204216
Mainpuri - लूट की योजना बना रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार
Nagla Garhu, Uttar Pradesh:जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक के चिरंजीव नाथ सिंहा निर्देशन में कार्यवाही करते हुए कोतवाली सासनी पुलिस ने हनुमान चौकी से मडराक स्टेशन के बीच लूट की योजना बना रहे दो अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है , मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक अभियुक्त घायल हुआ है.घायल हालत में अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचा दो खोका कारतूस एक जिंदा कारतूस एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कवर्धा अस्पताल पार्किंग में तेंदुए का हमला: तीन घंटे की रेस्क्यू
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा, अस्पताल की पार्किंग में तेंदुआ, महिला पर किया हमला; 3 घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू कवर्धा। कवर्धा शहर में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक निजी अस्पताल की पार्किंग में तेंदुआ दिखाई दिया। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई。 तेंदुए की खबर शहर में फैलते ही अस्पताल के आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोग तेंदुए को देखने और मोबाइल से वीडियो बनाने के लिए मौके पर पहुंच गए। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस और वन विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी। तेंदुए के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए बिलासपुर से विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया। इसी दौरान तेंदुआ पार्किंग से निकलकर अस्पताल के वॉशरूम में जा छिपा। इसी बीच अस्पताल में इलाज के लिए आई एक महिला वॉशरूम की ओर गई, जहां तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई। महिला को तत्काल बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा गया और सुरक्षा की दृष्टि से वॉशरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया। रेस्क्यू टीम के पहुंचने के बाद करीब तीन घंटे तक ऑपरेशन चला। तेंदुए को ट्रैंक्विलाइज करने के लिए पहला डार्ट चलाया गया, लेकिन वह पूरी तरह बेहोश नहीं हुआ। इसके बाद दोबारा ट्रैंक्विलाइज कर तेंदुए को काबू में लिया गया। फिर उसे जाल में सुरक्षित बांधकर अस्पताल से बाहर निकाला गया और भोरमदेव सेंचुरी ले जाया गया। तेंदुए के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद वन विभाग ने राहत की सांस ली। वहीं, अस्पताल और आसपास जमा भारी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। शहर के रिहायशी इलाके में इस तरह तेंदुए के पहुंचने से लोगों में हैरानी और चिंता का माहौल है। आखिर तेंदुआ शहर के बीचोंबीच स्थित अस्पताल तक कैसे पहुंचा, यह सवाल फिलहाल बना हुआ है。0
0
Report
कुल्लू के सरवरी में आग लगने से दो झुग्गियाँ जलकर राख, राहत बचाव जारी
Kullu, Himachal Pradesh:कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगते सरवरी में आज दोपहर बाद आगजनी की घटना सामने आई। जहां पर आग लगने से दो झुगिया जलकर राख हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। झुगी झोपड़ी के मंदिर में रखे गए दीपक से आग लगने की बात सामने आ रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि एक झुकी पूरी तरह जल कर राख हो गई और साथ लगती दूसरी झुगी को भी उसने अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने नदी से पानी निकाल कर आग बुझाने में कोशिश की लेकिन आगे इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि उसने पूरी झुगी को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य किया। आगजनी की इस घटना में दो झुगिया जलकर राख हो गई है। वहीं घटना के सूचना मिलते ही झुगी बस्ती की प्रधान बिरकी देवी ने बताय कि वह आग की घटना सुनते ही यहां पहुंची। सभी लोगों ने मिलकर आग बुझाने पर काम किया लेकिन आग काफी तेजी से फैली और यहां पर रहने वाली विधवा महिला की झुगी जलकर राख हो गई। उन्होंने बताया कि इस झुग्गी में रहने वाली युवती विधवा है। और उसकी माता का भी निधन हो चुका है और उसकी दादी भी विधवा है। ऐसे में सभी लोगों से अपील की कि वह उनकी मदद करे।0
0
Report
पांवटा साहिब में 10 फ़ीट कोबरा टॉयलेट से निकलकर जंगल में छोड़ दिया गया
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:पांवटा साहिब के जामनीवाला में एक घर के टॉयलेट में लगभग 10 फिट लंबा किंग कोबरा घुस गया। इससे परिवार के सदस्यों में हड़बड़ाहट मची। मशहूर स्नेक कैचर भूपेंद्र सिंह ने किंग कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। पांवटा साहिब में इस घटना से क्षेत्रवासियों में भय पैदा हुआ, लेकिन किसी को नुकसान नहीं हुआ। भूपेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर कोबरा को बचाया और अब तक उन्होंने कई बार कोबरा रेस्क्यू किया है।0
0
Report
