285123
जालौन में मूर्ति विसर्जन करने गए 3 युवक सिंध नदी में डूबे, लोगों ने 2 को सुरक्षित निकाला बाहर
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में मूर्ति विसर्जन के दौरान 3 युवक सिंध नदी में बह गए। स्थानीय लोगों ने 2 युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन एक युवक तेज बहाव में बह गया। जानकारी के अनुसार, युवक सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों के मना करने के बावजूद जबरन नदी में कूद गए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश जारी है। यह घटना रामपुरा थाना क्षेत्र के जायघा के पास हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चारागाह जमीन से बबूल काटकर बेचने पर ग्रामीणों में रोष, आस्था घटी
Baran, Rajasthan:चारागाह की जमीन से हरा बबूल काटकर बेचा, ग्रामीणों में रोष बारां के शाहाबाद के निकटवर्ती मुंगावली गांव में चारागाह भूमि से पुराना बबूल का पेड़ काटकर बेचने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव में तेजाजी के चबूतरे के पास लगा वर्षों पुराना बबूल का पेड़ एक व्यक्ति द्वारा कटवा कर बेच दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस पेड़ से तेजाजी महाराज के झंडे आदि लगाए जाते थे, जिससे ग्रामीणों की आस्था जुड़ी हुई थी। पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
डंडों के साथ लहंगी लोकनृत्य ने समरानियां में लोक गीतों की धुन छेड़ी
Baran, Rajasthan:डंडों की ताल पर ग्रामीणों ने किया लहंगी लोकनृत्य, गूंजी लोक गीतों की स्वर लहरिया Barā ke Samaraniyā kasaebe ke Hanuman Chaurāhe par rātrī ko us samay mahol pūrī tarah lok rang me rang gayā, jab kasaebe meṁ pahalī baar lahangī naṭya ka āyojan kiya gayā. jismeṁ kasaebe se saath pāas-pās ke gāon se baṛī sankhyā meṁ yuvā aur buḍhhe śāmil hue. hāthōṁ meṁ dande aur lokgeeton kī sāmayk gūn̐j ke bīch logon ne lahangī naṭya kī pārāṁparik prastuti dī. naṭya aur lokgeeton kā sangam dekhne ke lie logon kī bhīṛ jaṭī rahi. Samarāniyā kasaebe meṁ pahli baar āyojit is kāryakram ko le kar buḍhōṁ meṁ khāsa utsāh nazar āyā. buḍhōṁ kā kahnā thā ki samay ke sāth kai pārāṁparik lok āyojan gaon-kasbe meṁ kam hote ja rahe hain. aise meṁ lahangī naṭya kā āyojan nāī pid̄hī ko apnī lok sanskṛti aur paramparāon se jodane kā madhyam ban sakta hai. kāryakram kī khās bāt yah rahi ki ismeṁ buḍhōṁ ke sāth yuvāon ne bhī baṛh-chadhkar bhāg līa. lamba samay bād ek hī āyojan meṁ dono pīṛhiyāṁ sāth nazar āīṁ. āyojan meṁ mum̐jūd buḍhōṁ ne kahā ki yuvā baṛī sankhya meṁ mōbāīl aur sāośal mīḍiyā kī duniyā meṁ vyast hai. aise pārāṁparik kāryakram yuvāon ko apnī jaṛoṁ aur grāmiya lok sanskṛti se jodane kā avsar dete hain. gāvan-kasbe meṁ samay-samay par aise āyojan hone chāhiye, tāki naiṁ pīṛhī ko purānī paramparāon kī jān̄kārī milē aur lok sanskṛti jīvant banī rahe. lahangī naṭya ke daurān pratibhāgiyōṁ ne hāthon meṁ dande lekar sāmayk rūp se naṭya kiyā. lokgeeton ke sāth ek sur meñ dī gaī pralekh̥tāne vahāṁ maujūd logon kā dhyān akrṣit kiyā. chaurāhe par mojūda darśak pūrī kāryakram ke daurān utsāh ke sāth kāryakram dekhte rahe. ās-pās ke gāvon se pahuṁcē yuvāon aur buḍhōṁ kī bhāgīdārī ne kāryakram ko aur vyāpīya diyā. aiyōjan meṁ śāmil logon ne bhaviṣya meṁ bhī is tarah ke sāṁskr̥tik kāryakram āyojit karne kī āvashyakta jataī.0
0
Report
