icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
204101
YogiYogiFollow9 May 2025, 09:00 am

हाथरस में मोबाइल चोरी का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार!

Hathras, Uttar Pradesh:कोतवाली हाथरस जंक्शन पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि उसकी लाखनू तिराहा लाढपुर मे रिंकू मोबाइल सेन्टर के नाम से दुकान है। रात्रि मे अज्ञात चोरो द्वारा दुकान की पटिया हटाकर मोबाइल फोन व ग्राहको के पुराने मोबाइल फोन चोरी कर लिये है। तहरीर के आधार पर कोतवाली हाथरस जंक्शन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस टीम के कठिन परिश्रम व अथक-प्रयासोपरान्त, सर्विलांस सेल की टेक्निकल इंटेलिजेंस, सीसीटीवी कैमरे आदि से प्राप्त लाभप्रद सूचना संकलन की गयी। जिसके क्रम में हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा उक्त मोबाइल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी की घटना कारित करने वाले 2 अभियुक्तो को चोरी के 7 फोन सहित जलालपुर नहर पुल से गिरफ्तार किया गया है ।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

1510 ग्राम सोना लेकर फरार: तीन आरोपी गिरफ्तार

Kishanganj, Bihar:ज्वैलरी खरीदने के बहाने बुलाया, 1510 ग्राम सोना लेकर हुआ फरार पुलिस ने तीन राज्यों में दबिश देकर पकड़े तीन आरोपी, सीसीटीवी कैमरों के 500 से ज्यादा फुटेज खंगालकर पुलिस ने जोड़ी कड़ियां, 1.80 करोड़ के सोने के आभूषण और 1.32 लाख रुपए नकद बरामद ज्वैलरी खरीदने का ऑर्डर देकर व्यापारी का भरोसा जीता, फिर सोने के आभूषण देखने के बहाने किशनगढ़ बुलाया और मौका मिलते ही करीब 1510 ग्राम सोना लेकर चंपत हो गया। शातिर ठग की इस वारदात के बाद पुलिस ने शहर की गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक लगे 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। कई दिनों तक अलग-अलग शहरों में पीछा किया और आखिरकार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब एक करोड़ 80 लाख रुपए कीमत के सोने के आभूषण तथा 1 लाख 32 हजार रुपए नकद बरामद कर लिए। मदनगंज थाना पुलिस की इस कार्रवाई में सामने आया कि ठगी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस ने ब्यावर, राजसमंद, अजमेर, लाडनूं, चूरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, हरिद्वार और जयपुर सहित कई शहरों में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। मदनगंज थाना प्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि चूरू जिले के छापर थाना क्षेत्र के चाड़वास निवासी मनफूल सोनी पायल ज्वैलर्स के प्रोपराइटर हैं। उनके मोबाइल पर 3-4 दिन से किशनगढ़ निवासी राहुल सोनी का फोन आ रहा था। राहुल उनकी फर्म से ज्वैलरी खरीदने के लिए ऑर्डर दे रहा था। लगातार बातचीत के बाद व्यापारी को उस पर भरोसा हो गया। इसी भरोसे में व्यापारी ने 5 नवंबर को अपने स्टाफ के राम सोनी और मनोज सोनी को करीब 1510 ग्राम सोने के आभूषण बिल सहित देकर किशनगढ़ भेज दिया। दोनों कर्मचारी दोपहर करीब 3:30 बजे राहुल के पास पहुंचे। राहुल उन्हें गुणसागर ज्वैलर्स के ऊपर बने मकान में ले गया। वहां कर्मचारियों ने उसे आभूषण दिखाए और बिल भी दिया। आभूषण देखने के बाद राहुल ने कर्मचारियों को माल का चयन करवाने का झांसा दिया और वहां से चला गया। काफी देर तक वापस नहीं आने पर कर्मचारियों और व्यापारी ने उसे 10-15 बार फोन किया। कुछ समय बाद राहुल खाली हाथ लौटा और भुगतान व बचा हुआ सामान देने की बात कहकर कर्मचारियों को आरआर ज्वैलर्स मदनगंज ले गया। वहां कर्मचारियों को खड़ा रहने की बात कहकर राहुल स्कूटी लेकर अचानक फरार हो गया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद कर्मचारियों को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद व्यापारी मनफूल सोनी ने 10 नवंबर को मदनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. लालचंद कायल और किशनगढ़ शहर वृत्ताधिकारी धर्मराज चौधरी के निर्देशन में थानाधिकारी भवानी सिंह के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गईं। टीमों ने आपसी समन्वय से शहर की गलियों और मुख्य सड़कों पर लगे 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गतिविधियों का पता लगाया गया। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे, जिससे उनकी गिरफ्तारी चुनौती बनी हुई थी। पुलिस टीमों ने कई दिनों तक लगातार पीछा करते हुए अलग-अलग शहरों में दबिश दी। पुलिस ने मामले में राहुल कुमार सोनी (39), अविनाश कुमार सिंह (37) और प्रेम नवलानी (34) को गिरफ्तार किया है। तीनों अलग-अलग स्थानों पर रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपए कीमत के सोने से बने विभिन्न आभूषण और 1 लाख 32 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मामले में तीनों आरोपियों से पूछताछ और जांच जारी है। यह भी जांच की जा रही है कि वारदात में अन्य कोई व्यक्ति शामिल था या नहीं। मामले में सबसे दिलचस्प तथ्य यह है कि ठगों ने किसी सुनसान जगह पर वारदात नहीं की, बल्कि ज्वैलरी का कारोबार करने वाले व्यापारी के भरोसे और कारोबारी लेन-देन की प्रक्रिया का इस्तेमाल कर 1510 ग्राम सोना हासिल किया। एडिशनल एसपी ग्रामीण लालचंद कायल
0
0
Report

