्डिनेटर डॉ. जसविंदर शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लोक कला टीम के इंचार्ज प्रोफेसर गुरजीत निर्माण और प्रोफेसर मीनू गौड़ ने विद्यार्थियों को टोकरी बनाना, पंखी बनाना, इन्नू बनाना, कढ़ाई और परांदा बनाने जैसी पारंपरिक पंजाबी लोक कलाओं की विशेष तैयारी करवाई। इन प्रयासों के चलते विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. गगनदीप चीमा ने इस उपलब्धि पर यूथ कोऑर्डिनेटर, टीम इंचार्ज, सहयोगी सदस्यों, समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकारी किर्ती कॉलेज निआल विद्यार्थियों के शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। संगरूर जोन के युवा मेले में मिली यह सफलता यूथ कोऑर्डिनेटर, टीम इंचार्डों, सहयोगी सदस्यों और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।0
0
Report
KNH में गायनी OPD बनाए रखने की मांग तेज, बड़ा आंदोलन का अलर्ट
Shimla, Himachal Pradesh:KNH से गायनी OPD शिफ्ट करने का विरोध तेज, जनवादी महिला समिति ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया सांकेतिक प्रदर्शन, KNH में ही स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने की मांग श Shimla के कमला नेहरू अस्पताल (KNH) से गायनी OPD को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज हो गया है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने आज शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन कर OPD को KNH में ही रखने की मांग उठाई। समिति ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। समिति की राज्य सचिव फालमा चौहान ने कहा कि सरकार को गायनी OPD को शिफ्ट करने के बजाय KNH में ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना चाहिए। उन्होंने अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई। इसके साथ ही 1 अप्रैल 2026 से टेस्ट की दरों में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग की। फालमा चौहान ने कहा कि यह मामला हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है। उनके अनुसार, हाईकोर्ट ने सरकार को KNH में अस्पताल की व्यवस्था बनाए रखने और वहां अन्य गतिविधियां नहीं चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद गायनी OPD IGMC में चल रही है, जिससे महिलाओं को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि कई बार महिलाओं को IGMC में पर्ची कटवाने के बाद इलाज के लिए KNH के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इससे गर्भवती महिलाओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समिति ने सरकार से मांग की कि गायनी OPD को KNH में ही रखा जाए, ताकि महिलाओं को राहत मिल सके। बाइट: फालमा चौहान, राज्य सचिव, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, हिमाचल प्रदेश0
0
Report
Advertisement
प्रशांत किशोर के बयान पर विपक्ष का सवाल: बिहार में अपराध नियंत्रण
Patna, Bihar:आरा में अधिकारी को गोली मारने और नालंदा में सिपाही की मौत की घटना को लेकर प्रशांत किशोर ने सम्राट सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है और पुलिस-प्रशासन का ध्यान अपराध नियंत्रण के बजाय शराबबंदी और बालू माफिया से जुड़े मामलों से पैसा कमाने पर है। प्रशांत किशोर ने सवाल उठाया कि जब अपराधियों को सदन में भेजा जाएगा और सरकार अपराधियों के प्रभाव में चलेगी, तो बेहतर समाज और रोजगार की उम्मीद कैसे की जा सकती है।0
0
Report
पटना में प्रीता वर्मा की पहली समीक्षा बैठक: कानून-व्यवस्था पर चर्चा