अलीगंज के अग्निकांड में चार्जशीट दाखिल, 15 मौतों के 4 आरोपित
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में बड़ी कार्रवाई 87 दिन बाद पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट 15 मौतों के मामले में 4 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र 500 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट दाखिल एक आरोपी अभी भी फरार, गिरफ्तारी पर ₹1 लाख का इनाम 22 जून को सेक्टर-D, अलीगंज में हुए अग्निकांड में 15 लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने भवन स्वामी वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला, रामकृष्ण उपाध्याय, तुषांक कृष्ण जायसवाल और स्टूडियो संचालक सुरेश कुमार साहू के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय के गोरापुर में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों की भीषण मारपीट, कई घायल
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे, लोहे की रॉड, छड़, हथौड़ा और फरसा तक चलने का आरोप है। मारपीट की पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हैं और एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया गया है। मारपीट के दौरान मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। पूरा मामला मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर गाँव का है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते कहासुनी विवाद में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान लाठी-डंडे, लोहे की रॉड, छड़, हथौड़ा और फरसा से एक-दूसरे पर हमला किया गया। घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। नवीन मिश्रा पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान उनके परिवार के लोगों पर हमला किया गया। इस मारपीट में कुमुद मिश्रा का पैर टूटने और कान कटने की बात सामने आई है। नवीन मिश्रा के भाई, भतीजे और उनकी मां समेत करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में मंसूरचक थानाध्यक्ष गोविंद पांडे ने बताया कि गोरापुर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है। कई लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस को आवेदन मिलने के बाद बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, गोरापुर की ताजा घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए हैं। हालांकि इन आरोपों पर पुलिस का पक्ष भी सामने आया है और पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कब तक आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करती है।0
0
Report
राजसमंद नगर परिषद में भाजपा पार्षदों की बाड़ाबंदी, प्रदर्शन के आरोप
Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद से बड़ी ख़बर राजसमंद नगर परिषद के भाजपा बाड़ाबंदी में रखे गए सभी पार्षदों ने खुशनुमा माहौल का विडियो जारी बाड़ाबंदी में रखे गए भाजपा पार्षद गीत गुनगुनाते और मुस्कुराते हुए प्रसन्नचित्त मुद्रा में नज़र आ रहे हैं राजसमंद में कल पार्षदों की रिहाई और उनसे संपर्क न हो पाने का आरोप लगाते हुए कुमावत समाज ने एसपी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया था। राजसमंद नगर परिषद के 45 वार्डों में से भाजपा के 27 प्रत्याशी विजयी होने के बाद से लगातार बाड़ाबंदी में है समाज की पंचायत के बाद परिजनों ने मदद की गुहार लगाई थी, दावा किया था कि 17 सितंबर के बाद से परिजनों की पार्षदों से कोई बात नहीं हुई है।0
0
Report
बस-टेंपो चालकों के बीच मारपीट: राहगीरों ने बचाया मामला, FIR दर्ज