बस्तर दौरे पर विपक्ष की तीखी टिप्पणी, महंत बोले—पीएम का बयान विकृत मस्तिष्क की उपज

Sakti, प्रधानमंत्री ने बस्तर प्रवास के दौरान दिमाग़ी नक्सली वाली बात जवानों को संबोधित करते समय कही थी, जिसके बाद से देश में इस बात को लेकर एक जंग छिड़ी हुई है, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी पीएम के बयान पर आपत्ति दर्ज कराई थी, अब छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने भी पीएम मोदी के बयान पर कटाक्ष किया है। डॉ महंत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री बस्तर आए थे और उन्होंने दिमागी नक्सली शब्द का शिगूफा छो़ड़ के चले गए। ये उनके विकृत मस्तिष्क की उपज है। कुछ लोग दिमागी नक्सली जेनजी वालों को कहते हैं, कुछ लोग दिमागी नक्सली जो हड़ताल कर रहे हैं उनको कहते हैं। मगर एक प्रधानमंत्री जो इस देश का रक्षक है, अपने आप को चौकीदार कहता है, वो दिमागी नक्सलियों को केंद्रीय पुलिस बल द्वारा समाप्त करने की बात कह रहे हैं। इससे विभत्स बात इस देश में कुछ नहीं हो सकती। बाइट- डॉ चरणदास महंत , नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ में पंचायत चुनाव का चौथा चरण: सुरक्षा के बीच मतदान आज