Patna, Bihar:यहां उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस की कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई。 बैठक में जोनल IG जितेंद्र राणा, पटना SSP सहित पूर्वी, सेंट्रल, पश्चिमी और ग्रामीण क्षेत्र के SP, SDPO तथा DSP स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जिले में अपराध पर नियंत्रण रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर पुलिस की तैयारियों की समीक्षा की गई。 प्रभारी DGP ने अधिकारियों के साथ जिले की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करते हुए पुलिस के बीच बेहतर समन्वय और कानून-व्यवस्था बनाए रखने से जुड़े पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। बैठक में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की तैयारियों पर भी चर्चा हुई。 प्रभारी DGP बनने के बाद प्रीता वर्मा की पटना जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ यह पहली समीक्षा बैठक थी। ऐसे में इसे जिले की कानून-व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, बैठक में दिए गए विशेष निर्देशों और लिए गए फैसलों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।0
0
Report
जयपुर साइबर शील्ड: 21 आरोपी गिरफ्तार, 18.6 करोड़ की ठगी का खुलासा
Jaipur, Rajasthan:साइबर ठगों का नेटवर्क... फर्जी बैंक खाते... और देशभर में करोड़ों रुपये की ठगी ! जयपुर दक्षिण पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शहर के 11 थानों में 15 केस दर्ज कर की गई कार्रवाई में 101 साइबर शिकायतों का कनेक्शन सामने आया है। इन शिकायतों में 18 करोड़ 60 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी की जानकारी मिली है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, बैंक चेकबुक, पासबुक, एटीएम कार्ड और फर्जी पहचान दस्तावेज बरामद किए गए हैं। आखिर कैसे बैंक खाते बन रहे थे साइबर ठगी का हथियार? देखिए ये रिपोर्ट। जयपुर दक्षिण पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन किया है... साइबर शील्ड अभियान के तहत म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर शिकंजा कसा गया है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान में कुल 15 प्रकरण दर्ज किए गए। डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि आरोपियों के पास से मिली चेकबुक और पासबुक में दर्ज बैंक खातों की जांच साइबर क्राइम पोर्टल पर की गई। जांच में इन खातों से जुड़ी अलग-अलग राज्यों की 101 साइबर शिकायतें सामने आईं। इन शिकायतों में अब तक 18 करोड़ 60 लाख रुपए से अधिक की साइबर ठगी की जानकारी मिली है। ग्राफिक्स इन ..... 18.60 करोड़ की ठगी का नेटवर्क 21 आरोपी गिरफ्तार 15 प्रकरण दर्ज 101 साइबर शिकायतें 18 करोड़ 60 लाख रुपए से अधिक की ठगी 45 लाख 83 हजार 504 रुपए बैंक खातों में होल्ड 38 मोबाइल फोन बरामद 25 चेकबुक और 20 पासबुक जब्त 30 एटीएम-डेबिट कार्ड बरामद 15 फर्जी पैन-आधार कार्ड बरामद 2 लाख 4 हजार 500 रुपए नकद जब्त एक स्कॉर्पियो कार बरामद I4C की ओर से पीड़ितों को बैंक में होल्ड राशि वापस दिलाने के लिए मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल MRM पोर्टल शुरू किया गया है। इस पर 1,045 शिकायतों में 93 लाख 84 हजार रुपए रिफंड करवाए जा चुके हैं। 944 साइबर अपराधियों की तलाश जयपुर दक्षिण पुलिस के मुताबिक समन्वय पोर्टल के आधार पर देश के विभिन्न राज्यों में वांछित 944 साइबर अपराधियों की तलाश कर नोटिस तामील करवाए गए और संबंधित थानों को कार्रवाई के लिए जानकारी भेजी गई। वहीं, साइबर जागरूकता अभियान के तहत 20 स्कूल-कॉलेज में सात हजार से ज्यादा लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस का जोर साइबर अपराधों की रोकथाम, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और ठगी की रकम को समय रहते होल्ड करवाने पर है। किन