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या。 सहादतगंज ओवरब्रिज के पास सवारी बैठाने को लेकर प्राइवेट बस और टेंपो चालकों में जमकर मारपीट, बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,राहगीरों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया,टेंम्पो ड्राइवर का आरोप है कि बस ड्राइवर सवारी बैठाने से रोक रहा था।जिसके बाद टेंम्पो चालक को जमकर पीटा साथ ही बस में बैठाने की कोशिश की।वही पुलिस ने मामला की एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है।पूरा मामला थाना कैंट क्षेत्र का है。0
0
Report
Advertisement
केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ी, प्रशासन ने सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग: पवित्र केदारनाथ धाम के लिए तीर्थयात्रियों की आवाजाही आधिकारिक तौर पर फिर से शुरू हो गई है और दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है。 श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए, रुद्रप्रयाग ज़िला प्रशासन ने यात्रा मार्ग और मंदिर परिसर में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी ज़रूरी इंतज़ाम सक्रिय कर दिए हैं。 ज़िला मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा कहते हैं, "श्री केदारनाथ धाम की यात्रा सुचारू रूप से चल रही है और 15 लाख से ज़्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के प्रबंधन के लिए हमने पूरे इलाके को कई सेक्टरों में बांटा है और हर सेक्टर में तय सेक्टर अधिकारी तैनात किए गए हैं। मॉनसून का मौसम खत्म होने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है और आगे भी यह सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। इसे देखते हुए, यात्रा मार्ग की सफ़ाई, पीने के पानी की उपलब्धता और शौचालयों के रखरखाव व सुविधाओं को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है। निरीक्षण किए गए हैं और उनसे मिली जानकारी के आधार पर ज़रूरी मरम्मत या सुधार का काम चल रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और 'आसानी से दर्शन' की सुविधा देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"0
0
Report
चंद्रपुर में राधाकृष्ण युगल अभिषेक किया गया,,
Upani, Chhattisgarh:देवी चंद्रहासिनी की नगरी चंद्रपुर मे पहली बार मातृशक्ति दुर्गावाहिनी इकाई चंद्रपुर एवं विश्वहिंदू परिषद् इकाई चंद्रपुर ने गोपाल जी महाप्रभु एवं चंद्रहासिनी देवी न्यास के सहयोग से गोपालजी मंदिर में राधाष्टमी के अवसर पर राधाकृष्ण के युगल रूप का अभिषेक किया गया यह कार्यक्रम चंद्रपुर नगर मे पहली बार इस प्रकार किसी मंदिर मे किया गया । इस कार्यक्रम में राधाकृष्ण के विग्रह को बड़े पात्र में कमल के पुष्पों से सजाया गया पश्चात दूध, दही, घी, शहद एवं गंगाजल से अभिषेक किया गया, अभिषेक पश्चात राधाकृष्ण को राधा जी के प्रिय रंग नीले रंग के वस्त्र पहनाये गये इसके बाद चंदन, सुगंघित द्रव्य, मल्यागिरी चंदन, कमल फूल अनेक प्रकार के द्रव्यों से पूजन कर आरती एवं प्रसाद चढ़ाया गया। आरती के बाद भजन एवं कीर्तन कराया गया। विश्वहिन्दू परिषद् के उपाध्यक्ष लोकेश मिश्रा का कहना है कि हमारे चंद्रपुर यह पहला कार्यक्रम जो सार्वजनिक रूप से युगल रूप का अभिषेक हुआ। उक्त कार्यक्रम में महिला भक्त सहित नगर पंचायत के अध्यक्ष ओम प्रकाश देवांगन एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष रजनी तिलेश माली भी उपस्थित रही।0
0
Report
धर्मांतरण के दबाव में पति को टॉर्चर: मुजफ्फरनगर में पति ने शिकायत दर्ज कराई