Pratapgarh, Rajasthan:पंचायत चुनाव के चौथे चरण में कल मतदान, प्रशिक्षण के बाद मतदान दल कड़ी सुरक्षा के बीच बूथों के लिए रवाना, 288 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट त्रिस्तरीय पंचायत राज चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के मतदान को लेकर शुक्रवार को प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर लीं। नीमच नाका स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण हुआ। इसके बाद मतदान सामग्री सौंपकर दलों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। चौथे चरण में 14 नवंबर को प्रतापगढ़ जिले के 288 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. वीसी गर्ग, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर शुभम चौधरी तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर विजयेश कुमार पंड्या ने मतदान दलों को चुनाव प्रक्रिया से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कार्मिकों को निर्भीकता, निष्पक्षता और पूरी सावधानी के साथ मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मतदान दलों को रवाना करने से पहले मतदान सामग्री का चेकलिस्ट के अनुसार मिलान किया गया। इसमें ईवीएम, स्याही, मतपत्र, मुहर, बक्से सहित अन्य आवश्यक सामग्री की जांच की गई। रास्ते में निर्धारित चेक पोस्ट पर भी सामग्री की जांच की व्यवस्था की गई। पुलिस अधीक्षक विशाल जांगीड़ के मार्गदर्शन में पुलिसकर्मियों को भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया की निगरानी के लिए पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। चौथे चरण में प्रतापगढ़, अरनोद, पीपलखूंट और सुहागपुरा पंचायत समितियों के 288 मतदान केंद्रों पर जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। प्रशासन ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं.
0
0
Report

बाबूलाल नागर के नेतृत्व में बाड़ेबंदी: प्रत्याशियों की तैयारी और 20 नवंबर के परिणाम

Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर की मॉनिटरिंग में मिशन बाडेबंदी हुई शुरू। भाजपा और कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को प्रशिक्षण के नाम पर की बाड़ेबंदी। प्रधान बनने तक प्रत्याशियों की तय ठिकाने पर की गई है बाड़ेबंदी। बाड़ेबंदी में कई प्रत्याशियों ने बच्चों को भी लेकर गए हैं साथ। कांग्रेस के प्रत्याशियों को पहले पुष्कर और आज सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए किया रवाना। बाड़ेबंदी में सेंध मारने के डर से दो दिन के अंतराल में ठिकाना बदलने की भी बनाई रणनीति। राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश और गुजरात में भी बनाए हैं बाड़ेबंदी के ठिकाने। प्रत्याशी पाला नहीं बदले, मजबूत बाड़ेबंदी में रखकर प्रधान बनाने की है रणनीति। 20 नवंबर को आएगा परिणाम, तीन चरणों के हो चुके चुनाव।
0
0
Report

बिछोर में मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

Nuh, Haryana:नूंह जिले के थाना बिछोर पुलिस ने गांव बिछोर में मोबाइल दुकान में हुई चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए तीन मोबाइल फोन, 70 मोबाइल कवर और वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने बैल चोरी की एक अन्य वारदात का भी खुलासा किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुखबीर सिंह ने बताया कि 10 नवंबर की रात गांव बिछोर में मोबाइल दुकान को निशाना बनाया गया था। आरोपियों ने सलवार-कमीज पहनकर दुकान में छोटा सा सुराख किया और अंदर घुसकर करीब 55 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन तथा 70 मोबाइल कवर चोरी कर लिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और महज 24 घंटे में तीन आरोपियों आवेश पुत्र हबीब, सलाउद्दीन पुत्र शौकत और हसीन उर्फ बेड़ा पुत्र खुशी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी हसीन ने एक अन्य वारदात में पीड़ित के घर में घुसकर बैल चोरी किया था। पुलिस के मुताबिक, हसीन उर्फ बेड़ा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ पहले से करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गोकशी, जान से मारने की धमकी और अवैध हथियार रखने जैसे मामले शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