Advertisement
खबर स्पष्ट नहीं है, आगे विवरण जारी होंगे
Ratlam, Madhya Pradesh:0
0
Report
लखनऊ: सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का एरियल सर्वे किया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का एरियल सर्वे किया0
0
Report
द्वारका के मधु विहार में डीप सीवर का अधूरा काम, 4 साल से बना गड्ढा
New Delhi, Delhi:द्वारका के मधु विहार में डीप सीवर का अधूरा काम, 4 साल से बना गड्ढा0
0
Report
Advertisement
धमोत्तर के बोरी तालाब में मिला 6 फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जाखम बांध में छोड़ा
Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ हेडर/हेडलाइन : धमोत्तर के बोरी तालाब में मिला 6 फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जाखम बांध में छोड़ा एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले के देवगढ़ रेंज के धमोत्तर के बोरी गांव में तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब 6 फीट लंबे मगरमच्छ के तालाब में होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। तीन दिन पहले भी तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना वन विभाग को मिली थी। इसके बाद प्रतापगढ़ रेंजर दिलीप सिंह गौड़ के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण किया था। कल रात एक बार फिर ग्रामीणों ने तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। टीम ने तालाब का पानी खाली करवाया, जिसके बाद करीब 6 फीट लंबे मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से जाखम बांध लेकर पहुंची, जहां उसे प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया। वन विभाग की तत्परता से मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए जाने के बाद धमोत्तर गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।0
0
Report
मोकामा-बरुनी डबल मेगा पुल से यात्री ट्रेनों की पहली लाइन शुरू
Barh, Bihar:मोकामा- बरौनी रेल खंड पर राजेंद्र पुल के समानांतर बने नये डबल मेगा रेल पुल पर यात्री ट्रेनों का परिचलान शुरू हो गया है। रविवार की मध्य रात्रि को पहले मालगाड़ी का परिचालन कराया गया। इसके बाद महानंदा एक्सप्रेस को इस नये रेल पुल से चलने वाली पहली सवारी गाड़ी का श्रेय मिला। महानंदा एक्सप्रेस का परिचालन होते ही इस नये पुल से ट्रेनों के आवागमन का सिलसिला शुरू हो गया है। नये डबल रेल पुल पर ट्रेनों के परिचालन से यात्री काफी खुश हैं। इससे उत्तर और मध्य बिहार के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे। इसके अलावा पूर्वोत्तर के सभी 7 राज्यों के निवासियों के लिये भी नई दिल्ली, उत्तर या दक्षिण भारत की यात्रा में समय की बचत होगी। इस सेतु के चालू होने से हाथीदह जंक्शन का महत्व और बढ़ गया है।0
0
Report
भट्टे का मुनीम गायब, भट्टा मालिक पर आरोप
Shamli, Uttar Pradesh:शामली स्लग ... भट्टे का मुनीम गायब, भट्टा मालिक पर आरोप ..... शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी लिसाढ़ भट्टे का मुनीम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है परिजनों ने आज एसपी ऑफिस में पहुंचकर पीड़ित व्यक्ति की बरामद की मांग की ,वहीं पीड़ित परिजनों ने भट्ठा मालिक व ठेकेदार उसके बेटे व भांजे पर फोन कर पैसे देने की बात कहकर घर से बुलाने कर गायब करने का आरोप लगाया है। आपको बता दे। कि मामला शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर का है जहां के रहने वाले रमेश शर्मा क्षेत्र के गांव के पास बालाजी बिग फील्ड भट्टे पर मुनीम का कार्य करते थे, जहां बीती 2 तारीख को रमेश शर्मा को अरविंद उसके बेटे वंश फोन करके भट्टे से शामली बुलाया गया।और और पैसे देने की बात कही गई।इस समय के बाद से भट्टे का मुनीम रमेश शर्मा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब है घटना के बाद परिजनों ने सदर कोतवाली में मुनीम के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।वही उसी क्रम में आज पीड़ित परिजन ग्रामीणों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने ठेकेदार अरविंद उनका भांजा अमन और बेटा वंश पर फोन करके बुलाकर मुनीम को गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने का पीड़ितों को भरोसा दिलाया है0
0
Report
Advertisement
श्यालावास जेल से 556 ग्राम गांजा, 28 पेपर रोल और मोबाइल बरामद