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:धर्मांतरण का टॉर्चर ( पत्नी ने अपनाया ईसाई धर्म अब पति पर बना रही है धर्म परिवर्तन करने का दबाव, पत्नी धर्मांतरण न करने पर पति को दे रही है झूठे केस में फसाने और बच्चो को मारने की धमकी, पीड़ित पति ने हिंदू संगठन के साथ पुलिस से की पत्नी की शिकायत, ईसाई धर्म न अपनाने पर पत्नी पति को कर रही है टॉर्चर.) एंकर - उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में धर्म परिवर्तन न करने पर एक पत्नी अपने पति को लगातार टॉर्चर कर रही है वह अपने पति को झूठे केस में फंसने की धमकी देती है। जिसके चलते शनिवार को पीड़ित पति हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा था जहां उसने आलाधिकारियों से मिलकर अपनी पत्नी से छुटकारा दिलाने की मांग की है। पीड़ित पति का कहना है कि या तो वह अपनी पत्नी के दबाव में आकर धर्म परिवर्तन कर ईसाई बन जाए या फिर आत्महत्या कर ले उसके पास अब ये दो ही रास्ते हैं। दरअसल नगर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला टिल्ला निवासी रविंद्र कुमार आज बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा था जहां उसने आलाधिकारियों से मिलकर अपनी पत्नी के टॉर्चर से छुटकारा दिलाने की मांग की है रविन्द्र का आरोप था कि उसकी शादी हिंदू रीति रिवाज से 2017 में गोल्डी नाम की एक युवती के साथ हुई थी जिससे उसके दो बेटियां भी है। आरोप है की शादी के कुछ समय बाद ही उसे पता चला कि उसकी पत्नी और उसके परिवार ने ईसाई धर्म अपनाया हुआ है जिसके चलते पति रविंद्र ने जब इसका विरोध किया तो उल्टा उसकी पत्नी और उसके ससुराल वाले उसעלपर ही धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगे थे। आरोप है कि उसे लगातार टॉर्चर किया जाता था कभी झूठ केस में फसाने की धमकी दी जाती थी तो कभी बच्चों को मारने की धमकी देते थे जिससे परेशान होकर आज ये पीड़ित पति रविंद्र बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा था जहां उसने अपनी पति से छुटकारा दिलाने की आलाधिकारियों से मांग की है। इस मामले को लेकर पुलिस का भी कहना है कि धर्मांतरण का दबाव बनाने की शिकायत उन्हें मिली है जिसकी जांच की जा रही है। पीड़ित पति रविंद्र की जहाँ माने तो मेरा नाम रविंद्र कुमार है , रामलीला टीला मेरा नाम रविंद्र कुमार है। मैं ,प्रजापत कुम्हार समाज से हूं। मेरी शादी हिंदू रीति रिवाज से 2017 में हुई थी। और जो जिससे मेरी शादी हुई थी गोल्डी उनके पापा का नाम जितेंद्र है। जो रामलीला टीला के ही रहने निवासी हैं। और हिंदू रीति रिवाज से ही सनातन धर्म के अनुसार मेरी शादी हुई थी। कुछ समय बाद मुझे पता लगा कि मेरी पत्नी और जो उसका परिवार , बुवा है वह पहले से ही ईसाई धर्म में थे। तो मैंने उसका ऑब्जेक्शन उठाया था। उसके बाद उसके परिवार वालों ने गांव ने बोले कि हमने समझा दिया है। आप इसको गुड़गांव में लेकर चले जाओ। जहां पर रहते हैं अभी है ऐसे ही करेगी जैसे आप हिंदू सनातन धर्म के हिसाब से ही करेंगे। बट उसके बाद भी वह नहीं मानी बहुत सारी दिक्कतें आई उसके परिवार वालों ने हमेशा मुझे ही टॉर्चर किया है। बट अब कंडीशन यहां आ गई है अभी है यह कह रही है कि या तो पूरा ही कन्वर्ट हो या मैं आपके खिलाफ केस करूंगी और मुझे मेरे परिवार को अब सबको इसाई बनना पड़ेगा उसकी bua उसकी पांच बुवा है। दो बहेडी में रहती हैं। जो कि पूरे ईसाई बने हुए हैं। पोंचो के पांचो बहेडी में ही वह इसी का पूरा चलते हैं। अब मैं जो आया हूं हिंदू समाज के सामने मैं हाथ जोड़कर क्योंकि मेरे सामने कोई ऑप्शन नहीं है। यही है कि या तो मैं आत्महत्या कर लूं या मैं फिर ईसाई बन जाऊं इस तरह से मुझे टॉर्चर कर दिया है उन्होंने। मेरी पत्नी का नाम गोल्डी है और दिसंबर 2017 में 8 दिसंबर 2017 में मेरी शादी हुई थी। दो बच्चे हैं मेरे दो गुड़िया हैं एक