कटनी में 12-15 करोड़ की चोरी: IG- DIG ने घटनास्थल पर मोर्चा संभाला

Katni, Madhya Pradesh:कटनी में 12 से 15 करोड़ रुपये की चोरी ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है. बरगवां स्थित किशना हीरा एवं आभूषण केंद्र में हुई सनसनीखेज चोरी के बाद पुलिस वरिष्ठ अधिकारी खुद मोर्चे पर उतर आए हैं, IG प्रमोद वर्मा और DIG अतुल सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर वारदात का निरीक्षण किया. दस्तावेजों और मौके पर मिले साक्ष्यों की पड़ताल की गई. अधिकारियों ने कहा है कि इस बड़ी चोरी का जल्द खुलासा हो और आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचें. दरमियानी रात 11 और 12 नवंबर की दरमियानी रात माधवनगर थाना क्षेत्र के बरगवां स्थित किशना ज्वेलर्स को चोरों ने निशाना बनाया था. पीछे की दीवार में छेद कर शोरूम के अंदर दाखिल हुए. गैस कटर से तिजोरी काटकर करोड़ों रुपये के हीरे, सोने और अन्य आभूषण लेकर फरार हो गए. चोरी की अनुमानित कीमत 12 से 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है. CCTV फुटेज अहम सुराग साबित हो सकता है. संदिग्धों की गतिविधियां फुटेज में कैद. वारदात के बाद लाल पहाड़ी क्षेत्र से ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस सिलेंडर, गैस कटर आदि बरामद हुए थे. पुलिस इन साक्ष्यों को जोड़कर चोरों की पहचान में जुटी है. कटनी में पहले मडापुरम गोल्ड लोन बैंक में भी 15-16 करोड़ रुपये के सोने की डकैती हो चुकी है, लेकिन पूरा सोना बरामद नहीं हो पाया था. अब किशना ज्वेलर्स चोरी ने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. कैसे चोरों तक पहुंचती है पुलिस, देखना होगा.
0
0
Report

निशा भगत की मौत के बाद आदिवासी नेता ज्योत्सना के आरोप, बीजेपी-आरएसएस पर सवाल

Ranchi, Jharkhand:झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के बाद अब प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पिठोरिया थाना क्षेत्र में फेसबुक लाइव के दौरान आत्महत्या किए जाने की इस घटना को लेकर राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच आदिवासी नेत्री ज्योत्सना करकेटा ने बीजेपी और आरएसएस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब निशा भगत अकेलेपन और मुश्किल दौर से गुजर रही थीं, तब बीजेपी के नेता कहां थे? ज्योत्सना करकेटा का आरोप है कि निशा भगत की मौत के बाद कुछ लोग इस संवेदनशील मामले को राजनीतिक रंग देने और इससे राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इसे आदिवासी समाज को बदनाम करने की साजिश बताते हुए बीजेपी से जुड़े सनी टोपो और भैरव सिंह पर भी निशाना साधा। ज्योत्सना करकेटा ने कहा कि इस पूरे मामले में राजनीति करने के बजाय निशा भगत को न्याय दिलाने और घटना की निष्पक्ष जांच पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
0
0
Report

मुजफ्फरनगर: नकबजनी की दो वारदातों का खुलासा, 5 शातिर चोर गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर नकदी बरामद

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow6m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकबजनी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, 66 हजार 300 रुपये की नकदी और दो अवैध तमंचे व चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए सभी आरोपी जड़ौदा गांव के रहने वाले हैं। आरोप है कि इन चोरों ने गांव में दो बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी और अन्य सुरागों के आधार पर तीन टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। आखिरकार पुलिस ने चेकिंग के दौरान पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों घटनाओं का खुलासा कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्षेत्राधिकारी खतौली रूपाली राय ने दी जानकारी।
0
0
Report
Advertisement

करनाल में अवैध हथियार सप्लाय नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, तीन गिरफ्तार, पिस्टल-देसी कट्टे बरामद