Dausa, Rajasthan:दौसा जिले के पापड़दा थाना क्षेत्र में स्थित केंद्रीय विशिष्ट कारागृह श्यालावास में जिला पुलिस द्वारा औचक सर्च अभियान चलाया तो चौंकाने वाला खुलासा सामने आया सर्च अभियान में पुलिस को कारागृह से 556 ग्राम गांजा, 28 पैकेट स्मोकिंग रोल पेपर और एक कीपैड मोबाइल मिला जेल परिसर से प्रतिबंधित सामग्री मिलने पर परदा पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया है और मामले की जांच की जा रही है लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है श्यालावास जेल हाई सिक्योरिटी जेल है और यहां हार्डकोर अपराधियों को रखा जाता है हाई सिक्योरिटी होने के बावजूद प्रतिबंधित सामग्री जेल में कैसे पहुंची यह जेल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही है और जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा प्रसन्न चिन्ह है पूर्व में इसी जेल से फोन द्वारा सीएम को भी जान से मारने की धमकियां दी जा चुकी है साथ ही पूर्व में कई बार यहां सर्च अभियान में मोबाइल व अन्य प्रतिबंधित सामग्री मिल चुकी है लेकिन उसके बावजूद भी जेल की सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं हो सकी अब यह पुलिस जांच का विषय है कि आखिर हाई सिक्योरिटी जेल में प्रतिबंधित वस्तुएं कैसे पहुंच रही है दौसा एएसपी शंकर लाल मीणा , लालसोट एएसपी विनोद सीपा , नांगल राजावतान डिप्टी एसपी और दौसा एसटी एससी सेल के डिप्टी एसपी राजेंद्र कुमार सहित पापड़दा और नंगल राजावतान थाना पुलिस के साथ पुलिस लाइन का जाप्ता सर्च अभियान में शामिल रहा करीब डेढ़ सौ पुलिस कर्मियों ने 3 घंटे तक केंद्रीय विशिष्ट कारागृह श्यालावास में सर्च अभियान चलाया जिसमें यह प्रतिबंधित वस्तुएं मिली0
0
Report
8 अक्टूबर को अजमेर में वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च, लोकतंत्र बचाने का बिगुल
Kishanganj, Bihar:जिला कांग्रेस कमेटी अजमेर (ग्रामीण) की ओर से आगामी 8 अक्टूबर को ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च निकाला जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी अजमेर (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष एवं किशनगढ़ विधायक डॉ. विकास चौधरी ने प्रेस वार्ता में मार्च की तैयारियों और आंदोलन की रूपरेखा की जानकारी दी।डॉ. चौधरी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 2 से 8 अक्टूबर तक प्रदेशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ मनाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 8 अक्टूबर को अजमेर में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ मिलकर विशाल विरोध मार्च आयोजित किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर देशभर में गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत प्रत्येक नागरिक को प्राप्त मताधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। डॉ. विकास चौधरी ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता और स्वायत्तता पर जनता का विश्वास कायम रहना जरूरी है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी विरोध दर्ज कराने की बात कही। 8 अक्टूबर को सुबह 11 बजे शुरू होगा मार्च कांग्रेस के अनुसार 8 अक्टूबर को सुबह 11 बजे महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल, अजमेर से विरोध मार्च शुरू होगा। मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगा। इसमें इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेता, जनप्रतिनिधि, कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। डॉ. चौधरी ने कहा कि यह आंदोलन संविधान, लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए है। कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से मार्च में शामिल होने का आह्वान किया है。0
0
Report
आहवा पुलिस ने यूपी से 2008 के किशोरी अपहरण केस के आरोपी को पकड़ा
આહવા પોલીસે 2008ના સગીર બાળકીના અપહરણ કેસમાંORIZоры આરોપીને ઉત્તર પ્રદેશમાંથી ઝડપી પાડ્યો. 13 વર્ષની સગીર દીકરીને બળજબરીથી ફોસલાવી અપહરણ કરી નેપાળ તથા ઉત્તર પ્રદેશ લઈ જવાઈ હતી. વર્ષોથી ફરાર આરોપી ઉત્તર પ્રદેશના સિદ્ધાર્થનગર જિલ્લામાં હોવાની LCBને મળી હતી बાતમી. પોલીસ ટીમે સિદ્ધાર્થનગરના નેપાળ બોર્ડર વિસ્તારમાં વોચ ગોઠવી આરોપીને ઝડપ્યો. આર્દી ઈ-રિક્ષામાં મુસાફરી કરી રહ્યો હતો, પોલીસ ઈ-ર Kimberી આઈડેન્ટિફિકેશન કરી આરોપીની ધરપકડ કરી. ભારત-નેપાળ બોર્ડરથી અંદાજે 2 કિ.મી. દૂર આવેલા મીતવલ ગામ પાસેથી આરોપી ઝડપાયો. ટ્રાન્સિટ રિમાન્ડ મેળવી આશરે 4000 કિ.મી.ની મુસાફરી બાદ આરોપીને આહવા લાવવામાં આવ્યો. સુરત રેન્જ આઈજી પ્રેમવીર સિંહના “નો વોન્ટેડ ઈન સાઉથ ગુજરાત” અભિયાન હેઠળ મહત્વની સફળતા.0
0
Report
Advertisement
केशव प्रसाद मौर्या की तस्वीर
Noida, Uttar Pradesh:केशव प्रसाद मौर्या का फोटो0
0
Report
भोपाल में कोई खबर नहीं: वीडियो क्लिप से खाली सामग्री
Bhopal, Madhya Pradesh:0
0
Report
डिंडौरी शहपुरा तहसील के बाबू का शव सरकारी आवास में फांसी, जांच शुरू
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी के शहपुरा तहसील कार्यालय में पदस्थ एक कर्मचारी का शव अपने सरकारी आवास में फांसी में लटका मिला है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पुरुषोत्तम सिंह शहपुरा तहसील कार्यालय में बाबू के पद पर पदस्थ थे और सरकारी आवास में रह रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही घटना की पूरी वजह सामने आने की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