बच्ची मेरी साढ़े 6 साल की है उसका नाम जो मैंने रखा हुआ है। सनातन धर्म के अनुसार कुवैती मिरया है। छोटे वाली लड़की अभी 25 में को हुई थी इसमें गुड़गांव में ही उसका नाम मैंने देवासी रखा हुआ है और उसको वह स्टेला बोलती है। दिक्कत यह है कि अब वह यह कह रही है कि तू भी साहिबान और उसकी हुआ उसके पापा कह रहे हैं कि इसी बंद क्योंकि अभी कुछ दिन पहले मैं मेहंदीपुर बालाजी गया था वहां भंडारा करके आया उसके बाद उसने मेरे को कहा कि मंदिर तू क्यों गया है। इसलिए गया क्या वह मतलब बैठता है जाने का और जहां मैं कहूंगी तुझे ऐसा करना पड़ेगा नहीं तो तेरे खिलाफ हम कैसे करेंगे और उल्टे सीधे मुकदमे में तुझे तेरे खिलाफ और तेरे परिवार के खिलाफ तुझे करेंगे अपने परिवार को बोल अपने भाई को बोल। वह उनके इंटरनल फंडिंग होती है मेरे पास जो वह करते हैं उनके प्रूफ है वीडियो हैं एविडेंस है फोटो को कॉफी वगैरा है जो वह करते हैं उनसे। मैंने विरोध किया था लेकिन जो समाज होता है कई बार मैंने विरोध किया था उसके पापा ने उसके बुआ ने कहीं ना कहीं मुझे दबा दिया गया कहीं ना कहीं मेरे परिवार को भी दबा दिया गया फोर्सफुली के हम हमें समझा दिया कि हमारी लड़की हर बार ऐसे ही किया है लेकिन अब यही बोल दिया है या तो अब तू इसी बंद जैसे हम कहते हैं ऐसे कर मैं अपना धर्म नहीं छोडूंगा हिंदू हूं हिंदू रहूंगा सनातन में पैदा हुआ सनातन में ही मर Jाऊंगा चाहे कुछ भी हो जाए मैं अपना सनातन धर्म नहीं छोडूंगा किसी भी तरीके से मुझे धमकियां दी जा रही है मेरे भाई को किसी न किसी नंबर से धमकी दी जा रही है कि तू समझ वापसी ले और chुपचाप घर बैठ जा जैसा हम तुझे समझ रहे हैं तेरे छोटे भाई को धमकाने की धमकी दी जा रही है और वह भी बहुत ज्यादा डिप्रेशन में इस चीज को लेकर। एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में इस तरह का मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति अपनी ही पत्नी पर अवैध धर्मांतरण कराने का दबाव बनाने का आरोप लगा रहा है यह मामला सामने आते ही पुलिस द्वारा लगातार इस घटना की जांच की जा रही है और समझा जा रहा है अवैध धर्मांतरण से संबंधित जो भी तथ्य है सारे ही साक्ष्य चैक किये जा रहे हैं उसके आधार पर आगे की कारवाही की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
यूपी ग्रामीण बैंक में लाखों के गबन के आरोप; पूर्व मैनेजर रूपक राणा पर आरोप
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर यूपी ग्रामीण बैंक में लाखो के गबन का आरोप, ग्राहकों के खातों से लाखों रुपये गायब होने से हड़कंप, पूर्व मैनेजर रूपक राणा पर ग्राहकों ने लगाए आरोप, नए मैनेजर के कार्यभार संभालते ही सामने आया मामला, 20 से अधिक ग्राहकों ने बैंक में दी लिखित शिकायत, 40 से 50 लाख रूपये ग्राहकों के खातों से गायब, मुख्यालय से DBRM नवदीप की टीम जांच को पहुंची, पुलिस की मौजूदगी में यूपी ग्रामीण बैंक में की गई चेकिंग, बैंक के पूर्व मैनेजर रूपक राणा से कोई संपर्क नहीं हुआ, बुढ़ाना थाने के DAV स्कूल रोड़ पर है यूपी ग्रामीण बैंक。0
0
Report
करनाल के गुनियाना गांव में भारी मात्रा में अवैध पटाखे पकड़े, आरोपी हिरासत में
Karnal, Haryana:करनाल की निसिंग पुलिस ने देर रात गुनियाना गांव से भारी मात्रा में अवैध रूप से घर में रखे हुए पटाखे पकड़े पुलिस ने एक आरोपी को विरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गुनियाना गांव में एक मकान में अवैध रूप से काफी मात्रा में पटाखे हैं मौके पर पहुंचकर छानबीन करने पर घर से 35 पेटियां पटाखे की मिली है उनको कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है जब उनसे लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई भी किसी तरह का पटाखे रखने का कागजात नहीं दे पाए उनको हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू करते हैं0