Karnal, Haryana:करनाल में अवैध हथियारों के सप्लायरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो पिस्टल और पांच देसी कट्टे बरामद। 20 आपराधिक मामलों में संलिप्त कैराना का हिस्ट्रीशीटर आरिफ भी पुलिस के हत्थे चढ़ा, मध्य प्रदेश से हथियार लाकर अलग-अलग इलाकों में करते थे सप्लाई, गैंग कनेक्शन की भी जांच में जुटी पुलिस। करनाल: जिले में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर करनाल पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल दो पिस्टल, पांच देसी कट्टे और एक मैगजीन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश के कैराना का हिस्ट्रीशीटर आरिफ भी शामिल है, जिसके खिलाफ हरियाणा सहित अन्य राज्यों में आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और सप्लाई के धंधे में शामिल थे। तीनों आरोपियों का करनाल सरकारी अस्पताल में करवाया गया मेडिकल परीक्षण किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। आरिफ उर्फ पिस्टल पर पहले भी मामले दर्ज हैं; दोनों अन्य आरोपी भी इस नेटवर्क से जुड़े थे। पुलिस रिमांड में आरिफ से पांच हथियार बरामद। नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई में सबसे अहम गिरफ्तारी आरिफ पुत्र इनाम, निवासी गांव तितरवाड़ा, उत्तर प्रदेश की रही। आरोपी को 7 नवंबर 2026 को मुकदमा नंबर 144/2026 के तहत थाना सेक्टर-32-33 में दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर एक पिस्टल मैगजीन सहित और चार देसी कट्टे बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक आरिफ मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई करता था। उसके खिलाफ करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह थाना कैराना का हिस्ट्रीशीटर भी है। पक्का पुल से नीरज, नूरमहल चौक से अनुराग गिरफ्तार। अवैध हथियारों के खिलाफ दूसरी कार्रवाई में एएसआई नरेंद्र की टीम ने सोनीपत निवासी नीरज पुत्र सुरेंद्र को पक्का पुल से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक देसी कट्टा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना मधुबन में मामला दर्ज किया गया। वहीं, मुख्य सिपाही राजीव कुमार की टीम ने दिल्ली निवासी अनुराग यादव पुत्र लाल बहादुर को नूरमहल चौक से काबू किया। उसके पास से एक पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई। अनुराग के खिलाफ भी हत्या के प्रयास सहित आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। तीनों आरोपी हथियारों की सप्लाई में थे शामिल। नारकोटिक्स सेल प्रभारी राजन के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी अवैध हथियारों की खरीद और सप्लाई से जुड़े हुए थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन आरोपियों ने किन-किन लोगों को हथियार उपलब्ध करवाए और इनके पीछे इस अवैध कारोबार का नेटवर्क कौन चला रहा था। किसी संगठित गैंग से इनके संबंध होने की भी जांच की जा रही है। आरोपियों की उम्र 22 से 35 वर्ष, आज कोर्ट में पेशी होगी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरिफ की उम्र करीब 32 वर्ष, नीरज की 35 वर्ष और अनुराग की 22 वर्ष है। तीनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और हथियारों की सप्लाई में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

शाहजहांपुर में डकैती की योजना बनाते चार शातिर बदमाश गिरफ्तार, चोरी के जेवरात और तमंचा बरामद

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow11m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहाँपुर। रोजा पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने सुतनेरा मोड़ मुकरमपुर के पास से डकैती की योजना बना रहे चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से रोजा और तिलहर थाना क्षेत्रों में हुई चोरियों का माल और अवैध असलहा बरामद हुआ है। ​मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब 12:10 बजे थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर लोधीपुर निवासी चांद मोहम्मद (31), जुनैद (22), उस्मान (34) और फहीम (45) को दबोच लिया। ​तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 21 ग्राम सोने के जेवर (पीली धातु), 616 ग्राम चांदी (सफेद धातु), 13,050 रुपये नकद, एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, एक 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और ताला तोड़ने के औजार (हथौड़ा, पेचकस व कटर) बरामद हुए हैं। ​पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी हिस्ट्रीशीटर किस्म के अपराधी हैं। इनके खिलाफ रोजा, तिलहर, कोतवाली और सदर बाजार थानों में चोरी, डकैती, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत दर्जनों गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है, जबकि गिरोह के फरार चल रहे एक अन्य साथी की तलाश जारी है।
0
0
Report

