Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hathras204215

पलिका अध्यक्ष की पहल- ईदगाह में सोंदर्यकरण कार्य संपन्न

Feb 28, 2026 08:22:22
Sikandra Rao, Uttar Pradesh
सिकंदराराव - शहरवासियों की सुविधा और धार्मिक स्थलों के रख रखाव को प्राथमिकता देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मुहम्मद मुसीर कुरेशी द्वारा ईदगाह परिसर में पत्थर लगवाने का कार्य सफलतापूर्वक कराया जा रहा हैl काफी समय से ईदगाह कमेटी और स्थानीय नागरिकों द्वारा फर्श को पक्का करवाने की मांग की जा रही थी lवारिस के मौसम में गंदगी जलभराव होने के कारण नमाजियों को होने वाली समस्याओं को देखते हुए अध्यक्ष ने त्वरित निर्णय लियाl पूरे परिसर में मजबूत और आकर्षक पत्थर लगवाए गए हैं l ताकि नमाजियों को इबादत करने और बैठने में आसानी हो l स्थानीय लोगों और ईदगाह कमेटी ने अध्यक्ष के इस काम की सराहना की और आभार व्यक्त किया l लोगों का कहना है कि लंबे समय से लंबित इस कार्य के पूरा होने से आगामी त्योहारों की तैयारीयों में काफी मदद मिलेगी l अध्यक्ष मुसीर कुरेशी ने कहा "धार्मिक स्थलों का विकास और वंहा बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी नैतिक जिम्मेदारीहैl ईदगाह में पत्थर लगवाने से ना इसकी सुंदरता बड़ी है, बल्कि त्योहारों के दोरान लोग बिना किसी असुविधा के यहां एकत्रित हो सकेंगेl"
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KCKumar Chandan
Feb 28, 2026 10:04:03
Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री सचिवालय प्रेस विज्ञप्ति -- 109/2026 28 फरवरी 2026 मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से युवा शतरंज खिलाड़ी श्री अधिराज मित्रा ने की मुलाकात। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप 2025 में (अंडर-14) स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी श्री अधिराज मित्रा ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष जमशेदपुर के युवा शतरंज खिलाड़ी श्री अधिराज मित्रा ने 07 से 16 नवंबर 2025 तक मलेशिया में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल शतरंज प्रतिस्पर्धा के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में राष्ट्रमंडल देशों के कई शीर्ष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। मुख्यमंत्री को श्री अधिराज मित्रा ने अवगत कराया कि वे लोयला स्कूल जमशेदपुर में 8वीं कक्षा के छात्र हैं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्री अधिराज मित्रा को अपनी ओर से हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य के खिलाड़ियों में खेल के प्रति जज्बा और प्रतिभा सराहनीय रहा है। झारखंड के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाते हुए राज्य का नाम रोशन कर दिखाया है। मुख्यमंत्री ने युवा शतरंज खिलाड़ी श्री अधिराज मित्रा के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अधिराज मित्रा की माता श्रीमती रुना मित्रा, पिता श्री उत्तम मित्रा एवं कोच श्री अभिषेक दास उपस्थित थे。
0
comment0
Report
RBRAKESH BHAYANA
Feb 28, 2026 10:02:44
Panipat, Haryana:बारात में नोट उठाते हुए नाले में गिरे बच्चे की करंट से मौत परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाये लापरवाही के आरोप पुलिस ने बच्चे के शव का करवाया पोस्टमार्टम पुलिस कर रही मामले की जांच पानीपत के गांव उझा में गुरुवार दोपहर बाद बारात के दौरान नोट उठाते हुए नाले में गिरे 14 वर्षीय किशोर को करंट लग गया, जिसकी शुक्रवार को मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि नाले में बिजली की तार टूटकर गिरी थी। परिजनों ने बिजली निगम की लापरवाही से बेटे की मौत होने का आरोप लगाया और शिकायत चांदनीबाग थाना पुलिस को दी। उझा गांव निवासी शेरू ने बताया कि छोटा बेटा समीर 8वीं कक्षा में पढ़ता था। गांव में बारात आई थी। कुछ बाराती रुपए फेंक रहे थे। वहां भगदड़ में बेटे नाले में गिर गया। नाले में पड़ी बिजली की तार से बेटे को करंट लग गया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने इस बारे में 3 महीने पहले बिजली विभाग में शिकायत विधि थी लेकिन विभाग द्वारा इन नंगी तारों को हटाया नहीं गया जिसकी वजह से हादसा हुआ अगर बिजली विभाग समय रहते इनको हटाने का काम कर देता तो आज उनका बेटा जिंदा होता।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 28, 2026 10:02:07
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Feb 28, 2026 10:01:53
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बैखौफ चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस से बैखौफ चोरों ने पुलिस चौकी के सामने कन्फेक्शनरी की दुकान को बनाया निशाना, कन्फेक्शनरी दुकान की छत का टीनशेड उखाड़कर अंदर घुसे चोरों 15 हजार की सिगरेट और 15 हजार कैश किया चोरी, चोरों ने रात के अंधेरे में धावा बोलकर पुलिस चौकी के सामने कन्फेक्शनरी दुकान में की चोरी, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश में जुटी, स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े किए सवाल रात्रि गस्त बढ़ाने की अपील की, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार टरननगंज इलाके का मामला।
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Feb 28, 2026 10:01:39