थानों में कितने साइबर ठग गिरफ्तार किए ...... मानसरोवर थाना - सचिन सिंह - निवासी डाबर फतेहपुर सीकरी यूपी सोनू मोटवाणी- निवासी स्वर्णपथ मानसरोवर चाकसू थाना .... पिंटू मीणा- निवासी keशोपुरा कोटखावदा देशराज मीणा - निवासी रामनगर कोटखावदा रामचरण गुर्जर - बडली चाकसू ज्योति नगर थाना - राहुल हुसैन निवासी काकरीपारा असम महेश नगर थाना - लक्ष्मण दास स्वामी निवासी पालास चुरू हरिदास स्वामी निवासी पालास चुरू आदिल बागड़वा - निवासी बीकानेर अशोक नगर थाना - सचिन सैनी - निवासी कनेसर निवाई टोंक मुहाना थाना नंदकिशोर स्वामी - निवासी मोरला लाम्बाहरि सिंह विशाल मीणा - निवासी खेडा बालाजी नगर फोर्ट टीकों योगेंद्र सिंह - देव नगर मुहाना सांगानेर सदर थाना0
0
Report
Advertisement
गोंडा में मिशन शक्ति छात्रा को एक दिन के लिए डीएम बनाकर समाधान दिवस
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत अलग-अलग बालिकाओं को दायित्व देकर उनको एक दिन का अधिकारी बनाया जा रहा है। आज शनिवार को दोपहर जिला प्रशासन द्वारा कर्नलगंज तहसील में पिंक समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। गोंडा डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी अभिषेक झा ने कन्हैया लाल इंटर कॉलेज कर्नलगंज में पढ़ने वाली कक्षा 12 की छात्रा सृष्टि शुक्ला को मिशन शक्ति कार्यक्रम के दौरान एक दिन का जिला अधिकारी बनाया। पिंक समाधान दिवस के दौरान सृष्टि शुक्ला ने फरियादियों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान के निर्देश दिए। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत सृष्टि शुक्ला को एक दिन का डीएम बनाकर कैसे काम करते हैं यह दिखाया गया और समाधान दिवस में उन्होंने समस्या सुनकर अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम ने कहा हमारी बेटियाँ आज किसी से पीछे नहीं हैं और हर क्षेत्र में मुकाम हासिल कर रही हैं।0
0
Report
भूपेंद्र चौधरी का SSR अभियान पर बड़ा बयान, विपक्ष पर निशाना
Moradabad, Uttar Pradesh:आज से शुरु हुए SSR अभियान को लेकर कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान, विपक्ष पर निशाना साधते हुए वोटर्स से करी अपील, एसआईआर एक संवेधानिक प्रक्रिया और भारत निर्वाचन आयोग संवेधानिक संस्था, अगर किसी को आपत्ति है तो संवेधानिक प्रक्रिया कर वोट जुड़वा एवं कटवा सकते है, विपक्ष के लोग नकारात्मक एजेंडा चला रहे है.... इसके पीछे कौनसी शक्तियां है सबको पता है, देश मे अराजकता पैदा करने की कोशिश की जा रही है, संवेधानिक संस्थाओ के प्रति अविश्वास खड़ा करने का षड़यंत्र किया जा रहा है, देश मे लोकतंत्र के प्रति अविश्वास की स्तिथि पैदा की जा रही है, किसी भी राजनीतिक दल और हिंदुस्तानी के लिए और लोकतंत्र के लिए हित मे नहीं, अगर किसी को समस्या या आपत्ति है तो संवेधानिक दायरे मे बात कह सकता है। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने की SSR को लेकर लोगो से अपील, सभी भाई बहनो से निवेदन है अपनी मतदाता सुचियों का अध्यन करें, अगर उनको लगता है कोई नाम छूटा है तो फॉर्म 6 भरने की व्यवस्था है, फेयर मतदाता सूची हो ये सबका प्रयास है.... इसमें सबको सहयोग करना चाहिए। SSR को भाजपा और आरएसएस का षड़यंत्र बताने पर अखिलेश यादव पर भूपेंद्र चौधरी का सपा पर पलटवार, संवेधानिक प्रक्रिया के तहत भारत निर्वाचन आयोग मतदाता सूची का पुनःनिरिक्षण करा रही, देश मे कुछ ताकतें अनिश्चित्ता और अराजकता पैदा करना चाहती है, मेरा निवेदन है विपक्ष दलों के नेता उस टूल किट का भाग ना बने。0
0
Report
भोपाल ने एसआईआर मुद्दे पर अराजकता करार दिया, संस्थाओं पर हमला बर्दाश्त नहीं