अलीगढ़ में संदीप सिंह की शाही सगाई: 100 बीघा पंडाल में भव्य समारोह

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की 14 नवंबर को होगी शाही सगाई, अलीगढ़ में 100 बीघा में सज रहा भव्य आयोजन! शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की 14 नवंबर को अलीगढ़ में होगी शाही सगाई, अलीगढ़ के ताला नगरी स्थित कल्याण सिंह रामघाट मार्ग पर 100 बीघा में तैयार किया गया है भव्य पंडाल, शाही सगाई समारोह में मुख्यमंत्री, राज्यपाल समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों के पहुंचने की संभावना, आयोजन में करीब 1000 वीआईपी मेहमानों सहित एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान, मेहमानों के स्वागत और खातिरदारी के लिए तैयार किया गया 60 प्रकार के खास व्यंजनों का मेन्यू, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह के पसंदीदा आलू और कद्दू की सब्जी भी बनेगी खास आकर्षण, अलीगढ़ में शाही सगाई की तैयारियां पूरी, अब 14 नवंबर को भव्य समारोह पर टिकी निगाहें।
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर में अधिवक्ता हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर प्रदर्शन

Shahjahanpur, Uttar Pradesh:लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर। अधिवक्ता के भाई की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज वकीलों का सब्र शुक्रवार को जवाब दे गया। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन और एसपी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित कचहरी रोड पर जाम लगा दिया और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। ​प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। वकीलों का आरोप है कि अधिवक्ता के भाई की हत्या हुए ढाई महीने का लंबा समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं और हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। ​धरने के दौरान सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री राजेश अवस्थी ने पुलिस प्रशासन को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि इस हत्याकांड का जल्द खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया, तो अधिवक्ता समाज उग्र आंदोलन को बाध्य होगा और एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। ​कचहरी रोड जाम होने से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच आया और प्रदर्शनकारी वकीलों को समझाने-बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। बाइट- राजेश अवस्थी महामंत्री सेंट्रल बार एसोसिएशन
0
0
Report

बागपत में पारिवारिक विवाद के कारण ग्राम प्रधान के भाई की हत्या; आरोप चचेरे पर

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में पारिवारिक विवाद के कारण ग्राम प्रधान के भाई की हत्या; आरोप चचेरे पर. दरअसल, पूरा मामला बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के हलालपुर गांव का है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते ग्राम प्रधान के भाई संजीव खोखर पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि चाचो और चचेरे भाइयों ने संजीव खोखर की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
0
0
Report

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, BLO पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Greater Noida, Uttar Pradesh:आगे आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ के अनुरोधों पर निर्धारित समय में कॉल बैक किया जाए और किसी भी मतदाता को बिना संपर्क किए अनुपलब्ध न दिखाया जाए। फॉर्म-6, 7 और 8 के डिजिटाइजेशन में त्रुटि या लापरवाही बरतने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को पहली बार मौखिक, दूसरी बार लिखित चेतावनी दी जाएगी और तीसरी बार गलती दोहराने पर सख्त कार्रवाई होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जिसे आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 और संशोधन के लिए फॉर्म-8 का उपयोग ऑनलाइन (voters.eci.gov.in व ईसीआईनेट ऐप) या बीएलओ के माध्यम से किया जा सकता है। साथ ही 28 जुलाई के बाद पंजीकृत मतदाताओं को 31 दिसंबर 2026 तक स्पीड पोस्ट से ईपीआईसी कार्ड मिल जाएंगे। शिकायतों के निस्तारण के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 और राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल उपलब्ध है। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि जनपद की अनुमानित जनसंख्या 28.34 लाख के सापेक्ष वर्तमान में कुल 15,27,428 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 8,34,652 पुरुष, 6,92,729 महिला और 47 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। विधानसभावार आंकड़ों के अनुसार दादरी में सर्वाधिक 6,17,352, नोएडा में 5,93,236 और जेवर में 3,16,840 मतदाता हैं। जनपद में कुल 766 मतदान केंद्र और 1,926 मतदेय स्थल बनाए गए हैं, जिनकी निगरानी के लिए 194 सुपरवाइजर तैनात हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 16 से 19 नवंबर तक गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में चुनाव अधिकारियों, पुलिस बल, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा आरडब्ल्यूए व एओए पदाधिकारियों के साथ क्रमवार प्रशिक्षण और बैठकें आयोजित की जाएंगी। समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी, अपर पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top