0
Report
द्वारका के इस्कॉन मंदिर में राधाष्टमी नौका उत्सव भक्तों का उमड़ता उत्साह
New Delhi, Delhi:द्वारका के इस्कॉन मंदिर में राधाष्टमी उत्सव बड़े ही भक्तिमय और उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस दौरान उत्सव का विशेष आकर्षण ‘बोट फेस्टिवल’ यानी नौका विहार रहा। कार्यक्रम की शुरुआत कीर्तन से हुई। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण और श्रीमती राधारानी को फूलों से सजी विशेष नाव में विराजमान कर नौका विहार कराया गया। इस दौरान मानसी गंगा की लीला को भी चरितार्थ किया गया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और सजावट से आकर्षक रूप दिया गया। नौका विहार के साथ बनाए गए विशेष सेल्फी प्वाइंट पर श्रद्धालुओं ने तस्वीरें भी खिंचवाईं। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, उत्साह और आनंद का माहौल बना रहा।0
0
Report
Advertisement
मसौढ़ी: स्कूटी से 100 लीटर शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Masaurhi, Bihar:स्कूटी से शराब की तस्करी। सौ लीटर शराब जप्त। मसौढ़ी में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कूटी से सौ लीटर शराब जप्त की है। शनिवार की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि शराब से जुड़े कुछ धंधेवाज सक्रिय है जो शराब लेकर पटना की तरफ जाते हैं। पुलिस ने नेवा मोड के समीप वाहन चेकिंग लगाया। इस दौरान एक स्कूटी सवार चेकिंग को देखकर वाहन छोड़ फरार होने लगा। जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया। बाद में उसकी स्कूटी को जप्त कर उसकी तलाशी ली गई। पीपरा थाना एसएचओ प्रिंस कुमार ने बताया कि स्कूटी से सौ लीटर शराब बरामद हुई है। आरोपी बेहरावा चकिया का रहने वाला है।0
0
Report
लाखाचक गाँव में दस साल की बच्ची की हत्या, गला रेतने का केस, हंगामा
Barh, Bihar:बेलछी थाना क्षेत्र के लाखाचक गांव में एक दस साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या किए जाने की खबर से हंगामा मच गया। बच्ची जानवरों के लिए चारा लाने खेत गई थी। बच्ची का शव खेत में अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला। खबर मिलते ही सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। बच्ची के गले पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। उसके शरीर पर भी कई जगह मारपीट के निशान मौजूद हैं। परिजनों ने बच्ची के साथ गलत नीयत से जबरदस्ती करने का विरोध करने पर हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने बाढ़ सदर अस्पताल में भी दोषियों को फांसी देने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। खेत में फसल की सिंचाई कर रहे एक संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने मारपीट के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है। एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम भी जांच में जुटी है।0
0
Report
एमपी नगर स्पा सेंटर के खिलाफ पुलिस ने चेकिंग में सेंटर सील
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल स्पा सेंटर के खिलाफ एमपी नगर पुलिस का अभियान मिलियन वेलनेस सेंटर पर संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत शिकायत के बाद पुलिस ने की स्पा सेंटर की चेकिंग जांच के दौरान स्पा सेंटर को किया गया सील संचालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी एमपी नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी0
0
Report
Advertisement