Koderma, Jharkhand:एसआईआर विशेष गहन पुनरीक्षण और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे घमासान पर भारतीय जनता पार्टी ने अराजकता करार दिया है। कोडरमा में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने साफ लहजे में कहा कि विपक्ष का यह पूरा विरोध प्रदर्शन चुनाव सुधार या मतदाता सूची की शुचिता के लिए नहीं, बल्कि अराजकता फैलाकर सत्ता हासिल करने की एक साजिश है। कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यह लड़ाई न तो एसआईआर के खिलाफ है, न चुनाव सुधार के लिए और न ही युवाओं के भविष्य के लिए। यह देश में अराजकता फैलाने के लिए की जा रही है और लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं पर इस तरह के हमल बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। विपक्षी दल हार के डर से संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ हाथ में संविधान की किताब लेकर चलते हैं, लेकिन वह लगातार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर बनाने पर तुले हुए हैं。0
0
Report
Advertisement
कोटा में ASI पर युवती के साथ गाली गलौच का वीडियो वायरल, विभागीय जांच शुरू
Kota, Rajasthan:कोटा शहर में शराब के नशे में पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, महिला से अभद्रता एवं गाली गलौच का वीडियो वायरल, बीच सड़क पर युवती से गाली गलौच करता दिखा ASI, पुलिस लाइन में पदस्थ ASI की 112 में लगी थी ड्यूटी, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, DSP मनीष शर्मा ने की घटना की पुष्टि, पुलिसकर्मी का मेडिकल करवाया जा रहा, आरोपों की पुष्टि होने पर होगी विभागीय कार्रवाई, हालांकिं जी मीडिया नहीं करता वायरल वीडियो की पुष्टि0
0
Report
जुलाना में पूर्व सैनिक के बेटे की गोलीकांड, CCTV में कैद वारदात
Jhanj Kalan, Haryana:जुलाना कस्बे में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, करेला गांव निवासी पूर्व सैनिक जगदीश अपने परिवार के साथ जुलाना में रहता है। उसका 22 वर्षीय बेटा कृष्ण उर्फ डैनी बीती रात जुलाना के पुराने बस स्टैंड पर अपने 6 दोस्तों के साथ पार्टी से लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाश कार में सवार होकर आते हैं और कृष्ण को अपनी गाड़ी के पास बुला लेते हैं। कार में बैठे एक बदमाश ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से कृष्ण गंभीर रूप से घायल होकर दुर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल कृष्ण को उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस थाने प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने और आरोपियों की पहचान करने में लगी है। वारदात के पीछे क्या कारण रहे और इसमें कितने लोग शामिल थे, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा.0
0
Report
जाहिर हुआ वीडियो: जहाजपुर विधायक ने ठाकुर जी की सौगंध पर मतदान की अपील
Jaipur, Rajasthan:MLA का विवादास्पद वायरल हुआ वीडियो भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर विधायक फिर एक बार विवादों में आते दिख रहे हैं, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें वो एक सरपंच प्रत्याशी को भाजपा का समर्थित कहते सुनाई दे रहे हैं और उनके पक्ष में मतदान करने और कार्यकर्ताओं को चारभुजा नाथ ( ठाकुर जी ) की सौगंध देते दिख रहे हैं वही जो कार्यकर्ता ठाकुर जी की सौगंध नहीं मानता है उसे चेतावनी भरे साफ शब्दों में कहते सुनाई दे रहे हैं कि वो दूसरे पक्ष में या कांग्रेस में जा सकते है। सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ जहाजपुर क्षेत्र की राजनीति में बड़ा भूचाल मच गया हैं। वायरल वीडियो की पुष्टि जी मीडिया नहीं करता हैं । वायरल वीडियो में पंचायतीराज चुनावी बिगुल के बीच भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं जहाजपुर से विधायक गोपी लाल मीणा ये कहते सुनाई दे रहे हैं भारत माता की जय भारतीय जनता पार्टी की तरफ से निर्मल जी लोढ़ा सरपंच के प्रत्याशी हैं इन्हें भाजपा का प्रत्याशी के रूप में मान लिया गया हैं। तुम सबको और सर पर चारभुजा नाथ वजन नाश की सौगंध है। एक साथ सब वोट देना, और इनको विजय बनाना है। ठाकुर जी को साक्षी मान के हमने निष्पक्ष न्याय करके निर्मल जी洛ढ़ा का अपना प्रत्याशी खड़ा किया है। अगर भाजपा का कोई कार्यकर्ता ठाकुर जी की सौगंध नहीं मानता है तो दूसरे गुट में चला जाए, कांग्रेस में चला जाए। मैं ये निवेदन कर रहा हूँ, बहुत बहुत धन्यवाद。 पहले भी कई बार जहाजपुर विधायक गोपी लाल मीणा विवादों में रह चुके है0
0
Report
Advertisement
उधम सिंह नगर में पुलिस मुठभेड़: आठ तमंचे समेत तीन संदिग्ध गिरफ्तार
Bahara Boj, Uttarakhand:आज सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा! पुलिस और हथियार तस्करों के बीच हुई जोरदार मुठभेड़ में दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से eight तमंचे व कारतूस बरामद किए है। वॉइस 1– आज तड़के दिनेशपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दो असलाह तस्करों के आने की सूचना मिलने पर महतोष मकरंदपुर मार्ग के पास चेकिंग अभियान शुरू कर दिया इस दौरान पुलिस टीम को एक मोटर साइकिल पर सवार दो लोगों को आते देखा । पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपी फायरिंग करते हुए फरार होने लगे।इस दौरान आरोपी एक गन्ने के खेत में घुस गए वहीं पुलिस की फायरिंग से एक आरोपी मनोज घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है जबकि दूसरे आरोपी अनमोल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल पर दिनेशपुर पुलिस की टीम के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंची, जहां टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों के पास से आठ तमंचे बरामद किए है। यह तमंचे बदायूं के ग्राम बिसौली के महावीर से लाये थे और इन्हें उधम सिंह नगर में बेचे जाने थे.0
0
Report
बंगालिनी थीम की दुर्गापूजा ने 78वां वर्ष पूरा किया, 24घंटा ने श्रेष्ठ पूजा सम्मान
Kolkata, West Bengal:বঙ্গার বিবেকানন্দ স্পোর্টিং ক্লাবের দুর্গাপুজো এ বছর ৭৮তম বর্ষে পদার্পণ করেছে। ‘বাঙালিনী’ থিমে সাজানো এই পুজোমণ্ডপকে জেলার সেরা পুজোর সম্মানে ভূষিত করল ২৪ ঘণ্টা। পুজোর মূল উদ্যোক্তা তথা খাদ্যমন্ত্রী অশোক কীর্তনীয়ার হাতে জী ২৪ ঘণ্টার পক্ষ থেকে তুলে দেওয়া হয় এই পুরস্কার। নিজের পাড়ার পুজো জেলার সেরার স্বীকৃতি পাওয়ায় খুশির আবহ پুজো উদ্যোক্তা ও এলাকাবাসীর মধ্যে। এবছর ‘বাঙালিনী’ থিমের অভিনব উপস্থাপনা ও পুজোর আয়োজন দর্শনার্থীদের বিশেষভাবে আকৃষ্ট করেছে। এই সম্মান গান্ধী পল্লী বিবেকানন্দ স্পোর্টিং ক্লাবের পুজোর মুকুটে আরও একটি নতুন পালক যোগ করল।0
0
Report
फल्टा के कमरडांगा मित्र समाज ने 24 घंटे महा पूजा में जिले की सबसे बड़ी जीत हासिल की
Jalabaria, West Bengal:জী 24 ঘন্টার জেলার সেরা শিরোপা পেয়েছে হল তার কামারডাঙ্গা বান্ধব সমিতি নকিব উদ্দিন গাজী দক্ষিণ 24 পরগনা ফলতা বিধানসভার কামারডাঙ্গা বান্ধব সমিতির উদ্যোগে কেদারনাথের মন্দির আদলে পুজো মণ্ডপ । ২৫ বছরের এই সুযোগ পা দিয়েছে। সহজে কেউ কেদারনাথে মন্দির দর্শন করতে পারেনা তাই ফল তার বাসিন্দাদের কেদারনাথের মন্দির দেখানোর জন্য যেমনটা পাহাড় চড়ে মন্দিরে পৌঁছাতে হয় ঠিক তেমনি পাহাড়ে খাস দিয়ে মানুষকে হেঁটে মন্দিরে প্রবেশ করতে হচ্ছে। আস্ত কেদারনাথ মন্দির এখন ফলতা বিধানসভা তে মানুষের মন কেড়েছে আর সেই পুজোর সম্মান দিতে ২৪ ঘন্টার মহা পুজোর জেলার সেরা শিরোপা পেয়েছে হল তার কামারডাঙ্গা বান্ধব সমিতি0
0
Report
Advertisement