Farrukhabad, Uttar Pradesh:रामगंगा नदी में एक अज्ञात शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। थाना राजेपुर के ग्रामीण इलाके में यह घटना घटी। आइए जानते हैं थाना राजेपुर क्षेत्र के रामगंगा नदी तट पर हड़कंप मचा हुआ है। सुबह ग्रामीणों ने नदी में एक शव तैरता देखा तो अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। ग्रामीण: 'हम नदी किनारे थे, अचानक शव दिखा। डर लग गया, तुरंत थाने फोन किया।' सूचना पर थानाध्यक्ष सुदेश कुमार पुलिस टीम के साथ पहुँचे। शव पानी में होने से फॉरेस्ट टीम को बुलाया गया। उनकी और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस तलाशी में जेब से कोई आईडी डॉक्यूमेंट नहीं मिला, लेकिन पास एक थैला था - जिसमें 3-4 जोड़ी कपड़े और मोबाइल चार्जर थे। बरामद सामान: कपड़े, चार्जर. उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार पंचनामा कर रहे हैं। थानाध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया - शव की शिनाख्त नहीं हुई है। आसपास के थानों से मिसिंग रिपोर्ट्स खंगाली जा रही हैं। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। थानाध्यक्ष: 'पहचान के प्रयास जारी हैं।
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Feb 28, 2026 10:01:27
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर SLUG-ग्रीन पार्क के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग एंकर-कानपुर में शनिवार दोपहर ग्रीन पार्क के पास खड़ी एक कार में अचानक आग लगने से هड़कंप मच गया। देखते ही देखते कार से करीब 10 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दरसल ग्रीन पार्क से परमट जाने वाली सड़क किनारे खड़ी नेक्सॉन कार अचानक धू-धू कर जलने लगी। सूचना मिलते ही करीब 10 मिनट के भीतर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Feb 28, 2026 10:01:18
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत से बड़ी खबर सामने आ रही है,जहाँ होली से पहले सैलरी न मिलने से नाराज नगरपालिका कर्मियों ने धरना शुरू कर दिया है। तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण सफाईकर्मी और अन्य आउटसोर्सिंग कर्मचारी आंदोलन पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि त्योहार के मौके पर भी जब जेब खाली है तो परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी समस्या को लेकर जिलाधिकारी बागपत से भी मुलाकात की थी और सैलरी दिलाने की मांग रखी थी। डीएम ने उन्हें वेतन दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद अब तक सैलरी जारी नहीं की गई। कर्मचारियों ने नगरपालिका के प्रधान और सचिव पर सरकारी धन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए हैं। आउटसोर्सिंग कर्मियों का कहना है कि नगरपालिका ईओ केके भड़ाना पर सड़क, नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग सहित अन्य विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। आरोप है कि फर्जी हाजिरी लगाकर उन मजदूरों के नाम से भुगतान निकाला गया, जिन्होंने कभी काम ही नहीं किया। कर्मचारियों का कहना है कि इसी मामले के बाद करीब तीन महीने पहले सैलरी रोक दी गई थी, जो अब तक जारी नहीं हो पाई है। उन्होंने मांग की है कि जो वास्तविक कर्मचारी हैं, उन्हें तत्काल वेतन दिया जाए और फर्जी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल होली जैसे बड़े त्योहार से पहले कर्मचारियों का धरना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और नगरपालिका प्रबंधन इस मामले में कब तक समाधान निकालता है।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Feb 28, 2026 10:00:43
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर महिला कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर कथित एप्स्टीन फाइल में नाम सामने आने पर गंभीर चिंता व्यक्त की। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष नेहा शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि यह मामला देश की प्रतिष्ठा और महिलाओं की गरिमा से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसकी स्वतंत्र न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए। नेहा शर्मा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है। यदि किसी जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगते हैं, तो उसे नैतिक आधार पर खुद को पद से अलग कर लेना चाहिए। उन्होंने मांग की कि जांच पूरी होने तक मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव लता शर्मा सहित जिला और ब्लॉक स्तर की कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहीं। सभी ने एकजुट होकर कहा कि महिलाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के अंत में नारी शक्ति जिंदाबाद और महिला कांग्रेस जिंदाबाद के नारों के साथ पुतला दहन किया गया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Feb 28, 2026 10:00:26
Sawai Madhopur, Rajasthan:दिव्यांग बच्चों ने जमकर खेली होली, रंग और गुलाल का तिलक लगाकर एक दूसरे को दी होली की शुभकामनाएं सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के आईएचएस कॉलोनी में दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित आवासीय विशेष विद्यालय में आज होली का पर्व बड़े ही धूमधाम एवं उल्लास के साथ मनाया गया इस दौरान संस्था परिसर में मुस्कान विशेष विद्यालय के बच्चे एवं स्टाफ ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। संस्था के विशेष शिक्षक सर्वेश सिंह, सचिन सिंह ,श्याम सुंदर रेगर, सुरेंद्र सिंह, हनुमान गुर्जर, सुरेंद्र कुमार रेगर एवं अमिता मीणा ने बच्चों को होली के पर्व मनाने की जानकारी दी एवं होलिका दहन की कहानी सुनाई। वार्डन भानु प्रताप सिंह ने सभी बच्चों को मुंह मीठा करवाया । संस्था सचिव द्वारा सभी बच्चों को रंग गुलाल लगाने के बाद मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी गई इस दौरान होली के गीतों पर दिव्यांग बच्चों एवं स्टाफ ने भी मनमोहक नृत्य किया
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top